Posts

Showing posts from August, 2021

जिला औषधि भंडार में स्थापित हुआ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक

Image
जिला औषधि भंडार में स्थापित हुआ ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक - ऑक्सीजन की आवश्यकता होने पर घर पर उपयोग के लिए मिलेगा कंसंट्रेटर - 100 कंसंट्रेटर का बैंक स्थापित हनुमानगढ़. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के दृष्टिगत जिला औषधि भंडार में ऑक्सीजन कंसंटेटर बैंक स्थापित किया गया है। यहां से कोरोना संक्रमितों, सिलिकोसिस एवं अन्य रोगों के मरीजों को उनकी मेडिकल स्थिति के अनुसार उनको ऑक्सीजन कंसंट्रेटर घर पर इस्तेमाल के लिए दिए जाएंगे। इसके प्रभारी जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा होंगे। जबकि कार्य व्यवस्था जिला औषधि भण्डार के जिला समन्वयक अधिकारी डॉ. कुलदीप बराड़ देखेंगे। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना संक्रमण से जिले में जनहानि ना हो, उसके लिए विभाग पूर्व तैयारियां कर रहा है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कुछ संक्रमित रोगी अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे थे। ऐसे में चिकित्सा विभाग ने संक्रमित रोगियों को घर पर ही इलाज दिया गया। उनको कोरोना किट उपलब्ध करवाई गई, समय परामर्श दिया गया व चिकित्सा विभाग की टीम ने रोग...

प्रदेश में कई माह से सक्रिय एटीएम टेम्परिंग गैंग, हनुमानगढ़ पुलिस का बढ़ा टेम्परेचर

Image
प्रदेश में कई माह से सक्रिय एटीएम टेम्परिंग गैंग, पुलिस का बढ़ा टेम्परेचर - टाउन एटीएम से लूट को लेकर मामला दर्ज - एक कार्ड से 14 ट्रांजेक्शन कर निकाली नकदी - जंक्शन व सदर थाना क्षेत्र के एटीएम पर वारदात को लेकर भी पड़ताल हनुमानगढ़. प्रदेश में पिछले पांच माह से एटीएम टेम्परिंग गैंग सक्रिय बताई जा रही है। इससे पहले तक एटीएम से यूं छेड़छाड़ कर नकदी निकालने की कोई वारदात सामने नहीं आई थी। हालांकि सबसे पहले कौनसे जिले में वारदात हुई, यह जानकारी तो एसबीआइ अधिकारियों के पास नहीं है। मगर इतना जरूर है कि करीब चार-पांच माह से टेम्परिंग गैंग सक्रिय है। जिले में ही चार वारदातें हो चुकी हैं। हालांकि इनकी समय पर सूचना नहीं देने पर पुलिस प्रशासन का टेम्परेचर बढ़ा हुआ। बैंक प्रबंधन के रवैये के प्रति पुलिस की भृकुटि तनी हुई है। इस बीच मंगलवार को टाउन थाने में सोमवार को हुई एसबीआइ एटीएम टेम्परिंग की घटना को लेकर अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया। बीकानेर से हनुमानगढ़ पहुंचे एसबीआई के एटीएम ठेके पर लेने वाली टीएसआई कंपनी के संभाग अधिकारी आदित्य काटजू ने आंतरिक जांच-पड़ताल के बाद टाउन थ...

शाक्य महासभा समिति के चुनाव में रविंद्र कुमार बने अध्यक्ष

Image
शाक्य महासभा समिति के चुनाव में रविंद्र कुमार बने अध्यक्ष हनुमानगढ़. शाक्य महासभा हनुमानगढ़ में अध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को हुए। सभा की अध्यक्षता महेश चंद्र ने की। निर्वाचन अधिकारी रतिराम के नेतृत्व में निर्वाचक मंडल के सदस्य शाक्य महासभा के अध्यक्ष गंगा सिंह, अखिल भारतीय शाक्य महासभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, बलराम, भारत, प्रेमचंद, खेमचंद, चंद्र मोहन, मान सिंह ने सभी की सर्वसम्मति से रविंद्र सिंह शाक्य पुत्र शिवदयाल सिंह शाक्य का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। इसका समस्त शाक्य समाज ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। पूर्व प्रधान गंगा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर प्रदीप शाक्य को सचिव के पद पर और मुरारी लाल कोषाध्यक्ष के पद पर तथा संरक्षक मंडल में भारत शाक्य , बलराम शाक्य, रतीराम शाक्य, महेश शाक्य के नाम पर सहमति बनी। इसका भी सभी ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। नवनिर्वाचित प्रधान रविंद्र कुमार शाक्य को शाक्य महासभा के सभी रुके हुए कार्यों को पूरा करने और कार्यकारिणी का विस्तार करने हेतु संपूर्ण सहयोग देने और सभी को साथ लेकर चलने के लिए कहा। बैठक में महिला विंग बनाने का भी निर्णय ...

नहरी पानी की मांग, किसानों व पुलिस में तनातनी

Image
नहरी पानी की मांग, किसानों व पुलिस में तनातनी -चीफ इंजीनियर कार्यालय को घेर कर किसानों ने जताया रोष -अधिकारियों की ओर से लिखित आश्वासन मिलने पर माने किसान हनुमानगढ. लंबे समय से इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी का रेग्यूलेशन जारी नहीं होने से किसानों में रोष बढ़ता जा रहा है। नौरंगदेसर-रावतसर वितरिका में पानी छोडऩे तथा इंदिरागांधी मुख्य नहर का रेगुलेशन निर्धारित करने की मांग को लेकर किसानों ने मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ कार्यालय का घेराव किया। किसानों के रोष को देखते हुए कार्यालय के मुख्य द्वार पर पुलिस का जाब्ता तैनात रहा। जैसे ही किसान मुख्य द्वार को फांदकर कार्यालय में जाने लगे तो मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस व किसानों के बीच काफी तनातनी का माहौल बन गया। किसान गेट खोलकर सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में जाकर नारेबाजी करने लगे व धरना शुरू कर दिया। हालांकि उस समय मुख्य अभियंता कार्यालय में मौजूद नहीं थे। इससे किसानों में रोष और बढ़ गया। किसान नेताओं ने सरकार पर किसान हितों की अनदेखी करने का आर...

नरमे की पहली ढेरी बिकने के लिए आई मंडी, 6831 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका

Image
नरमे की पहली ढेरी बिकने के लिए आई मंडी -शुरुआती भाव ठीक मिलने से किसानों को राहत -पहले दिन नरमा 6831 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका हनुमानगढ़. जिले की जंक्शन मंडी में नरमा-कपास की आवक शुरू हो गई है। सोमवार को चालू खरीफ सीजन की नरमे की पहली ढेरी बिकने के लिए मंडी पहुंंची। पहले दिन नरमा 6831 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिका। इस मौके पर व्यापारियों ने उत्साह से बोली लगाई। मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा, कार्मिक आशाराम सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। मंडी समिति सचिव सीएल वर्मा ने बताया कि चालू खरीफ सीजन में नरमा का समर्थन मूल्य ५८७५ रुपए निर्धारित है। इस तरह किसानों को शुरुआती भाव काफी अच्छे मिले हैं। सीसीआई नरमा-कपास की सरकारी खरीद कब से शुरू करेगी, इस बारे में उन्होंने बताया कि अभी तक सीसीआई अधिकारियों ने समन्वय बैठक नहीं की है। मंडी में १५ अक्टूबर से कपास की बम्पर आवक शुरू हो जाएगी। पंद्रह दिसम्बर तक आवक खूब रहेगी। ............................ source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/mandi-came-to-sell-the-first-heap-of-soft-7039061/

शातिर बदमाशों ने हनुमानगढ़ में नए तरीके से लगाया बैंक को लाखों रुपए का चूना

Image
हनुमानगढ़. सायबर क्राइम के बढ़ते मामलों के बीच एटीएम की नकदी पर नए तरीके से डाका डालने की वारदात सामने आई है। जिला मुख्यालय क्षेत्र में सक्रिय गिरोह एटीएम टेम्परिंग के जरिए बैंकों को चूना लगा रहा है। टाउन में अरोड़वंश धर्मशाला के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से सोमवार सुबह अज्ञात जने लाखों रुपए की नकदी चुराकर ले गए। यह इस गिरोह की चौथी वारदात बताई जा रही है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक ढाई लाख रुपए शातिर बदमाश उड़ा ले गए। हालांकि बैंक प्रबंधन ने जांच के बाद ही पूरी राशि बताने की बात कही है। इस संबंध में शाम तक पुलिस को परिवाद नहीं दिया गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि सोमवार को जब यह मामला सामने आया तो बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि एटीएम टेपरिंग के पिछले दिनों में चार केस सामने आ चुके हैं। यह बात अलग है कि अब तक इन वारदातों को लेकर कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। इसकी वजह बैंक प्रबंधन की आंतरिक पड़ताल बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टाउन में अरोड़वंश धर्मशाला के पास स्थित कोठारी कॉम्पलेक्स में एसबीआई का एटीएम है। सोमवार सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर एक जना एटीएम में घुसा। उसके दूसरा साथ...

कार्यकारिणी का विस्तार, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

Image
कार्यकारिणी का विस्तार, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय -राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हनुमानगढ़ इकाई की हुई बैठक हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हनुमानगढ़ इकाई की बैठक सोमवार को जंक्शन के जाट भवन में हुई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह बेनीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने संगठन विस्तार के लिए जल्द सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। बैठक में तहसील कार्यकारिणी का गठन कर कई तहसीलों में नियुक्ति दी गई। संजय जाखड़ को पीलीबंगा, राजेंद्र सहारण को संगरिया, अनिल झोरड़ को टिब्बी, नारायण स्वामी को नोहर, राजेश बेरड़ को भादरा तहसील का अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह रघुवीर रामदासिया को संगरिया तहसील का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जल्द पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाने का निर्णय लिया गया। इसमें पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी शिरकत करेंगे। रमेश भादू, भानीराम मूंड, राजीव खीचड़, संदीप दूधवाल, कपिल सहारण, कृष्ण ज्याणी, राहुल जाखड़, रविंद्र कुकणा, नवदीप कड़वासरा, सागर जांदू, भालाराम भांभू, सुमन भूंवाल व सुभाष आदि मौजूद रहे। source https://www.patrika....

नरमा-कपास की फसल में विल्ट की आ सकती है समस्या

Image
असमान वर्षा व नहरी पानी की कमी के चलते आने वाले दिनों में नरमा-कपास की फसल में विल्ट की आ सकती है समस्या हनुमानगढ़. असमान वर्षा व नहरी पानी की कमी के चलते आने वाले दिनों में नरमा-कपास की फसल में विल्ट की समस्या आ सकती है। समय पर फसल का प्रबंधन नहीं करने पर नुकसान हो सकता है। इसे लेकर फील्ड स्टॉफ को तकनीकी जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग के उप निदेशक दानाराम गोदारा ने बैठक करके फील्ड स्टॉफ को नरमा-कपास की फसल की निगरानी करने की बात कही है। किसानों को तकनीकी सलाह देने को लेकर कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। कृषि अधिकारी बलकरण सिंह, रविंद्र गोदारा, सुरेश कुमार व ओम प्रकाश पूनियां, कृषि पर्यवेक्षक जगदीश दूधवाल आदि मौजूद रहे। फसल में पोषक तत्वों की कमी दूर करने को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उप निदेशक ने पूरी टीम को सक्रिय रहकर खेतों में निगरानी करने की बात कही है। source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/due-to-uneven-rainfall-and-lack-of-canal-water-there-may-be-a-problem-7037058/

नशे की खुराक के लिए लूट लेता है मोबाइल फोन

Image
नशे की खुराक के लिए लूट लेता है मोबाइल फोन - युवक के कब्जे से लूटा गया मोबाइल जब्त - युवती का फोन छीनकर भागते समय लोगों ने पकड़कर पीटा हनुमानगढ़. टाउन पुलिस ने युवती का मोबाइल छीनने के मामले में गिरफ्तार युवक के कब्जे से रविवार को मोबाइल बरामद कर लिया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी हरप्रीत उर्फ चिप्पी पुत्र प्रतापसिंह मजहबी निवासी टीपांवाली पीएस अरनीवाला जिला फाजिल्का, पंजाब नशा करने का आदी है। इसके लिए वह छीनाझपटी की वारदात को अंजाम देता है। उसे रिमांड अवधि समाप्त होने पर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि जंक्शन बस स्टैंड के बाहर युवती का मोबाइल फोन छीनकर भागते समय युवक को लोगों ने पकड़ लिया था। उसकी धुनाई कर जंक्शन पुलिस को सौंप दिया। उसे पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया। इसी युवक ने टाउन में वारदात को अंजाम दिया था। इस संबंध में टाउन थाने में युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ था। डिम्पल कुमार (46) पुत्र मुंशीराम अरोड़ा निवासी भभूतासिद्ध कॉलोनी, टाउन ने टाउन थाने में मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को बताया था कि 24 अगस...

चमकाए बगैर आखिर कैसे 'चक दे' राजस्थान

Image
चमकाए बगैर आखिर कैसे 'चक दे' राजस्थान - जिले से लेकर प्रदेश भर में ग्रास रूट पर खिलाडिय़ों के समक्ष बेहिसाब संकट - खेल बजट व दैनिक भत्ते से लेकर साधन-संसाधन संबंधी कमी रोक रही राह - प्रदेश में केवल दो ही जिलों में एस्ट्रो ट्रर्फ की सुविधा अदरीस खान @ हनुमानगढ़. तराशे जाने से पहले हीरा भी केवल पत्थर ही होता है। उसकी कीमत और महत्व तराशे जाने के बाद ही बढ़ता है। कुछ ऐसी ही स्थिति खिलाडिय़ों की होती है। ग्रास रूट पर अगर खेल प्रतिभाओं को तराशने के साधन-संसाधन हो तो वे राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हीरे जैसी चमक बिखेर सकते हैं। खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देकर व चमका कर ही उनसे पदक की उम्मीद की जा सकती है। अगर जमीनी स्थिति देखी जाए तो दूसरे राज्यों की तुलना में हमारे यहां खेल और खिलाडिय़ों को पर्याप्त प्रोत्साहन नहीं मिल पाता। जिले से लेकर पूरे प्रदेश में खेलों की हालत बदहाल है। ऐसे में देश का सबसे बड़ा प्रदेश होने के बावजूद राजस्थान खेलों में अपेक्षाकृत मुकाम हासिल नहीं कर सका है। प्रदेश के खिलाडिय़ों की उपस्थिति राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कम ही दिखाई देती है। इसकी व...

हनुमानगढ़ नगर परिषद के लगाए नोटिस लोगों ने फाड़े

Image
हनुमानगढ़ नगर परिषद के लगाए नोटिस लोगों ने फाड़े - विरोध के बीच मकानों पर लगाए नोटिस - बनाने के नाम पर धोखे में रखकर नोटिस जारी करने का आरोप हनुमानगढ़. जंक्शन की लेबर कॉलोनी, वार्ड नम्बर 54 में अतिक्रमण के रूप में चिह्नित किए गए 38 मकानों पर नोटिस चिपकाने पहुंचे नगर परिषद के कर्मचारियों को कॉलोनीवासियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। कॉलोनीवासियों ने अपने-अपने मकानों पर चस्पा किए नोटिस चिपकाने के तुरंत बाद ही फाड़ दिए। इस दौरान नगर परिषद कर्मियों व कॉलोनीवासियों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। महिलाओं ने नगर परिषद कर्मियों पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया। विवाद बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। लेबर कॉलोनी की महिलाओं ने रोते हुए कहा कि कुछ दिन पहले नगर परिषद कर्मचारी आए थे और उन्हें कहा था कि वे उन्हें मकानों के पट्टे बनाकर देंगे। लेकिन शनिवार सुबह नगर परिषद कर्मचारी आए और 38 मकानों को अतिक्रमण में बने होने की बात कहकर सभी पर नोटिस चिपका दिए। नोटिस में कहा गया है कि 7 दिन में वे स्वयं अतिक्रमण हटा लें अन्यथा नगर परिषद की ओर से उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर अतिक्रमण हटा दि...

पत्रिका मुहिम....जी-तोड़ मेहनत के बाद भी नहीं मिल रहा धान का उचित मोल

Image
पत्रिका मुहिम: धरतीपुत्रों को धान का मिले उचित मोल जी-तोड़ मेहनत के बाद भी नहीं मिल रहा धान का उचित मोल -घग्घर क्षेत्र के किसानों को एक दशक से धान की सरकारी खरीद का इंतजार हनुमानगढ़. शिवालिक की पहाडिय़ों में मानसून की मेहरबानी होने से इस बार भी घग्घर नदी क्षेत्र में समय पर पानी की आवक हो गई। इससे क्षेत्र के नाली बेल्ट में धान का औसत उत्पादन होने का अनुमान है। जिले की बात करें तो बारिश की कमी इस समय किसानों को खूब खल रही है। जैसे-तैसे किसान इस वक्त फसलों में सिंचाई पानी की कमी दूर करने में लगे हुए हैं। ताकि धान का अधिकाधिक उत्पादन हो सके। लेकिन बीते एक दशक से जिले के किसानों के हालात ऐसे हो रहे हैं कि जी-तोड़ मेहनत के बाद भी इनको धान का उचित मोल नहीं मिल रहा। गत वर्ष की बात करें तो न्यूनतम समर्थन मूल्य की तुलना में किसानों को औसतन तीन सौ से चार सौ रुपए प्रति क्विंटल कम भाव मिले थे। इस बार भी यदि सरकारी खरीद नहीं होती है तो किसानों को औने-पौने दाम पर ही फसल बेचनी पड़ेगी। धान उत्पादन की बात करें तो हनुमानगढ़ जिले में घग्घर के नाली बेल्ट में बरसों से किसान धान की खेती कर रहे हैं। पहले ...

नींव खुदाई से पहले ही विवादों में नेशनल हाइवे निर्माण

Image
नींव खुदाई से पहले ही विवादों में नेशनल हाइवे निर्माण -जिले में 1000 करोड़ से होगा सड़क का निर्माण -कब्जा दिलाने की टाइमिंग को लेकर उठ रहे सवाल हनुमानगढ़. नींव खुदाई से पहले ही नेशनल हाइवे का निर्माण विवादों में आ गया है। वर्तमान में जिला प्रशासन जिस तरीके से अधिग्रहित भूमि का कब्जा नेशनल हाइवे ऑथोरिटी को दिला रहा है, इसकी टाइमिंग पर भी सवाल उठ रहे हैं। किसानों का कहना है कि बीते दिनों ७० दिन की नहरबंदी के दौरान खेत खाली थे। लेकिन उस वक्त जिला प्रशासन ने उचित मुआवजा दिलाकर कब्जा दिलाने के प्रयास नहीं किए। अब खरीफ की फसलें खेतों में तैयार हो रही है, ऐसे वक्त में फसलों को तबाह कर कब्जा दिलाने की कार्रवाई का हर तरफ विरोध हो रहा है। किसान संगठनों ने १४ अक्टूबर तक की मोहल्लत सरकार से मांगी है। इसके बाद स्वत: ही कब्जा सौंप देंगे। परंतु सरकार के दबाव में अब जिला प्रशासन बिना देरी किए नेशनल हाइवे को कब्जा दिलाने की कार्रवाई में जुटा हुआ है। इसके तहत इन दिनों भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत जिले से गुजरने वाली नेशनल हाइवे के निर्माण को लेकर जमीन अधिग्रहण करवाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। हनुमानग...

दो करोड़ अस्सी लाख से निर्मित सड़क, महज तीन महीने में ही लग गए पेचवर्क

Image
मनोज कुमार गोयल हनुमानगढ़. सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के निर्माण कार्य कितने गुणवत्तापूर्ण होते हैं, इसकी बानगी देखनी हो तो जंक्शन में राजीव चौक से अग्रसेन चौक तक फोरलेन मार्ग का जायजा लिया जा सकता है। करीब चार किलोमीटर लम्बे मार्ग पर करीब तीन माह पहले दो करोड़ अस्सी लाख रुपए खर्च कर डामरीकरण किया गया था और यह सड़क महज एक से डेढ़ माह में ही कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। नतीजा यह हुआ है कि पीडब्ल्यूडी को करीब एक दर्जन स्थानों पर पेचवर्क करना पड़ गया है जबकि निर्माण कार्य के शिलान्यास के समय पीडब्ल्यूडी अभियंताओं ने गुणवत्ता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए थे। गुणवत्ताहीन निर्माण की बानगी इस मार्ग पर आईडीबीआई बैंक, वाल्मिकी चौक, अम्बेडकर चौक, लाल चौक, ट्रक यूनियन, औद्योगिक क्षेत्र के पास देखी जा सकती है। जहां नवनिर्मित सड़क पर कई पेचवर्क किए हुए नजर आ रहे हैं। फोरलेन मार्ग के दोनों तरफ सड़क पर कई स्थानों पर पेचवर्क किया हुआ है। कुछ जगह तो पेचवर्क फिर से दरक भी गया है। खास बात यह है कि इस मार्ग में बस स्टैण्ड से एसबीआई बैंक मोड तक करीब चार सौ मीटर क्षेत्र में सड़क को डामरीकरण...

पीएमएसएमए में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सेवाएं नहीं देने पर 4 अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र को दिए नोटिस

Image
हनुमानगढ़. हर माह की 9 तारीख का आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) में निशुल्क अल्ट्रासाउण्ड सुविधाएं नहीं देने पर 4 सेंटरों को सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम है, जिसके तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को सभी सरकारी चिकित्सा संस्थान गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल व निशुल्क उपचार प्रदान करता है। इस कार्य में कई प्राइवेट चिकित्सक भी हर माह की 9 तारीख को सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर जाकर गर्भवती व जरूरतमंद महिलाओं की निशुल्क एएनसी जांच करते हैं, जिसके लिए विभाग साल में एक बार प्राइवेट व सरकारी चिकित्सकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित भी करता है। इसके साथ-साथ कई गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच के लिए जिले में संचालित अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउण्ड के लिए भी लिखा जाता है, जिसका भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। जिले में चल रहे 22 अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र...

सभी शिक्षकों के सहयोग से जिले को फिर से नंबर वन पर लाने की तैयारी

Image
सभी शिक्षकों के सहयोग से जिले को फिर से नंबर वन पर लाने की तैयारी जिले के तीन-तीन आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालयों के संस्था प्रधानों का शिक्षक सम्मान के लिए किया गया अनुमोदन हनुमानगढ़. शिक्षा विभाग से जुड़ी हुई जिला निष्पादन समिति की बैठक शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर रामरतन सौैंकरिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिले के तीन आदर्श और तीन उत्कृष्ट विद्यालयों के संस्था प्रधानों का राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए अनुमोदन किया गया। आदर्श विद्यालयों में जिन तीन विद्यालयों का अनुमोदन किया गया उनमें भादरा का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डाबड़ी, संगरिया का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संगरिया, रावतसर का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोड़ा शामिल है। वहीं उत्कृष्ट विद्यालयों में जिन तीन विद्यालयों का अनुमोदन किया गया उनमें पीलीबंगा का राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अमरसिंह वाला, नोहर का राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ और भादरा का राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय झांसल शामिल है। सहायक निदेशक सुभाष चंद्र घोटिया ने बताया कि अनुमोदन के बाद इन नामों को निदेशक ...

जायका का बिगड़ ना जाए 'जायका'

Image
जायका का बिगड़ ना जाए 'जायका' -जिले में सोलर पम्पसेट निर्माण को लेकर जायका प्रोजेक्ट में मिली स्वीकृति -राज्य सरकार की ओर से अनुदान राशि जारी करने पर ही जायका में निर्धारित टॉप अप राशि होगी जमा पुरुषोत्तम झा. हनुमानगढ़. जायका प्रोजेक्ट के तहत जिले में चालू वर्ष के लिए ४५८ सोलर पम्पसेट स्वीकृत किए गए हैं। इसमें रूटीन में साठ प्रतिशत अनुदान केंद्र व राज्य सरकार देगी। जबकि पंद्रह प्रतिशत टॉपअप राशि जायका प्रोजेक्ट के तहत किसानों के खाते में जमा करवाए जाएंगे। जायका प्रोजेक्ट की स्थिति साफ होने के बाद अब उद्यान विभाग को केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से निर्देश जारी होने का इंतजार है। अभी तक दोनों सरकारों ने सोलर पम्पसेट योजना को लेकर गाइड लाइन जारी नहीं की है। इस स्थिति में किसानों को इस बात का डर सता रहा है कि निर्देश जारी होने में देरी होने पर कहीं जायका प्रोजेक्ट का 'जायकाÓ ही नहीं बिगड़ जाए। नियमानुसार जब तक सरकार अनुदान राशि स्वीकृत नहीं करेगी, तब तक जायका प्रोजेक्ट की टॉपअप राशि भी किसानों को नहीं मिलेगी। फिलहाल जायका प्रोजेक्ट में लगने वाले सोलर पम्पसेट को लेकर लक्ष्य आ...

चोरों की धमाचौकड़ी रोकने के लिए चोर-पुलिस में चलेगा 'चील-चूहा' एक्शन

Image
चोरों की धमाचौकड़ी रोकने के लिए चोर-पुलिस में चलेगा 'चील-चूहा' एक्शन - सूने घरों को चोरी की वारदात से बचाने के लिए टाउन पुलिस ने शुरू की 'ईगल आई' हेल्पलाइन - यह नवाचार करने वाला जिले का पहला थाना, पब्लिक ने किया सहयोग तो रुकेगी चोरी हनुमानगढ़. शहर में चोरों की धमाचौकड़ी बढऩे से पुलिस से लेकर पब्लिक तक सब परेशान हैं। जिला मुख्यालय पर ही चार-पांच दिन के अंतराल में चोरी की वारदात हो जाती है। इस पर अंकुश लगाने के लिए टाउन थाना पुलिस ने नई पहल करते हुए हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। इसे 'ईगल आई हेल्पलाइनÓ नाम दिया गया है। मतलब कि अब चूहे चोरों पर पुलिस चील जैसी पैनी नजर रखकर उनको दबोचने का प्रयास करेगी। हेल्पलाइन मोबाइल नम्बर पर केवल व्हाट्सअप मैसेज भेजने की सुविधा रखी गई है। टाउन क्षेत्र का कोई निवासी मकान पर ताला जड़कर यदि शहर से बाहर जा रहा है तो उसे इसकी जानकारी हेल्पलाइन नम्बर पर व्हाट्सअप संदेश के जरिए पुलिस को देनी होगी। इसके बाद थाने का ड्यूटी अधिकारी व गश्ती दल संबंधित मकान तथा इलाके में निगरानी करेंगे। यह देनी होगी जानकारी ईगल आई हेल्पलाइन नम्बर 95304325...

बदलाव को लेकर बनाएंगे जेंडर एक्शन प्लान

Image
बदलाव को लेकर बनाएंगे जेंडर एक्शन प्लान हनुमानगढ़. क्षेत्र में जायका प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्यों को लेकर गुरुवार को जंक्शन के सिद्धमुख सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें जायका प्रोजेक्ट के सीनीयर जेंडर एक्सपर्टस उज्जैनी ने महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट में चल रहे कार्यों के तहत महिलाओं की अहमियत को गंभीरता से लेने की जरूरत है। नहरी चुनावों में महिला अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद भी पुरुषों का वर्चस्व रहने पर कहा कि, अभी क्षेत्र में काफी सामाजिक बदलावों की जरूरत है। वक्ताओं ने कई बैठकों का जिक्र कर कहा कि, बैठकों में महिला सदस्यों की मौजूदगी नामात्र रहती है। इसके कई कारण हैं। इन्हें तलाशने की जरूरत है। घरों में महिलाएं डिसिजन मेकर के रूप में पहचान बनाएंगी तभी असल बदलाव आएगा। इसके लिए पीएमयू लेवल पर जेंडर एक्शन प्लान बनाने की बात कही। कृषि अधिकारी बीआर बाकोलिया, जायका हनुमानगढ़ प्रोजेक्ट में नियुक्त रीजनल मैनेजमेंट एक्सपट्र्स निशार अहमद सहित अन्य मौजूद रहे। विपरीत मौसम में फसलों को बचाने की चुनौती हनुमानगढ़. नहरी पानी के संकट के बीच विपरीत मौसम में ...

इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल

Image
इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल -जल्द नहरों में सिंचाई पानी नहीं चलाने पर एक सितम्बर को मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर की वितरिकाओं में समान रूप से पानी चलाने की मांग को लेकर गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों का प्रतिनिधि मंडल मुख्य अभियंता से मिला। इस मौके पर सभी ने मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग को ज्ञापन सौंपकर रावतसर व नौरंगदेसर वितरिका में पानी चलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वाले किसानों का कहना था कि दोनों वितरिका एक साथ सूरतगढ़ ब्रांच के साथ बंद हुई थी। जबकि सूरतगढ़ ब्रांच में 25 अगस्त को पानी आ गया लेकिन नौरंगदेसर व रावतसर वितरिका के साथ भेदभाव करते हुए उसमें पानी नहीं छोड़ा गया। किसानों ने आरोप लगाया कि यह सौतेला व्यवहार है। आज भी पोंग बांध में 1337 फीट पानी है। इसके बावजूद भी दोनों वितरिका में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है और ना ही पिछले छह महीने से रेगुलेशन बनाया गया है। किसानों ने ज्ञापन में बताया है कि सितंबर 2004 में 1342 फीट में भी दो बंद दों चालू नहर...

शुभ शक्ति योजना के परिवर्तित स्वरूप का विरोध

Image
शुभ शक्ति योजना के परिवर्तित स्वरूप का विरोध -मजदूरों का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन हनुमानगढ़. राजस्थान निर्माण मजदूर यूनियन सीटू के बैनर तले बुधवार को जिले के समस्त भवन निर्माण मजदूरों ने संभागीय श्रम आयुकत जयपुर को शुभ शक्ति योजना के परिवर्तित स्वरूप के विषय में केन्द्रीय श्रम संगठनों की सुविचारित राय के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि भवन व अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल की बैठक में शुभशक्ति योजना में परिवर्तित स्वरूप का मसौदा प्रस्तुत किया गया था। सारे श्रम संगठनों ने इसे अस्वीकार किया था। मंडल अधिकारियों द्वारा उस पर विचार कर श्रम संगठनों की राय जाने की मंशा जाहिर की गई थी। बोर्ड में उपस्थित श्रमिक प्रतिनिधियों का कहना है कि निर्णय यथार्थ रूप से प्रसारित नहीं किए गए। उन्होने बताया कि यह परिवर्तित रूप श्रम विभाग अपनी असफलताओं व श्रमिकों के फण्ड को मनमाने ढंग से व्यय करके कोष को रिक्त कर देने के कृत्य को छिपाने के लिए प्रस्तुत कर रहा है। कोरोना काल में बोर्ड के फंड से 328.50 करोड़ रुपए हड़प लेने के बाद न लौटने के प्रत्यत्नों पर पर्दा डालने का प्रयास है। सेस उगाही में ई...

जिला औषधि भंडार से एनडीपीएस घटकयुक्त दवा पार प्रकरण की परतें खुली तो आएंगे कई लपेटे में

Image
जिला औषधि भंडार से एनडीपीएस घटकयुक्त दवा पार प्रकरण की परतें खुली तो आएंगे कई लपेटे में - नि:शुल्क दवा योजना में हेरफेर का आरोपी संविदाकर्मी रिमांड पर - आरोपी के कब्जे से 400 नशीली टेबलेट बरामद हनुमानगढ़. जिला औषधि भंडार से मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना के स्टॉक में हेरफेर कर एनडीपीएस घटकयुक्त दवा नशेडिय़ों को विक्रय के मामले में पुलिस ने संविदाकर्मी को गिरफ्तार किया है। औषधि भंडार में हेल्पर के पद पर संविदा पर नियुक्त आरोपी रिंकू (26) पुत्र इन्द्राज कुम्हार निवासी वार्ड एक, चक ज्वालासिंहवाला को जंक्शन पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड मंजूर कराया। आरोपी ने दो दिन पहले नशीली टेबलेट सहित पकड़े गए श्योकत अली उर्फ खट्टू (38) पुत्र इशाक मोहम्मद निवासी गांव गाहडू हाल रूपनगर टाउन को नशीली टेबलेट बेचने की बात कुबूली है। मामले की जांच जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा कर रहे हैं। टाउन पुलिस ने मंगलवार रात सतीपुरा बायपास रोड पर घग्घर नाली पुल के पास से रिंकू कुम्हार के कब्जे से एनडीपीएस घटकयुक्त 400 नशीली टेबलेट बरामद की। उसकी बाइक जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कि...

क्रमोन्नति में फिर पीछे रह गया हनुमानगढ़

Image
क्रमोन्नति में फिर पीछे रह गया हनुमानगढ़ - गत वर्ष की तरह इस साल भी राउप्रावि में क्रमोन्नति में पिछड़े - क्रमोन्नत विद्यालयों में जिले के एक प्रतिशत भी नहीं - जिम्मेदारों की सुस्ती पड़ रही भारी हनुमानगढ़. सरकारी विद्यालयों में कृषि संकाय स्वीकृति से जो खुशी का माहौल बना, वह जिले के क्रमोन्नति सूची में पिछडऩे से काफूर हो गया। लगातार दूसरे बरस राप्रावि से राउप्रावि में क्रमोन्नति के मामले में जिला अन्य की तुलना में पीछे रह गया है। हालांकि इस साल खाता तो जरूर खुला है। जबकि बीते बरस तो जिले की स्थिति शून्य रही थी। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने हाल ही मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत प्रदेश के 561 राप्रावि को राउप्रावि में क्रमोन्नत करने के आदेश जारी किए। यद्यपि कुल 703 विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जाना था। कुछ जिलों में चुनाव आचार संहिता के चलते आदेश जारी नहीं किए गए। शेष 142 विद्यालयों के क्रमोन्नति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। इन 703 में हनुमानगढ़ जिले के महज चार राप्रावि हैं जो राउप्रावि में क्रमोन्नत हुए हैं। मतलब सूची के हिसाब से एक प्रतिशत से भी कम विद्यालय जिले में क्रमोन्नत कि...

'समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाना बैंकों का दायित्व'

Image
'समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाना बैंकों का दायित्व' -कलक्टर ने बैंक अधिकारियों की ली बैठक हनुमानगढ़. जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी बैंकों प्रतिनिधियों से सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं के लक्ष्य निर्धारित अवधि के अंदर प्राप्त करने व आवेदन पत्रों को निर्धारित अवधि से अधिक लम्बित नहीं रखने को कहा। साथ ही कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को त्वरित गति से ऋण उपलब्ध कराना सभी बैंकों का दायित्व है। इसमें कोताही ना बरतें। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक ओम प्रकाश कविया ने स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने वाले ऋण को 10.00 लाख से बढ़ाकर 20.00 लाख तक बिना गारंटी के केंद्र सरकार द्वारा संशोधित करने व एटीएम उपलब्धता करवाने बाबत नवीनतम दिशा निर्देशों की जानकारी दी। नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक दयानन्द काकोडिया ने नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा बैंकों को केंद्र व राज्य सरकार की ...

इनकम टैक्स का नया पोर्टल बना गले की फांस

Image
इनकम टैक्स का नया पोर्टल बना गले की फांस - इनकम टैक्स ने पुराने पोर्टल को किया बंद, नए को किया लागू - पोर्टल में खामियों के कारण करदाता भुगत रहे ब्याज हनुमानगढ़. इनकम टैक्स विभाग का नया पोर्टल टैक्स सलाहकार व करदाताओं के लिए गले की फांस बन चुका है। सात जून को शुरू हुए नए पोर्टल में अभी तक सुधार नहीं होने के कारण रिटर्न भरने में करदाताओं को परेशानी हो रही है। रिटर्न भरने की अंतिम तिथि 30 सिंतबर है। पोर्टल की खामियों के कारण करदाता को ब्याज भुगतना होगा। टैक्स सलाहकारों की माने तो इंकम टैक्स का पुराना पोर्टल सही चल रहा था। लेकिन केंद्र सरकार की ओर से पुराने पोर्टल को बंद कर आईटी सेक्टर की बड़ी कंपनी को नया पोर्टल लागू करने का अनुबंध कर लिया। इसकी वजह से एक से छह जून तक इंकम टैक्स का पोर्टल पूर्णतया बंद था। सात जून को नए पोर्टल को शुरू किया गया। तब से लेकर आज तक पोर्टल में खामियां दूर नहीं होने के कारण रिटर्न भरने में परेशानी हो रही है। पोर्टल पर इंकम टैक्स की फाइल जनरेट होती है तो ओटीपी नहीं आता है। अगर ओटीपी आ गया तो प्रिंट नहीं निकलता। अगर किसी करदाता का पुराना रिफंड लंबित हो तो फि...

नीलामी में नौ करोड़ 68 लाख के बिके 23 भूखंड

Image
नीलामी में नौ करोड़ 68 लाख के बिके 23 भूखंड - एलआईसी ऑफिस के पास 25 गुणा 75 का बिका 97 लाख का भूखंड हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित अग्रसैन भवन में नगर परिषद की ओर से भूखंडों की नीलामी करवाई गई। नीलामी में 23 भूखंड़ों सिरे चढ़े। इससे नगर परिषद के खजाने में करीब 9 करोड़ 68 लाख 59 हजार रुपए आएंगे। एलआईसी ऑफिस के पास वाणिज्यिक योजना के तहत 25 गुणा 75 साइज का भूखंड 97 लाख रुपए में बिका है। इसी के पास 20 गुणा 75 साइज का एक भूखंड 75 लाख 70 हजार रुपए का तो दूसरा भूखंड 76 लाख रुपए की सर्वाधिक बोली लगाई गई। शिव मंदिर के पास 20 गुणा 60 के तीन भूखंडों की सर्वाधिक बोली लगाई गई। एक भूखंड 51 लाख 51 हजार, 51 लाख 54 हजार व तीसरा भूखंड 51 लाख 55 हजार रुपए की अधिकतम बोली लगाई गई। खास बात यह है कि उक्त भूखंडों की अधिकतम बोली एक ही बोलीदाता की ओर से लगाई गई है। नीलामी के दौरान सभापति गणेशराज बंसल, आयुक्त पूजा शर्मा, उपसभापति अनिल खीचड़, पार्षद सुमित रिणवा, लेखाधिकारी मालचंद शर्मा, करणी सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। 3600 से अधिक आवेदन फार्म हुए जमा हनुमानगढ़. नगर परिषद की ओर से संचालित आवासीय योजना के तहत...

हनुमानगढ़़ कोर्ट रूम मर्डर केस दोहराने की धमकी देने वाले दो जने गिरफ्तार

Image
कोर्ट रूम मर्डर केस दोहराने की धमकी देने वाले दो जने गिरफ्तार - घर के बाहर फायरिंग मामले में दो जने गिरफ्तार - सुरेशिया के वार्ड 60 में फायरिंग का मामला हनुमानगढ़़. सुरेशिया के वार्ड 60 में मकान के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो जनों को गिरफ्तार किया। इस संबंध में पांच जनों के खिलाफ हत्या प्रयास के आरोप में नामजद मामला दर्ज कराया गया था। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि हनुमान उर्फ कालू (42) पुत्र रामप्रताप वर्मा व मुकेश उर्फ सोनू (25) पुत्र विक्रमसिंह राजपूत निवासी वार्ड 59, सुरेशिया को गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस टीम का गठन कर आरोपियों के छिपने के सम्भावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई। आरोपी वारदात के बाद से बार-बार स्थान बदल रहे थे। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एएसआई मघरसिंह व कांस्टेबल कृष्ण शामिल रहे। इस संबंध में 25 जुलाई को मुकेश कुमार उर्फ ज्ञानी (26) पुत्र सोमदत्त उर्फ सोमा यादव निवासी वार्ड 60, सुरेशिया ने मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि वह 24 अगस्त की रात मामा बलराम यादव के वार्ड 60 स्थित ...

हनुमानगढ़ शहर में चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद

Image
हनुमानगढ़ शहर में चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद - दो घरों व एक दुकान पर चोरों का धावा, लाखों रुपए का सामान चोरी - नकदी-जेवरात व अन्य सामान पार हनुमानगढ़़. टाउन क्षेत्र स्थित दो घरों व एक दुकान पर धावा बोल अज्ञात चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। यह घटनाएं एक दिन के अंतराल से हुई हैं। इस संबंध में मामले दर्ज कराने को लेकर मंगलवार को टाउन थाने में परिवाद सौंपे गए। जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र रामचंद्र निवासी वार्ड 22, टाउन ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को ससुराल गया हुआ था। रात्रि को चोर घर में घुसे तथा सोने के एक जोड़ी टॉप्स, सोने का एक टिक्का, एक मंगलसूत्र, एक नोज पिन, 2 जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बच्ची की पाजेब, बच्ची के हाथ के कड़े, चांदी की चार जोड़ी बिछिया, एक बाजूबंद, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन तथा 49700 रुपए की नकदी चुरा ले गए। सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखकर उसे फोन कर घटना की जानकारी दी। मेडिसिन मार्केट, वार्ड 22 निवासी ज्वैलर्स तातोबा पुत्र बवन मराठा ने पुलिस को बताया कि उसकी सोनी मार्केट में दुकान है। रविवार को वह परिवार सहित श्रीगंगानगर गया था। सोमवार को वापस ...

माकपा कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव

Image
माकपा कार्यकर्ताओं ने थाने का किया घेराव हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर माकपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई में सोमवार को गांव मक्कासर के लोगों ने जंक्शन थाने का घेराव किया। थाने के समक्ष हुई सभा में माकपा नेता रामेश्वर वर्मा ने बताया कि जब से राजस्थान के अंदर कांग्रेस की सरकार आई है तबसे पूरे राजस्थान के साथ-साथ हनुमानगढ़ जिले में चोरी व लूटपाट की घटनाएं बढ़ी है। अवैध नशे पर लगाम लगाने की मांग को लेकर गांव मक्कासर के ग्रामीणों की ओर से गांव में सरपंच के नेतृत्व में नशे के विरोध में अभियान चला रखा है। यह असामाजिक तत्वों को रास नहीं आ रहा है। अभी हाल ही में नशे का अवैध कारोबार करने वाले लोगों की ओर से सरपंच व वार्ड पंच के ऊपर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया। इसमें सरपंच व वार्ड पंच को गंभीर चोटें आई है। माकपा नेता आत्मा सिंह ने बताया कि हमारे साथियों के ऊपर घटना घटी को पांच-छह दिन हो गए हैं लेकिन पुलिस द्वारा मुल्जिमों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। रघुवीर सिंह वर्मा ने बताया कि पूरे जिले के अंदर अवैध धंधों का कारोबार पुलिस की शह पर फल फूल रहा है। नए जिला पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली प...

शिवालिक की पहाडिय़ों में मानसून की मेहरबानी से घग्घर में फिर शुरू हुई पानी की आवक

Image
हनुमानगढ़। करीब एक पखवाड़े तक पानी प्रवाहित होने के बाद घग्घर के नाली बेड में इस वर्ष 11 अगस्त को पानी का प्रवाह बंद हो गया था। मगर इन दिनों शिवालिक की पहाडिय़ों में मानसून की मेहरबानी होने से घग्घर नदी में फिर पानी की आवक होने लगी है। 23 अगस्त 2021 को घग्घर नदी के गुल्ला चिक्का हैड पर 9240 क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था। इसी तरह खनौरी हैड पर 1850 व चांदपुर हैड पर 800 क्यूसेक पानी चल रहा था। आगे बरसात जारी रहने पर पानी का प्रवाह तेज होता है तो हरियाणा के ओटू हैड के रास्ते पानी राजस्थान के नाली बेड में भी आ सकता है। राजस्थान में घग्घर नदी के पानी से हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में पचास हजार हेक्टैयर से अधिक क्षेत्र में धान की फसल सिंचित होती है। राजस्थान में करीब एक सौ से अधिक किलोमीटर क्षेत्र में इस नदी का प्रवाह है। शिवालिक की पहाडिय़ों से इस नदी का उद्गम माना जाता है। जबकि श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ क्षेत्र में पाक सीमा पर स्थिति भेड़ ताल तक यह पानी पहुंचता है। घग्घर नदी राजस्थान की एक मात्र ऐसी नदी है, जिसकी सीमा पाकिस्तान सीमा को छूती है। वहीं धान उत्पादन के लिहाज से देखें तो ...

एफसीआई गोदाम की आवाजाही के लिए सड़क का निर्माण तो किया, लेकिन ठोस समाधान करना भूले

Image
एफसीआई गोदाम की आवाजाही के लिए सड़क का निर्माण तो किया, लेकिन ठोस समाधान करना भूले - गेहूं फसल के उठाव के दौरान पारीक कॉलोनी में ट्रकों की आवाजाही के कारण लोगों ने जताया था रोष हनुमानगढ़. टाउन के एफसीआई गोदाम में ट्रकों की आवाजाही के लिए रिहायशी इलाके में 50 लाख की लागत से सड़क का निर्माण तो कर दिया। लेकिन ठोस समाधान निकालने का प्रयास अभी तक नहीं किया गया। स्थाई समाधान नहीं होने पर इलाके के नागरिक परेशान है। गेहूं फसल के उठाव के समय इस इलाके में ट्रकों की आवाजाही रहने से लोग आक्रोशित हुए थे। कई दफा तो लोगों ने ट्रकों को एफसीआई गोदाम तक जाने पर रोक दिया गया। हालांकि समझाइश के बाद मान भी गए। गौरतलब है कि एफसीआई गोदाम से लेकर अंडरपास तक कृषि विपणन बोर्ड की ओर से किया गया है। इसकी चौड़ाई बीस फीट है। जगह कम होने के कारण एफसीआई गोदाम में आने व जाने का रास्ता अलग-अलग निर्धारित किया गया था। अब एफसीआई गोदाम में आने के लिए ट्रक पारीक कॉलोनी से होकर आते हैं और गेहूं का उठाव कर गोदाम के पास स्थित मार्ग से होते हुए मीरा कॉलोनी और यहां से मुख्य मार्ग होते हुए कोहले वाली नहर तक पहुंचते हैं। ऐसे म...

बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध, मांगी दुआ

Image
बहनों ने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध, मांगी दुआ हनुमानगढ़. भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व जिले में रविवार को मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर दीप दिखाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। वहीं भाईयों ने भी उपहार के तौर पर उसकी रक्षा करने का संकल्प लिया। इस दौरान बहनों ने दुकानों पर अपनी पसंद की राखियां खरीदी। तो भाईयों ने उपहार खरीदे। बाजार में मिठाई एवं गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ रही। पर्व को लेकर बस स्टैंड पर यात्रियों का तांता लगा रहा। बसों में अधिक भीड़ होने के कारण महिला यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। पर्व के अवसर पर जिले के अधिकांश घरों में विभिन्न तरह के व्यंजन बनाये गये। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी धूम मची। भाई-बहन के इस अटूट पर्व पर अपने बहनों से राखी नहीं बंधवाने पर भाई-बहनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से रक्षा बंधन की एक-दूसरे को बधाई दी। थाने में मनाया रक्षाबंधन का त्योहार हनुमानगढ़. रक्षाबंधन का त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। जंक्शन थाना में रविवार को कुछ बहनें पुलिस जवानों को राखी बांधने पहुंची। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश...