कार्यकारिणी का विस्तार, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय

कार्यकारिणी का विस्तार, सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय
-राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हनुमानगढ़ इकाई की हुई बैठक

हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी हनुमानगढ़ इकाई की बैठक सोमवार को जंक्शन के जाट भवन में हुई। जिलाध्यक्ष विजय सिंह बेनीवाल ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने संगठन विस्तार के लिए जल्द सदस्यता अभियान चलाने की बात कही। बैठक में तहसील कार्यकारिणी का गठन कर कई तहसीलों में नियुक्ति दी गई। संजय जाखड़ को पीलीबंगा, राजेंद्र सहारण को संगरिया, अनिल झोरड़ को टिब्बी, नारायण स्वामी को नोहर, राजेश बेरड़ को भादरा तहसील का अध्यक्ष बनाया गया। इसी तरह रघुवीर रामदासिया को संगरिया तहसील का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में जल्द पार्टी की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाने का निर्णय लिया गया। इसमें पार्टी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल भी शिरकत करेंगे। रमेश भादू, भानीराम मूंड, राजीव खीचड़, संदीप दूधवाल, कपिल सहारण, कृष्ण ज्याणी, राहुल जाखड़, रविंद्र कुकणा, नवदीप कड़वासरा, सागर जांदू, भालाराम भांभू, सुमन भूंवाल व सुभाष आदि मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/expansion-of-executive-decision-to-run-membership-campaign-7038978/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष