Posts

Showing posts from July, 2020

राजस्थान ने हिस्से का पानी मांगा तो हरियाणा ने मांग दिए 132 करोड़

Image
राजस्थान ने हिस्से का पानी मांगा तो हरियाणा ने मांग दिए 132 करोड़ -राजस्थान के सिद्धमुख-नोहर नहर परियोजना को मांग के अनुसार सिंचाई पानी देने का मामला -असलियत जांचने को कमेटी खंगाल रही भुगतान संबंधी दस्तावेज हनुमानगढ़. राजस्थान की ओर से अपने हिस्से का पानी मांगने पर हरियाणा ने फिर से वही पुराना राग अलापना शुरू कर दिया है। जून में तय शेयर से कम पानी मिलने पर राजस्थान ने जब हरियाणा पर दबाव बनाना शुरू किया तो हरियाणा ने अचानक शेयर कॉस्ट और नहरों के रखरखाव पेटे १३२ करोड़ की डिमांड राजस्थान सरकार को भेज दी है। हरियाणा की ओर से भारी-भरकम राशि की मांग करने पर अब राजस्थान सरकार ने कमेटी गठित कर दी है। जो इस बात की पुष्टि करेगी कि हरियाणा की मांग उचित है या अनुचित। कमेटी में शामिल अधिकारी हरियाणा की ओर से की गई डिमांड को लेकर मंथन करने में जुट गए हैं। साथ ही हरियाणा को अब तक किए गए भुगतान आदि के दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। जिससे हरियाणा की ओर से भेजे गए डिमांड को लेकर उसका जवाब उसे सौंप सकें। जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता की निगरानी में गठित कमेटी में एसई नोहर, एसई भादर...

सरपंचों को अब सिर छिपाने को मिलेगी जगह, हर ग्राम पंचायत को बीस-बीस लाख मिलेंगे

Image
सरपंचों को अब सिर छिपाने को मिलेगी जगह, हर ग्राम पंचायत को बीस-बीस लाख मिलेंगे -जिला परिषद की ओर से नव गठित ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण को लेकर बजट मंजूर हनुमानगढ़. जिले में वर्ष २०१९ में 18 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया। ज्यादातर पंचायतों में चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। लेकिन करीब एक वर्ष से नव निर्वाचित सरपंच और अन्य वार्ड पंचों को सिर छिपाने व कामकाज संपादित करने के लिए कार्यालय नसीब नहीं हो रहा था। परंतु अब जिला परिषद की ओर से सभी नव सृजित ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण को लेकर बीस-बीस लाख रुपए के बजट का प्रावधान कर दिया गया है। इसमें तीन लाख रुपए संबंधित ग्राम पंचायत मद से, सात लाख पंचायत समिति मद तथा दस लाख रुपए मनरेगा मद से स्वीकृत की गई है। बजट स्वीकृति के साथ ही नव सृजित ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण को लेकर संबंधित ग्राम पंचायतों (जिनसे अलग होकर बनी है नई ग्राम पंचायतों) को नि:शुल्क भूमि आवंटित करने को लेकर भी निर्देशित कर दिया गया है। इसमें करीब दस ग्राम पंचायतों को भवन निर्माण से पहले भूमि आवंटन की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है। गौरतलब है कि पंचायत भ...

पति से अलग रहने वाली बेऔलाद महिला ने किया बच्ची का अपहरण, बताया, पालना चाहती थी

Image
पति से अलग रहने वाली बेऔलाद महिला ने किया बच्ची का अपहरण, बताया, पालना चाहती थी - पुलिस के पीछा करने का पता लगते ही हिसार बस स्टैंड पर छोड़ा बच्ची को - आरोपी महिला को पुलिस ने हांसी से किया गिरफ्तार, बालिका के घर था महिला का आना-जाना हनुमानगढ़. पति से अलग किसी अन्य व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने टाउन से तीन वर्षीय बालिका का अपहरण किया। वह उसे पालने की इच्छुक थी। बालिका के घर पर उसका आना-जाना था। जब उसे पता लगा कि टाउन थाना पुलिस उसका पीछा कर रही है तो बचने के लिए वह बालिका को हिसार बस स्टैंड पर लावारिस छोड़ गई। मगर पुलिस ने महिला को हांसी से गिरफ्तार कर लिया। हिसार बस स्टैंड से स्थानीय पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। टाउन पुलिस बालिका तथा आरोपी महिला को शुक्रवार दोपहर हनुमानगढ़ ले आई। टाउन से गुरुवार को दिनदहाड़े तीन वर्षीय बालिका के अपहरण मामले का पुलिस ने इस तरह 24 घंटे में ही खुलासा कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा ने टाउन थाने में पत्रकार वार्ता में प्रकरण की जानकारी देते हुए कहा कि बालिका को बरामद कर आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गय...

पिस्तौल दिखाकर बैंक में लाखों की डकैती, नुकेरां के आरएमजीबी शाखा में वारदात

Image
पिस्तौल दिखाकर बैंक में लाखों की डकैती, नुकेरां के आरएमजीबी शाखा में वारदात - आरएमजीबी ग्रामीण बैंक में हुई वारदात - कार में सवार होकर आए थे तीन लुटेरे सीसीटीवी में कैद, पुलिस लगी पीछे पर नहीं सुराग हनुमानगढ़. जिले के उपखण्ड संगरिया के गांव नुकेरा के वार्ड छह स्थित राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक में पिस्तौल की नोक पर कार सवार तीन नकाबपोश बदमाश दिन-दहाड़े सात लाख 83 हजार 40 रुपए लूट कर ले गए। लुटेरे कार में संगरिया से नकदी लेकर बैंक पहुंचे प्रबंधक व बैंककर्मी का पीछा करते आए थे। शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे महज पैंतीस सैकेंड में वारदात के बाद पीटीपी नहर किशनपुरा उत्तराधा मार्ग होते हुए पंजाब की ओर भाग गए। सूचना के बाद पुलिस टीमें उनके पीछे लग गई। लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि बैंक सीसीटीवी में लूट कैद हो गई। डीएसपी दिनेश राजौरा, थाना प्रभारी इंद्रकुमार, एसआई सुरेंद्र कुमार व अन्य पुलिस अधिकारियों समेत हनुमानगढ़ से पहुंचे बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अयूब खान, वरिष्ठ प्रबंधक रतनसिंह ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए जांच में जुटे हैं। लूट के बाद गांव में सनस...

बड़े से 'छोटे' बन रहे हमारे किसान, कृषि प्रधान हनुमानगढ़ जिले में लघु जोत श्रेणी के किसानों की संख्या बढ़कर हुई 35327

Image
बड़े से 'छोटे' बन रहे हमारे किसान, कृषि प्रधान हनुमानगढ़ जिले में लघु जोत श्रेणी के किसानों की संख्या बढ़कर हुई 35327 -जिला बनने के दौरान वर्ष १९९४-९५ में १८९१७ थे लघु जोत वाले किसान, दो दशक में कृषि क्षेत्र में आए कई चौकाने वाले बदलाव हनुमानगढ़. कृषि प्रधान हनुमानगढ़ जिले में कई चौकाने वाले बदलाव आ रहे हैं। इन बदलावों को खेती-किसानी के संदर्भ में कुछ अच्छा संकेत नहीं कह सकते। स्थिति यह है कि बीते दो दशक में हनुमानगढ़ जिले में लघु (छोटी) जोत वाले किसानों की संख्या बढ़कर ३५३२७ हो गई है। जबकि जिला बनने के दौरान वर्ष १९९४-९५ में इनकी संख्या १८९१७ के करीब थी। इन आंकड़ों पर नजर दौड़ाने से साफ होता है कि छोटे किसानों की संख्या दोगुनी हो गई है। यह तस्वीर इस हकीकत को बयां कर रही है कि कृषि भूमि के मामले में हमारे बड़े किसान धीरे-धीरे छोटे बनते जा रहे हैं। कृषि के जानकारों का कहना है कि छोटी जोत वाले किसानों की संख्या बढऩे पर खेती को ज्यादा फायदा नहीं होता। कम जमीन होने के कारण संबंधित व्यक्ति के परिवार का भरण-पोषण खेती से नहीं हो पाता। इसलिए उसमें कृषि के प्रति अलगाव भाव पनपने लगत...

ट्रक चालक पर गोली चलाकर लूटने का प्रयास

Image
ट्रक चालक पर गोली चलाकर लूटने का प्रयास - बाइक सवार दो अज्ञात जनों वारदात को दिया अंजाम - चालक ने वाहन को भगाकर वारदात को किया विफल हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में छीनाझपटी की रह-रह कर हो रही घटनाओं के बीच रविवार रात गोली दागकर ट्रोला चालक से लूट के प्रयास की बड़ी वारदात सामने आई है। हथियारों से लैस बाइक सवार दो अज्ञात जनों ने लूट का प्रयास किया। चालक ने ट्रोले को भगाकर आरोपियों के प्रयास को विफल कर दिया। इस दौरान गुस्साए बदमाशों ने चालक पर रिवॉल्वर से चार फायर भी किए। हालांकि गोलियां ट्रोले के शीशे से लगी। चालक को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इसके बाद आरोपी भी फरार हो गए। इस संबंध में ट्रोला चालक ने जंक्शन थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए परिवाद सौंपा। जानकारी के अनुसार मक्कासर निवासी नक्षत्र सिंह (50) पुत्र तेजा सिंह रविवार को ट्रोले में रिड़मलसर से चने भरकर लाया था। संगरिया स्थित स्टार एग्री मिल में चनों की सप्लाई दी। फिर रात करीब सवा 12 बजे वह ट्रोला लेकर जंक्शन में लाल चौक स्थित सेंट्रल वेयर हाउस के सामने पहुंचा। उसकी बाइक वेयर हाउस में खड़ी थी। वे...

राहुल व मंजोत ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान, इस बार हनुमानगढ़ जिले का कुल परीक्षा परिणाम 92.28 प्रतिशत रहा

Image
बारहवीं विज्ञान संकाय में बेटियों ने दिखाया कमाल -हमारे राहुल व मंजोत ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया सबका मान -इस बार कुल परीक्षा परिणाम 92.28 प्रतिशत रहा, गत वर्ष 93 प्रतिशत रहा था परिणाम .......फोटो...... हनुमानगढ़. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनीयर सेकंडरी विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। शाम चार बजे जैसे ही परिणाम जारी किया गया, उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस बार यानी वर्ष २०२० में हनुमानगढ़ जिले का कुल परीक्षा परिणाम ९२.२८ प्रतिशत रहा। इस बार बेटियों ने फिर अव्वल प्रदर्शन किया। इसमें ९६.७२ प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई। जबकि छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत ८९.८१ रहा। वहीं पीलीबंगा के छात्र राहुल कड़ेला पुत्र रामप्रसाद ने ९८.२० व मंजोत पुत्री जसविंदर सिंह ने भी ९८.२० प्रतिशत अंक हासिल किए। वर्ष २०१९ में जिले में विज्ञान संकाय के कुल ९३ प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे। परिणाम पर नजर वर्ष २०२० में बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान संकाय में हनुमानगढ़ जिले में कुल ६६११ पंजीकृत थे। जबकि ६५४५ विद्यार्थिय...

थाने में धरना लगाकर श्याम भक्तों का भजन-कीर्तन

Image
थाने में धरना लगाकर श्याम भक्तों का भजन-कीर्तन - श्रीश्याम वाटिका की नाम पट्टिका पर कालिख पोतने के मामले में अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी की मांग - 28 जून की घटना, अब तक नहीं हुई आरोपी की पहचान हनुमानगढ़. जंक्शन के सेक्टर छह स्थित श्रीश्याम वाटिका की नाम पट्टिका पर कालिख पोतने वाले अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को श्यामभक्तों ने जंक्शन थाने में भजन-कीर्तन किया। एडवोकेट गुरपाल सिंह, अमित गांधी, ललित अरोड़ा आदि ने श्याम भजन गाए। भजन व जयकारों से वातावरण गुंजायमान करते हुए सांकेतिक रूप से धरना दे रहे नागरिकों ने अज्ञात आरोपी की शीघ्र पहचान कर गिरफ्तारी की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि 28 जून को हुई इस घटना को अंजाम देने वाले समाजकंटकों का अब तक पता नहीं चल सका है। यह बहुत गंभीर मामला है। किसी ने जानबूझकर इलाके के भाईचारे व साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाडऩे की मंशा से इस कुकृत्य को अंजाम दिया। उसकी पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी जरूरी है ताकि इलाके की कानून व्यवस्था बिगाडऩे की बदनीयत रखने वालों पर लगाम कसी जा सके। जंक्शन थाने के पुलिस अधिकारियों ने धरना दे रहे नागरिकों को अब ...

क्वॉड पत्थर की खान के नाम पर निवेशकों को लगाया लाखों रुपए का चूना

Image
क्वॉड पत्थर की खान के नाम पर निवेशकों को लगाया लाखों रुपए का चूना - टाउन थाने में चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज - कई अन्य से भी लाखों रुपए की ठगी का आरोप हनुमानगढ़. क्वाड पत्थर की खान के नाम पर निवेश करवा लाखों रुपए ठगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सोमवार को टाउन थाने में चार जनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार देवकरण जाट (38) पुत्र रामप्रताप निवासी 32 एनडीआर लाधुवाला ने रिपोर्ट दी कि टाउन धानमंडी में बालाजी ट्रैडर्स संख्या 46 ए के नाम से बृजलाल भवनानी पुत्र तीर्थदास व उसके भाई तुलसीदास सिंधी की दुकान है। दोनों भाइयों ने ग्रीन स्टार मार्केटिंग कॉरपोरेशन के नाम से कंपनी खोल रखी है। स्वयं को कंपनी का एमडी बताने वाले बृजलाल भवनानी व उसका भाई तुलसीदास ने उसे बताया कि राजसमंद व डूंगरपुर जिले के पहाड़ी इलाके में उनकी क्वॉड पत्थर की खान है जिससे शीशा बनता है। इसकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत डिमांड है। कांच की चूड़ी से लेकर हवाई जहाज के शीशे तक का हर सामान इस पत्थर से बनता है। खान से पत्थर को निकाल कर ग्राडिंग प्लांट में भिजवाने पर उन...

कॉलेज चलाए प्राथमिक पाठशाला में, अंग्रेजी माध्यम के लिए चाहिए राउमावि

Image
कॉलेज चलाए प्राथमिक पाठशाला में, अंग्रेजी माध्यम के लिए चाहिए राउमावि - जिले में नव स्वीकृत कन्या कॉलेज चल रहा राउप्रावि भवन में मगर इंग्लिश मीडियम के लिए राउमावि परिवर्तित - अधिकांशत: राउमावि को अंग्रेजी माध्यम में परिवर्तित करने के चलते कई जगह विरोध हनुमानगढ़. सरकारी कॉलेज का संचालन तो प्राथमिक पाठशाला भवन में ही किया जा रहा है। मगर महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल संचालित करने के लिए उच्च माध्यमिक विद्यालय व उसका भवन चाहिए। जिले में यह अजीब स्थिति महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू करने से पैदा हो गई है। क्योंकि पद सृजित किए बगैर कम खर्च में इंग्लिश मीडियम पाठशालाएं प्रारंभ करने के प्रयास में अधिकांशत: राउमावि को ही परिवर्तित किया जा रहा है। पिछले साल स्वीकृत राजकीय कन्या महाविद्यालय का अस्थाई संचालन जंक्शन स्थित राउप्रावि के खाली भवन में किया जा रहा है। इसका भवन बनने में शायद तीन शिक्षा सत्र तो कम से कम बीत जाएंगे। जबकि जिले में सातों ब्लॉक में राउमावि व रामावि को ही बंद कर अंग्रेजी माध्यम विद्यालय शुरू किए गए हैं। हालांकि इन विद्यालयों के प्रति पिछले साल से अच्छा उत्स...

मिलेंगे नए बाबू, कामकाज आएगा काबू

Image
मिलेंगे नए बाबू, कामकाज आएगा काबू - कनिष्ठ सहायकों के पदस्थापन के लिए हनुमानगढ़ में परामर्श कैम्प आठ से - राजकीय बालिका उमावि, जंक्शन में लगेगा तीन दिवसीय कैम्प हनुमानगढ़. शिक्षा विभाग में गत दिनों चयनित होकर आए कनिष्ठ सहायकों के जिले में पदस्थापन के लिए तीन दिवसीय परामर्श कैम्प आठ जुलाई से लगाया जाएगा। जंक्शन में संगरिया रोड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतिदिन सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कैम्प का आयोजन किया जाएगा। डीईओ माध्यमिक मुख्यालय हंसराज जाजेवाल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के आदेश पर कनिष्ठ सहायक पद पर नियुक्ति के लिए 128 आवेदन प्राप्त हुए। इनका पदस्थापन परामर्श कैम्प तीन दिन लगाया जाएगा। वरीयता सूची के अनुसार एक से पचास तक चयनितों को आठ जुलाई को, 51 से 100 तक को नौ जुलाई को तथा 101 से 128 तक को 10 जुलाई को कैम्प में बुलाया गया है। इसके लिए जिले में रिक्त पदों की जानकारी संंबंधी सूची जारी कर दी गई है। डीईओ माध्यमिक कार्यालय में भी सूची चस्पा की गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी सूची डाली गई है। चयनित अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक एवं प्रशैक्षि...