Posts

Showing posts from September, 2021

हनुमानगढ़ को रेफरल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज का सफर तय करने में लगे 40 साल

Image
हनुमानगढ़ को रेफरल अस्पताल से मेडिकल कॉलेज का सफर तय करने में लगे 40 साल - नवरात्र में शुरू होगा खुदाई कार्य - पीएम ने सांसद निहालचंद को बताया अपना पुरानी साथी हनुमानगढ़. जिले को विधिवत रुप से मेडिकल कॉलेज की सौगात गुरुवार को मिली है। पीएमओ मोदी व सीएम अशोक गहलोत ने मेडिकल कॉलेज का वर्चुअल शिलान्यास किया। कार्यक्रम का आयोजन टाउन स्थित महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय की एमसीएच यूनिट में हुआ। करीब चालीस वर्ष पहले इस अस्पताल को रेफरल अस्पताल कहा जाता था। वर्तमान में जिला अस्पताल और अब मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने की शुरूआत हो चुकी है। यू कहें तो भटनेर नगरी के इतिहास में नया अध्याय जुडऩे में चालीस साल का वक्त लगा है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण 15 माह में होगा। कार्यक्रम के दौरन पीएम मोदी ने दिल्ली से रिमोट का बटन दबाकर हनुमानगढ़ के अलावा सिरोही, बांसवाड़ा और दौसा के मेडिकल कॉलेज भवन का शिलान्यास किया। खास बात यह थी पीएम ने अपना संबोधन शुरू करते वक्त सांसद निहालचंद मेघवाल का भी जिक्र किया। इन्होंने भाषण शुरू करने के दौरान कहा कि कार्यक्रम में पुराने साथी व सांसद निहालचंद चौहान भी मौजूद है।...

बिहार के घोड़ासहन गिरोह ने हनुमानगढ़ से चुराए थे दस लाख के मोबाइल फोन

Image
बिहार के घोड़ासहन गिरोह ने हनुमानगढ़ से चुराए थे दस लाख के मोबाइल फोन - नेपाल में छिपे गिरोह के सदस्य - जंक्शन बाजार से चुराए थे दस लाख रुपए मोबाइल फोन - आरोपियों के गांव तक पहुंची पुलिस, दो आरोपियों की पहचान - आरोपियों के नेपाल भाग जाने का अंदेशा हनुमानगढ़. जंक्शन बाजार से दस लाख रुपए से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन चोरी मामले में जंक्शन पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान करने में सफलता हासिल कर ली है। बिहार के घोड़ासहन गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया था। गैंग के तीन सदस्य यहां चोरी करने आए थे। बिहार के पूर्वी चम्पारण जिले में नेपाल बॉर्डर पर घोड़ासहन गांव है। गांव के नाम से ही चोर गैंग जानी जाती है। खास बात यह है कि पुलिस ने ना केवल वारदात को अंजाम देने वाली गैंग की पहचान की है बल्कि यहां से मोबाइल फोन चुराकर ले जाने वाले गैंग के दो सदस्यों की भी शिनाख्त कर ली है। जंक्शन पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में उनके गांव तक जा पहुंची। मगर दोनों आरोपी अपने ठिकानों से फरार मिले। पुलिस का अनुमान है कि वारदात को अंजाम देने के बाद घोड़ासहन गैंग के बदमाश नेपाल चले गए। दो आरोपियों की पहचान के ब...

हनुमानगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का दावा, कांग्रेस में नहीं कलह

Image
हनुमानगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी का दावा, कांग्रेस में नहीं कलह -मंत्री बोले, सीएम के नेतृत्व में सब काम हो रहे ठीक, पार्टी एकजुट हनुमानगढ़. शिक्षा व चिकित्सा सुविधाओं में राज्य की गहलोत सरकार लगातार सुधार कर रही है। सीएम गहलोत के इस कार्यकाल में अभी तक १२३ नए कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है। सरकारी अस्पतालों के साथ ही अब मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी किया गया है। राजस्थान देश में सर्वाधिक नए मेडिकल कॉलेज खोलने वाला राज्य बन गया है। अब नए डॉक्टर भी प्रदेश को मिलने लगेंगे। भविष्य में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के रिक्त पदों की समस्या दूर होगी। यह बात उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कही। जंक्शन के बेबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में मंत्री ने कांग्रेस में कलह होने की बात को नकारते हुए कहा कि सीएम के कुशल नेतृत्व में पार्टी एकजुट है। किसान आंदोलन का जिक्र कर मंत्री ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि लंबे समय से आंदोलन जारी रहने के बाद भी किसानों से बातचीत कर इसका हल नहीं ...

मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास आज, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास

Image
मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास आज, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल शिलान्यास - उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, एमपी व एमएलए करेंगे शिरकत, टाउन जिला अस्पताल में होगा कार्यक्रम हनुमानगढ़. आखिरकार जिले में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की नींव गुरुवार को रखी जाएगी। मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास पीएम मोदी वर्चुअल करेंगे। कार्यक्रम टाउन स्थित जिला अस्पताल की एमसीएच की नई यूनिट में होगा। कार्यक्रम सुबह ग्यारह बजे से होगा। करीब सवा ग्यारह बजे रिमोट के बटन को दबाकर सिरोही मेडिकल कॉलेज, हनुमानगढ़, बांसवाड़ा व डोसा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान सीएम अशोक गहलोत भी संबोधन करेंगे। अंत में पीएम मोदी का संबोधन होगा। राज्य सरकार की ओर से उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी जिला अस्पताल में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एमपी निहालचंद मेघवाल, विधायक चौधरी विनोद कुमार, पूर्व विधायक डॉ. रामप्रताप सहित करीब सौ जनप्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। गौरतलब है कि हनुमानगढ़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए 300 करोड़ के बजट की स्वीकृति जनवरी 2020 में मिली थी। इसमें से 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार व 40 प्रतिशत राशि राज्य स...

....जानिए विधायक ने अफसरों को क्यों सुनाई बिच्छू और साधु की कहानी

Image
....जानिए विधायक ने अफसरों को क्यों सुनाई बिच्छू और साधु की कहानी -हंगामेदार रही हनुमानगढ़ जिला परिषद की बैठक में विधायक विनोद कुमार ने पक्ष व विपक्ष के मुद्दे को भुलाकर ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देने की कही बात, सदस्यों ने रखीे समस्याएं, अधिकारियों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी हनुमानगढ़. जिला परिषद की बुधवार को हुई साधारण सभा की बैठक काफी हंगामेदार रही। जिला परिषद सदस्यों ने अफसरों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि अफसर बैठकों में उठाए जाने वाली समस्याओं का निस्तारण करने को लेकर गंभीर नहीं हैं। इसलिए गांवों के हालात नहीं सुधर रहे। जिप सदस्य प्रवीणा मेघवाल ने बरसाती पानी की निकासी नहीं होने की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि सड़क का लेवल ऊंचा रखने के कारण गांव के डूबने की नौबत आ जाती है। बैठकों में इस समस्या को रखा, लेकिन समाधान नहीं हुआ। जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने पल्लू क्षेत्र में कृषि क्षेत्र कनेक्शन जारी नहीं होने की समस्या रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्वत देने वालों के कनेक्शन जारी हो रहे हैं। जबकि जिस किसान के पास घूस देने को पैसा नहीं है, उसे डेढ़ वर्ष बाद भी...

चरित्र पर शक के चलते धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला

Image
चरित्र पर शक के चलते धारदार हथियार से काटा पत्नी का गला - चक धन्नासर बारानी में वारदात - नरमा चुगाई के लिए आया हुआ था परिवार रावतसर (हनुमानगढ़). निकटवर्ती ग्राम पंचायत धन्नासर के चक धन्नासर बारानी में अनूपगढ़ से नरमा चुगाई के लिए आए एक परिवार में पति-पत्नी की आपसी कलह हत्या का कारण बन गई। सोमवार देर रात पति ने धारदार हथियार से पत्नी का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार अजय कुमार पुत्र बंशीलाल निवासी बाड़ा कॉलोनी, अनूपगढ़ ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी माता कांता देवी व उसका भाई विजय कुमार नरमा चुगाई के लिए कृष्ण सिहाग के खेत में आए हुए थे। लगभग 7-8 दिन पूर्व ही वह भी परिवार के साथ नरमा चुगाई के लिए आया। पिता बंशीलाल को माता कांता देवी के चरित्र पर शक था। इस कारण वह उसके साथ रोजाना मारपीट करता था। सोमवार को दिन में पिता बंशीलाल ने माता को जान से मारने की धमकी दी थी। सोमवार को दिन भर चुगाई के बाद वह, उसका भाई विजय कुमार व माता कांता देवी नरमा चुगाई कर अपने झोंपड़े में आ गए तथा खाना खाकर सो गए। पिता बंशीलाल पेट दर्द का बहाना कर रावतसर की तरफ आए हुए थे। वह रात्रि में काफी देर...

किसानों के साथ जल उपयोक्ता संगमों की आय बढ़ाने पर मंथन

Image
किसानों के साथ जल उपयोक्ता संगमों की आय बढ़ाने पर मंथन -खेती को फायदे का प्रोजेक्ट बनाने को लेकर बदलेंगे सोच -सिंचाई व कृषि विभाग के संयुक्त प्रयासों से बदलाव की उम्मीद हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर की रीलाइनिंग पर बड़ा बजट खर्च करने के बाद अब किसानों के साथ ही जल उपयोक्ता संगमों की आमदनी बढ़ाने को लेकर सरकार स्तर पर कवायद शुरू की गई है। इसे लेकर मंगलवार को पहले विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक जल संसाधन विभाग के सिद्धमुख सभागार में संपन्न हुई तो दोपहर बाद में राजवी पैलेस में नहर अध्यक्षों के साथ संयुक्त रूप से प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने चर्चा की। इसमें खेती के क्षेत्र में नवाचार को प्रोत्साहन देने, किसानों को उन्नत खेती के फायदे बताने, सिंचाई प्रणाली में तकनीक का उपयोग करने आदि बिंदुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि किसानों में व्यापारिक सोच विकसित करने की जरूरत है। उपलब्ध संसाधनों में अधिकतम उत्पादन कैसे लिया जा सकता है, इसे लेकर किसानों का समूह बनाकर उन्हें प्रशिक्षित करने पर विचार किया गया। इसके लिए प्रोजेक्ट के तहत बजट का प्रावधान होने की बात भी अधिकारियों ने कही।...

सगे भांजे को घर बुलाकर हत्या, रातोंरात दाह संस्कार

Image
सगे भांजे को घर बुलाकर हत्या, रातोंरात दाह संस्कार - हत्या के आरोपी दो मामा पुलिस रिमांड पर - बेटी को भगाने में सहयोग के संदेह में हत्या करने का मामला हनुमानगढ़. भांजे की हत्या कर शव का अपने स्तर पर ही दाह संस्कार कराने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपी मामाओं को टाउन पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। उनका चार अक्टूबर तक का रिमांड मंजूर करवाया। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपियों से वारदात में संलिप्त अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ करेगी। थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि सगे भांजे हरविन्द्र सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी हाऊसिंग बोर्ड, जंक्शन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार मृतक के मामा देवेन्द्र सिंह (54) पुत्र दर्शनसिंह कम्बोज व उसके भाई काला सिंह (44) दोनों निवासी वार्ड चार, अमरपुरा थेहड़ी से वारदात में संलिप्त अन्य लोगों की भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है। संलिप्तता के आधार पर शेष जनों की भी गिरफ्तारी के प्रयास किए जाएंगे। पूछताछ में आरोपियों ने घर से बेटी को भगाने में सहयोग करने के संदेह में भांजे की हत्या करने की बात स्वीकारी है। फिर खुद ही रात्रि को उसका दा...

बेटी को भगाने में सहयोग करने का भांजे पर था शक, हत्या कर संस्कार करवा दिया

Image
बेटी को भगाने में सहयोग करने का भांजे पर था शक, हत्या कर संस्कार करवा दिया - हत्या के आरोप में मृतक के दो मामा गिरफ्तार - 23 सितम्बर को दर्ज कराया गया था मामला हनुमानगढ़. घर से बेटी को भगाने में सहयोग करने के संदेह में दो मामाओं ने सगे भांजे की हत्या कर दी। फिर खुद ही उसका दाह संस्कार भी करवा दिया। मृतक के परिवार को आकस्मिक मौत की सूचना दाह संस्कार कराने के बाद दी। टाउन थाने में 23 सितम्बर को दर्ज कराए गए हत्या के इस मामले का पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए यह जानकारी दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के दो मामाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण ने बताया कि हत्या के आरोप में देवेन्द्र सिंह (54) पुत्र दर्शनसिंह कम्बोज व उसके भाई काला सिंह (44) दोनों निवासी वार्ड चार, अमरपुरा थेहड़ी पीएस टाउन को गिरफ्तार किया है। दोनों को रिमांड पर लेकर वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जाएगी। थाना प्रभारी सारण ने बताया कि हत्या कर दाह संस्कार कराने का मामला दर्ज होने के बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी प्...

गत वर्ष हुई डिमांड राशि जमा, मगर सामान की कमी का हवाला देकर जोधुपर डिस्कॉम के अभियंता बरत रहे ढिलाई

Image
पल्लू (हनुमानगढ़). उपतहसील के सैंकड़ों किसानों की अपने खेतों को हरा-भरा बनाने का सपना संजोकर विद्युत निगम से सामान्य श्रेणी के कृषि कनैक्शन प्राप्त करने के लिए वर्ष २०१२ में लगाई गई फाईलें अभी तक ठंडे बस्तें में पड़ी हैं। कृषि कनैक्शनों की आस में दिन पर दिन बीतते गए मगर अभी भी आस अधूरी ही है। जिन किसानों के कृषि कनेक्शन हो चुके हैं उनकी रंगत देखकर वंचित किसान अपने आप को कोस रहे हैं। करीब नौ साल बीत जाने के बाद भी किसान विद्युत निगम के चक्कर लगा रहे है। मगर निगम के अभियंता और कर्मचारी पर्याप्त सामान नहीं होने का कहकर किसानों को टरका रहे हैं। ऐसे में किसानों को जनप्रतिनिधियों से एकमात्र आस बची है, उसे लेकर किसान स्थानीय विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के पास पहुंचते हैं कि उनके कनैक्शन करवा दो ताकि रबी की फसल तो वो बुआई कर सकें। वर्ष २०१२ तक लगाई गई सामान्य कृषि फाईलों के सरकार ने २०२० के अंतिम दिनों में डिमांड नोटिस निकालकर संबधित किसानों से राशि जमा करवा ली थी। जिसके बाद एक-दो माह में कृषि कनेक्शन होने की उम्मीद किसानों की दिखाई देने लगी, मगर एक वर्ष के करीब बीत जाने के बाद भी किसान...

साइकिल रेस में जाने का कहकर घर से निकले, हार गए जिंदगी की रेस

Image
साइकिल रेस में जाने का कहकर घर से निकले, हार गए जिंदगी की रेस - नहर से दूसरे दिन मिला एक का शव, दूसरे की तलाश - नहर में युवक व किशोर के डूबने का मामला - नहर किनारे मिली थी दोनों की साइकिलें, चप्पलें व कपड़े हनुमानगढ़. दो बच्चों के नहर में गिरने की आशंका सोमवार को सच साबित हो गई। जंक्शन थाना पुलिस ने सोमवार को दूसरे दिन गोताखोर श्रीगंगानगर रोड के पास खुंजा नहर में उतारे। तलाश के दौरान दोपहर को निखिल (18) पुत्र विनोद चंदेलिया निवासी वाल्मीकि मोहल्ला, वार्ड 49, जंक्शन का शव बरामद हो गया। गोताखोरों व अन्य लोगों ने जाल डालकर नहर में दोनों की तलाश की। मगर वार्ड 49 के ही करण (14) पुत्र सुनील कुमार का सुराग नहीं लगा। इस दौरान दोनों के परिजन भी मौजूद रहे। दोनों की दो साइकिलें, चप्पलें व कपड़े रविवार शाम नहर किनारे मिले थे। दोनों बच्चों के पिता सगे भाई हैं। सूचना पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू करवाई। करण नौवीं कक्षा में पढ़ता है तथा निखिल कॉलेज छात्र था। जानकारी के अनुसार जंक्शन के वार्ड 49 स्थित वाल्मीकि मोहल्ले के करण तथा निखिल रविवार सुबह से घर से गायब थे। परिजनों ने दोनों बच्चों की तलाश शु...

व्यंजन प्रतियोगिता में बोले पीआरओ, महिलाएं घर में सबको भोजन करवाने के बाद बचाखुचा खाती हैं, यह परिवार के लिए ठीक नहीं

Image
व्यंजन प्रतियोगिता में बोले पीआरओ, महिलाएं घर में सबको भोजन करवाने के बाद बचाखुचा खाती हैं, यह परिवार के लिए ठीक नहीं पोषण अभियान के तहत जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन हनुमानगढ़. पोषण अभियान के अंतर्गत जंक्शन स्थित जाट भवन में जिला स्तरीय व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान पर वार्ड नंबर 35 ए की कार्यकर्ता सीमा भाटी, द्वितीय स्थान पर वार्ड नं 10 बी की कार्यकर्ता जसविंद्र कौर और नेहा बवेजा और तीसरे स्थान पर हरिपुरा बी की कार्यकर्ता सुरभि रही। तीनों ही कार्यकर्ताओं को मुख्य अतिथि जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने पुरस्कृत किया। व्यंजन प्रतियोगिता के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण से जुड़ी हुई भव्य रंगोली भी बनाई। इस मौके पर जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि गांवों में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा और एएनएम आने वाली पीढिय़ों की दशा और दिशा तय करती है। बीसीएमओ डॉ. ज्योति धींगड़ा ने पोषण को लेकर महिलाओं को विस्तृत जानकारी दी। महिलाओं को प्रत्येक चार-चार घंटे में कुछ ना कुछ खाना चाहिए। महिलाएं घर में दाल, सब्जियों, छाछ ...

नाम की गारंटी, आरयूबी बनाया और भूल गए अभियंता

Image
मनोज कुमार गोयल हनुमानगढ़. जंक्शन में श्रीगंगानगर मार्ग पर स्थित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के नीचे गत वर्ष बने रेलवे अण्डरब्रिज (आरयूबी) से आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिली है लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते कभी भी बड़ी जनहानि हो सकती है। सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने गत वर्ष लगभग छह करोड़ रुपए की लागत से आरयूबी निर्माण किया था। इसका निर्माण बीकानेर की एक फर्म ने किया था। निर्माण के दौरान इसमें एक तकनीकी खामी रह गई। आरयूबी के ब्लॉक ठीक से नहीं लगाए गए हैं। दो ब्लॉक के मध्य दरार रह गई है। नतीजा यह हुआ है कि हल्की सी बरसात अथवा आरयूबी के नजदीक बने गंदे पानी के नाले से पानी ओवरफ्लो हो कर आरयूबी के ब्लॉक में से पानी रिस-रिस कर अन्दर आ जाता है। हालांकि बरसाती पानी आरयूबी में जाने से रोकने के लिए आरयूबी के ऊपर शैड लगाए गए हैं, आरयूबी की ढलान इस तरह बनाई गई है कि अन्दर आने और बाहर जाने के रास्ते से पानी अन्दर नहीं जाए। इस माह शहर में कई बार हुई बरसात से पानी आरयूबी में भर गया था। यह पानी लगातार रिस कर अन्दर जाता रहता है। इससे आवागमन में भारी परेशानी होती है। पीडब्...

जिला अस्पताल के एनआईसीयू में नहीं वेंटिलेटर, कई माह पहले भेजी थी डिमांड, अभी भी इंतजार

Image
वेंटिलेटर की जरूरत होने पर नवजात को किया जाता है रैफर -केवल सीपेप से ऑक्सीजन देने की सुविधा हनुमानगढ़. एक तरफ तो जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके निर्माण के लिए केंद्र व राज्य सरकार करीब तीन सौ करोड़ रुपए खर्च करेगी। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के एनआईसीयू में नवजात के इलाज के लिए वेंटिलेटर की सप्लाई अभी तक नहीं भेजी है। काफी समय पहले अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग जयपुर को डिमांड भेजी थी। लेकिन अभी तक जिला अस्पताल के एनआईसीयू यूनिट के लिए वेंटिलेटर नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से प्रसव के नवजात की स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर या फिर प्राइवेट अस्पताल में रैफर किया जाता है। एनआईसीयू में केवल सी पेप की सुविधा की है। इस सी पेप के जरिए प्रेशर से नवजात को ऑक्सीजन दी जाती है। नवजात स्वत: ऑक्सीजन लेने में सक्षम नहीं होने पर वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है। यही स्थिति जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड की है। बच्चा वार्ड में भी वेंटिलेटर की सुविधा नहीं है। इसकी डिमांड भी भेजी जा चुकी है। लेकिन अभी तक सप्लाई नहीं मिल पाई है। यही स्थिति प्राइ...

कार से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत

Image
कार से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत - बाइक पर सवार थे दोनों - मेगा हाइवे पर सेमनाला के पास हादसा - कुछ दिन बाद होनी थी शादी - एक की मेहंदी का रंग उतरा नहीं, दूजी को लगी नहीं और गम ने घेर लिया हनुमानगढ़. मेगा हाइवे पर गांव मटोरियांवाली ढाणी व सेमनाला के बीच शनिवार को कार व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ने इलाज के लिए श्रीगंगानगर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक आपस में चचेरे भाई थे। उनमें से एक की कुछ दिनों बाद शादी होनी थी। परिजनों को जैसे ही हादसे की खबर मिली ब्याह की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे की सूचना मिलने पर टाउन थाने की शेरगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज कराया गया। जानकारी के अनुसार रामनिवास (24) पुत्र शंकरलाल शर्मा तथा दीपक उर्फ दलीप (30) पुत्र मोटाराम शर्मा दोनों निवासी...

ताऊ ने ताउम्र किसानों व कमजोर वर्ग के लिए उठाई आवाज

Image
ताऊ ने ताउम्र किसानों व कमजोर वर्ग के लिए उठाई आवाज -पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोले वक्ता हनुमानगढ़. पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की जयंती शनिवार को जंक्शन जाट भवन में मनाई गई। इस मौके पर सर्व समाज के लोगों ने चौधरी देवीलाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। जाट भवन अध्यक्ष इंद्रपाल रणवा ने बताया कि चौ. देवीलाल की नीतियां पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उनकी ओर से तैयार नीतियों के आधार पर जनहित की कई दूसरी नीतियां भी बनी हैं। उन्होंने बुजुर्गों को पेंशन जैसी बड़ी सौगात दी ,इसके चलते आज बुजुर्ग सम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर पा रहे हैं। ताऊ ने किसानों का कर्ज भी माफ किया था। कृषि क्षेत्र की आवश्यकता अनुसार नहरी पानी उपलब्ध करवाया। प्रत्येक गांव में सड़कों क जाल बिछाया और हर सड़क को शहरों के साथ जोड़ा गया, ताकि किसान अपनी ऊपज को आसानी से मंडियों में ला सके। उनकी सुविधा के लिए ट्रैक्टरों का टोकन टैक्स भी समाप्त किया। जाट समिति अध्यक्ष के जोतराम नोजल ने कहा कि चौधरी देवीलाल एक युग पुरुष थे। उन्हो...

पत्रिका मुहिम: आबोहवा हो स्वच्छ...सर्वाधिक प्रदूषण फैला रही रीको क्षेत्र की एक फैक्ट्री को नोटिस

Image
पत्रिका मुहिम: आबोहवा हो स्वच्छ...सर्वाधिक प्रदूषण फैला रही रीको क्षेत्र की एक फैक्ट्री को नोटिस -व्यवस्था नहीं सुधारने पर दस अक्टूबर के बाद बिजली व पानी का कनेक्शन काटने की चेतावनी -दबाव बनने पर एक्शन के मूड में प्रदूषण मंडल की टीम हनुमानगढ़. जंक्शन के रीको क्षेत्र में फैक्ट्रियों से खुले में प्रवाहित हो रहे अपशिष्ट को रोकने को लेकर जिला मुख्यालय के नागरिक लगातार आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन नहर किनारे अपशिष्ट जमा होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हो रहे हैं कि जब भी प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्री की चिमनी जलती है, आसपास का वातावरण बदबूदार बन जाता है। प्रदूषित पानी मामले के स्थाई समाधान को लेकर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की योजना पूर्व में बनाई गई थी। लेकिन इसकी ्िरक्रयान्वति की गति काफी मंद होने के कारण समस्या कम होने की बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। इस समस्या का स्थाई समाधान करवाने को लेकर उद्योगपतियों की संस्था और रीको अधिकारी में से कोई भी गंभीर नजर नहीं है। नागरिकों की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन करने के बाद अब प्रदूषण मंडल ने रीको क्षेत्र की ११ फैक्ट्रियों का निर...

Hanumangarh Accident: कार की चपेट में आई बाइक, दो चचेरे भाइयों की मौत

Image
हनुमानगढ़। मेगा हाइवे पर गांव मटोरियांवाली ढाणी व सेमनाला के बीच शनिवार को कार व बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ने इलाज के लिए श्रीगंगानगर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक आपस में चचेरे भाई थे। उनमें से एक की कुछ दिन बाद शादी होनी थी। परिजनों को जैसे ही हादसे की खबर मिली शादी की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे की सूचना मिलने पर टाउन थाने की शेरगढ़ चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस संबंध में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज कराया गया। जानकारी के अनुसार रावतसर थानान्तर्गत गांव कनवानी निवासी रामनिवास (24) पुत्र शंकरलाल शर्मा तथा दीपक उर्फ दलीप (30) पुत्र मोटाराम शर्मा शनिवार सुबह हनुमानगढ़ की तरफ आने के लिए मोटर साइकिल पर रवाना हुए। जब वे गांव मटोरियांवाली ढाणी को पार कर सेमनाले के पास पहुंचे तो हनुमानगढ़ की तरफ से आ रही कार से बाइक की टक्कर हो गई। ...

अधिक किराया वसूलने पर होगी कार्यवाही, शहर में चार जगह यातायाता सहायता केंद्र स्थापित

Image
अधिक किराया वसूलने पर होगी कार्यवाही, शहर में चार जगह यातायाता सहायता केंद्र स्थापित - क्षमता से अधिक सवारी बिठाने पर करेंगे सीज हनुमानगढ़. टाउन स्थित यातायात थाने में गुरुवार को ऑटो चालक की बैठक बुलाई गई। बैठक में यातायात प्रभारी अनिल चिंदा ने कहा कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायत होने कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए टाउन व जंक्शन में चार जगह यातायात सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। टाउन में बस स्टैंड, जंक्शन में बस स्टैंड, भगतसिंह चौक व रोडवेज डिपो के पास अस्थाई केंद्र स्थापित होंगे। किसी भी प्रकार की शिकायत आने पर उसी वक्त कार्यवाही की जाएगी। प्रभारी चिंदा ने ऑटो चालकों को हिदायत दी कि क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर सीज करने की कार्यवाही होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी व अभिभावकों को परेशानी न हो, इसके लिए सभी को मिलझुलकर व्यवस्था करना होगी। बाजार में वाहनों की एंट्री पर रहेगा प्रतिबंध दो दिनों में टाउन व जंक्शन के मुख्य बाजार में चौपहिया वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। जंक्शन रेलवे स्टेशन व बस स्टैड डिवाइडर के पास ठेला व वाहनों को पार्...

हनुमानगढ़ पुलिस के प्रयास विफल, फरार अपराधी नहीं आए हाथ, अब इनाम घोषित

Image
हनुमानगढ़ पुलिस के प्रयास विफल, फरार अपराधी नहीं आए हाथ, अब इनाम घोषित - एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास मामलों में वांछित तीन जनों पर इनाम घोषित - एसपी ने जारी किया आदेश हनुमानगढ़. एसपी प्रीति जैन ने एनडीपीएस एक्ट व हत्या के प्रयास संबंधी अलग-अलग मामलों में वांछित तीन जनों की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इनको गिरफ्तार करने या गिरफ्तार करवाने में पुलिस की मदद करने पर एसपी की ओर से नकद इनाम दिया जाएगा। एसपी प्रीति जैन ने बताया कि प्रताप पुत्र रामधन जाट निवासी मेघाना, नोहर के खिलाफ रावतसर थाने में 2020 में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा वह नोहर पुलिस थाने में दर्ज एनडीपीएस के प्रकरण में भी वांछित है। वहीं संगरिया पुलिस थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में विनोद उर्फ फौजी पुत्र रामप्रताप जाट निवासी तेजाखेड़ा पीएस सदर डबवाली सिरसा हरियाणा की तलाश है। टाउन थाने में भादंसं की धारा 458, 352, 323, 307, 147, 148, 149 व 3 एससीएसटी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में सद्दाम (26) पुत्र यासीन खान निवासी बरकत कॉलोनी, टाउन वांछित है। इनको जो व्यक्ति गिरफ्त...

54700 अभ्यर्थी देंगे रीट की परीक्षा, सेंकड लेवल में 29 हजार तो प्रथम लेवल में बैंठेंगे 25700 अभ्यर्थी

Image
54700 अभ्यर्थी देंगे रीट की परीक्षा, सेंकड लेवल में 29 हजार तो प्रथम लेवल में बैंठेंगे 25700 अभ्यर्थी - महिलाओं को परेशानी न हो, गृह क्षेत्र में दिया परीक्षा केंद्र हनुमानगढ़. जिले में रविवार को आयोजित रीट की परीक्षा के लिए प्रशासन व सामाजिक संगठनों ने कमर कस ली है। परीक्षा शांतिपूर्ण हो, इसके लिए जिला प्रशासन व पुलिस टीम की विशेष निगरानी रहेगी। जिले में करीब 54700 अभ्यर्थी रीट की परीक्षा देंगे। सेंकड लेवल की परीक्षा सुबह दस बजे से दोपहर बारह बजे तक होगी। इसमें करीब 29 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सेंकड लेवल की परीक्षा 102 सेंटर पर होगी। कॉर्डिनेटर डॉ.वीके जांगिड़ ने बताया कि फस्र्ट लेवल की परीक्षा 91 सेंटर्स पर आयोजित होगी। इसमें करीब 25700 अभ्यर्थी बैठेंगे। राज्य सरकार ने महिलाओं का परीक्षा केंद्र गृह क्षेत्र में ही किया है। वहीं परीक्षा में अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी न हो सामाजिक संगठनों ने भी आगे आते हुए सहयोग करने का आश्वासन दिया। सामाजिक संगठनों की ओर से ठहरने व खाने की निशुल्क व्यवस्था की है। जि़ला मुख्यालय पर विभिन्न सामाजिक संगठनों की 18 धर्मशाला में भवनों में 2...

जानिए, हनुमानगढ़ जिले में रीट परीक्षार्थियों के लिए कैसी रहेगी नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था

Image
जानिए, हनुमानगढ़ जिले में रीट परीक्षार्थियों के लिए कैसी रहेगी नि:शुल्क परिवहन व्यवस्था - दो दिन तक आमजन को नहीं मिलेंगी जंक्शन बस स्टैंड से बसें हनुमानगढ़. रीट को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग और रोडवेज ने जिले में बसों की माकूल व्यवस्था की है। जिले से बाहर अन्य जिलों में जो शनिवार को परीक्षा देने जाएंगे, उनके लिए जंक्शन बस स्टैंड, नोहर और भादरा बस स्टैंड पर बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, बीकानेर इत्यादि जगहों के लिए सुबह पांच बजे से रात तक निर्धारित तीन स्थानों से विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार रवाना होगी। जिला परिवहन अधिकारी जगदीश अमरावत ने बताया कि जिले से बाहर करीब 17 हजार विद्यार्थी जयपुर, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, बीकानेर इत्यादि जिलों में परीक्षा देने जाएंगे। अन्य जिलों से हनुमानगढ़ आने वाले 3572 और जिले के भीतर एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक में करीब 51 हजार 483 विद्यार्थियों का रविवार को मूवमेंट होगा। इसको लेकर सभी ब्लॉक मुख्यालय के बस स्टैंड पर अन्य ब्लॉक मुख्यालय को जाने के लिए रोडवेज और परिवहन विभाग की ओर से बसों की व्यवस्था की गई...

फसलों के लिए मुसीबत बनी बारिश, हनुमानगढ़ में खरीफ फसलों को 30 प्रतिशत तक नुकसान

Image
फसलों के लिए मुसीबत बनी बारिश, हनुमानगढ़ में खरीफ फसलों को 30 प्रतिशत तक नुकसान -बरसात से सर्वाधिक नुकसान नरमा-कपास में -जिले में खरीफ फसलों को वर्षा से 30 प्रतिशत तक नुकसान हनुमानगढ़. जिले में जाता मानसून खरीफ फसलों के लिए मुसीबत बन रहा है। सावन में जिस वक्त फसलों को सिंचाई पानी की जरूरत थी, उस समय बरसात नहीं हुई। अब जब नरमा चुगाई का वक्त आ गया है, ऐसे में लगातार हो रही बारिश से सिंचित क्षेत्र के किसानों में मायूसी है। पिछले सप्ताह हुई बरसात से जिले में खरीफ फसलों को तीस प्रतिशत तक नुकसान होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। हालांंकि समान रूप से सभी तहसीलों में बरसात नहीं होने के कारण खराबे का क्षेत्रफल अधिक नहीं है। लेकिन फिर भी जहां-जहां बरसात हो रही है, वहां खरीफ फसलों को नुकसान हो रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में चालू खरीफ सीजन में बरसात से सर्वाधिक नुकसान नरमा-कपास की फसल में हुआ है। हनुमानगढ़ जिले में चालू खरीफ सीजन में कुल 158700 हेक्टैयर में नरमा-कपास, 268670 हेक्टेयर में ग्वार, 44810 हैक्टेयर में बाजरा, 34710 हेक्टैयर में धान, 101800 हेक्टैयर में मूंग, 55970 हेक्टेयर में मोठ...

ना डॉक्टर ना नर्सिंगकर्मी, समझाइश व इलाज से ज्यादा ठुकाई पर जोर

Image
ना डॉक्टर ना नर्सिंगकर्मी, समझाइश व इलाज से ज्यादा ठुकाई पर जोर - अब बगैर पंजीयन नहीं चलाए जा सकेंगे नशा मुक्ति केन्द्र - राजस्थान डीएडिक्शन सेंट्रल रूल्स के तहत कराना होगा पंजीकरण - जिला स्तर पर आवेदनों की जांच के लिए होगा कमेटी का गठन - नशे से बढ़े 'मुक्तिÓ के धंधे पर अब पैनी नजर, प्रारंभ होगा पंजीयन का 'पंजाब मॉडलÓ अदरीस खान @ हनुमानगढ़. नशे से उड़ते जिले को जमीन पर लाने के लिए नशा मुक्ति का धंधा भी जोर पकड़ चुका है। पिछले कुछ बरसों में ही धड़ाधड़ नशा मुक्ति केन्द्र खुल गए हैं। नशे की समस्या से ग्रस्त हनुमानगढ़ जिले में बढ़ते नशा मुक्ति के धंधे की अब कड़ी निगरानी होगी। अब तक स्पष्ट गाइडलाइन के अभाव में बिना पंजीकरण के संचालित नशा मुक्ति केन्द्रों को जल्दी ही पंजीयन की कड़ी प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसके लिए शीघ्र राजस्थान डीएडिक्शन सेंट्रल रूल्स 2020 के तहत विस्तृत गाइडलाइन जारी होगी जो पंजाब मॉडल से प्रेरित होगी। क्योंकि वहां इस समस्या पर कई बरसों से काम हो रहा है। नए नियमों के तहत जिले से लेकर प्रदेश भर में संचालित नशा मुक्ति केन्द्रों को पंजीकरण कराना होगा। इसके लि...

‘संपर्क पोर्टल को अधिकारी खुद करें प्रतिदिन करें लॉगिन’

Image
हनुमानगढ़. संपर्क पोर्टल पर लंबित परिवेदनाओं की समीक्षा को लेेकर जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों और ब्लॉक स्तर पर वीसी के जरिए जुड़े ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिदिन खुद संपर्क पोर्टल को लॉगिन कर देखेंगे कि उनके खाते में कितनी परिवेदनाएं लंबित हैं। उनका जल्द से जल्द निस्तारण करें ताकि आमजन को राहत प्रदान की जा सके। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विधायक और सांसद की ओर से आने वाले पत्रों की पावती आवश्यक रूप से दें। इसके साथ ही जब तक कार्य नहीं होता है तब तक प्रत्येक माह के अंत में संबंधित विधायक और सांसद को पत्र लिखकर परिवेदना के निस्तारण के संबंध में हुई प्रगति के बारे में जानकारी दें। जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त होने वाले पत्रों पर उच्च प्राथमिकता के साथ कार्रवाही करते हुए जवाब भेजनें के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के स्तर पर प्राप्त होने वाली न्यूज पेपर कटिंग्स को भी उच्च प्राथमिकता से लेते हुए उन...

नहरी पानी के साथ इस बार खाद की कमी का भी करना पड़ सकता है सामना

Image
नहरी पानी के साथ इस बार खाद की कमी का भी करना पड़ सकता है सामना -कृषि विभाग के उप निदेशक ने दी जानकारी हनुमानगढ़. इस बार रबी सीजन में नहरी पानी के साथ ही डीएपी की कमी का सामना भी किसानों को करना पड़ सकता है। समय पूर्व डीएपी का प्रबंधन करने को लेकर गुरुवार को कृषि विभाग कार्यालय में कृषि अधिकारियों ने डीएपी उर्वरक की कमी रहने पर फास्फोस उर्वरक को बढ़ावा देने की बात कही। बैठक में उर्वरक निर्माता और विक्रय कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उप निदेशक दानाराम गोदारा ने कहा कि डीएपी की कमी रहती है तो एसएसपी उर्वरक को बढ़ावा दिया जाए। इस मौके पर गेहूं की बजाय सरसों व चने की बिजाई अधिक क्षेत्रफल में करने की सलाह दी। सहायक निदेशक स्वर्ण सिंह अराईं, कृषि पर्यवेक्षक जगदीश दूधवाल, नंदराम भाकर, कृषि आदान विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष बालकिशन गोल्याण, विजय रौंता आदि मौजूद रहे। इंदिरागांधी नहर में चार में एक समूह का रेग्यूलेशन लागू -किसान संगठन उक्त रेग्यूलेशन का कर रहे विरोध हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में २३ सितम्बर से चार में एक समूह का रेग्यूलेशन लागू कर दिया गया। २३ सितम्बर २०२१ से दो जनवरी २०२२ ...

प्रशासन शहरों के संग अभियान की गाइडलाइन जारी, कई तरह की दी छूट, अभी और मिलने की उम्मीद

Image
प्रशासन शहरों के संग अभियान की गाइडलाइन जारी, कई तरह की दी छूट, अभी और मिलने की उम्मीद अपंजीकृत दस्तावेजों के आधार पर विक्रय होने पर अंतिम क्रेता निर्धारित शुल्क जमा करवाकर ले सकेगा पट्टा हनुमानगढ़. प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को टाउन की रामलीला रंगमंच पर टाउन के वार्ड 20 से 43 के लिए शिविर का आयोजन किया गया। 17 जून 1999 से पूर्व/पश्चात कृषि भूमि पर बसी हुई अनाधिकृत कॉलोनियों का स्व-प्रेरणा से 90बी/90ए नियमन की कार्यवाही, ले-आउट प्लान अनुमोदन की कार्यवाही वर्ष 2012 एवं इसके पश्चात भूखण्ड़धारियों को पट्टे जारी किये गये है तथा उक्त नियमन की गई कॉलोनियों में जिन भूखण्ड़धारियों ने पट्टे प्राप्त नहीं किए हैं ऐसे भूखण्ड़धारियों को पट्टे जारी करने हेतु पूर्व तैयारी जैसे- आवेदन, राशि जमा करवाने संबंधित जानकारी शिविर में दी गई। शिविर में प्रभारी व अधिशासी अभियंता सुभाष बंसल, उपसभापति अनिल खीचड़ व नगर परिषद टीम ने लोगों को जानकारी दी। जानकारी के अनुसार ऐसी कृषि भूमि जिनका पूर्व में ले-आउट प्लान स्वीकृत है। निकाय में अस्वीकृत कॉलोनीयों के पट्टे जोनल प्लान स्वीकृत होने के पश्चात...

जिला अस्पताल के एनआईसीयू में नहीं वेंटिलेटर, कई माह पहले भेजी थी डिमांड, अभी भी इंतजार

Image
जिला अस्पताल के एनआईसीयू में नहीं वेंटिलेटर, कई माह पहले भेजी थी डिमांड, अभी भी इंतजार - वेंटिलेटर की जरूरत होने पर नवजात को किया जाता है रैफर -केवल सीपेप से ऑक्सीजन देने की सुविधा हनुमानगढ़. एक तरफ तो जिले में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके निर्माण के लिए केंद्र व राज्य सरकार करीब तीन सौ करोड़ रुपए खर्च करेगी। दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के एनआईसीयू में नवजात के इलाज के लिए वेंटिलेटर की सप्लाई अभी तक नहीं भेजी है। काफी समय पहले अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग जयपुर को डिमांड भेजी थी। लेकिन अभी तक जिला अस्पताल के एनआईसीयू यूनिट के लिए वेंटिलेटर नहीं मिल पाया है। इसकी वजह से प्रसव के नवजात की स्थिति गंभीर होने पर हायर सेंटर या फिर प्राइवेट अस्पताल में रैफर किया जाता है। एनआईसीयू में केवल सी पेप की सुविधा की है। इस सी पेप के जरिए प्रेशर से नवजात को ऑक्सीजन दी जाती है। नवजात स्वत: ऑक्सीजन लेने में सक्षम नहीं होने पर वेंटिलेटर की आवश्यकता होती है। यही स्थिति जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड की है। बच्चा वार्ड में भी वेंटिलेटर की सुविधा नहीं ...

नकल करवाने वाले गिरोह पर नजर रखें अधिकारी

Image
नकल करवाने वाले गिरोह पर नजर रखें अधिकारी -एसपी प्रीति जैन ने ली क्राइम बैठक हनुमानगढ़. एसपी प्रीति जैन ने बुधवार को क्राइम बैठक कर अपराधिक मामलों की समीक्षा की। इस मौके पर पेडिंग मामलों का तत्काल निपटारा करने का निर्देश दिया। साथ ही रीट परीक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने की बात कही। जो पुलिस के जवान व अधिकारी अवकाश पर जा रहे हैं, उन्हें २६ से पहले ही लौटने की सलाह दी। अचानक से शहर में जन दबाव बनने पर व्यवस्था बनाने को लेकर सभी अधिकारियों से चर्चा की। परीक्षा में नकल करवाने वाले गिरोह पर नजर रखने की बात कही। डीएसपी प्रशांत कौशिक, जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा सहित जिले भर के पुलिस अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। २९ हजार देंगे परीक्षा राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के तत्वावधान में 26 सितंबर को रीट- 2021 परीक्षा होगी। हनुमानगढ़ जिले में 102 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इसमें दो पारियों में करीब 29 हजार विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षार्थी को प्रवेश पत्र के साथ अपना मूल परिचय पत्र और परिचय पत्र की एक छाया प्रति भी साथ लेकर आने की सलाह दी गई है। source https://www....

इंदिरागांधी नहर क्षेत्र में खेती पर संकट, विभाग के प्रस्ताव पर भड़के भाजपा विधायक

Image
इंदिरागांधी नहर क्षेत्र में खेती पर संकट, विभाग के प्रस्ताव पर भड़के भाजपा विधायक -मुख्य अभियंता ने जल परामर्शदात्री समिति की बैठक में इंदिरागांधी नहर को २२ सितम्बर २०२१ से दो जनवरी २०२२ तक चार में एक समूह में चलाने का रखा प्रस्ताव -किसानों व भाजपा नेताओं ने विभाग के रेग्यूलेशन का किया विरोध हनुमानगढ़. रबी सीजन में इंदिरागांधी नहर का रेग्यूलेशन निर्धारित करने को लेकर मंगलवार को जल परामर्शदात्री समिति की अहम बैठक हुई। जंक्शन स्थित विभागीय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने रेग्यूलेशन का एजेंडा विधायकों व अन्य समिति सदस्यों के समक्ष रखा। इसमें उपलब्ध पानी के हिसाब से २२ सितम्बर २०२१ से दो जनवरी २०२२ तक इंदिरागांधी नहर को चार में एक समूह में बांटकर ६४०० क्यूसेक पानी चलाने की बात कही। विभाग की ओर से प्रस्तावित उक्त रेग्यूलेशन का भाजपा विधायकों ने एक स्वर में विरोध किया और तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन तैयार कर नहरों को चलाने की मांग की। वहीं मुख्य अभियंता लगातार बांध में कम पानी का हवाला देते हुए इससे इनकार करते रहे। इस दौरान कुछ किसान प्रत...