'समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाना बैंकों का दायित्व'
'समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को ऋण उपलब्ध करवाना बैंकों का दायित्व'
-कलक्टर ने बैंक अधिकारियों की ली बैठक
हनुमानगढ़. जिला कलक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय समन्वय समिति व जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने सभी बैंकों प्रतिनिधियों से सरकार द्वारा प्रायोजित ऋण योजनाओं के लक्ष्य निर्धारित अवधि के अंदर प्राप्त करने व आवेदन पत्रों को निर्धारित अवधि से अधिक लम्बित नहीं रखने को कहा। साथ ही कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को त्वरित गति से ऋण उपलब्ध कराना सभी बैंकों का दायित्व है। इसमें कोताही ना बरतें। बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक ओम प्रकाश कविया ने स्वयं सहायता समूहों को दिए जाने वाले ऋण को 10.00 लाख से बढ़ाकर 20.00 लाख तक बिना गारंटी के केंद्र सरकार द्वारा संशोधित करने व एटीएम उपलब्धता करवाने बाबत नवीनतम दिशा निर्देशों की जानकारी दी।
नाबार्ड के जिला विकास प्रबन्धक दयानन्द काकोडिया ने नाबार्ड द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा बैंकों को केंद्र व राज्य सरकार की कृषि प्रसंस्करण योजना व कृषि अवसंरचना योजना के तहत संचालित योजनाओं के तहत अधिकाधिक वित्त पोषण के लिए बैंकों से अपील की। आखिर में अग्रणी बैंक प्रबन्धक राज कुमार ने जिला कलक्टर को बैंकों की तरफ से आश्वस्त किया कि सभी लक्ष्यों का समय पर पूरा किया जाएगा तथा बैंक जिले के विकास में कन्धे से कन्धा मिलाकर सदैव तत्पर रहेंगे व अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। राजीविका की जिला परियोजना प्रबंधक शाजिया तबस्सुम, एसबीआई आरसेटी के निदेशक के साथ-साथ संबन्धित जिला स्तरीय अधिकारी व सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/it-is-the-responsibility-of-the-banks-to-provide-loans-to-the-weaker-7029354/
Comments
Post a Comment