Posts

Showing posts from July, 2021

बाइक चोरी मामले में पकड़े गए तीन आरोपी अस्थाई जेलों से फरार

Image
बाइक चोरी मामले में पकड़े गए तीन आरोपी अस्थाई जेलों से फरार हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर अस्थाई जेलों से तीन आरोपी फरार हो गए। चोरी और नकबजनी मामले में तीनों आरोपित हैं। घटनाक्रम के अनुसार जंक्शन की धानमंडी स्थित किसान भवन से रात्रि को पुलिस कर्मियों को चकमा देकर एक आरोपी फरार हुआ। फरार होने वाले आरोपी की सुरेंद्र उर्फ शैलेन्द्र उर्फ सेंदिया पुत्र रामेश्वर निवासी कोहला हाल नौ चक एएम रावतसर के रूप में पहचान हुई है। जानकारी के अनुसार पीलीबंगा पुलिस ने चार दिन पहले ही दुपहिया वाहन चोर गिरोह में शामिल सुरेन्द्र उर्फ शैलेन्द्र को गिरफ्तार किया था। इसमें न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए थे। पुलिस ने कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आने तक उसे किसान भवन में बनाई गई अस्थाई जेल में रखा था। जहां से वह शनिवार देर रात को फरार हो गया। किसान भवन से एक आरोपी के फरार होने के साथ ही दो बाल अपचारी भी अस्थाई जेल से फरार हो गए। यह दोनों आरोपी भी बाइक चोरी मामले में पकड़े गए थे। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि किसान भवन से रात करीब पौने तीन बजे आरोपी के फरार होने की सूचना मिलने पर जिले ...

हनुमानगढ़ जिला फॉर्म टूरिज्म में देश का बेस्ट डेस्टिनेशन बन सकता है

Image
हनुमानगढ़ जिला फॉर्म टूरिज्म में देश का बेस्ट डेस्टिनेशन बन सकता है -पर्यटन को कैसे मिले बढ़ावा, किया मंथन -एग्रीकल्चर ट्यूरिज्म को लेकर माहौल बनाने की जताई जरूरत हनुमानगढ़. क्षेत्र में पर्यटन को कैसे बढ़ावा मिले, इस पर शनिवार को मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसान अपने खेत को कृषि पर्यटन सुविधा केंद्र के रूप में तैयार कर उपज के अलावा अतिरिक्त आय कमा सकते हैं। इसके लिए उन्हें ज्यादा निवेश करने की भी जरूरत नहीं। बस जरूरत है पूर्व में मौजूद संसाधनों में कुछ परिवर्तन करने की। इंडिया ट्यूरिज्म जयपुर के डायरेक्टर करणसिंह ने कृषि पर्यटन की अवधारणा और कृषि पर्यटन केन्द्र स्थापित करने से संबंधित जानकारी कार्यशाला में दी। डायरेक्टर करणसिंह ने कहा कि भारत में कृषि पर्यटन एक समग्र व्यवसाय के रूप में आगे बढ़ रहा है। लेकिन राजस्थान में बहुत जगह नहीं है। खासतौर से हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में। इन दोनों जिलों के लोगों में इसको लेकर जागरुकता व इस क्षेत्र की जानकारी की कमी है। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा व्यवसाय है जिसमें ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है। आपके पास उपलब्ध संसाधनों में कुछ परिवर्त...

जरुरतमंदों का सपना होगा पूरा, रियायती दर पर मिलेगा भूखंड

Image
हनुमानगढ़. जल्द ही १८७ जरुरतमंदों लोगों के आशियाना का सपना पूरा होगा। इसके लिए नगर परिषद ने आवासीय योजना के आवेदन मांगे हुए हैं। जानकारी के अनुसार टाउन व जंक्शन में करीब ११०० फार्म जमा हो चुके हैं। इस योजना के तहत जंक्शन स्थित उपकार्यालय के पास स्थित १८७ जनों को भूखंडों का आवंटन नगर परिषद लॉटरी के माध्यम से करेगी। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि ११ अगस्त है। भूखंडों का आवंटन दो क्षेणी में होगा। पहली ईडब्ल्यूएस ( आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) व दूसरी क्षेणी एलआईजी (निम्न आय वर्ग) होगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की वार्षिक आय तीन लाख रुपए से कम होनी चाहिए व निम्न रूप से कमजोर वर्ग की आय ३ से ६ लाख रुपए होनी चाहिए। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी वाले लोगों को लॉटरी के माध्यम से ४५ स्कवेयर मीटर तक के १०४ भूखंड लॉटरी के माध्यम से आवंटन होगा। इसके लिए आवंटनधारी को रिजर्व प्राइस का ५० प्रतिशत जमा करवाना होगा। ६५०० रुपए रजिस्ट्रशन फीस देनी होगी। वहीं निम्न रूप से कमजोर वर्ग को लॉटरी के माध्यम से ८३ भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। ४६ से ७५ स्केयर मीटर तक का भूखंड होगा। आवंटनधारी को रिजर्व प्राइस क...

बिहारी बस्ती के नालों में फेरोकवर लगाने शुरू, नाले में दो बच्चों के गिरने से हुई थी मौत

Image
हनुमानगढ़. नगर परिषद ने टाउन की बिहारी बस्ती के नालों में फेरोकवर लगाने शुरू कर दिए हैं। इस इलाके के नालों को ढकने व मॉनटरिंग के लिए तकनीकी विभाग की टीम की ओर से कार्यवाही की जा रही है। दरअसल गत सात जुलाई को टाउन की बिहारी बस्ती में नाले में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित होकर स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही की मांग की थी। इस संबंध में जिला कलक्टर ने भी नालों को ढकने के निर्देश दिए थे। इसके चलते प्रथमदृष्टया नालों के दोनों तरफ बैरिकेंडिंग की गई थी और अब फेरोकवर लगाए जा रहे हैं। वहीं शहर के अन्य इलाकों के नालों को ढकने के लिए 1.32 करोड़ की लागत से फेरोकवर लगाने के लिए निविदा भी जारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि गत सात जुलाई को टाउन की बरकत कॉलोनी वार्ड 46 निवासी राजन (6) पुत्र बबलू एवं देवदास (8) पुत्र श्रवणदास निवासी वार्ड 46 की खेलते समय गंदे पानी की निकासी के लिए हाल ही में बने नाले में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय वार्डवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग की थी। सौंपा था ज्ञापन इस घटना को...

बिहारी बस्ती के नालों में फेरोकवर लगाने शुरू, नाले में दो बच्चों के गिरने से हुई थी मौत

Image
हनुमानगढ़. नगर परिषद ने टाउन की बिहारी बस्ती के नालों में फेरोकवर लगाने शुरू कर दिए हैं। इस इलाके के नालों को ढकने व मॉनटरिंग के लिए तकनीकी विभाग की टीम की ओर से कार्यवाही की जा रही है। दरअसल गत सात जुलाई को टाउन की बिहारी बस्ती में नाले में गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। इससे आक्रोशित होकर स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यवाही की मांग की थी। इस संबंध में जिला कलक्टर ने भी नालों को ढकने के निर्देश दिए थे। इसके चलते प्रथमदृष्टया नालों के दोनों तरफ बैरिकेंडिंग की गई थी और अब फेरोकवर लगाए जा रहे हैं। वहीं शहर के अन्य इलाकों के नालों को ढकने के लिए 1.32 करोड़ की लागत से फेरोकवर लगाने के लिए निविदा भी जारी की जा चुकी है। गौरतलब है कि गत सात जुलाई को टाउन की बरकत कॉलोनी वार्ड 46 निवासी राजन (6) पुत्र बबलू एवं देवदास (8) पुत्र श्रवणदास निवासी वार्ड 46 की खेलते समय गंदे पानी की निकासी के लिए हाल ही में बने नाले में डूबने से मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय वार्डवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग की थी। सौंपा था ज्ञापन इस घटना को...

परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कामकाज के लिए मिला सम्मान

Image
परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कामकाज के लिए मिला सम्मान - हनुमानगढ़, पंचायत समिति भादरा एवं जिला अस्पताल रहे थे प्रथम स्थान पर हनुमानगढ़. इस साल परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना एवं व्यक्तिगत पुरस्कार योजना वर्ष 2020-2021 में जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। पिछले दिनों परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। साथ ही प्रदेश स्तरीय वर्चुअल समारोह हुआ था। उसमें नॉन-एमपीवी 19 जिलों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हनुमानगढ़ को मिला था। इसमें जिले ने पुरस्कारों की हैट्रिक बनाई थी। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को इसी कड़ी में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें जिला कलक्टर नथमल डिडेल व सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने पंचायत समिति भादरा को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर 5 लाख रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार पंचायत समिति प्रधान अनिल औलख एवं बीसीएमओ डॉ. मनजीत ढाका ने प्राप्त किया। नॉन एमपीवी जिलों में अस्पताल श्रेणी में जिला अस्पताल को प्रथम पुरस्कार मिला। पीएमओ डॉ. दीपकमित्र सैनी को प्रशस्त्रि पत्र एवं एक लाख रुपए का प...

बोर्ड परीक्षा करवा कर भी हनुमानगढ़ जिले का परिणाम कभी नहीं रहा 85 से ऊपर, अब बिना परीक्षा 99.46 प्रतिशत

Image
बोर्ड परीक्षा करवा कर भी हनुमानगढ़ जिले का परिणाम कभी नहीं रहा 85 से ऊपर, अब बिना परीक्षा 99.46 प्रतिशत - 99.46 फीसदी परिणाम के बावजूद जिला 24वें स्थान पर, गत वर्ष रहा था अठारहवें पर - प्रदेश का ओवरऑल परिणाम रहा 99.56 प्रतिशत, ज्यादातर प्रथम श्रेणी से पास - बिना परीक्षा परिणाम में भी लड़कियां रही लड़कों से आगे अदरीस खान @ हनुमानगढ़. महीनों तक विशेष तैयारी के बाद बोर्ड परीक्षाएं कराने के बावजूद कभी जिले एवं प्रदेश का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत का आंकड़ा तक नहीं छू पाया। अब बोर्ड परीक्षा लिए बगैर सत्रांक, गत परीक्षाओं के प्राप्तांक आदि के आधार पर जारी किए गए कक्षा दसवीं के नतीजों ने रिकॉर्ड बना लिया है। शायद ही कभी फिर जिले एवं प्रदेश का परीक्षा परिणाम इतना रह पाए। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से शुक्रवार को जारी किया गया कक्षा दसवीं कक्षा का जिले का परिणाम 99.46 फीसदी रहा है। जबकि प्रदेश का ओवरऑल परिणाम 99.56 प्रतिशत रहा है। प्रदेश से 1255385 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। कक्षा दसवीं के परिणाम की स्थिति भी गत सप्ताह जारी कक्षा बारहवीं कला, विज्ञान एवं वा...

बीबीएमबी का राजस्थान के शेयर में बढ़ोतरी से इनकार

Image
बीबीएमबी का राजस्थान के शेयर में बढ़ोतरी से इनकार -इंदिरागांधी नहर में सिंचाई रेग्यूलेशन का संकट बरकरार हनुमानगढ़. भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें बीबीएमबी चेयरमैन ने फिर से राजस्थान की मांग को दरकिनार करते हुए आगामी बीस से पच्चीस दिनों तक के शेयर की गारंटी नहीं दी। इसके कारण इंदिरागांधी नहर में सिंचाई का रेग्यूलेशन जारी नहीं हो सकेगा। हालांकि राजस्थान के शेयर में किसी तरह की कटौती नहीं करने से नहरों के संचालन पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वर्तमान में हरिके बैराज के आसपास बरसात होने से इंदिरागांधी नहर में तय शेयर के अनुसार पानी मिल रहा है। राजस्थान की तरफ से बैठक का प्रतिनिधित्व करते हुए जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने इंदिरागांधी नहर में सिंचाई का रेग्यूलेशन जारी करने के लिए २५ दिनों तक के शेयर का निर्धारण करने की बात कही। लेकिन चेयरमैन ने इससे इनकार करते हुए आगामी दस दिनों तक राजस्थान के वर्तमान शेयर को यथावत रखने की बात कही। इस तरह इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी का रेग्यूलेशन फिर जारी नहीं हो सकेगा। अब दस...

पढऩा लिखना अभियान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा

Image
पढऩा लिखना अभियान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा -अभियान शुरू होने के बाद पहली बार हुई बुनियादी साक्षरता बेसिक मूल्यांकन परीक्षा में २३४८ महिला व १५८८ पुरुष बैठे हनुमानगढ़. पढऩा लिखना अभियान के तहत गुरुवार को पहली बार हुई बुनियादी साक्षरता बेसिक मूल्यांकन परीक्षा में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया। इसमें पहले दिन १५८८ पुरुष व २३४८ महिलाएं परीक्षा में बैठी। यह परीक्षा शुक्रवार को भी आयोजित की जाएगी। अभियान के पहले चरण में हनुमानगढ़ जिले में ६६०० निरक्षरों को साक्षर करने का लक्ष्य है। साथ ही मिड डे मिल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत १७३२ कुक कम हेल्परों में निरक्षर श्रेणी के कुक कम हेल्परों को इस योजना में शामिल कर चरणबद्ध तरीके से साक्षर करने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें परीक्षा के पहले दिन ही करीब ६० प्रतिशत नव साक्षरों ने परीक्षा में बैठकर यह साबित कर दिया कि उनमें शिक्षा के उजियारे को लेकर कितना उत्साह है। अभियान को लेकर जिले में ३४३१ स्वयंसेवक तैयार किए गए हैं। प्रत्येक लर्नर की ओर से १२० घंटे के अध्यापन कार्य को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के बाद बुनियादी साक्षरता पर...

हरिके बैराज पर अच्छी बारिश, पौंग से निकासी अब जीरो क्यूसेक

Image
हरिके बैराज पर अच्छी बारिश, पौंग से निकासी अब जीरो क्यूसेक -बीबीएमबी अब बांधों को भरने पर दे रहा जोर -बीबीएमबी की बैठक पर सबकी निगाहें हनुमानगढ़. पौंग बांध के जल ग्रहण क्षेत्रों में बरसात शुरू होने से इसमें आवक फिर बढऩे लगी है। २९ जुलाई २०२१ को इस बांध में ८१६६१ क्यूसेक पानी की आवक हुई। इससे इसका लेवल बढ़कर १३२१ फीट के करीब हो गया। इसी तरह भाखड़ा बांध में ६६८६८ क्यूसेक पानी की आवक हो रही थी। इससे इसका लेवल बढ़कर १५८३ फीट हो गया है। दूसरी तरफ हरिके बैराज के आसपास अच्छी बारिश होने के बाद यहां २२ से २३ हजार क्यूसेक पानी पहुंच रहा है। इससे पंजाब व राजस्थान की मांग इसी पानी से पूरा हो रहा है। इसके कारण बीबीएमबी ने अब पौंग बांध से निकासी जीरो क्यूसेक कर दी है। वर्तमान में निकासी कम करके बांधों का जल स्तर बढ़ाने पर जोर है। अगस्त महीने में राजस्थान को मिलने वाले सिंचाई पानी का निर्धारण करने के लिए तीस जुलाई को बीबीएमबी की बैठक रखी गई है। वीसी के जरिए होने वाली बैठक में अगले माह के शेयर का निर्धारण किया जाएगा। जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने बताया कि ब...

यह हनुमानगढ़ की धरती है, बड़े-बड़े अधिकारियों को ठीक करके भेजा है

Image
यह हनुमानगढ़ की धरती है, बड़े-बड़े अधिकारियों को ठीक करके भेजा है -बयान पर बवाल, विरोध में सीटू ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन हनुमानगढ़. मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को ज्ञापन सौंपने के लिए कलक्टर की ओर से काफी देर तक चैंबर के बाहर इंतजार करवाने व वहां तैनात स्टॉफ की ओर से महिलाओं के प्रति कथित दुव्र्यवहार करने के खिलाफ भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र से जुड़े संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलक्टर का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इससे पहले सीटू के बैनर तले मजदूर व मिड-डे मील कर्मचारी जंक्शन में धानमंडी में एकत्रित हुए। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही। इसके बाद सभी कलक्ट्रेट पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में सीटू राज्य उपाध्यक्ष रामेश्वर वर्मा ने कहा कि हनुमानगढ़ जिला कलक्टर ने अपना राजशाही तरीका अपना रखा है। आए दिन आम जनता के साथ दुव्र्यवहार कर रहे हैं। और तो और महिलाओं के साथ भी इसी तरह का व्यवहार उन्होंने किया। उन्होंने कलक्टर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हनुमानगढ़ जिला कलक्टर ने अपना व्यवहार नहीं सुधारा व आम जनता की आवाज...

टीकाकरण के लिए बढ़ती जागरुकता व पर्याप्त सप्लाई का अभाव बढ़ा रहा क्लेश

Image
टीकाकरण के लिए बढ़ती जागरुकता व पर्याप्त सप्लाई का अभाव बढ़ा रहा क्लेश - कोविड वैक्सीन की नियमित एवं पर्याप्त सप्लाई नहीं होने से वैक्सीनेशन केन्द्रों पर बढ़ रही कलह - प्रति केन्द्र मुश्किल से मिल पा रही 100 से 200 डोज, वैक्सीनेशन वास्ते पहुंच रहे टीकों की तुलना में कई गुना लोग हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के भय और कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रति बढ़ती जागरुकता के बीच वैक्सीन की पर्याप्त व नियमित सप्लाई नहीं होना क्लेश बढ़ा रहा है। जिले में आए दिन वैक्सीनेशन केन्द्रों पर लोगों का कर्मचारियों-सहयोगी संस्थाओं के सदस्यों से विवाद हो रहा है। कई तरह आरोप-प्रत्यारोप होते हैं। मगर असल बात यह है कि लोगों में टीकाकरण को लेकर बढ़ी जागरुकता के हिसाब से केन्द्र सरकार से वैक्सीन की सप्लाई ही नहीं मिल रही है। यदि नियमित रूप से पर्याप्त संख्या में वैक्सीन डोज मिल तो शायद टीकाकरण केन्द्रों पर क्लेश नहीं देखने को मिले। फिलहाल तो स्थिति यह है कि रोजाना होने वाली खपत की तुलना में आधी भी वैक्सीन डोज नहीं मिल रही है। जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बुधवार को लगाए टीकाकरण शिविर के दौरान भी व...

पहले स्थाई मान्यता, अब जूझ रहे अस्थाई के लिए

Image
पहले स्थाई मान्यता, अब जूझ रहे अस्थाई के लिए - अस्थाई मान्यता के लिए कॉलेज प्रबंधन ने भेजी रिपोर्ट, ऑनलाइन निरीक्षण के बाद होगा भौतिक सत्यापन - विद्यार्थियों में मान्यता के फेर में एक साल खराब होने की चिंता हनुमानगढ़. एनएम लॉ कॉलेज, कभी संभाग स्तर पर बड़ा नाम हुआ करता था। स्थाई मान्यता थी। अब हालात यह हैं कि अस्थाई मान्यता भी नहीं है। इसके लिए भी जूझना पड़ रहा है। वर्ष 2016 में एनएम लॉ कॉलेज ने स्थाई मान्यता खो दी थी। इसके बाद से मामला हाइकोर्ट में विचाराधीन है। शहर की बरसों पुरानी इस शिक्षण संस्था को आज जिन हालात का सामना करना पड़ रहा है, उसके लिए निश्चित तौर पर तत्कालीन प्रबंधन जिम्मेदार है। इसके पीछे कारण चाहे जो रहे हों। मगर महत्वपूर्ण यह है कि इससे संस्थान की प्रतिष्ठा को धक्का लगा है। विद्यार्थियों के मन में भी मान्यता के फेर में एक साल खराब होने की चिंता बढ़ गई है। हालांकि कॉलेज प्रशासन का दावा है कि कॉलेज को अस्थाई मान्यता जारी हो जाएगी। किसी भी विद्यार्थी की पढ़ाई खराब नहीं होगी। वहीं दूसरी ओर कॉलेज को स्थाई मान्यता दिलाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर कॉलेज के विद्यार्...

गरमा-गरम बहस के बावजूद पानी के मुद्दे पर नहीं बनी बात

Image
इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी का रेगुलेशन जारी करने की मांग -गरमा-गरम बहस के बावजूद पानी के मुद्दे पर नहीं बनी बात -अनूपगढ़ विधायक के नेतृत्व में मुख्य अभियंता से मिले किसान हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में सिंचाई का रेगुलेशन जारी करने की मांग को लेकर किसानों का दल गुरुवार को अनूपगढ़ विधायक संतोष बावरी के नेतृत्व में मुख्य अभियंता से मिला। पानी के मुद्दे पर कई देर तक गरमा-गरम बहस हुई। विधायक ने आरोप लगाया कि मुख्य अभियंता सरकार की भाषा बोल रहे हैं। जबकि उन्हें किसान हित में निर्णय लेकर नहरों में सिंचाई पानी चलाना चाहिए। विधायक संतोष बावरी ने कहा कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना की मार्च माह से साठ दिन की नहरबंदी के उपरांत लगभग साढ़े चार माह से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अभी तक क्षेत्र के किसानों को सिंचाई पानी उपलब्ध करवाने के लिए रेगुलेशन निर्धारित नहीं किया गया है। इसके कारण पूरे क्षेत्र में किसान खरीफ फसल की बिजाई से भी वंचित रह गया है। जिन क्षेत्रों में ट्यूबवैल का पानी उपलब्ध था वहां बुवाई की गई जो नगण्य के बराबर है। उन्होंने बताया कि खरीफ फसल में ग्वार, मूंग, तिल व बाजरा आदि फस...

श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले से दरभंगा-मधुबनी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग

Image
श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले से दरभंगा-मधुबनी तक सीधी ट्रेन चलाने की मांग हनुमानगढ़. श्री सार्वजनिक छठ महोत्सव प्रबंध समिति की बैठक जंक्शन की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित शिव कुटिया में हुई। अध्यक्षता राधेश्याम गुप्ता, प्रदीप पाल और बलदेव दास ने की। पिछले दिनों टाउन की बरकत कॉलोनी में खेलते-खेलते गंदे पानी की निकासी के लिए बने नाले में डूबने से जान गंवाने वाले दोनों बच्चों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। पीडि़त परिवारों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज की ओर से पीडि़त परिवार की हरसंभव मदद करने पर सहमति बनी। समिति के प्रवक्ता प्रदीप पाल ने बताया कि बैठक में हनुमानगढ़ जंक्शन में पूर्वांचल समाज की धर्मशाला नहीं होने के कारण शादी-विवाह सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में आ रही दिक्कतों के मद्देनजर इस संबंध में नगर परिषद सभापति से मिलकर पूर्वांचल समाज की धर्मशाला के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग का ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल समाज की धर्मशाला के लिए पूर्व में नगर परिषद अधिकार...

नोहर नगरपालिका पार्षद उप चुनाव में दोनों ही वार्ड में दिवंगत पार्षदों के पुत्र विजयी

Image
नोहर नगरपालिका पार्षद उप चुनाव में दोनों ही वार्ड में दिवंगत पार्षदों के पुत्र विजयी - वार्ड 36 से कांग्रेस तो वार्ड 37 में निर्दलीय प्रत्याशी जीते नोहर. नगरपालिका के वार्ड 36 व 37 के पार्षद पद के उप चुनाव की मतगणना बुधवार को रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। इसमें दोनों ही वार्ड के मतदाताओं ने दिवंगत पार्षदों के पुत्रों को चुनते हुए जीत दिलाई। उप चुनाव में वार्ड 36 से दिवंगत कांग्रेस पार्षद ओमप्रकाश सोनी के पुत्र कांग्रेस प्रत्याशी अमित सोनी ने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी सुजीत सिंह पर 143 मतों से जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी अमित सोनी को 377, निर्दलीय सुजीत सिंह को 234 व नोटा को 7 वोट मिले। वार्ड 37 में दिवंगत पार्षद निर्दलीय पार्षद नूर मोहम्मद के पुत्र निर्दलीय शौकीन खान ने कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद फारूक को 112 मतों से हराया। निर्दलीय शौकीन खान को 296, कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद फारूक को 184 व नोटा को 4 वोट मिले। सुबह 8 बजे शुरू हुई तीन राउंड की मतगणना करीब घंटे भर में ही पूरी हो गई। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम श्वेता कोचर ने नवनिर्वाचित प...

अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगी धातु बताकर दिखाए सब्जबाग, खरीदने आया तो लूट लिया

Image
अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगी धातु बताकर दिखाए सब्जबाग, खरीदने आया तो लूट लिया - रेड मरकरी विक्रय के लिए बुलाकर पैसे छीनने के आरोप में दो और गिरफ्तार - अब तक आठ जने आ चुके पुलिस की गिरफ्त में हनुमानगढ़. रेड मरकरी विक्रय के लिए बुलाकर तीन लाख रुपए छीनने के मामले में टाउन पुलिस ने बुधवार को दो जनों को गिरफ्तार किया। इस प्रकरण में अब तक आठ लोगों को दबोचा जा चुका है। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। जांच अधिकारी एएसआई प्रकाशचन्द्र ने बताया कि तरसेम सिंह उर्फ सेम पुत्र श्रवण सिंह वाल्मीकि निवासी गांव छान, जिला हिसार तथा राजीव उर्फ बंटी पुत्र जगदीश वाल्मीकि गांव तितरम, जिला कैथल, हरियाणा को उनके गांवों से गिरफ्तार किया गया। दोनों को कोर्ट में पेश जेल भिजवा दिया। पूर्व में इस मामले में संदीप सिंह निवासी नाथांवाली थेहड़ी, उसके जीजा रणवीर सिंह उर्फ निक्का, लखवीर सिंह उर्फ लक्खा निवासी चक ज्वालासिंहवाला, फौजा सिंह उर्फ पप्पा निवासी सूरेवाला, सुखदेव सिंह निवासी सूरेवाला सहित छह जनों को पकड़ा जा चुका है। इस संबंध में सूरजभान पुत्र बनवारीलाल अरोड़ा निवासी गांव खुईयां नेपालपुर ...

- हनुमानगढ़ और नोहर के एडीएम बदले

Image
- हनुमानगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले - जिला परिषद के सीईओ बने असीजा - अवि गर्ग हनुमानगढ़ के एसडीएम - जिला कलक्टर की पत्नी भी हनुमानगढ़ में पदस्थापित हनुमानगढ़. राज्य सरकार ने दे रात्रि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के करीब तीन सौ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें लगभग तीन सौ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। जिसमें हनुमानगढ़ जिले में भी सात अधिकारियों के तबादले किए गए। तबादला सूची के अनुसार हनुमानगढ़ एवं नोहर के अतिरिक्त जिला कलक्टर बदले गए हैं। हनुमानगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रिक्त पद पर नियुक्ति हुई है। वहीं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का तबादला हुआ है। इसके अलावा हनुमानगढ़ एवं भादरा के उपखण्ड अधिकारी का तबादला हो गया है। इसके अलावा राजस्थान प्रशासनिक सुधार आयोग के सहायक निदेशक का भी तबादला हो गया है। ्रराज्य सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक असीजा का स्थानान्तरण हनुमानगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर हुआ है। हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर पद पर रामरतन सौंकरिया को लगाया गया है। नोहर के अतिर...

बांधों का लेवल सुधरे तो राजस्थान को मिले राहत

Image
बांधों का लेवल सुधरे तो राजस्थान को मिले राहत -बांधों में आवक घटने से इंदिरागांधी नहर में सिंचाई रेग्यूलेशन पर सस्पेंस बरकरार हनुमानगढ़. पौंग व भाखड़ा बांधों के जल स्तर में अपेक्षित सुधार नहीं होने से इंदिरागांधी नहर के सिंचाई रेग्यूलेशन पर सस्पेंस बरकरार है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि नहर में सिंचाई लायक पानी चल रहा है। लेकिन आगे पानी मिलता रहेगा या नहीं इसकी बीबीएमबी स्तर पर गारंटी नहीं मिलने के कारण सिंचाई रेग्यूलेशन जारी करने में दिक्कत आ रही है। बीबीएमबी स्तर पर पानी की गारंटी मिलने के बाद ही सिंचाई रेग्यूलेशन की स्थिति साफ हो सकेगी। बांधों के जल स्तर की बात करें तो २६ जुलाई २०२१ को भाखड़ा बांध का जल स्तर १५७२.८९ फीट था। इसी तरह पौंग बांध का जल स्तर १३१३.०८ फीट था। आगे रबी सीजन में पानी का संकट नहीं आए, इसे देखते हुए बांाधों में पानी भंडारित किया जा रहा है। वर्तमान में ३१ जुलाई तक का राजस्थान का शेयर निर्धारित है। इसके बाद का शेयर निर्धारित करने के लिए ३० जुलाई तक तक बीबीएमबी की बैठक प्रस्तावित है। इसमें अगस्त माह में राजस्थान को मिलने वाले पानी का निर्धारण किया जाएगा। ...

70 हजार किलोमीटर चलने की गारंटी, 70 किलोमीटर चलकर बंद, ठोका जुर्माना

Image
70 हजार किलोमीटर चलने की गारंटी, 70 किलोमीटर चलकर बंद, ठोका जुर्माना - उपभोक्ता को मिली राहत, कंपनी पर जुर्माना हनुमानगढ़. जिला उपभोक्ता आयोग ने सेवा में कमी के मामले में उपभोक्ता को राहत दिलाई। संबंधित सेवा प्रदाता पर जुर्माना लगाया। नोहर निवासी भागचंद पुत्र हरीसिंह ने कृष्णा मोटर्स अधिकृत विक्रेता हीरो मोटरकॉर्प पर आयोग में परिवाद दर्ज कराया था। इसमें बताया कि उसको कृष्णा मोटर्स ने 22 मार्च 2017 को स्पलेंडर आई स्मार्ट 55 हजार 950 रुपए में बेचा था। उसकी पांच वर्ष अथा 70 हजार किलोमीटर तक की गांरटी व वारंटी प्रदान की गई थी। परन्तु बाइक में 70 किलोमीटर चलने के बाद ही गर्म होकर बंद होने, इंजन और चेन से आवाज आकर बंद होने की शिकायत आने लगी। कम्पनी संचालक ने 2 या 3 सर्विस के बाद वाहन के सही होने का भरोसा दिलाया। परिवादी ने कई बार सर्विस करवाई। परन्तु कोई सुधार नहीं हुआ। एक जून 2019 को वाहन सीज हो गया। परिवादी ने आरोप लगाया कि कई बार प्रयास करने के बाद भी वाहन सही नहीं हुआ। उसने वाहन की कीमत या नई बाइक दिलाने की मांग की। मोटर्स ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। परिवादी पक्ष की ओर से अधिवक्ता...

इस बार छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को मिलेगी राहत

Image
इस बार छात्रवृत्ति से वंचित विद्यार्थियों को मिलेगी राहत - केन्द्र की छात्रवृत्ति से वंचित पात्र विद्यार्थियों को राज्य सरकार देगी छात्रवृत्ति - शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने के चलते अधिकारी जुटे तैयारी में - शिक्षण संस्थाओं से मांगी विद्यार्थियों की जानकारी हनुमानगढ़. इस बार शिक्षा सत्र 2021-22 में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिल सकेगी। केन्द्र सरकार की ओर से अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को दी जाने वाली प्री-मेट्रिक एवं पोस्ट मेट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदकों को यह लाभ मिलेगा। दरअसल, छात्रवृत्ति के लिए आवेदन तो बड़ी संख्या में किए जाते हैं। मगर केन्द्र सरकार की ओर से छात्रवृत्ति के लिए प्रत्येक राज्य का कोटा निर्धारित है। इसलिए राज्य सरकार की बजट घोषणा के तहत केन्द्र सरकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने वालों में से वंचित रहे पात्र विद्यार्थियों को राज्य सरकार छात्रवृत्ति देगी। इससे सभी आवेदक विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है। इसकी वजह से छात्रवृत्ति के लिए आवेदन भी अन्य बरसों की तुलना में अधिक होने की संभावना है। ऐसे में जिला अल्पसंख्यक कल्य...

बरसे बादल, खरीफ फसलों को जीवनदान,नोहर में 90 एमएम हुई बारिश

Image
बरसे बादल, खरीफ फसलों को जीवनदान,नोहर में 90 एमएम हुई बारिश -जिले में कई जगह अच्छी बारिश हनुमानगढ़. जिले में कई जगह अच्छी बरसात होने के बाद खरीफ फसलों को जीवनदान मिल गया है। सिंचाई पानी के अभाव में झुलस रही फसलों में इस बरसात से सिंचाई पानी की कमी दूर हुई है। इससे फसलों की बढ़वार भी बढ़ेगी। कलक्ट्रेट में सचांलित कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे के बीच हनुमानगढ़ तहसील में २०, पीलीबंगा में ७०, टिब्बी में ३९, रावतसर में ०३ व नोहर में ९० एमएम बारिश हुई है। मंगलवार शाम पांच बजे तक भादरा में ०९ एमएम बारिश होने की सूचना है। बादलों के बरसने के बाद गर्मी का असर थोड़ा कम हुआ। गुल्लाचिक्का पर कम हुआ पानी हनुमानगढ़. घग्घर नदी के बहाव क्षेत्र में बरसात थमने पर इसमें पानी की आवक में कमी हो रही है। २७ जुलाई को गुल्लाचिक्का हैड पर ३०८०, खनौरी हैड पर १०७५, चांदपुर हैड पर २१५०, ओटू पर २४५०, घग्घर साइफन में ३८५० व नाली बेड में ३००० क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था। इससे पहले २३ जुलाई को घग्घर नदी के गुल्लाचिक्का हैड पर २६४२२, खनौरी पर ११०००, चांदपुर में...

इंदिरागांधी नहर के सिंचाई रेग्यूलेशन मामले में विधायक धर्मेंद्र मोची बिफरे, मुख्य अभियंता से कहा, या तो आप रिजाइन कर दो, या मैं रिजाइन कर देता हूं

Image
इंदिरागांधी नहर के सिंचाई रेग्यूलेशन मामले में विधायक धर्मेंद्र मोची बिफरे, मुख्य अभियंता से कहा, या तो आप रिजाइन कर दो, या मैं रिजाइन कर देता हूं -जिला प्रभारी मंत्री की बैठक में गर्माया इंदिरागांधी नहर के सिंचाई रेग्यूलेशन का मामला -पीलीबंगा व संगरिया विधायक ने मुख्य अभियंता पर दोहरी बातें करने का लगाया आरोप -नोहर विधायक ने नशे के बढ़ रहे कारोबार को लेकर दिखाया आइना हनुमानगढ़. जिला प्रभारी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इसमें उन्होंने अधिकारियों को सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करके जनता को राहत पहुंचाने की बात कही। बैठक में इंदिरागांधी नहर में सिंचाई रेग्यूलेशन जारी करने व नशे के बढ़ रहे कारोबार का मुद्दा छाया रहा। प्रभारी मंत्री ने सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल से बांधों में भंडारित पानी के बारे में जानकारी मांगी। मुख्य अभियंता ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बांधों का लेवल कम होने के कारण सिंचाई रेग्यूलेशन जारी नहीं करने की बात कही। साथ ही कहा कि वैसे साढ़े आठ दिन बाद पानी दे रहे हैं। इतना कहते ही पीलीबंगा व...

स्थाई मान्यता के लिए आक्रोशित विद्यार्थियों ने सांड को सौंपा ज्ञापन

Image
स्थाई मान्यता के लिए आक्रोशित विद्यार्थियों ने सांड को सौंपा ज्ञापन - एनएम लॉ कॉलेज को स्थाई मान्यता की मांग - एक माह से कॉलेज के विद्यार्थी कर रहे आंदोलन हनुमानगढ़. नेहरू मेमोरियल विधि महाविद्यालय को स्थाई मान्यता दिलवाने की मांग को लेकर चलाए जा रहे आंदोलन के तहत सोमवार को विद्यार्थियों ने विरोध का नया तरीका अपनाते हुए गोवंश को ज्ञापन दिए। छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील चाहर के नेतृत्व में दिए इन ज्ञापन में बताया कि पिछले एक महीने से छात्र स्थाई मान्यता दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। मगर महाविद्यालय प्रबंध समिति के पास उनसे बात करने तक का समय नहीं है। इससे परेशान होकर विद्यार्थियों ने गोवंश को ज्ञापन देकर विरोध का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय को यदि जल्दी ही स्थाई मान्यता नहीं मिली तो सैकड़ों छात्रों का भविष्य संकट में पड़ जाएगा। महाविद्यालय में सोमवार को कोविड स्पेशल एग्जाम देने आए छात्रों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर कॉलेज मैनेजमेंट का विरोध किया। विरोध प्रदर्शन में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरीशंकर, जयवीर गोदारा, राजेश बिस्सु, प्रदीप जाखड़, शहबाज काजी, सुनील टाक, उदय सिंह, राकेश ...

चुनौती बना जन आधार कार्ड का वितरण

Image
चुनौती बना जन आधार कार्ड का वितरण -अब सभी एसडीएम को दी वितरण की जिम्मेदारी -सात दिनों में शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने का निर्देश हनुमानगढ़. राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली को जन आधार कार्ड से जोडऩे जा रही है। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को सरकार पहले ही जन आधार से जोड़ चुकी है। इस स्थिति में अब करीब एक वर्ष पहले बने जन आधार कार्ड का वितरण जिला प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। कलक्टर नथमल डिडेल ने जन आधार कार्ड के शत-प्रतिशत वितरण को लेकर सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसमें बताया है कि जिले में प्राप्त 242084 जन आधार कार्ड में से अभी तक 225380 कार्ड का वितरण ही किया गया है। यानी 16704 जन आधार कार्ड अभी तक लाभार्थियों तक पहुंचा ही नहीं है। जबकि कार्ड बने को करीब एक वर्ष होने जा रहे हैं। अब जिला कलक्टर ने आगामी सात दिनों में कार्ड वितरण करवाने को लेकर सभी एसडीएम को निर्देशित किया है। सीएम ने वर्ष 2020 के बजट अभिभाषण में आमजन को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के समस्त लाभ जन आधार कार्ड के माध्यम से उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा ...

हनुमानगढ़ में टीकाकरण के लिए मुंह अंधेरे ही लग रही कतार

Image
हनुमानगढ़ में टीकाकरण के लिए मुंह अंधेरे ही लग रही कतार - 16036 लोगों का टीकाकरण - टीकाकरण के लिए आने वाले सैकड़ों को लौटना पड़ रहा बैरंग हनुमानगढ़. जिले में सोमवार को 16036 लोगों का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया गया। सभी ब्लॉक पर 18 से 44 एवं 45 से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों को कोवैक्सीन व कोविशील्ड की डोज लगाई गई। इसके लिए 121 टीकाकरण बनाए गए। 6309 डोज कोवैक्सीन एवं 9727 डोज कोविशील्ड की टीकाकरण में इस्तेमाल में की गई। आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय से रविवार को कोविशील्ड की 8500 एवं कोवैक्सीन की 6000 डोज प्राप्त हुई थी। इससे कोवैक्सीन का द्वितीय डोज का वैक्सीनेशन किया गया। कोविशील्ड की कुल डोज में से 20 प्रतिशत प्रथम डोज एवं 80 प्रतिशत द्वितीय डोज लगाई गई। जिले के 9727 नागरिकों ने कोविशील्ड की डोज लगवाई। कल होगा टीकाकरण आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि जिले को निदेशालय से कोविशील्ड की 13 हजार डोज मंगलवार शाम तक प्राप्त होगी। इससे जिले में बुधवार को 18 से 44 एवं 45 से अधिक आयु के नागरिकों का कोविड-19 वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसमें भी द्वितीय डोज लगाने को प्राथमिकता दी...

प्रदेश की लाडो बनाएगी इस बार पुरस्कार हासिल करने का रिकॉर्ड

Image
प्रदेश की लाडो बनाएगी इस बार पुरस्कार हासिल करने का रिकॉर्ड - इस बार 75 प्रतिशत से अधिक प्राप्तांक वाली छात्राओं की संख्या में कई हजार की बढ़ोतरी - बालिका शिक्षा फाउंडेशन को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में बांटनी होगी करोड़ों की राशि अदरीस खान @ हनुमानगढ़. माशिबो, अजमेर के बिना परीक्षा जारी बारहवीं कक्षा के परिणाम में विद्यार्थियों ने खूब अंक हासिल किए हैं। इसके चलते अगले साल बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल करने वाली छात्राओं की संख्या में कई हजार का इजाफा होना तय है। लाडो इस पुरस्कार को प्राप्त करने का ऐसा रिकॉर्ड बनाएगी जो शायद ही कभी टूटे। इसका एक उदाहरण देखिए कि प्रदेश में वर्ष 2020 कला संकाय में 160757 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी हासिल की थी। इस साल यह आंकड़ा सवा लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ दो लाख नवासी हजार से अधिक हो गया है। वैसे भी इस बार खुले दिल से अंक दिए गए हैं। ऐसे में तय है कि 75 प्रतिशत प्राप्तांक पर मिलने वाला बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार अगले साल रिकॉर्ड संख्या में छात्राएं हासिल करेंगी। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार कक्षा बारहवीं में 75 प्रतिशत य...

चौके-छक्के उड़ाकर ओलम्पिक टीम का बढ़ाया उत्साह

Image
चौके-छक्के उड़ाकर ओलम्पिक टीम का बढ़ाया उत्साह - प्रशासन व बार संघ ने खेला मैत्री क्रिकेट मैच हनुमानगढ़. टोक्यो ओलम्पिक में खेल रहे भारतीय दल का उत्साह बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से एसकेडी विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की मेजबानी में उनके नव निर्मित क्रिकेट स्टेडियम में जिला प्रशासन एवं बार संघ सदस्यों के बीच मैच हुआ। जिला प्रशासन टीम की कप्तानी कलक्टर नथमल डिडेल एवं बार संघ टीम की कप्तानी जिला एवं सेशन न्यायाधीश डॉ. संजीव मांगो ने की। जबकि एसपी प्रीति जैन, बार संघ अध्यक्ष मनजिन्द्रसिंह लेघा एवं गुरुगोविन्द सिंह चैरिटेबल अध्यक्ष बाबूलाल जुनेजा ने टीम का उत्साह बढ़ाया। जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 115 रन बनाए। नवीन कुमार ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। बार संघ की टीम 82 रन ही बना सकी। मैच में राजीव गोदारा एवं विक्रम सिंह अम्पायर थे। जबकि बलविन्द्र खोसा ने स्कोरर की भूमिका निभाई। समापन समारोह में डीजे संजीव मोगा एवं कलक्टर डिडेल ने विश्वविद्यालय के स्टेडियम की सराहना करते हुए कहा कि इससे य...

खुशियों की सौगात लेकर पहुंचा पानी, घग्घर नदी में पानी प्रवाहित होने से किसानों के खिले चेहरे

Image
खुशियों की सौगात लेकर पहुंचा पानी, घग्घर नदी में पानी प्रवाहित होने से किसानों के खिले चेहरे -नदी प्रवाह क्षेत्र में करोड़ों रुपए के धान का होता है उत्पादन -प्रदेश की पहली नदी जो पाक सीमा तक पहुंचती है हनुमानगढ़. हरियाणा के ओटू हैड से घग्घर नदी के राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित करने के बाद शनिवार को पानी हनुमानगढ़ पहुंच गया। घग्घर साइफन में ४१५० क्यूसेक पानी प्रवाहित करने से हजारों धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिले में नदी प्रवाह क्षेत्र के आसपास औसतन ५० हजार हेक्टैयर में धान की बिजाई होती है। इससे करोड़ों रुपए किसानों की जेब में आता है। धान उत्पादन से होने वाली आय को दोनों जिले की जीडीपी का बड़ा आधार माना जाता है। तभी तो किसान मानसून के सक्रिय होते ही इस नदी में पानी आने की बाट जोहने लगते हैं। इस बरसाती नदी में पानी प्रवाहित होने पर किसान धान की फसल को सिंचित करते हैं। मगर हरियाणा के ओटू हैड पर काफी मात्रा में पानी भंडारित करने के कारण राजस्थान क्षेत्र में काफी देरी से पानी पहुंचता है। २४ जुलाई को घग्घर नदी के गुल्लाचिक्का हैड पर २००२०, खन...

रंजिश में घर पर फायरिंग, पांच पर मामला दर्ज

Image
रंजिश में घर पर फायरिंग, पांच पर मामला दर्ज - सुरेशिया में वारदात हनुमानगढ़. सुरेशिया में बाइक सवार पांच जने रंजिश के चलते घर पर फायरिंग कर फरार हो गए। वारदात में कोई जनहानि नहीं हुई। एफएसएल टीम ने रविवार को मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। गोलियों के खाली खोल भी बरामद किए गए। घटना के समय मकान मालिक बलराम यादव जयपुर गया हुआ था। इस संबंध में जंक्शन थाने में पांच जनों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में नामजद मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार उर्फ ज्ञानी (26) पुत्र सोमदत्त उर्फ सोमा यादव निवासी वार्ड 60 सुरेशिया ने रिपोर्ट दी कि वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने मामा बलराम यादव के वार्ड 60 स्थित घर के बाहर बैठा था। तभी सुरेशिया के ही हनुमान पुत्र कालू, सुनील लोहिया, सोनू ओड, मोनू उर्फ जितेन्द्र व श्रीनगर निवासी श्रवण नायक हथियारों से लैस होकर बाइक पर आए। मामा के घर के बाहर पिस्तौल से दीवार पर फायर किए। उसे गालियां निकाली। मामा बलराम यादव के बारे में कहा कि उस दिन वह कोर्ट में बच गया था। अगर इस बार हमारे पक्ष में गवाही नहीं दी तो जान से मार देंगे। आरोपियों ने जाते समय...

घर में फंदे से लटकता मिला शव, सिर पर चोट, हत्या का जताया संदेह

Image
घर में फंदे से लटकता मिला शव, सिर पर चोट, हत्या का जताया संदेह - मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या कर शव फंदे पर टांगने का आरोप - हत्या का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस हनुमानगढ़. टाउन में युवक का शव घर में ही पंखे से लटकता मिला। घटना के समय मृतक की पत्नी घर में थी। उसने ही पड़ोसियों को पति के फांसी लगाने की सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में शव उतरवाया तो मृतक के सिर के पिछले हिस्से पर चोट का निशान मिला। परिजनों ने नाजायज संबंधों के चलते मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी पर हत्या कर शव फंदे पर टांग कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। दोनों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज करने के लिए शनिवार को टाउन पुलिस थाने में परिवाद सौंपा। टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर मौका नक्शा बनाया। जानकारी के अनुसार मामराज पुत्र नंदराम सोरगर निवासी वार्ड पांच, गांव श्रीनगर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भाई राजकुमार उर्फ राजू टाउन के वार्ड 47 में रहता था। शुक्रवार रात करीब पौने दो बजे राजकुमार उर्फ राजू की पत्नी कमलेश ने अपने पड़ोसी कालेरा...

सीटू की बैठक में वक्ताओं ने कहा, कहीं अफसर लात मार रहे हैं तो कहीं महिलाओं की फरियाद सुनने से कर रहे इनकार

Image
सीटू की बैठक में वक्ताओं ने कहा, कहीं अफसर लात मार रहे हैं तो कहीं महिलाओं की फरियाद सुनने से कर रहे इनकार हनुमानगढ़. जंक्शन में शहीद भगत सिंह यादगार केंद्र में अखिल भारतीय किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, भारतीय ट्रेड यूनियन केन्द्र सीटू,भारत की जनवादी नौजवान सभा की संयुक्त बैठक हुई। सीटू जिला संरक्षक मलकीत सिंह ने अध्यक्षता की। 21 जुलाई को मिड डे मील वर्कर्स यूनियन ने राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत हनुमानगढ़ जिले की मिड डे मील में कार्य करने वाली महिला वर्कर अपनी मांगों को लेकर कलक्टर के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने के लिए पहुंची थी। लेकिन कलक्टर ऑफिस के कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ अभद्रता से पेश आकर करीब आधा घंटा बैठाए रखा। इसके बाद यूनियन के कार्यकर्ता दीवार पर मांग पत्र चिपका कर आ गए। कलक्टर ने बयान देकर कहां कि मैं अपनी सुविधा के अनुसार ही सुनवाई करूंगा। तमाम जन संगठनों ने कलक्टर के इस बयान की निंदा की। सीटू राज्य उपाध्यक्ष रामेश्वर वर्मा ने बताया कि लोक सेवक को इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती। सीटू जिलाध्यक्ष आत्मा सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिनों से लगातार ऐसी घटनाएं देखने को...

हथियार के साथ सोशल मीडिया पर शेखी बघारने का शौक, चढ़े हनुमानगढ़ टाउन पुलिस के हत्थे

Image
हथियार के साथ सोशल मीडिया पर शेखी बघारने का शौक, चढ़े हनुमानगढ़ टाउन पुलिस के हत्थे - पुलिस ने दो पिस्तौल व 15 कारतूस किए जब्त - अलग-अलग कार्रवाई में तीन युवक गिरफ्तार हनुमानगढ़. हथियार के साथ फोटो खींचकर या वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने और शेखी बघारने का शौक तीन युवकों को महंगा पड़ गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने पड़ताल कर तीनों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया। टाउन पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो अवैध पिस्तौल एवं 15 कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपी शौकिया तौर पर हथियार रखते थे। सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो वगैरह भी पोस्ट करते रहते थे। तीनों के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामले दर्ज किए गए हैं। तीनों ही आरोपी गांव फतेहगढ़ खिलेरीबास के रहने वाले हैं। टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि एसपी प्रीति जैन के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की हुई है। एएसआई सूरजभान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार रात सूचना के आधार पर टिब्बी रोड स्थित एसआरएम स्कूल के पास घ...

कोरोना संकट में भी नहीं याद आए 'डॉक्टर साहब'

Image
कोरोना संकट में भी नहीं याद आए 'डॉक्टर साहब' - होम्योपैथी चिकित्सकों की बरसों से नहीं की गई भर्ती - भर्ती नहीं होने से चिकित्सकों में आक्रोश मिश्रित निराशा हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण संकट में राज्य सरकार ने प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था में सुधार के लिए बीते डेढ़ वर्ष में साधन-संसाधन जुटाने पर खास ध्यान दिया है। इसके तहत चिकित्सकों से लेकर नर्सिंगकर्मी, लैब तकनीशियन, रेडियोग्राफर तक की भर्ती की गई है। यह प्रक्रिया अब भी जारी है। मगर महामारी के इस विकट समय में भी होम्योपैथी चिकित्सकों की याद सरकार को नहीं आई। जबकि होम्योपैथी चिकित्सक उम्मीद लगाए बैठे थे कि संक्रमण संकट में उनको भी सरकारी सेवा में लिया जाएगा। उनकी यह आस धरी रह गई। इससे होम्योपैथी चिकित्सकों में आक्रोश मिश्रित निराशा है। खास बात यह कि प्रदेश में होम्योपैथी चिकित्सकों की स्थाई पदों पर भर्ती निकाले हुए आठ वर्ष से भी ज्यादा समय गुजर चुका है। एलोपैथी को छोड़कर यदि आयुर्वेद से भी तुलना की जाए तो राज्य में होम्योपैथी चिकित्सकों के पद केवल पांच प्रतिशत के लगभग ही हैं। जबकि रोग निदान एवं उपचार के लिहाज से दिनोंदिन होम्य...

लाडो की महीनों से अटकी इनामी राशि का जल्द होगा भुगतान

Image
लाडो की महीनों से अटकी इनामी राशि का जल्द होगा भुगतान - मेधावी बालिकाओं के अवधिपार चेक की राशि भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ - गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार राशि का मामला हनुमानगढ़. मेधावी बालिकाओं की महीनों से अटकी पुरस्कार राशि का अब जल्द भुगतान हो जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग एवं बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने पुन: प्रयास प्रारंभ किए हैं। इसके तहत छात्राओं के अवधिपार चेक की राशि का भुगतान हो सकेगा। साथ ही गार्गी प्रथम एवं द्वितीय किस्त तथा बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार के ऑनलाइन आवेदनों के सत्यापन के लिए पोर्टल को खोला गया है। खास बात यह है कि अवधिपार चेक से संबंधित प्रकरणों का निपटारा कराने में अब भी यदि किसी ने सुस्ती बरती तो फिर दिक्कतें हो जाएंगी। क्योंकि बालिका शिक्षा फाउंडेशन ने अब वंचित रह जाने पर भविष्य में भुगतान की प्रक्रिया से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि गत माह के आखिर तक प्रदेश की नौ हजार से अधिक प्रतिभाशाली बेटियों की इनामी राशि का भुगतान अटका हुआ था। इसकी वजह कोरोना संक्रमण संकट बताया गया। क्योंकि शिक्षण संस्थाओं का नियमित संचालन नहीं होने से बालिकाओं के खातों की...

स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं को किया याद

Image
स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं को किया याद -वर्तमान व्यस्थाओं में सुधार के लिए हर गांव व हर शहर में सामाजिक संगठन गठित करने पर चर्चा -टाउन के शहीद स्मारक में हुआ आयोजन हनुमानगढ़. टाउन स्थित शहीद स्मारक में शुक्रवार को आधुनिक स्वतंत्रता संग्राम के जनक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक व स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नागरिक सुरक्षा मंच के कर्नल राजेंद्र प्रसाद, शंकर सोनी अधिवक्ता,डॉ. ओपी सुथार, आशीष गौतम, राजवीर माली, भगवान सिंह खुड़ी, व्यापार मंडल कन्या महाविद्यालय टाउन से प्रो. निशा सेतिया, नेहा काठपाल, अनु मुंजाल, राइडर पंकज सिंह, अभियंता चंद्र जोशी, पिंकी साकरोंत व बाबु खान उपस्थित थे। गोष्ठी में स्वराज व आजादी के वर्तमान में महत्व पर चर्चा की गई। वर्तमान व्यस्थाओं में सुधार के लिए हर गांव व हर शहर में सामाजिक संगठन गठित कर जागृति लाने को लेकर चर्चा की गई। वक्ताओं ने आजादी का महत्व बताकर इसे लेकर लोगों में जागरुकता फैलाने की बात कही। source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/remembering-the-warriors-of-the-freedom-struggle-69...

घग्घर नदी के ओटू हैड से राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित, धान उत्पादक किसानों में उत्साह

Image
घग्घर नदी के ओटू हैड से राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित, धान उत्पादक किसानों में उत्साह हनुमानगढ़. घग्घर नदी के ओटू हैड से राजस्थान क्षेत्र के लिए शुक्रवार को पानी प्रवाहित कर दिया गया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बारह बजे के करीब ओटू हैड का लेवल मेनटेन करने के बाद राजस्थान क्षेत्र के लिए करीब तीन हजार क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। शनिवार दोपहर तक पानी के हनुमानगढ़ क्षेत्र में पहुंचने के आसार हैं। 23 जुलाई को घग्घर नदी के गुल्ला चिक्का हैड पर २८१६०, खनौरी पर १०५५०, चांदपुर में ११५०० क्यूसेक पानी प्रवाहित हो रहा था। ओटू हैड पर भी पानी का प्रवाह तेज होने पर अब राजस्थान क्षेत्र के लिए घग्घर नदी में करीब ३००० क्यूसेक पानी प्रवाहित किया गया है। इससे धान उत्पादक किसान काफी उत्साहित हैं। इससे पहले २२ जुलाई को घग्घर नदी के गुल्ला चिक्का हैड पर २९२३२, खनौरी पर १००५०, चांदपुर में १०५०० व ओटू हैड पर ३००० क्यूसेक पानी चल रहा था। ओटू हैड पर पानी पहुंचने से यहां का लेवल ६४६ फीट के करीब हो गया था। अब बताया जा रहा है कि यहां ६४८ फीट भराव होने के बाद राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित कि...

इंग्लिश मीडियम सरकारी पाठशालाओं में प्रवेश के लिए निकाली लॉटरी

Image
इंग्लिश मीडियम सरकारी पाठशालाओं में प्रवेश के लिए निकाली लॉटरी हनुमानगढ़. महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की कक्षा छह में प्रवेश के लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली गई। अब कक्षा 7 से 8 के लिए लॉटरी शुक्रवार को निकाली जाएगी। कोहला स्थित ब्लॉक स्तरीय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में एसीबीईओ दीपक मिड्ढ़ा, कालूराम गोदारा, नेतराम, दलीपराम, हरीराम स्वामी एवं मोटाराम मूंड की मौजूदगी में लॉटरी निकाली गई। प्राचार्य विराट तनेजा ने बताया कि हर कक्षा में सीट से अधिक संख्या में प्रवेश के लिए आवेदन मिले हैं। इससे पहले कक्षा एक में प्रवेश के लिए मंगलवार को लॉटरी निकाली गई। जिले के सभी आठों विद्यालयों में लॉटरी निकाली गई। कक्षा एक में प्रवेश वास्ते निर्धारित 30 सीटों के लिए लॉटरी निकाली गई। जिला मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश के लिए लॉटरी निकाल कर 96 बच्चों की प्रतीक्षा सूची जारी की गई। प्राचार्य गुरमीतसिंह बराड़ ने बताया कि राजस्थान के 33 जिला मुख्यालय और ब्लॉक लेवल पर गठित 205 अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई तक आवेदन लिए गए थे। कक...

रिकॉर्ड डोज तो रिकॉर्ड टीकाकरण, रोज मिले डोज तो बने बात

Image
रिकॉर्ड डोज तो रिकॉर्ड टीकाकरण, रोज मिले डोज तो बने बात - खपत क्षमता एवं मांग के अनुरूप निरंतर नहीं वैक्सीन की डोज आपूर्ति - अब तक बहुत कम दफा सभी केन्द्रों पर एक साथ टीकाकरण लायक मिली है वैक्सीन हनुमानगढ़. रिकॉर्ड संख्या में जिले को जब कोविड-19 वैक्सीन की डोज मिली तो वैक्सीनेशन का भी रिकॉर्ड ही बना। इसके अलावा बाकी दिन तो टीकाकरण के लिए इंतजार ही करना पड़ रहा है। जिले में रविवार को टीकाकरण हुआ था। अब गुरुवार को ही टीकाकरण हुआ। जिले में बनाए गए सभी टीकाकरण केन्द्रों पर एक साथ वैक्सीन लगाने के मौके बहुत कम आए हैं। अब तक तो अधिकांशत: यही स्थिति रही है कि पर्याप्त वैक्सीन डोज की सप्लाई के अभाव में निर्धारित केन्द्रों में से बमुश्किल आधों पर ही टीकाकरण हो पाता है। यह स्थिति है जिले में कोविड-19 टीकाकरण की। चिकित्सा विभाग तो जिले में शेष टीकाकरण इसी साल में पूर्ण करने में सक्षम है। मगर वैक्सीन की सप्लाई निरंतर एवं खपत के अनुरूप नहीं होने से चिकित्सा विभाग भी पूरी क्षमता के अनुरूप टीकाकरण नहीं करवा पा रहा है। यदि वैक्सीन सप्लाई नियमित नहीं रही तो जिले के सभी पात्र लोगों का अगले साल तक भ...