Posts

Showing posts from May, 2021

हनुमानगढ़: गिरे ओले, अंधड़ व बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, खरीफ फसलों को जीवनदान

Image
हनुमानगढ़: गिरे ओले, अंधड़ व बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, खरीफ फसलों को जीवनदान हनुमानगढ़. जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान मौसम के कई रंग देखने को मिले हैं। अंधड़ के साथ बरसात और फिर ओलों की बौछार ने गर्मी का असर कम कर दिया। क्षेत्र में सोमवार रात व मंगलवार अल सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मंगलवार सुबह की शुरुआत भी मेघ गर्जना व बिजली के चमकने के साथ हुई। रुक-रुक हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया है। वहीं जिले की टिब्बी व अन्य जगहों पर ओले गिरने की सूचना भी है। बीती रात को तेज अंधड़ व बरसात आने से कई जगह बिजली पोल व पेड़ गिर गए। इससे घंटो बिजली आपूर्ति बाधित रही। जोधपुर डिस्कॉम की टीम बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही। बरसात से खरीफ फसलों को जीवनदान मिल गया है। खास तौर पर नरमा-कपास की फसल को इस बरसात से खूब फायदा होगा। फसलों में सिंचाई पानी की कमी दूर होगी। source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/hanumangarh-fall-hail-and-rain-brought-relief-from-heat-giving-life-6873411/

हनुमानगढ़ जिले में कोरोना वैक्सीन का वेस्टेज अब तक 4.09 प्रतिशत

Image
हनुमानगढ़ जिले में कोरोना वैक्सीन का वेस्टेज अब तक 4.09 प्रतिशत - अन्य जिलों की तुलना में वैक्सीन वेस्टेज कम, गलत डेटा इंद्राज, कराया ठीक - जिले के 137 सेंटरों पर वैक्सीन वेस्टेज शून्य अथवा नेगेटिव - कोविन पोर्टल पर नए प्रावधानों की जानकारी ना होने से बढ़ा वेस्टेज प्रतिशत हनुमानगढ़. जिले में 16 जनवरी से कोविड-19 वैक्सीनेशन निरंतर चल रहा है। अब तक जिले का वैक्सीन वेस्टेज 4.09 प्रतिशत है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले को 16 जनवरी से 30 मई तक कोवशिल्ड की 3 लाख 45 हजार 650 डोज एवं कोवैक्सीन की 14 हजार 990 डोज प्राप्त हो चुकी हैं। अब तक मिली कुल डोज में से कोवशिल्ड वैक्सीन की 3 लाख 48 हजार 915 डोज जिले के नागरिकों को लगाई जा चुकी है। जबकि कोवैक्सीन की 12 हजार 902 डोज लगाई जा चुकी है। जिले के विभिन्न संस्थानों के पास कोविशील्ड की 680 डोज एवं कोवैक्सीन की 1950 डोज उपलब्ध हैं। अभी तक प्राप्त डोज के अनुसार कोवीशिल्ड वैक्सीन का वैस्टेज -1.14 प्रतिशत व कोवैक्सीन का वेस्टेज 0.92 प्रतिशत है। दोनों वैक्सीन का वेस्टेज -1.06 प्रतिशत है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले ने कोव...

भाखड़ा, आईजीएनपी व गंग कैनाल में रेग्यूलेशन बनाकर मिले पूरा सिंचाई पानी

Image
भाखड़ा, आईजीएनपी व गंग कैनाल में रेग्यूलेशन बनाकर मिले पूरा सिंचाई पानी - सिंचाई समस्याओं को लेकर दो जिलों के जनप्रतिनिधि मिले कलक्टर से - इंदिरा गांधी नहर के रीलाइनिंग कार्य में अमानक निर्माण की शीघ्र जांच की उठाई मांग हनुमानगढ़. भाजपा के हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले के पदाधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों ने सोमवार को पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप के नेतृत्व में सिंचाई समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जिला कलक्टर नथमिल डिडेल से मुलाकात की। इस दौरान रेग्यूलेशन बनाकर किसानों को पूरा पानी देने, सिंचाई समस्याओं के शीघ्र समाधान तथा आईजीएनपी के रीलाइनिंग कार्य में अमानक निर्माण कार्य की शीघ्र जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। शिष्टमंडल ने जिला कलक्टर को किसानों की समस्याओं से अवगत करवाते हुए कहा कि भाखड़ा व इंदिरागांधी नहर में लगभग 70 दिनों की बंदी के बाद किसानों को पूरा सिंचाई पानी नहीं मिल रहा है। बीबीएमबी से भाखड़ा की नहरों में 1200 क्यूसेक का शेयर निर्धारित होने के बावजूद पेयजल के लिए मारामारी मची है। यही हाल इंदिरागांधी नहर, अमरसिंह, गंग कैनाल तथा सिधमुख...

राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित करते ही बीबीएमबी चैयरमेन ने जल संकट की तरफ किया इशारा

Image
राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित करते ही बीबीएमबी चैयरमेन ने जल संकट की तरफ किया इशारा -मसीतांवाली हैड पर पहुंचा पानी -प्रदेश के दस जिलों की बुझेगी प्यास हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में साठ दिन की बंदी समाप्त होने के बाद रविवार अल सुबह पानी मसीतांवाली हैड पर पहुंच गया। शाम तक पानी राजस्थान क्षेत्र में काफी दूर तक प्रवाहित होने लगा था। इससे प्रदेश के दस जिलों में पेयजल समस्या कम हो सकेगी। हालांकि बीबीएमबी की गत दिनों हुई बैठक में जितना शेयर राजस्थान के लिए निर्धारित हुआ था, उतना पानी अभी राजस्थान क्षेत्र में पहुंचने की पुष्टि अधिकारी नहीं कर रहे हैं। उनका कहना है कि पानी की मात्रा बताने वाला स्काडा सिस्टम अभी काम नहीं कर रहा है। इसलिए अभी यह बताना संभव नहीं हो रहा है कि राजस्थान क्षेत्र की सीमा मसीतावाली हैड पर कितना पानी पहुंचा है। इन जिलों को पानी राजस्थान की इंदिरागांधी नहर से हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, चूरू, बीकानेर, नागौर, जोधपुर, जैसलमेर सहित राजस्थान के दस जिलों को पेयजल मिलता है। गत साठ दिनों तक बंदी के दौरान २५० करोड़ की लागत से करीब ४५ किमी क्षेत्र में रीलाइनिंग का कार्य प...

तस्करी और पुलिस पर फायरिंग के तीन आरोपियों को भेजा जेला

Image
तस्करी और पुलिस पर फायरिंग के तीन आरोपियों को भेजा जेला - चौथे आरोपी का तीन दिन का रिमांड और बढ़वाया - दो क्विंटल चार किलोग्राम डोडा पोस्त, एक किलो 800 ग्राम अफीम बरामदगी का मामला हनुमानगढ़. गांव 21 एनडीआर की रोही से 25 मई की रात दो क्विंटल चार किलोग्राम डोडा पोस्त, एक किलो 800 ग्राम अफीम, एक देसी पिस्तौल एवं पांच कारतूस बरामदगी के मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को जंक्शन पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर रविवार को कोर्ट में पेश किया। तीन आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया। जबकि एक जने का तीन दिन का रिमांड और बढ़वाया गया। पुलिस के अनुसार सुन्दरलाल उर्फ सुरेन्द्र पुत्र गोपालराम बिश्नोई निवासी हिम्मतनगर पीएस नोखा बीकानेर का रिमांड बढ़वाया गया है। शेष तीन आरोपी महावीर सिंह पुत्र मदनसिंह राजपूत निवासी कक्कू पीएस पांचू बीकानेर, कृष्णलाल पुत्र रामप्रताप बिश्नोई तथा अमित कुमार पुत्र ओमप्रकाश बिश्नोई दोनों निवासी चौहिलांवाली को जेल भिजवा दिया गया। गौरतलब है कि 25 मई की रात टाउन पुलिस एवं डीएसटी ने मुखबिर की सूचना पर गांव 21 एनडीआर की रोही में नहर के पास स्विफ्ट कार एवं पिकअप जीप को रुकने...

हनुमानगढ़ में अधंड़ से दुकान के ऊपर लगी सोलर प्लेट उखड़ी, दो जने घायल

Image
हनुमानगढ़ में अधंड़ से दुकान के ऊपर लगी सोलर प्लेट उखड़ी, दो जने घायल - जंक्शन सब्जी मंडी के पास हादसा - घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती - घायलों की हालत खतरे से बाहर हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद आए तेज अंधड़ से कई जगहों पर नुकसान हुआ। हालांकि अंधड़ के साथ हल्की बरसात होने से तापमान में गिरावट आई। इससे गर्मी से राहत मिली। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन में सब्जी मंडी के पास दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी सोलर सिस्टम की प्लेटें अंधड़ से उखड़ गई। सोलर प्लेटें तथा फाउंडेशन की दीवार का मलबा नीचे सड़क पर आकर गिरा। सड़क पर सब्जी की कुछ रेहडिय़ा खड़ी थी। मलबे एवं सोलर प्लेट की चपेट में आने से दो सब्जी विक्रेता जख्मी हो गए। उनको आसपास के लोग तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। वहां दोनों का प्राथमिक उपचार कर उनको भर्ती कर लिया गया। हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं जिले में कई जगहों पर अंधड़ के साथ बरसात हुई। डबलीराठान सहित कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। पिछले कुछ दिनों से जिले में चल रही लू से बेहाल लोगों को बरसात के कारण...

दस जिलों की प्यास बुझाने वाली इंदिरागांधी नहर के रीलाइनिंग कार्य में धांधली की आशंका, जांच के लिए एसीबी ने लिए सैंपल

Image
दस जिलों की प्यास बुझाने वाली इंदिरागांधी नहर के रीलाइनिंग कार्य में धांधली की आशंका, जांच के लिए एसीबी ने लिए सैंपल -जिला स्तरीय प्रशासनिक कमेटी भी इस मामले की अलग से कर रही जांच हनुमानगढ़. इंदिरा गांधी नहर के रिलाइनिंग कार्य में अमानक निर्माण सामग्री इस्तेमाल आदि की शिकायतों के चलते शनिवार को एसीबी हनुमानगढ़ की टीम ने मौके पर पहुंच जांच की। निर्माण की गुणवत्ता जांच के लिए एसीबी टीम ने सैंपल भरे। एसीबी हनुमानगढ़ के एएसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि एसीबी एसपी गगनदीप सिंगला के निर्देशन इंदिरा गांधी नहर के रिलाइनिंग कार्य की जांच के लिए दो टीम गठित की गई। इनमें से एक टीम एएसपी बीकानेर तथा दूसरी टीम एएसपी हनुमानगढ़ के नेतृत्व में जांच करने को भेजी गई। जांच दल ने जिले में चल रहे रिलाइनिंग निर्माण कार्य का मुआयना किया तथा जांच के लिए ११ सैंपल लिए। इनकी एफएसएल जांच करवाएंगे। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगे कार्यवाही की जाएगी। गौरतलब है कि नहरबंदी कर नहर की रिलाइनिंग का कार्य कई दिनों से चल रहा था जो पूरा हो गया। इस सत्र में नहरबंदी के दौरान रिलाइनिंग निर्माण कार्य का शनिवार को अंतिम दिन था। अब ह...

ट्रक में नशीली दवा की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Image
ट्रक में नशीली दवा की तस्करी करते दो जने गिरफ्तार - जंक्शन पुलिस की कार्रवाई हनुमानगढ़. नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर एसपी प्रीति जैन के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जंक्शन पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीली टेबलेट जब्त की। मौके से दो जनों को गिरफ्तार कर ट्रक भी जब्त किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई जारी थी। पुलिस के अनुसार डीएसपी हनुमानगढ़ के निर्देशन में जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा के नेतृत्व में पुलिस दल ने जंक्शन क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक ट्रक को रुकवा कर पूछताछ की। ट्रक चालक एवं खलासी की बातें आदि संदिग्ध लगने पर पुलिस ने तलाशी ली। ट्रक से कार्टन में भरी साढ़े तेईस हजार नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियां मिली। आरोपियों के पास प्रतिबंधित श्रेणी की इन दवाओं के परिवहन एवं भंडारण संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिले। पुलिस ने दवा एवं ट्रक जब्त कर उसमें सवार देबूराम जाट तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई थी। दोनों को रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड मांगा जा...

वेतन बजट के एवज में मांगी रिश्वत, तीन कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज

Image
वेतन बजट के एवज में मांगी रिश्वत, तीन कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज - सहायक लेखाधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ सहायक पर घूस मांगने का आरोप हनुमानगढ़. वेतन बजट के एवज में रिश्वत मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में शुक्रवार को एसीबी में अन्तर्गत धारा सात भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 व 120 बी भादस के तहत नियमित प्रकरण दर्ज किया गया। एसीबी हनुमानगढ़ के अनुसार सात जनवरी 2021 को एएसपी के समक्ष दिनकर सिंह, सहायक लेखाधिकारी ग्रेड द्वितीय, कलक्ट्रेट के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र पेश किया गया। इसमें बताया कि वेतन का बजट नहीं आया हुआ था। इसलिए परिवादी ने कलक्टर कार्यालय में पदस्थापित सहायक लेखाधिकारी दिनकर सिंह से पूछताछ की तो उन्होंने इस संबंध में कार्यालय को पत्र भेजने को कहा। परिवादी ने 28 दिसम्बर 2020 को पत्र भेज दिया। मगर बजट उपलब्ध नहीं हुआ। इस पर परिवादी छह जनवरी 2021 को दिनकर सिंह से मिला तो उसने कहा कि संजय कुमार वरिष्ठ सहायक (वह पहले दिनकर सिंह के कार्यालय में पदस्थापित था) से आपको बात करने के लिए कहा था। वह बात आपने पूरी नहीं की। इसलिए आ...

छह महीने में जितनी सीटी स्कैन जांच, उससे ज्यादा तो अब छह सप्ताह में

Image
छह महीने में जितनी सीटी स्कैन जांच, उससे ज्यादा तो अब छह सप्ताह में - कोरोना की दूसरी लहर में तेज रफ्तार से बढ़ा सीटी स्कैन जांच का ग्राफ - जिले के सात ब्लॉक मुख्यालयों में से केवल तीन पर ही जांच की व्यवस्था अदरीस खान @ हनुमानगढ़. कोरोना की दूसरी लहर में फेफड़ों में संक्रमण की स्थिति पता करने के लिए सीटी स्कैन जांच का ग्राफ संक्रमण के मामलों की तरह तेज रफ्तार से बढ़ा है। सोनोग्राफी सेंटर पर हालात यह हैं कि जांच के लिए घंटों प्रतीक्षा करनी पड़ रही है। यह स्थिति करीब पौने दो माह से है। रेडियोलॉजिस्ट के पास सीटी स्कैन जांच का कार्यभार पहले कभी भी इतना नहीं रहा। जांच केन्द्रों पर पहले छह महीने में जितने सीटी स्कैन किए जाते थे, उससे ज्यादा तो अब कोरोना की दूसरी लहर में कर दिए गए हैं। खास बात यह कि जिले में सात ब्लॉक मुख्यालय हैं। मगर सीटी स्कैन जांच की व्यवस्था जिला मुख्यालय सहित केवल चार ही ब्लॉक में है। हनुमानगढ़ को छोड़कर शेष तीन ब्लॉक मुख्यालयों पर भी केवल एक-एक सोनोग्राफी सेंटर पर ही सीटी स्कैन जांच सुविधा है। जाहिर है कि जांच केन्द्र कम होने तथा रोगियों की संख्या अधिक होने के का...

कोरोना योद्धाओं ने मांगा समान कार्य के लिए समान वेतन

Image
कोरोना योद्धाओं ने मांगा समान कार्य के लिए समान वेतन - संविदा कार्मिकों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण संकट में संविदा पर चिकित्सा सेवा दे रहे संविदा कर्मियों ने समान कार्य समान वेतन की मांग करते हुए लगातार तीसरे दिन गुरुवार को कार्य का बहिष्कार किया। संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी मांगों के संबंध में शहरी पीएचसी टाउन के प्रभारी डॉ. दीपक पूनिया तथा सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा को मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। इनमें बताया कि एनएचएम नर्सिंगकर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर निरंतर ज्ञापन वगैरह दे रहे हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। अत: गत तीन दिनों से प्रतिदिन दो घंटे कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू किया है। यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संक्रमण संकट के इस माहौल में संविदाकर्मी जान की परवाह किए बगैर ड्यूटी कर रहे हैं। मगर उनकी व उनके परिवार की कोई आर्थिक सुरक्षा को लेकर प्रावधान नहीं किए गए हैं। ज्ञापन में संविदाकर्मियों का स्थाईकरण, जब तक स्थाई नहीं किया जाए तब तक मानदेय 6952 से बढ़ाकर 26500 रुपए करने तथा कोवि...

2500 के करीब सैंपल लेने के जिला कलक्टर के निर्देश दरकिनार,1224 सैंपल में से 249 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Image
टाउन स्थित जिला अस्पताल का आइसोलेश वार्ड(फाइल फोटो) हनुमानगढ़. जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास एक ही विकल्प है वो भी ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेकर पॉजिटिव रोगियों की पहचान की जा सके। ताकि ये लो अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आने से जिले में पॉजिटिव रोगियों की संख्या में कम होने लगेगी। इसके लिए जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने दो दिन पूर्व कोरोना कोर कमेटी की बैठक में प्रतिदिन २५०० के करीब कोरोना वायरस की जांच के सैंपल लेने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा रविवार के दिन सैंपल संग्रहण की संख्या ५५० के करीब होने पर नाराजगी जताई थी। जिला कलक्टर के निर्देशों के बावजूद कोरोना वायरस के सैंपल संग्रहण की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई। २५ मई को जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लेब में १२२७ सैंपल की जांच की गई। इसमें से २४९ जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि ९२९ जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। १६ जने सैंपल देने नहीं आए, ३२ जनों की जांच के लिए दोबारा सैंपल मांगे गए। एक जने की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि २४ मई को जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब में ...

पुलिस जाब्ते की बीच नगर परिषद ने चलाया पीला पंजा, लोगों ने कई जगह जताया विरोध

Image
पुलिस जाब्ते की बीच नगर परिषद ने चलाया पीला पंजा, लोगों ने कई जगह जताया विरोध - सब्जी मंडी के पास दुकानदारों ने की नारेबाजी, पुलिस थाने में समझाइश के बाद दो दिन की दी मोहलत हनुमानगढ़. लॉकडाउन के बीच पुलिस जाब्ते की मौजदूगी में नगर परिषद ने गुरुवार को टाउन क्षेत्र में तीन जगह अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। सर्वप्रथम सुबह सात बजे टाउन के मेगा हाइवे पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान जिला कलक्टर की ओर से नियुक्त मजिस्ट्रेट, पुलिस जाब्ता व नगर परिषद की अमला मौजूद रहा। मेगा हाइवे रावतसर रोड पर फतेहगढ़ मोड के पास मकानों के आगे करीब 15 अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर की ओर से मजिस्ट्रेट उपखण्ड अधिकारी कपिल यादव को नियुक्त किया गया। इसके अलावा सीओ सिटी प्रशान्त कौशिक, तहसीलदार दानाराम मीणा, आयुक्त पूजा शर्मा, नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल, उपसभापति अनिल खीचड़, अधिशासी अभियंता सुभाष बंसल, टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में भारी पुलिस जाब्ता व नगर परिषद के अमले न...

हनुमानगढ़: बिना भिक्षा मांगे ही अब इन परिवारों का भरेगा पेट

Image
हनुमानगढ़: बिना भिक्षा मांगे ही अब इन परिवारों का भरेगा पेट -महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति व भटनेर किंग्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बाल कल्याण समिति को राशन किट भेंट -बाल कल्याण समिति की टीम भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को वितरित करेगी राशन हनुमानगढ़. महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति व भटनेर किंग्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बाल कल्याण समिति टीम को राशन सामग्री सौंपी गई। बाल कल्याण समिति की टीम यह राशन सामग्री भिक्षावृत्ति करने वाले परिवारों को वितरित करेगी। इस मौके पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला सह संयोजक व पार्षद तरुण विजय ने कहा कि लॉकडाउन में भिक्षावृत्ति करके जीवन यापन करने वाले बच्चों व इनके परिवारों की स्थिति दयनीय बनी हुई थी। ऐसे में हमने बाल कल्याण समिति के माध्यम से इन बच्चों व इनके परिवारों को राहत देने के लिए राशन उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। इन परिवारों को लॉकडाउन में राशन सामग्री मिलने से काफी मदद मिलेगी। भटनेर किंग्स क्लब के संरक्षक आशीष विजय ने कहा कि भिक्षावृत्ति करके जीवन यापन करने वाले परिवारों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट आ ...

हनुमानगढ़ में कई कलक्टर आए और चले गए, शहर की बदबूदार आबोहवा को नहीं कर पाए ठीक

Image
हनुमानगढ़ में कई कलक्टर आए और चले गए, शहर की बदबूदार आबोहवा को नहीं कर पाए ठीक -नए कलक्टर नथमल डिडेल ने प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटने की चेतावनी दी हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर रीको क्षेत्र में स्थित जिन फैक्ट्रियां में ईटीपी नहीं बना हुआ है और जो बिना ट्रीट किए दूषित पानी बाहर छोड़ रहे हैं। उनके खिलाफ अब जिला प्रशासन सख्ती से निपटने की तैयारी में है। कलक्टर नथमल डिडेल ने हाल ही में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर ऐसे फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ रीको के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह निर्देश भी दिए हैं कि अगली बैठक में बीकानेर से प्रदूषण नियंत्रण के अधिकारियों को भी आवश्यक रूप से बुलाया जाए। एनजीटी के जो निर्देश हैं उनको हर हाल में लागू करने को लेकर कलक्टर ने अधिकारियों को पाबंद किया है। इसके अलावा पर्यावरण की फिक्र करते हुए कलक्टर ने जिले भर में खेत में आग लगाने वालों के खिलाफ भी सभी तहसीलदारों और कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी कृषि पर्यवेक्षकों के जरिए आग लगाने वाले खेतों के मालिकों की पहचना कर उन प...

हनुमानगढ़ में चिरंजीवी का प्रमाण तभी मनरेगा में रोजगार, नए पखवाड़े में शुरू होने वाले कार्यों को लेकर नई रोजगार नीति जारी

Image
हनुमानगढ़ में चिरंजीवी का प्रमाण तभी मनरेगा में रोजगार, नए पखवाड़े में शुरू होने वाले कार्यों को लेकर नई रोजगार नीति जारी -चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन करवाने वाले मजदूरों को अब मनरेगा में देंगे प्राथमिकता हनुमानगढ़. गांवों में मनरेगा में रोजगार मांगने वालों के लिए अब चिंरजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन को जरूरी कर दिया गया है। अगले पखवाड़े से मनरेगा में शुरू किए जाने वाले कार्यों को लेकर हाल ही में मुख्यालय ने नई रोजगार नीति जारी की है। इसके तहत मनरेगा में अब उन मजदूरों को प्राथमिकता से रोजगार दिया जाएगा, जिन्होंने चिरंजीवी में पंजीयन करवा लिया है। इसके पीछे मकसद यह है कि अधिकाधिक मजदूर सरकार की इस अहम स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ें। ताकि संकट के वक्त उनके परिवार को समय पर उपचार मिल सके। जिला परिषद अधिकारियों के अनुसार लॉकडाउन के कारण पूर्व में बंद चल रहे मनरेगा कामों पर अब फिर से श्रमिकों का नियोजन शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव की ओर से जारी निर्देश में बताया गया है कि धारा 144 तथा लॉक डाउन के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार की स्थिति ब...

इंदिरागांधी नहर में रीलाइनिंग कार्य जारी, अनियमितता की शिकायत पर अधिकारियों की गठित कमेटी गठित आज करेगी सर्वे

Image
दस जिलों की प्यास बुझाने वाली इंदिरागांधी नहर में रीलाइनिंग कार्य जारी, अनियमितता की शिकायत पर जांच के लिए पांच अधिकारियों की गठित कमेटी गठित आज करेगी सर्वे, इधर राजस्थान के लिए बांधों से 8200 क्यूसेक पानी प्रवाहित हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर राजस्थान भाग में रीलाइनिंग का कार्य जारी है। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुशील गोदारा के नेतृत्व में किसानों ने बुधवार को इंदिरा गांधी फीडर के 595 आरडी पर जाकर निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रीलाइनिंग के दौरान अनियमितता व गुणवत्ता के निर्धारित मापदंडों की अनदेखी का आरोप लगाया। सुशील गोदारा ने तथ्यों के साथ इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के प्रमुख शासन सचिव व कलक्टर को भेजी है। इस दौरान जल संसाधन विभाग क्वाालिटी कंट्रोल के चीफ इंजीनियर अमरजीत मेहरड़ा व अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। वह गुणवत्ता के मापदंडों को जांच रहे हैं। इसी तरह २४ मई को जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से रीलाइनिंग कार्यों के निरीक्षण के दौरान किसानों की ओर से की गई शिकायत के बाद इसकी जांच के लिए पांच अधिकारियों की टीम गठित कर दी गई है। इसमें शामिल अधिकार...

राजस्थान की नहरों के लिए बांधों से छोड़ा 8200 क्यूसेक पानी, तीस तक मसीतांवाली हैड पर पहुंचने के आसार

Image
राजस्थान की नहरों के लिए बांधों से छोड़ा पानी, तीस तक मसीतांवाली हैड पर पहुंचने के आसार -रीलाइनिंग कार्य के कारण इंदिरागांधी नहर में चल रही बंदी अब जल्द होगी समाप्त -26 मई को बांधों से 8200 क्यूसेक पानी किया प्रवाहित हनुमानगढ़. इंदिरा गांधी नहर में चल रही बंदी अब जल्द समाप्त होने जा रही है। इसके तहत 26 मई को राजस्थान क्षेत्र की नहरों के लिए बांधों से करीब 8200 क्यूसेक पानी प्रवाहित कर दिया गया है। इस पानी के २८ मई तक हरिके बैराज व तीस मई तक राजस्थान सीमा के मसीतांवाली हैड पर पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद नहरों में पानी प्रवाहित होने लगेगा। जल संसाधन विभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने बताया कि इस समय इंदिरगांधी मुख्य नहर की रीलाइनिंग का कार्य जारी है। लक्ष्य से अधिक क्षेत्र में रीलाइनिंग कार्य करवाने की तैयारी में हम जुटे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द नहरबंदी समाप्त होने पर इंदिरागांधी नहर में ७२००, भाखड़ा में १२००, सिद्धमुख नोहर परियोजना में ६५० क्यूसेक पानी दस जून तक चलाएंगे। इसमें इंदिरागांधी नहर में दस जून तक पेयजल ही चलाया जाएगा। इस बार राजस्थान भाग में रीलाइनिंग का...

हनुमानगढ़ में गांव धोलीपाल में खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, मजदूर की मौत

Image
हनुमानगढ़ में गांव धोलीपाल में खुदाई के दौरान मिट्टी ढही, मजदूर की मौत - करीब दो घंटे बाद मिट्टी से निकाला गया मजदूर को - सिविल डिफेंस टीम के सदस्यों ने मजदूर को निकाला मिट्टी तले से हनुमानगढ़. गांव धोलीपाल में मंगलवार को कुई खोदने के दौरान धंस गई। मिट्टी तले मजदूर दब गया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी एवं सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर को बाहर निकाला गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार मजदूर लूणाराम गांव धोलीपाल में बोरवेल के पास कुई खोद रहा था। इस दौरान मिट्टी ढह गई। श्रमिक उसके नीचे दब गया। शाम करीब छह वह मिट्टी तले दबा। उसे लगभग दो घंटे बाद देर शाम बाहर निकाला गया। मगर उसे बचाया नहीं जा सका। सिविल डिफेंस की टीम में सुरेश कुमार, विरेन्द्र खन्ना, धमेन्द्र बारिया, भूपेन्द्र सोनी, बलकरण सिंह, कुलदीप मूंड व बबलू शामिल रहे। मृतक गांव धोलीपाल का ही निवासी बताया गया है। सदर थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम वगैरह की कार्रवाई बुधवार...

कपास की फसल पर मंडरा रहा टिड्डी का खतरा,गत वर्ष कुल 51134 हैक्टेयर क्षेत्र टिड्डी दल से हुआ था प्रभावित

Image
कपास की फसल पर मंडरा रहा टिड्डी का खतरा,गत वर्ष कुल 51134 हैक्टेयर क्षेत्र टिड्डी दल से हुआ था प्रभावित -कृषि विभाग हुआ सतर्क, टिड्डी से निपटने को बनाया प्लान हनुमानगढ़. गत वर्ष कपास के खेतों में हुए टिड्डी हमले से सबक लेते हुए कृषि विभाग इस बार समय रहते सभी तरह की तैयारियां पूर्ण करने में लग गया है। चालू वर्ष में भी कपास की फसल पर मंडरा रहे टिड्डी संकट को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने टिड्डी के संभावित हमले को देखते हुए अभी से सभी तरह के इंतजाम करने शुरू कर दिए हैं। कृषि प्रधान हनुमानगढ़ जिले में लगभग सात लाख हैक्टैयर में खरीफ फसलों की बिजाई होती है। इतना ही रबी सीजन में बिजाई का क्षेत्रफल रहता है। खेती का कार्य जिले की जीवन रेखा है। कृषि उत्पादन में किसी कारण से विपरित प्रभाव पड़ता है तो जिले की अर्थव्यवस्था बड़े स्तर पर प्रभावित होती है। बीते बरसों पर नजर दौड़ाएंगे तो हनुमानगढ़ जिले में वर्ष 2019-20 एवंं 2020-21 में अलग-अलग क्षेत्रों मे ं टिड्डी दलों का हमला हुआ था। तुलनात्मक दृष्टि से वर्ष 2019-20 की अपेक्षा 2020-21 में हमला ज्यादा प्रभावी रहा। गतवर्ष 20 मई से पांच अगस्त तक ...

संक्रमण संकट गुजरने के बाद भी बैकलॉग बढऩे से रहेगा 'चक्का' जाम

Image
संक्रमण संकट गुजरने के बाद भी बैकलॉग बढऩे से रहेगा 'चक्का' जाम - कोरोना संक्रमण संकट के चलते विद्यालय बंद रहने से लगातार दूसरे सत्र में साइकिल वितरण खटाई में - जिले से लेकर प्रदेश भर बैकलॉग अधिक होने से साइकिल वितरण योजना की गत बिगडऩे की आशंका - दसवीं के बाद निजी विद्यालय में नामांकन कराने वाली छात्राओं को होगा नुकसान अदरीस खान @ हनुमानगढ़. कोरोना संकट के कारण लगातार दूसरे शिक्षा सत्र में पढ़ाई व्यवस्था प्रभावित होती दिख रही है। इसके साथ ही बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए संचालित साइकिल वितरण योजना की भी गत बिगडऩे की आशंका बलवती हो गई है। अगर गत शिक्षा सत्र की तरह नए शिक्षा सत्र में भी पढ़ाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आती है तो पूरी संभावना है कि साइकिल वितरण योजना भी शिक्षा सत्र 2022-23 में जाकर ही सिरे चढ़ सकेगी। ऐसे में साइकिल के लिए पात्र छात्राओं का बैकलॉग बढ़ता जाएगा। एक साथ तीन शिक्षा सत्र की बालिकाओं को साइकिलें देनी होंगी। ऐसे में तय है कि बैकलॉग बढऩे से साइकिल वितरण योजना की गत बिगड़ेगी। जिले से लेकर प्रदेश भर में तीन साल का बैकलॉग होने से साइकिलों की खरीद, ...

जलदाय विभाग के अधिकारियों की सिर फुटोव्वल हो रही सार्वजनिक, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी

Image
जलदाय विभाग के अधिकारियों की सिर फुटोव्वल हो रही सार्वजनिक, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी - सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो नोहर. जलदाय विभाग के अधिकारियों की आपसी लड़ाई अब सार्वजनिक हो गई है। जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता कृष्ण धारीवाल ने तो सार्वजनिक रूप से अधिशासी अभियंता ताराचंद पिलानिया पर भ्रष्टाचार व जनहित के कार्यों में रोड़े अटकाने जैसे आरोप लगा डाले हैं। कस्बे के नागरिकों की ओर से दूषित जल वितरण की शिकायतों के बाद शनिवार को हुए प्रदर्शन के संदर्भ में उन्होंने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए यह बात कही। कनिष्ठ अभियंता धारीवाल ने कहा कि अधिशासी अभियंता कार्यालय में नियमों को ताक पर रखकर कार्य किए जा रहे हैं। इसकी किसी स्वतंत्र एजेंसी से जांच करवाई जाए तो कई बड़े घोटाले सामने आएंगे। उन्होंने अपने ही अधिशासी अभियंता ताराचंद पिलानिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि पेयजल योजनाओं के लिए आने वाले पैसे का दुरुपयोग कर उन्होंने अपने कार्यालय व आवास पर मनमर्जी से पैसा खर्च डाला। इतना ही नहीं आमजन को साफ पेयजल पिलाने के उद्देश्य से जलदाय विभाग की डिग्गियों की सफाई का एस्टीमेट...

हनुमानगढ़ में पंजीयन के बाद सैंपल देने के लिए नहीं आने वाले बढ़ा रहे परेशानी

Image
हनुमानगढ़ में पंजीयन के बाद सैंपल देने के लिए नहीं आने वाले बढ़ा रहे परेशानी - कोरोना सैंपल के लिए पंजीयन के बाद भी लोगों के गैर हाजिर रहने से समस्या - सैंपल कलेक्शन साइट पर पीपीई किट पहने लैब तकनीशियन को होती है दिक्कतें हनुमानगढ़. कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण का प्रसार बढऩे से वैसे ही चिकित्साकर्मियों के पास काम का बोझ ज्यादा है। ऊपर से लोगों की उदासीनता व लापरवाही समस्या को और ज्यादा बढ़ा रही है। कोरोना जांच के लिए सैंपल देने में बरती जा रही सुस्ती इसका उदाहरण है। इसका खमियाजा भीषण गर्मी में पीपीई किट पहनकर ड्यूटी कर रहे कोरोना वॉरियर्स लैब तकनीशियन को झेलनी पड़ रही है। लैब तकनीशिनों की माने तो पंजीयन कराने वालों में से हर दिन 20 से 25 प्रतिशत लोग सैंपल देने नहीं पहुंचते हैं। कोरोना जांच को लेकर लोगबाग पंजीयन कराने के बावजूद सैंपल देने नहीं पहुंचते। जिले में स्थाई रूप से संचालित कोरोना सैंपल संग्रहण केन्द्रों में से लगभग सभी पर हर दिन दर्जनों ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। इससे लैब तकनीशियन को परेशानी झेलनी पड़ती है। क्योंकि पूर्व पंजीयन के आधार पर वे पंजीकृत लोगों के सैंपल ले...

हनुमानगढ़ जिले में रविवार को होगा 18 से 44 व 45 से अधिक आयु वाले नागरिकों का वैक्सीनेशन

Image
हनुमानगढ़ जिले में रविवार को होगा 18 से 44 व 45 से अधिक आयु वाले नागरिकों का वैक्सीनेशन - जिले को मिली कोविडशील्ड की 10500 डोज हनुमानगढ़. जिले को निदेशालय से 18 से 44 वर्ष एवं 45 से अधिक उम्र वाले नागरिकों के लिए कोविशील्ड वैक्सीन की 10500 प्राप्त हुई है। इससे जिले में रविवार को वैक्सीनेशन किया जाएगा। आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि निदेशालय से जिले को 18 से 44 आयु वर्ग के लिए कोविशील्ड की 4500 डोज एवं 45 से अधिक आयु के नागरिकों के लिए कोविशील्ड की 6000 डोज मिली है। समस्त डोज का खण्ड स्तर पर वितरण करवा दिया गया है। अब रविवार को चिह्नित केन्द्रों पर टीकाकरण होगा। 18 से 44 आयु वर्ग वाले नागरिकों के लिए ऑनलाइन एपाइटमेंट स्लॉट के जरिए वैक्सीनेशन किया जाएगा। इसलिए एपाइटमेंट स्लॉट बुकिंग में बुकिंग करवाने वालों का ही कल वैक्सीनेशन किया जाएगा। अन्य राज्यों से आए 18 से 44 आयु वर्ग वाले नागरिकों का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 45 से अधिक उम्र वाले नागरिक वैक्सीनेशन साइट पर जाकर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। उन्हें ऑनलाइन एपाइटमेंट लेने की जरूरत नहीं है। वैक्सीनेशन के लिए आध...

हनुमानगढ़ के गांव रोडांवाली से 2.90 क्विंटल पोस्त व नशे की बिक्री के 2.28 लाख रुपए बरामद, आरोपी रिमांड पर

Image
हनुमानगढ़ के गांव रोडांवाली से 2.90 क्विंटल पोस्त व नशे की बिक्री के 2.28 लाख रुपए बरामद, आरोपी रिमांड पर - दो जने गिरफ्तार, गांव रोड़ांवाली स्थित मकान में छापा मार दबोचा हनुमानगढ़. नशीले पदार्थांे की तस्करी पर लगाम लगाने को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जंक्शन पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए। नशे की बिक्री के लाखों रुपए बरामद कर दो जनों को मौके से गिरफ्तार किया। गांव रोडांवाली में गुरुवार देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मामले की जांच कर रही टाउन पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उनका 25 मई तक रिमांड मंजूर कराया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो क्विंटल 90 किलोग्राम डोडा पोस्त, 350 ग्राम अफीम व 2 लाख 28 हजार रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से मादक पदार्थांे की खरीद-फरोख्त के धंधे से जुड़े हुए थे। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मंजूर कराया गया। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि गुरुवार देर रात गांव रोडांवाली में दो जनों की ओर से मादक प...

हनुमानगढ़: बारदाने की मांग को लेकर अफसर-व्यापारी हुए आमने-सामने

Image
हनुमानगढ़: बारदाने की मांग को लेकर अफसर-व्यापारी हुए आमने-सामने -बाहर भेजे जा रहे बारदाने के ट्रक को रोककर व्यापारियों ने जताया रोष -मंडियों में इस समय 37972.58 एमटी गेहूं का उठाव बाकी हनुमानगढ़. गेहूं की सरकारी खरीद के बाद मंडियों में उठाव कार्य की गति तेज करने की मांग व्यापारी एक पखवाड़े से कर रहे हैं। इस दौरान जंक्शन धान मंडी से गेहूं उठाव के लिए बारदाना वितरण कार्य के दौरान शनिवार को व्यापारियों और एफसीआई अधिकारियों में विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार जंक्शन के व्यापारियों ने बारदाना की 625 गांठों की मांग की थी। जबकि 150 गांठें मिलने पर सभी व्यापारी आक्रोशित हो गए। व्यापारियों ने जंक्शन के सेंट्रल वेयर हाऊस में बारदाना लेकर बाहर जा रहे ट्रक को रोक लिया। मांग के अनुसार गांठें नहीं मिलने तक बारदाना बाहर की मंडियों में नहीं जाने की चेतावनी दी। इस घटनाक्रम के बाद कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। कुछ देर तक दोनों पक्षों में गहमा-गहमी चलती रही। विवाद बढऩे पर जंक्शन पुलिस भी मौके पर पहुंची और व्यापारियों से समझाइश की। इस दौरान आक्रोशित व्यापारियों ने अधिकारियों पर तानाशाही रवैया...

प्रदेश के लिए राहत की खबर, जल संसाधन विभाग में 444.21 करोड़ रुपए के नए कार्यों का अनुमोदन

Image
प्रदेश के लिए राहत की खबर, जल संसाधन विभाग में 444.21 करोड़ रुपए के नए कार्यों का अनुमोदन -माइक्रो इरिगेशन पर सब्सीडी को 5 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी -मुख्य सचिव ने वीसी के जरिए की इंदिरा गांधी फीडर और मुख्य नहर में रीलाइनिंग कार्य की समीक्षा हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग में 444.21 करोड़ रुपए के नए कार्यों का अनुमोदन कर दिया गया है। इसे लेकर मुख्य सचिव ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। वीसी के जरिए हुई अहम बैठक में मुख्य सचिव ने किसानों को स्प्रिंकलर तथा बूंद बूंद सिंचाई प्रणाली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट एरिया में प्रोजेक्ट फंड से माइक्रो इरिगेशन पर सब्सीडी को 5 से 25 प्रतिशत तक बढ़ाने की मंजूरी भी दी। राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने इस मौके पर इंदिरा गांधी फीडर और मुख्य नहर में चल रहे रीलाइनिंग के कार्य की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इंदिरा गांधी नहर की मरम्मत के कार्यों के लिए 60 दिन का क्लोजर किया गया है। यह एतिहासिक है। जो क्रमबद्ध तरीके से की गई प्लानिंग के कारण ही संभव हो सका है। उन्होंने अधिकारियों स...

संक्रमण को दरकिनार आज फिर टिब्बी में एकत्र होंगे सैकड़ों लोग

Image
संक्रमण को दरकिनार आज फिर टिब्बी में एकत्र होंगे सैकड़ों लोग - अब तक नहीं पोस्टमार्टम, मनाने में जुटे अधिकारी - महिला की हत्या मामले में थाने के समक्ष दो दिन से धरना-प्रदर्शन - कई बार हो चुकी वार्ता, नहीं चढ़ी सिरे - तीसरे दिन फिर देंगे धरना हनुमानगढ़/टिब्बी. टिब्बी के वार्ड 16 में महिला की हत्या को लेकर चल रहे आंदोलन का अब तक पटाक्षेप नहीं हो सका है। कोरोना संक्रमण तथा गाइडलाइन को दरकिनार कर शुक्रवार को फिर सैकड़ों लोग थाने के समक्ष धरना-प्रदर्शन के लिए एकत्र होंगे। इससे पहले गुरुवार को दूसरे दिन भी ग्रामीणों का आंदोलन जारी रहा। इसके तहत मृतका के परिजनों व ग्रामीणों ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस थाने के समक्ष प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह मृतका के घर के पास बड़ी तादाद में ग्रामीण एकत्र हुए। बाद में ग्रामीण वामपंथी संगठनों के पदाधिकारियों के निर्देशन में रोष मार्च निकालते हुए पुलिस थाने के समक्ष पहुंचे तथा प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस थाने के समक्ष आयोजित सभा में वामपंथी संगठनों के पदाधिकारियों ने महिला की मौत पर पुलिस के खिलाफ रोष जताते हुए मृतका के प...

हनुमानगढ़ की नहर में मिली जली लाश, हत्या की आशंका

Image
हनुमानगढ़ की नहर में मिली जली लाश, हत्या की आशंका - सार्दुल ब्रांच नहर से शव बरामद - हत्या कर शव नहर में फेंकने का पुलिस लगा रही अनुमान हनुमानगढ़. सादुल ब्रांच नहर से बरामद अज्ञात पुरुष के जले हुए शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। जंक्शन थाना पुलिस ने गुरुवार दोपहर को शव नहर से बरामद किया था। हत्या कर लाश नहर में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। नहरबंदी के चलते नहर में इतना पानी नहीं है कि कोई उसमें डूब जाए। जंक्शन पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। गुरुवार सुबह जंक्शन पुलिस को सूचना मिली कि अबोहर मार्ग के पास सादुल ब्रांच नहर में पुल से कुछ दूरी पर एक जने की लाश पड़ी है। एएसआई नाथूलाल पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे तो करीब 40-45 वर्षीय व्यक्ति की लाश नहर में पड़ी थी। बनियान व अंडरवियर के अलावा मृतक के शरीर पर कोई और कपड़ा नहीं था। मृतक के सिर सहित पूरा शरीर जला हुआ था। पूरा शरीर खून से लथपथ था। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने लाश को बाहर निकलवा नगर परिषद कर्मचारियों की मदद स...

पेयजल की मांग को लेकर उप तहसील कार्यालय पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन

Image
पेयजल की मांग को लेकर उप तहसील कार्यालय पर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन हनुमानगढ़. जिले में पेयजल की आपूर्ति नहीं होने से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जिले पल्लू कस्बे के वार्ड दस के लोगों ने पानी की मांग को लेकर उप तहसील कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार जगदीशप्रसाद मीणा को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि वार्ड में पिछले नौ दिनों से पानी की सप्लाई नहीं आई है। इसके लिए पूर्णत: जलदाय विभाग जवाबदेह है।समस्या का समाधान नहीं होने के कारण लोगों को महामारी संकट के बावजूद सड़क पर उतरना पड़ रहा है। वार्डवासी सुनील जोशी ने समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। भाजपा प्रदेश प्रतिनिधि धर्मपाल सिहाग ने बताया कि पल्लू क्षेत्र के हर गांव में पेयजल की समस्या है। इसका जल्दी समाधान निकाल कर लोगों को राहत दी जानी चाहिए। विरोध प्रदर्शन में अजय स्वामी, महावीर पूनिया, कृष्ण जोशी, गोपाल जोशी, जगदीश स्वामी, जयप्रकाश दाधीच, आदराम वर्मा, केशव पंचारिया, गोपाल राजपुरोहित, कालूराम खीचड़ आदि शामिल हुए। ग्रामीण अपने स्तर पर कर रहे पेयजल डिग्गी की सफाई रावतसर. निकटवर्ती ग्राम पंचायत कनवानी के ग्रामीणों न...

कोरोना की चेन तोडऩे को नवाचार, अफसरों ने 105 गांवों में जाकर जांची व्यवस्था

Image
कोरोना की चेन तोडऩे को नवाचार, अफसरों ने 105 गांवों में जाकर जांची व्यवस्था -गांवों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या व डोर-टू-डोर सर्वे कार्य का किया भौतिक सत्यापन -जिले की 105 ग्राम पंचायतों का एक ही दिन में अधिकारियों ने किया निरीक्षण हनुमानगढ़. जिले के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना की चेन तोडऩे के लिए जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने नवाचार करते हुए सभी जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ग्राम पंचायत वाइज ड्यूटी लगाकर गांवों की ऑन स्पॉट रिपोर्ट जानी। इसमें गुरुवार को जिले भर की कुल 105 ग्राम पंचायतों का जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के द्वारा गांव-गांव, घर-घर जाकर कोरोना संक्रमण रोकथाम को लेकर किए जा रहे उपायों का निरीक्षण किया गया। इसके बाद टीम में शामिल अफसरों ने विस्तृत रिपोर्ट जिला कलक्टर को भेजी। इसी क्रम में जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने पीलीबंगा की ग्राम पंचायत पंडितावाली व उसके चक 37 एनडीआर का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने गांव में कोरोना पॉजिटिव केसेज, रिकवर हुए, कोरोना से हुई मौत, डोर-टू-डोर सर्वे का भौतिक सत्यापन, चिरंजीवी योजना समेत विभिन्न तथ्यों की जांच की। इस दौरान...

राजस्थान का शेयर खत्म, अब प्रकृति से आस

Image
राजस्थान का शेयर खत्म, अब प्रकृति से आस -बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में बर्फ पिघलने तथा बरसात होने पर ही मरु प्रदेश को राहत मिलने के आसार -बिन पानी बिजाई कार्य प्रभावित होने की आशंका पुरुषोत्तम झा. हनुमानगढ़. राजस्थान के दस जिलों की प्यास बुझाने वाली इंदिरागांधी नहर में अगले माह सिंचाई पानी चलेगा या नहीं, इस पर अब तक संशय बना हुआ है। बांधों के जल स्तर को देखेंगे तो यह लगातार नीचे की तरफ जा रहे हैं। शेयर की बात करें तो राजस्थान अपने निर्धारित शेयर से पौंग बांध में ६७००० क्यूसेक अधिक पानी ले चुका है। यानी तस्वीर साफ है कि राजस्थान खुद के निर्धारित हिस्से से अधिक पानी ले चुका है। इस स्थिति में अब सबकी निगाहें बर्फ पिघलने तथा प्री मानसून बरसात पर टिकी हुई है। वर्तमान में तीनों बांधों का जल स्तर लगातार घटने के कारण बीबीएमबी चैयरमेन अगले माह के शेयर की स्थिति साफ नहीं कर रहे। इस स्थिति में अब सब कुछ बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में हुई बर्फबारी व प्री मानसून बारिश पर निर्भर करेगा। जून के पहले पखवाड़े तक यदि बर्फ पिघलते हैं तो निश्चित तौर पर यह मरुभूमि के लिए राहत देने वाली होगी। जल सं...