Posts

Showing posts from May, 2022

जवाहर नवोदय विद्यालयों के होनहारों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं मिलता सम्मान

Image
ज्ञान का नहीं सम्मान, होनहार कर रहे इंतजार - जवाहर नवोदय विद्यालयों के होनहारों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बावजूद नहीं मिलता सम्मान - लैपटॉप, स्कूटी से लेकर सभी पुरस्कार से रहते वंचित हनुमानगढ़. होनहारों के ज्ञान को सम्मान नहीं मिल रहा है। हर साल जब मेधावी विद्यार्थियों का शिक्षा विभाग की ओर से सम्मान किया जाता है तो जवाहर नवोदय विद्यालयों के विद्यार्थियों के भी मन में चाह उठती है कि उनको भी यूं सम्मानित किया जाए, इनामी राशि व प्रशंसा पत्र दिया जाए। मगर हर बरस यह चाह सरकारी नीति के नीचे दबकर रह जाती है। क्योंकि राज्य सरकार निरंतर केन्द्र के ‘जवाहर’ से परहेज कर रही है माने जवाहर नवोदय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से जिले से लेकर प्रदेश में दोहरा बर्ताव किया जा रहा है। टॉपर होने के बावजूद इन विद्यार्थियों को लैपटॉप व स्कूटी वितरण या इंदिरा प्रियदर्शिनी सहित किसी भी मान-सम्मान संबंधी योजना में शामिल नहीं किया जा रहा है, जिसका संचालन राज्य सरकार कर रही हो। यह स्थिति जिले में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय से लेकर प्रदेश के सभी ढाई दर्जन से अधिक विद्यालयों मे...

गोशाला संचालकों को राहत, अब छह की बजाय नौ महीने का मिलेगा अनुदान

Image
गोशाला संचालकों को राहत, अब छह की बजाय नौ महीने का मिलेगा अनुदान -तूड़ी संकट के बीच राज्य सरकार के फैसले से गोशाला संचालकों को मिलेगी राहत -गोशाला संचालकों को मिलेगा सम्बल, गोवंश संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा हनुमानगढ़. गोशाला संचालकों को अब छह की बजाय नौ महीने का अनुदान मिलेगा। इसकी घोषणा राज्य सरकार ने कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुसार अब वर्ष में छह माह की जगह नौ महीने गोशालाओं को सरकारी अनुदान मिलेगा। इससे गोशालाओं को संबल प्राप्त होगा। सीएम के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से 1.56 करोड़ की लागत अनुदान से प्रत्येक ब्लॉक में नंदी शालाएं खोली जा रही है। इससे बेसहारा गोवंश को आश्रय मिलेगा। वर्तमान में तुड़ी संकट से जिले के गोशाला संचालक जूझ रहे हैं। इस स्थिति में सीएम की घोषणा से इनको काफी संबल मिलेगा। हनुमानगढ़ जिले की बात करें तो यहां आठ लाख ४९ हजार गाय व भैंस हैं। इसी तरह 0.16 लाख ऊंट हैं। इनको अनुमानित 13.13 लाख मैट्रिक टन सूखे चारे की जरूरत पड़ेगी। इस समय सूखा चारा विशेषकर तूड़ी विक्रय होकर दूसरे जिलों में स्थानांतरित होकर जाने के कारण जिले में संचालित 277 गोशालाओं...

झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए किया मजबूर

Image
झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए किया मजबूर - दो महिलाओं सहित तीन जनों के खिलाफ मामला दर्ज - सदर थाना पुलिस जुटी जांच में हनुमानगढ़. झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में सदर थाने में कई जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार जरिए इस्तगासा दर्ज मामले में रवीना तेली निवासी डबलीराठान कुतुबवास का आरोप है कि उसके पति हनीफ खां ने 23 मार्च 2022 को आत्महत्या कर ली थी। उनको इसके लिए मजबूर किया गया। सोहनसिंह बावरी पुत्र अमरसिंह बावरी व उसकी पत्नी मनजीत तथा चरणजीत कौर पत्नी हरपाल सिंह उर्फ पाली निवासी तीनों निवासी डबलीराठान कुतुबवास ने उसे तथा पति हनीफ खां को झूठे मुकदमे में फंसा दिया। उसको लेकर पति परेशान हो गया। आरोपियों की प्रताडऩा से तंग होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या दुष्प्रेरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हेरोइन तस्करी का आरोपी युवक रिमांड पर हनुमानगढ़. हेरोइन तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक को सदर थाना पुलिस ने रविवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। मामले की जांच कर रहे सदर थाना प्रभारी च...

चारे की कमी के बीच जिले के 129 किसान आए आगे,168 बीघा जमीन पर गोशालाओं के लिए उगाएंगे हराचारा

Image
चारे की कमी के बीच जिले के 129 किसान आए आगे,168 बीघा जमीन पर गोशालाओं के लिए उगाएंगे हराचारा हनुमानगढ़. इस समय जिले में पशु चारे का संकट हर तरफ देखा जा रहा है। इस स्थिति में जिला प्रशासन स्तर पर किसानों से कई तरह की अपीलें की जा रही है। जिले की गोशालाओं में चारे की कमी के बीच जिला कलक्टर नथमल डिडेल द्वारा कुछ दिन पहले किसानों से एक बीघा जमीन पर हरा चारा उगाने की अपील का असर शुक्रवार को टाउन में गोशालाओं के लिए चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को लेकर आयोजित कार्यशाला में नजर आया। कार्यशाला में आए किसानों में से 129 किसानों ने लिखित सहमति दी कि वे खुद की 168 बीघा जमीन पर गोशालाओं के लिए हरा चारा उगाएंगे। चारे की देशव्यापी कमी के बीच हनुमानगढ़ जिले का यह नवाचार मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस दौरान कृषि आदान विक्रेता संघ ने किसानों को हरेचारे का बीज नि:शुल्क उपलब्ध करवाने की घोषणा की। कार्यशाला में जिले के तीन दानदाताओं ने टाउन की श्री गौशाला को 25 लाख 12 हजार 11 रु के आर्थिक सहयोग की घोषणा भी की। कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि पवित्र व नेक उद्देश्य से आयोजित इस कार्यशाला में जिस तरह से ...

अब सात फेरों के प्रमाण में भी जन आधार की बाध्यता

Image
अब सात फेरों के प्रमाण में भी जन आधार की बाध्यता -पंजीयन विभाग की नई व्यवस्था लागू, जिले में अभी भी दो लाख लोगों के नहीं हुए हैं जन आधार में नामांकन -विवाह पंजीयन, जन्म व मृत्यु के प्रमाण पत्र के लिए सरकार ने कर दिया है जन आधार को जरूरी हनुमानगढ़. सात फेरों का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए भी जन आधार कार्ड को जरूरी कर दिया गया है। विवाह पंजीयन, जन्म व मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जन आधार कार्ड की बाध्यता लागू कर दी गई है। इस बारे में मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव डॉ. ओम प्रकाश बैरवा ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। इसमें विवाह पंजीयन , जन्म व मृत्यु का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए जन आधार कार्ड की अनिवार्यता का उल्लेख किया गया है। मुख्यमंत्री ने वर्ष २०१९-२० की बजट घोषणा में इसका उल्लेख किया था। इसकी पालना अब करवाई जा रही है। नई व्यवस्था के तहत जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए आवेदन के समय बालक व बालिका के परिवार का जन आधार अथवा जन आधार नामांकन की रसीद ली जाएगी। यही प्रक्रिया मृत्य प्रमाण पत्र जारी करने के दौरान अपनाई जाएगी। जन आध...

सीएम के चेहरे से नहीं उठाया पर्दा, बोले पंजाब में अनाम चेहरों ने दिग्गजों को चटाई धूल

Image
सीएम के चेहरे से नहीं उठाया पर्दा, बोले पंजाब में अनाम चेहरों ने दिग्गजों को चटाई धूल -आम आदमी पार्टी राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने संवाद कार्यक्रम को किया संबोधित -मिश्रा ने संवाद कार्यक्रम में कहा, राजस्थान में पार्टी को आगे लाने के लिए चाहिए साधन-संपन्न व्यक्ति हनुमानगढ़. आम आदमी पार्टी राजस्थान के चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा सोमवार को हनुमानगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों को संबोधित किया। मीडिया से बातचीत में मिश्रा ने कहा कि पहले हम राजस्थान में संगठन को मजबूत करेंगे। इसके बाद जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर आंदोलन करेंगे। प्रदेश में आम आदमी पार्टी में सीएम का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर मिश्रा ने पर्दा नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में अनाम चेहरों ने सीएम पद के दावेदारों को हराया है। राजस्थान में भी सोलह-सतरह परिवार ही प्रदेश को चला रहे हैं। जिन्हें जनता की समस्याओं से सरोकार नहीं है। आरोप लगाया कि राजस्थान में भ्रष्टाचार चरम पर है। बेरोजगारी बढ़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। इन तीनों मामलों में प्रदेश नंबर वन है। ऐसे हालात में सुधार के लिए आम...