दायरे में रहकर ही प्रत्याशी चुनाव में कर सकेंगे खर्च, जिला परिषद चुनाव को लेकर नामांकन सामग्री का वितरण
दायरे में रहकर ही प्रत्याशी चुनाव में कर सकेंगे खर्च, जिला परिषद चुनाव को लेकर नामांकन सामग्री का वितरण -29 जिला परिषद सदस्यों का निर्वाचन होने के बाद जिले को मिलेगा नया जिला प्रमुख हनुमानगढ़. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। इसे लेकर शुक्रवार को निर्वाचन विभाग की ओर से संबंधित आरओ कार्यालय को नामांकन सामग्री का वितरण कर दिया गया। दो नवम्बर से चुनाव लडऩे के इच्छुक लोग संबंधित आरओ कार्यालय से नामांकन पत्र नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसके बाद चार नवम्बर से नामांकन लेने की प्रक्रिया शुरू होगी। सुबह ग्यारह से दोपहर तीन बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। जिला परिषद सदस्य के लिए इस बार चुनाव खर्च की सीमा डेढ़ लाख रुपए निर्धारित की गई है। जबकि पंचायत समिति सदस्य का चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशी ७५००० रुपए खर्च कर सकेंगे। परिणाम आने के पंद्रह दिवस के भीतर सभी प्रत्याशियों को चुनाव खर्चे का ब्यौरा निर्वाचन विभाग की टीम को देना होगा। चार चरणों में मतदान होने के बाद मतगणना आठ दिसम्बर को होगी। इसके बाद जिला प्रमुख व पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए चुनाव हों...