Posts

Showing posts from April, 2022

बिजली बिन नल में नहीं आ रहा पानी, भीषण गर्मी में कैसे बुझे प्यास

Image
बिजली बिन नल में नहीं आ रहा पानी, भीषण गर्मी में कैसे बुझे प्यास -कटौती के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जताया रोष हनुमानगढ़. भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सतीपुरा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश में बिजली कटौती और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ जंक्शन ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई व भाजपा नेता अमित सहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई ने बताया कि हनुमानगढ़ में भीषण गर्मी के दौर में अवैध बिजली कटौती करना गलत है। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम है कि शहर में 2 घंटे बिजली की कटौती के नाम पर कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती भी जारी है। ग्रामीण व अन्य शहरी इलाकों में इससे भी बुरे हालात हैं। बिना बिजली के पानी नहीं आ रहा है। लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे में अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राज नहीं स...

शराब ठेका खुलने पर जताया रोष

Image
शराब ठेका खुलने पर जताया रोष सभापति के हस्तक्षेप से धरना हुआ समाप्त ठेके की लोकेशन यहां से कैंसिल नहीं की गई तो वार्डवासी आंदोलन उग्र करने को मजबूर होंगे हनुमानगढ़. टाउन की भैरव सिंह पंवार कॉलोनी के बाहर शराब का ठेका खुलने से वार्डवासियों में रोष व्याप्त हो गया। शुक्रवार को उपसभापति अनिल खीचड़ के नेतृत्व में वार्डवासियों ने कॉलोनी के गेट पर धरना लगा दिया। वार्ड वासियों ने बताया कि कॉलोनी के अंदर मुख्य द्वार के पास मंदिर स्थापित है। नियमानुसार आवासीय क्षेत्र और मंदिर के नजदीक शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता। परंतु जिला आबकारी अधिकारी ने नियमों को ताक पर रखते हुए आवासीय क्षेत्र के पास और मंदिर के पास ठेके की लोकेशन पास कर दी। इससे वार्ड वासियों में रोष व्याप्त है। वार्ड वासियों ने नारेबाजी करते हुए आबकारी अधिकारी के विरुद्ध रोष जताया। उपसभापति अनिल खीचड़ ने बताया कि कॉलोनी के बाहर शराब ठेका खुलने से महिलाओं व बच्चों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। लोगों की धार्मिक भावना भी आहत होगी। उन्होंने बताया कि अगर शराब के ठेके की लोकेशन यहां से कैंसिल नहीं की गई तो वार्डवासी आंदोलन उ...

हनुमानगढ़ जिले के दस पुलिसकर्मी निलम्बित

Image
हनुमानगढ़ जिले के दस पुलिसकर्मी निलम्बित - एक एसएचओ सहित नौ कांस्टेबल व हैड कांस्टेबल किए जा चुके निलम्बित - मादक पदार्थों के तस्करों से मिलीभगत, बलात्कार के प्रयास के आरोपियों संग थाने में डांस करने पर कार्रवाई हनुमानगढ़. जिले में पिछले सात दिन में दस पुलिसकर्मी निलम्बित किए जा चुके हैं। निलम्बन का कारण भी बड़ा गंभीर है। नशे के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने, उनसे मिलीभगत करने तथा बलात्कार के प्रयास के आरोपियों संग थाने में डांस करने जैसे आरोपों के चलते पुलिसकर्मी निलम्बित किए गए हैं। इनमें से नौ को आईजी बीकानेर ओमप्रकाश ने तथा एक कांस्टेबल को एसपी डॉ. अजय सिंह ने निलम्बित किया है। एसपी की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर पर मिली शिकायत और उसका प्रारंभिक पड़ताल में सत्यापन होने पर गुरुवार को थालड़का पुलिस चौकी के कांस्टेबल को एसपी ने निलम्बित किया। एसपी की ओर से जारी आदेश के अनुसार कांस्टेबल पवन कुमार के खिलाफ मादक पदार्थों के तस्करों से मिलीभगत, नशे की तस्करी संबंधी मामलों में जान बूझकर समयबद्ध कार्रवाई नहीं करने, उसे टालने आदि के संबंध में विभागीय जांच प्रस्तावित है। इसके चलते पवन...

सतीपुरा ओवरब्रिज निर्माण की 31 दिसंबर तक अवधि बढ़ाने की तैयारी

Image
सतीपुरा ओवरब्रिज निर्माण की 31 दिसंबर तक अवधि बढ़ाने की तैयारी -मार्च 2020 में पूरा नहीं हुआ काम तो 31 अगस्त 2022 तक बढ़ाई थी अवधि - पीडब्ल्यूड़ी ने कंपनी पर लगा चुकी 38 लाख रुपए का जुर्माना हनुमानगढ़. सतीपुरा फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम पूरा करने के लिए विभाग 31 दिसंबर तक अवधि करने की तैयारी कर रहा है। अभी तक 60 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है। शेष चालीस प्रतिशत कार्य अगस्त 2022 तक पूरा करना है। सूत्रों की माने तो पीडब्ल्यूडी अधिकारी ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने की अवधि फिर से बढ़ाने पर मंथन कर चुकी हैं। कार्य समयावधि में पूरा नहीं होने के कारण पीडब्ल्यूडी विभाग संबंधित कंपनी पर अबतक 38 लाख रुपए का जुमार्ना लगा चुका है। फिलहाल कंपनी टाउन, चूना फाटक व संगरिया मार्ग पर फाउंडेशन व पिल्लर का काम पूरा कर चुकी है। अबोहर मार्ग पर कार्य में अभी समय लगेगा और 600 एमएम पेयजल लाइन पाइप आड़े आने के कारण इसे शिफ्ट करने में भी समय लगेगा। जंक्शन स्थित सतीपुरा फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की अवधि बढ़ाने के बावजूद पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा। इसलिए फिर से अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दर...

इस बार मंडी में गेहूं नहीं बेच रहे किसान, जानें इसके पीछे का कारण

Image
संगरिया. क्षेत्र में गेहूं की सरकारी खरीद प्रतिवर्ष एक उत्सव की तरह रहता आया है, परंतु इस बार स्थिति ऐसी बन गई है कि जहां धान मंडी में पैदल चलने की राह नहीं मिलती थी वहां अब इक्का दुक्का ढेरियां देखने को मिल रही हैं। खाली पड़े स्थान पर मुख्य बाजार की दुकानों की गाड़ियों की पार्किंग लगी हुई है। एक साथ हुए इस बदलाव से जहां बाजार क्षेत्र में निराशा का भाव देखने को मिल रहा है, वहीं इसके पीछे का मूल कारण गेहूं की कम बिजाई व भाव बढ़ने की संभावना को बताया जा रहा है। इस कारण किसान गेहूं बेचने के लिए शहर में लेकर नहीं आ रहा है। पूर्व में अप्रेल का अंतिम सप्ताह चारों ओर ट्रैक्टर ट्राली, श्रमिक व्यापारी किसान की भीड़ व गेहूं के बैग के चट्टों की कतार दिखाई देती थी परंतु इस बार की भाव की तेजी ने सब कुछ बदल कर रख दिया। कम हुई है बिजाई उपखण्ड अधिकारी रमेश देव व कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ.अनूप कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि भूमि में इस बार गेहूं की बिजाई कम हुई है व सरसों के बिजाई क्षेत्र में वृद्धि हुई है। यह एक बड़े बदलाव के रुप में है व एक तिहाई से अधिक किसान तिलहन की ओर बदले है। सप्ता...

खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने में लोग खूब दिखा रहे उत्साह

Image
खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने में लोग खूब दिखा रहे उत्साह -प्रदेश में नौ लाख 30 हजार आवेदन मिले, तीस अप्रैल के बाद आवेदन नहीं होगा स्वीकार -दस लाख नए परिवारों के नाम जोडऩे की पूरी होगी प्रक्रिया हनुमानगढ़. लंबे समय बाद खाद्य सुरक्षा का पोर्टल खोलने के बाद लोगों को नए नाम जोडऩे की आस जगी थी। लेकिन कुछ बाध्यता की वजह से अभी तक एक भी नए नाम नहीं जुड़ पाए हैं। हनुमानगढ़ जिले की बात करें तो नए नाम जुड़वाने के लिए पोर्टल पर अब तक १५०४६ आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इसमें एसडीएम कार्यालय भादरा में ३३०५, हनुमानगढ़ तहसील में २११८, नोहर में ५३११, पीलीबंगा में ९८८, रावतसर में १२३६, संगरिया में ७१२ व टिब्बी में १३७६ नए आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों की मानें तो अभी ३० अप्रैल तक केवल आवेदन लेने की प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच के बाद नए नाम जोडऩे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिले में अब तक प्राप्त आवेदनों में ३३ निरस्त करने की सूचना भी है। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने बजट घोषणा २०२२-२३ में दस लाख नए परिवारों को जोडऩे की घोषणा की है। इसके तहत एक अप...

किसान अपने नजदीक स्थित गोशाला में सूखे चारे की कुछ ना कुछ मात्रा उपलब्ध कराकर करें मदद

Image
किसान अपने नजदीक स्थित गोशाला में सूखे चारे की कुछ ना कुछ मात्रा उपलब्ध कराकर करें मदद -खरीफ 2022 में जिले के बड़े कृषक कम से कम 1 बीघा व छोटे कृषक एक कैनाल में गोशालाओं के लिए करें हरे चारे की बिजाई -कलक्टर ने जिले के कृषकों को इसके लिए प्रेरित करने के लिए सीईओ जिला परिषद समेत अन्य अधिकारियों को लिखा पत्र हनुमानगढ़. जिले के कृषक अपने नजदीक स्थित गोशाला में सूखा चारा की कुछ ना कुछ मात्रा उपलब्ध कराकर उनकी मदद करें। साथ ही खरीफ 2022 में जिले के बड़े कृषक अपने बुवाई किए जाने वाले क्षेत्र में से कम से कम 1 बीघा व छोटे कृषक एक कैनाल में गोशालाओं के लिए हराचारा की बुवाई करें। जिससे गोशालाओं के पशुधन को समय पर सूखा व हराचारा उपलब्ध करवाकर बचाया जा सके। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने यह अपील जिले के किसानों से की है। साथ ही जिला कलक्टर ने सीईओ जिला परिषद, सभी एसडीएम,सभी बीडीओ, पशुपालन विभाग के संयुक्त सचिव व कृषि विभाग के उपनिदेशक को पत्र लिखकर इस बाबत अपने अधीनस्थ स्टॉफ, सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों इत्यादि के माध्यम से जिले के किसानों को इस हेतु प्रेरित करने हेतु लिखा है। इसमें बताया है कि व...

गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ ने दूध की क्रय दरों में की बढ़ोतरी

Image
गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ ने दूध की क्रय दरों में की बढ़ोतरी -दूध की क्रय दरों में बढ़ोतरी से संघ पर लगभग 50.00 लाख रुपए प्रति माह का अतिरिक्त आर्थिक भार आएगा हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ की ओर से दूध की क्रय दरों में एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। गंगमूल डेयरी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोर ने बताया कि गंगमूल डेयरी द्वारा हमेशा अपने दुग्ध उत्पादकों के हितों को ध्यान में रखते हुए दूध की क्रय दरों में बढ़ोतरी की जाती है। दुग्ध उत्पादकों द्वारा तुड़ी की दरें बढ़ जाने के कारण दूध की क्रय दरों में बढ़ोतरी की मांग की जा रही थी इसलिए संघ द्वारा अपने दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए दूध की क्रय दरों में 1 मई 2022 से एक रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इससे श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले के दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक लाभ होगा। गंगमूल डेयरी के प्रबंध संचालक पीके गोयल ने बताया कि संघ द्वारा इससे पहले 11 मार्च 2022 को दुग्ध उत्पादकों से क्रय किए जाने वाले दूध की क्रय दरों में 1.50 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी । गोयल ने य...

राजनीतिक दबाव के चलते शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई, पहले हो निष्पक्ष जांच

Image
राजनीतिक दबाव के चलते शिक्षा अधिकारी पर कार्रवाई, पहले हो निष्पक्ष जांच - शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री के नाम कलक्टर को सौंपा ज्ञापन - गांव खोडां प्रधानाचार्य प्रकरण हनुमानगढ़. गांव खोड़ा में प्रधानाचार्य को एपीओ करने प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्यायसंगत कार्यवाही करने की मांग को लेकर सोमवार संस्था प्रधानों व रेसला के सदस्यों ने शिक्षामंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि 22 अप्रेल को निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर ने प्रधानाचार्य राउमावि खोडा को एपीओ कर दिया। इस प्रकरण की पृष्ठभूमि में खोडां प्रधानाचार्य के अधीनस्थ एक अध्यापक का अवकाश प्रकरण है। इस कार्मिक ने अपनी मर्जी से अनुपस्थित रहना शुरू कर दिया तो प्रधानाचार्य ने नियमानुसार कार्रवाई की। कार्मिक के पुन: कार्यग्रहण करने पर प्रधानाचार्य ने विद्यालय विजिट की। इस दौरान उस अध्यापक ने प्रधानाचार्य के साथ हाथापाई कर राजकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। अध्यापक ने अपने रसूख का उपयोग कर उस चक के ग्रामीणों को उकसा कर दुर्भावनापूर्ण प्रधानाचार्य को एपीओ करवा दिया। जयपाल सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य खोडां ने...

'सलाह नहीं सहयोग करें तभी राष्ट्र और समाज का विकास संभव'

Image
हनुमानगढ़. भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अविनाश खन्ना ने कहा कि हर व्यक्ति को सलाह नहीं देनी चाहिए बल्कि सहयोग करना चाहिए, तभी राष्ट्र और समाज का विकास संभव है। उन्होंने एक कहानी का उदाहरण देते हुए कहा कि समाज में बुराइयां हैं, मुसीबतें हैं, परेशानियां हैं लेकिन उनके हल भी हैं। हम सबको हल को लेकर चिंतन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति समाज के विकास में अपना योगदान दे सकता है और समस्याओं को हल करने में भागीदार बन सकता है। अविनाश खन्ना सोमवार को यहां एसकेडी यूनिवर्सिटी में अपनी पुस्तक समाज चिंतन के विमोचन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे। यूनिवर्सिटी के सभागार में हुए समारोह में उन्होंने विद्यार्थियों से रूबरू होते हुए कहा कि पांच मुख्य विषय है, जिनमें हर व्यक्ति अकेला और समूह में रूप में कार्य कर सकता है। उन्होंने कहा कि इन पांचों विषयों पर कार्य करके प्रत्येक विकास राष्ट्र के विकास में भागीदार बनेगा और उसे आत्मसंतुष्टि भी होगी। खन्ना ने कहा कि पहला कार्य है, जल की बचत, दूसरा कार्य है ऊर्जा की बचत, तीसरा कार्य है पर्यावरण संरक्षण, चौथा ...

अफीम पकड़ी तो हुआ नशे के बड़े सप्लायर का पर्दाफाश, विशेष तिजौरी, कई वाहन जब्त

Image
अफीम पकड़ी तो हुआ नशे के बड़े सप्लायर का पर्दाफाश, विशेष तिजौरी, कई वाहन जब्त - छह क्विंटल 55 किलोग्राम पोस्त, 400 ग्राम अफीम, नौ कारतूस व नशे की बिक्री के 10 लाख 38 हजार रुपए भी बरामद - जीप, कार व ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, तीन गिरफ्तार, एक फरार, मुख्य सप्लायर की तलाश - रावतसर पुलिस की डीएसटी के सहयोग से आपस में जुड़ी दो अलग-अलग कार्रवाई हनुमानगढ़. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निरंतर कार्रवाई के चलते अब तस्करी के बड़े नेटवर्क पुलिस की पकड़ में आने लगे हैं। पिछले कुछ महीनों से जिला पुलिस निरंतर ऐसे लोगों को चिह्नित कर पड़ताल में जुटी हुई है जो जिले में बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ मंगवा कर उसको यहां-वहां बेच रहे हैं। ऐसे ही एक नशे के बड़े सप्लायर का राजफाश रावतसर पुलिस ने डीएसटी के सहयोग से शुक्रवार रात किया। दो अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की गई। मगर दोनों कार्रवाई के तार एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। पुलिस दल ने कार्रवाई के दौरान छह क्विंटल 55 किलोग्राम पोस्त, 400 ग्राम अफीम, नौ कारतूस तथा नशीले पदार्थों की बिक्री के 10 लाख 38 हजार रुपए बरामद किए। साथ ही एक पिकअप जीप, स्कॉर्पियो ...

नहर का किया निरीक्षण, छीजत बढऩे पर जताया रोष

Image
नहर का किया निरीक्षण, छीजत बढऩे पर जताया रोष हनुमानगढ़. किसान संगठन के प्रतिनिधियों की ओर से शनिवार को हनुमानगढ़ जोड़किया हैड से लोहगढ़ हैड तक निरीक्षण करते हुए हो रहे पानी की हो रही छीजत का अवलोकन किया गया। किसान प्रतिनिधियों ने जब जोड़किया हैड का निरीक्षण किया तो पानी में गंदगी की मात्रा अधिक होने के कारण किसानों में रोष पैदा हो गया। किसान प्रतिनिधि रायसिंह जाखड़ ने बताया कि पानी में भारी मात्रा में गंदगी होने के कारण आमजन को प्रदूषित पानी पीने को मिलता है। इस कारण जिले में कैंसर के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। उन्होने कहा कि नहर बंदी होने के बावजूद नहरों की साफ सफाई का कार्य तक नहीं करवाया गया। आमजन यह प्रदूषित पानी पीने को मजबूर है। उक्त निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पेयजल और सिंचाई पानी सही मात्रा में उपलब्ध करवाना है। आईजीएनपी के रीलाइनिंग के कार्य हो रहे हैं। भाखड़ा को पानी नही मिल रहा। 1200 क्यूसेक पानी रिकमंड होने के बावजूद भी किसानों को सिंचाई पानी में भारी लॉस हो रहा है। निरीक्षण के दौरान जल उपयोक्ता संगम के राजेन्द्र कुमार व जिला परिषद डायरेक्टर मनीष मक्कासर ने बताया कि मोडिय़ा न...

पत्नी के आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में पति को पुलिस ने माना आरोपी, कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए किया बरी

Image
पत्नी के आत्महत्या दुष्प्रेरण मामले में पति को पुलिस ने माना आरोपी, कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए किया बरी - पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव माणक थेड़ी का प्रकरण हनुमानगढ़. आत्महत्या दुष्प्रेरण के प्रकरण में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश द्वितीय श्यामकुमार व्यास ने शुक्रवार को आरोपी पति को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त करार देते हुए बरी कर दिया। पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव माणक थेड़ी का यह मामला 2019 से न्यायालय में विचाराधीन था। महत्वपूर्ण यह कि पुलिस ने न्यायालय में प्रस्तुत चालान में मृतका के पति को आरोपी बनाया था। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए आरोपी पति को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। बचाव पक्ष के एडवोकेट पवन श्रीवास्तव ने बताया कि 2019 में रोहिताश पुत्र लालचन्द निवासी माणक थेड़ी पीएस पीलीबंगा की पत्नी शकीला पुत्री हेतराम मेघवाल ने श्रीगंगानगर के राजकीय चिकित्सालय में उपचार के दौरान पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया था कि उसकी शादी दस वर्ष पूर्व हुई थी। शराब के सेवन का आदी उसका पति शादी के बाद से उसके साथ निरंतर मारपीट करता है। शकीला ...

बलात्कार के प्रयास के आरोपियों संग थाने में डीजे की धुन पर नाचने वाले थाना प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मी निलम्बित

Image
बलात्कार के प्रयास के आरोपियों संग थाने में डीजे की धुन पर नाचने वाले थाना प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मी निलम्बित - बीकानेर रेंज आईजी ने करवाई थी प्राथमिक जांच, अब आईजी ने जारी किया निलम्बन आदेश - होली पर थाने में नाचे थे आरोपी पुलिस के संग, पहले तीन को एसपी ने किया था लाइन हाजिर हनुमानगढ़. बलात्कार के प्रयास के आरोपियों के साथ पुलिस थाने में रंग खेलते हुए डीजे की धुन पर नाचने के प्रकरण में पल्लू थाना प्रभारी सहित नौ पुलिसकर्मियों को आईजी बीकानेर रैंज ओमप्रकाश ने निलम्बित कर दिया है। आईजी ने इस प्रकरण की प्राथमिक जांच कराई थी। इसमें कर्तव्य के प्रति लापरवाही व अनुशासनहीनता पाए जाने पर आईजी ओमप्रकाश ने शुक्रवार को आदेश जारी कर थाना प्रभारी समेत नौ पुलिस कर्मियों को निलम्बित कर दिया। निलम्बित किए गए पुलिसकर्मियों में पल्लू थाना प्रभारी एसआई अमर सिंह, एएसआई मुबारिक अली, हैड कांस्टेबल हंसराज, हैड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल चन्द्रप्रकाश, कांस्टेबल रणधीर, कांस्टेबल श्रवण और कांस्टेबल रामस्वरूप शामिल है। निलम्बित कार्मिकों का मुख्यालय रिजर्व पुलिस लाइन जिला च...

कोरोना वायरस ने फिर बढ़ाई टेंशन, रहना होगा सतर्क

Image
कोरोना वायरस ने फिर बढ़ाई टेंशन, रहना होगा सतर्क - जिले में अब तक 30164 रोगी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। हनुमानगढ़. कई राज्यों में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से टेंशन बढ़ा दी है। ऐसे में कोरोना की चौथी लहर की आशंका जताई जाने लगी है। हमें फिर से सार्वजनिक स्थलों में मास्क पहनना अनिवार्य करना होगा। जिले में 4 लाख 73 हजार 183 लोगों की जांच की जा चुकी है। इनमें से अब तक कोरोना वायरस के 30164 केस सामने आ चुके हैं। वहीं 292 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। प्रथम लहर में 47 लोगों की मौत हुई थी। द्वितीय लहर में 242 लोगों की मौत हुई थी। वहीं तीसरी लहर में तीन जनों की मौत हुई है। चौथी लहर आने से पहले हमें कोरोना वायरस के बचाव के लिए गाइडलाइन की अभी से पालना करना होगी। इन दिनों जिला अस्पताल में सर्दी, खांसी व जुकाम के रोगी सामने आ रहे हैं। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी की संख्या 2068 थी तो मंगलवार को ओपीडी की संख्या 1570 रही। जानकारी के अनुसार बच्चों में भी डायरिया, उलटी व वायरल के केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में ये लक्षण कोरोना वायरस का रूप नहीं ले लें। इसके लिए ...

द्वितीय प्रवेश द्वार तैयार, उद्घाटन के 'शुभ मुहूर्त' का इंतजार

Image
- मनोज कुमार गोयल हनुमानगढ़. हनुमानगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर द्वितीय प्रवेश द्वार (सैकेण्ड विंडो) लगभग साढ़े तीन माह से तैयार है लेकिन उसे शुरू करके रेल यात्रियों को राहत प्रदान नहीं की जा रही है। लगता है रेलवे मंत्रालय के अधिकारी सैकेण्ड विंडो के उद्घाटन के लिए किसी 'शुभ मुहूर्त' के इंतजार में हैं। लगभग साढ़े तीन महीने से तैयार द्वितीय प्रवेश द्वार की टिकट खिड़की व स्र्कूलेटिंग एरिया धूल फांक रहा है। लगभग पांच-सात दिन बाद सैकेण्ड विंडो क्षेत्र की साफ-सफाई रेलवे की स्वच्छता विंग द्वारा करवा दी जाती है लेकिन उसे विधिवत शुरू करके रेल यात्रियों को राहत प्रदान करने की तरफ ध्यान नहीं जा रहा है। द्वितीय प्रवेश द्वार शुरू हो जाए तो शहर के नागरिकों को भारी राहत मिलेगी। लम्बी चौड़ी दूरी तय करके रेलवे स्टेशन आने-जाने से छुटकारा मिलेगा और शहर की यातायात समस्या का भी समाधान होगा। उल्लेखनीय है कि हनुमानगढ़ जंक्शन में रेलवे स्टेशन के उत्तरी भाग में द्वितीय प्रवेश द्वार की मांग वर्षों से चल रही थी। द्वितीय प्रवेश द्वार का मुद्दा डीआरएम, जीएम से होते हुए रेल मंत्री तक भी पहुंचा। इस पर वर्ष...

बदलते मौसम से किसान परेशान, तापमान कम होने पर राहत की सांस

Image
बदलते मौसम से किसान परेशान, तापमान कम होने पर राहत की सांस हनुमानगढ़. जिले में गुरुवार को बदले मौसम व हल्की बूंदा-बांदी के बाद किसान चिंतित हो गए। वहीं अत्यधिक गर्मी के कारण तापमान कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली। कई दिनों से भीषण गर्मी होने के कारण दोपहर को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। जानकारों की माने तो इस बार रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। इस तरह की गर्मी मई के दूसरे सप्ताह में होती है। उधर, आमजन ने गुरुवार को हल्की बूंदा-बांदी के बाद राहत की सांस ली। किसानों की माने तो हल्की बूंदा बांदी से कोई असर नहीं होगा अगर ज्यादा बारिश हुई तो खेंतो में नरमे की बिजाई चल रही है या फिर खेत में पड़ी तूड़ी को नुकसान होगा। तेज बारिश होने पर मंडी में पड़ी कनक व सरसों को भी नुकसान होगा। गत वर्ष भी बारिश के कारण कनक के रंग में फर्क आने पर एफसीआई ने गेहूं की खरीद करने से इंकार कर दिया था। किसानों की ओर से रोष प्रकट करने के बाद खरीद तो शुरू कर दी गई थी। लेकिन कटौती की गई थी। इससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ा था। यह रहा तापमान संगरिया कृषि विज्ञान केन्द्र की मौसम इकाई के अनुसार 19 अप्रेल क...

डमी परीक्षार्थी बैठाकर किसने किया परीक्षा में खेल

Image
डमी परीक्षार्थी बैठाकर किसने किया परीक्षा में खेल - डमी परीक्षार्थी प्रकरण की शीघ्र हो निष्पक्ष जांच - जिम्मेदारों का पता लगाकर की जाए कार्रवाई हनुमानगढ़. भादरा में निजी स्कूल स्थित परीक्षा केन्द्र पर डमी परीक्षार्थी बैठाने के प्रकरण की निष्पक्ष जांच एवं संलिप्त लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी डॉ. अजय सिंह एवं एडीएम प्रतिभा देवठिया को ज्ञापन सौंपे। भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में सौंपे गए इन ज्ञापन में बताया कि गत दिनों राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के भादरा स्थित परीक्षा केन्द्र एपेक्स पब्लिक स्कूल में डमी परीक्षार्थियों से कक्षा दसवीं की परीक्षा दिलवाकर फर्जी तरीके से पास करवाने का गड़बड़झाला सामने आया है। इस परीक्षा केन्द्र पर हनुमानगढ़ नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल के नाम पर किसी डमी विद्यार्थी ने दसवीं की परीक्षा दी थी। जबकि सभापति गणेशराज बंसल की ओर से इस परीक्षा के लिए आवेदन ही नहीं करने की बात सामने आई है। इससे यह मामला और भी ज्यादा गम्भीर हो गया है। यदि सभापति ने परीक्...

महिला संग बिना शादी रहने वाले युवक की लाश मिली रेल की पटरी के पास

Image
महिला संग बिना शादी रहने वाले युवक की लाश मिली रेल की पटरी के पास - लिव इन रिलेशनशिप में रहता था युवक - संदिग्ध अवस्था में रेल पटरी के पास मिला शव - हत्या कर शव रेलवे पटरी के पास फेंकने का अंदेशा नोहर-भूकरका रेलवे स्टेशन के बीच परियों पर मिला था युवक का शव नोहर. भूकरका और नोहर रेलवे स्टेशन के बीच रेल लाइन पर शनिवार को मिले एक युवक के शव की रविवार को शिनाख्त हो गई। थाना प्रभारी रविंद्र सिंह नरूका ने बताया कि मृतक युवक की पहचान भट्टू जिला के थापड़ा गांव के संदीप उर्फ सोनू (32) के रूप में हुई है। रविवार को मृतक युवक के परिजन यहां राजकीय चिकित्सालय पहुंचे और शव की पहचान की। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि भूकरका व नोहर रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन की पटरी पर शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला था। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर यहां राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। मृतक युवक के शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने मृतक युवक की शिनाख्त के लिए फोटो हरियाणा, पंजाब के अलावा आसपास क...

90 दिन से अधिक चला धरना, अभी तक नहीं हुई सुनवाई

Image
90 दिन से अधिक चला धरना, अभी तक नहीं हुई सुनवाई - आश्वासन दिया, अब ठंडे बस्ते में प्रस्ताव हनुमानगढ़. सीकर की तर्ज पर जिला अस्पताल में बेड की संख्या अतिरिक्त सौ करने का मामला ठंडे बस्ते पर है। टाउन के नागरिकों ने मांगों को लेकर 90 दिन से अधिक धरना दिया था। लेकिन अभी जिला अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने को लेकर आगामी कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए जिला अस्पताल बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने हाल में विधायक को समझौता वार्ता में हुए निर्णय के बारे में अवगत करवाया और जिला अस्पताल में सौ बेड बढ़ाने की मांग की। जिला अस्पताल के कायाकल्प को लेकर 35 से 55 करोड़ रुपए तक केबजट पर बात हुई थी। इस राशि से ओपीडी ब्लॉक को बहुमंजिला का रूप दिया जाएगा। यह निर्णय गत 5 मार्च को जिला अस्पताल संघर्ष समिति के सदस्यों व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने लिया था। इसमें मेडिकल कॉलेज के बजट में से महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में सौन्दर्यकरण, नवीनीकरण व पुन: निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके अलावा महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय में 200 बेड व 100 एमसीएच के बेड संचालित है। जिला चिकित्सालय में 100 बेड बढ़ाकर 400 बैड करने...

घर में बनी डिग्गी में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत

Image
हनुमानगढ़. जाखड़ांवाली ग्राम के वार्ड ६ निवासी गोविन्द राम वर्मा के घर में बनी डिग्गी में शनिवार रात्रि करीब साढ़े नौ बजे दो वर्षीय पौत्र की डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार राकेश वर्मा का दो वर्षीय पुत्र दीनदयाल रात्रि करीब साढ़े नौ बजे डिग्गी का ढ़क्कन खुला होने से गिर गया। परिजन खाना खाने के बाद सो गये। रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे जब बच्चे को संम्भाला गया तो डिग्गी का ढ़क्कन खुला देखकर उसमें गिरने की आंशका हुई। दादा गोविन्दराम वर्मा ने बताया कि माता-पिता ने दीनदयाल के दादा के पास होने का समझकर सो गए। देर रात्रि को जब बालक नहीं दिखा तो आसपास के घरों में तलाश की मगर बालक का पता नहीं लगने पर किसी ने डिग्गी का ढ़क्कन खुला देकर डिग्गी में झांका तो दीनदयाल का शव पानी पर तैर रहा था। मौके पर मौजूद महावीर नाई, कालुसिंह, भागीरथ आदि ने बालक को निकालकर जमीन पर लैटाकर पानी निकालने की कोशिश की मगर जब तक बालक को मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के कई लोग एकत्रित हो गए। राकेश के दो पुत्र थे। जिसमें दीनदयाल छोटा था। डिग्गी सें पिंजरा हटाने से हुआ हादसा परिजनों से मिली जानक...

दो सगे भाइयों ने जान जोखिम में डालकर तीन जनों को जिंदा जलने से बचाया

Image
हनुमानगढ़. पीलीबंगा उपखंड क्षेत्र के चक 40 एनडीआर में शनिवार करीब सात बजे कृष्ण लाल पुत्र रतीराम मेघवाल के घर में भयंकर आग जल रही थी। मकान मालिक कृष्ण लाल उनकी पत्नी कंचन व पुत्री रेखा घर के अंदर आग की लपटों में घिरे हुए थे। उसी समय दो साहसिक ग्रामीण रामफूल व मनफूल बाजीगर, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालते हुए घर की दीवार को जेसीबी से तोड़कर आग की लपटों में घिरे मां, बेटी व पिता को जिंदा जलने से बचाया। ग्रामीण रामफूल ने बताया कि कृष्ण लाल के घर की तरफ शोर शराबा सुनकर वह मौके पर पहुंचे। उस समय घर का मुख्य द्वार आग की लपटों से घिरा हुआ था। ग्रामीणों ने परिजनों के घर के अंदर होने की जानकारी देने पर नजदीक ही खेत एक खेत में कार्य कर रही जेसीबी मशीन को बुलवाकर दीवार को तुड़वाया व दोनों भाई जलती आग में घर में कूद गए तथा बेहोशी की हालत में कृष्ण की पत्नी कंचन व पुत्री रेखा को बाहर निकाल। उस समय कृष्ण लाल के कपड़ों में लगी आग को बूझा कर उसे भी बाहर निकाल लिया। इस दौरान मनफूल राम के सिर में चोट लगने के साथ हाथ भी जले लेकिन उन्होंने अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए तीन जनों को जिंदा जलने से बचा...

ऊंचे जा रहे भाव, खेती की तरफ बढ़ रहा रुझान

Image
ऊंचे जा रहे भाव, खेती की तरफ बढ़ रहा रुझान -बीते एक दशक में सर्वाधिक रहे हैं कृषि जिंसों के भाव -रबी फसलों की कटाई के बाद अगले पखवाड़े में खरीफ बिजाई कार्य में जुटेंगे किसान हनुमानगढ़. बीते एक दशक की तुलना करें तो बीता खरीफ व चालू रबी सीजन किसानों के लिए काफी फायदेमंद रहा है। इन दोनों सीजन में किसानों को फसलों के ठीक रेट मिल रहे हैं। कपास जहां दस हजारी से भी ऊपर बन गया वहीं सरसों, ग्वार व गेहूं के रेट भी गत बरसों की तुलना में काफी अच्छे रहे हैं। इससे किसानों में काफी उत्साह है। गेहूं के बाजार भाव भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से कुछ अधिक ही जा रहे हैं। फसलों के भाव ऊंचे जाने से भविष्य में किसानों की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक हो सकती है। रबी फसलों की कटाई के बाद अब किसान खरीफ फसलों की बिजाई में जुट जाएंगे। कृषि विभाग के उप निदेशक दानाराम गोदारा के अनुसार मौसम अनुकूल रहने तथा फसलों की गुणवत्ता ठीक रहने के कारण फसलों के दाम बढ़े हैं। इस वजह से खेती की तरफ लोगों का रुझान बढ़ रहा है। अरबों रुपए बाजार में आने से बाजार की स्थिति भी सुधरने की उम्मीद है। भविष्य में एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट यदि लगते है...

मजदूर की मौत मामले नया मोड़, ट्रैक्टर का टायर चढऩे से हुई मौत

Image
मजदूर की मौत मामले नया मोड़, ट्रैक्टर का टायर चढऩे से हुई मौत - ट्रैक्टर चालक पर लापरवाही का आरोप, मामला दर्ज - मजदूर की मौत का मामला हनुमानगढ़. दो केएसपी में श्रमिक की मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। श्रमिक की मृत्यु गिरने से नहीं बल्कि ट्रैक्टर का टायर चढऩे से हुई। जंक्शन थान पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आया है। पुलिस के अनुसार भ_े पर काम करने वाले ट्रैक्टर चालक ने कच्ची ईंट थापने के पिड़ में सो रहे मजदूर पर ट्रैक्टर के पीछे बंधी डोली का टायर चढ़ा दिया। इससे मजदूर की मौत हो गई। अब पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटनाकारित करने का मामला दर्ज किया है। पहले इस संबंध में मर्ग दर्ज कराई गई थी। कमल (20) निवासी 2 केएनजे, गांव मक्कासर ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसके पिता रोहताश कुमार पुत्र हुकमाराम दो केएनजे स्थित सोहन सिंह के ईंट भ_े पर काम करते थे। उसके पिता 10 अप्रेल को भ_े पर काम करने गए थे। रात करीब साढ़े नौ बजे उसके भाई के मोबाइल पर कुलदीप ड्राइवर ने फोन कर बताया कि उसके पिता भ_े पर बेहोश पड़े हैं। इस पर वह, उसका भाई दीपक व चाचा प्रीतम वहां गए तो...

इंदिरागांधी नहर में रीलाइनिंग से पहले ही सीमेंट किल्लत, पांच दिन बाद शुरू होना है काम

Image
इंदिरागांधी नहर में रीलाइनिंग से पहले ही सीमेंट किल्लत, पांच दिन बाद शुरू होना है काम -कंपनियों की ओर से निर्माण ठेकेदारों को नहीं की जा रही पर्याप्त मात्रा में सीमेंट की सप्लाई -ज्ञापन भेजकर सरकार तक समस्या पहुंचाई हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर पंजाब भाग में रीलाइनिंग का कार्य जारी है। वहां हो रहे कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। वहीं पांच दिन बाद राजस्थान भाग में रीलाइनिंग कार्य शुरू होना है। करीब एक माह की पूर्ण बंदी में बड़े पैमाने पर रीलाइनिंग कार्य करवाए जाने की बात अधिकारी कह रहे हैं। मगर निर्माण ठेकेदारों के समक्ष रीलाइनिंग कार्य शुरू होने से पहले ही सीमेंट किल्लत की समस्या सामने खड़ी हो गई है। ठेकेदारों का कहना है कि यदि समय पर तय अनुबंध के अनुसार सीमेंट की उपलब्धता नहीं करवाई गई तो कार्य प्रभावित हो सकता है। 20 अप्रैल से आगामी 30 दिन के लिए शुरू होने वाली पूर्ण बंदी के दौरान राजस्थान में होने वाले रीलाइनिंग कार्य पर सीमेंट का संकट मंडरा रहा है। इस तीस दिन की अवधि दौरान आईजीएनपी में राजस्थान में हरियाणा बॉर्डर से बिरधवाल हैड तक रीलाइनिंग का कार्य होना है। पूर्ण बंदी में ...

जन आधार में नामांकन होने पर ही एक मई से मिल सकेंगे लाभ

Image
जन आधार में नामांकन होने पर ही एक मई से मिल सकेंगे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना अन्तर्गत भी जन आधार में परिवार के सभी सदस्यों का नामांकन अति आवश्यक कलक्टर ने दी जन आधार नामांकन से वंचित परिवारों को नजदीकी ई-मित्र पर जाकर जन आधार में नि:शुल्क नामांकन करवाने की सलाह हनुमानगढ़. मुख्यमंत्री की वर्ष 2020-21 की बजट घोषणा के अनुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के समस्त लाभ जन आधार कार्ड के माध्यम से प्रदान किए जाने हैं। जिला जन आधार योजना अधिकारी एवं जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा की अनुपालन में 30 अप्रैल 2022 के बाद सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ जन आधार कार्ड होने पर ही प्राप्त कर सकेंगे। अत: समस्त लाभार्थियों से अनुरोध है कि परिवार के जिस सदस्य का जन आधार नामांकन शेष है या पूरे परिवार का जन आधार नामांकन शेष है, वे अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर नि:शुल्क जन आधार नामांकन करवाना सुनिश्चित करें ताकि राशन मिलने एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ मिलने में असुविधा न हो। जिला कलक्टर ने बताया कि मुख्य...

सेवानिवृत होने के बाद एमएसपी के लिए करुंगा पूरे देश का दौरा: सत्यपाल सिंह

Image
हनुमानगढ़- संगरिया. सेवानिवृत होने के बाद पूरे देश का दौरा कर न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी के लिए किसानों को जागृत करने का कार्य करुंगा, यह किसानों का हक व प्राथमिक जरुरत है, यह विचार मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को स्थानीय अखिल भारतीय जाट महासभा द्वारा बैसाखी के अवसर पर आयोजित युवा व किसान जागृति सम्मेलन में सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होने कहा कि कृषि बिल वापिस लिए जाने के बाद दिल्ली में किसानों का धरना हटाया गया है परंतु आंदोलन समाप्त नहीं हुआ है। उन्होने किसानों को संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही। उन्होने कश्मीर में धारा 370 हटने के लिए स्वयं के कार्यकाल में किए गए कार्यो का के्रडिट लेते हुए इसे बिना गोली चलाए मुमकिन किया गया। उन्होने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदीजी घोषणा कर रहे है कि भारत पूरी दुनियां को अन्न उपलब्ध करवाने के लिए तैयार है परंतु वो लाएंगे कहां से, क्योंकि अन्न के लिए एमएसपी देने की योजना बनाने को सरकार तैयार नहीं है। उन्होने कहा कि उत्तरप्रदेश चुनाव परिणाम से हताश होने की आवश्यकता नहीं है यह सब मायावती के कारण हुआ जिसने अप...

विद्युत निगम के तकनीकी सहायक की संदिग्ध मौत

Image
हनुमानगढ़-नोहर यहां विद्युत निगम कार्यालय में तकनीकी सहायक द्वितीय के पद पर कार्यरत बडबिराना निवासी रणवीर छींपा (३५) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक के भाई मदनलाल पुत्र रामकुमार छींपा ने पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने खेत में तारामीरा की फसल पर कीटनाशक स्प्रे कर रहा था। करीब साढ़े छह बजे विद्युत निगम कार्यालय में कार्यरत उसका भाई रणवीर छींपा मौके पर पहुंचा। इस दौरान रणवीर ने गलती से मटके के पास रखे कीटनाशक स्प्रे के बर्तन से मटके का पानी पी लिया। जिसके बाद उसे शरीर में जलन महसूस होने लगी। हालात बिगड़ती देख खेत के पड़ोसी सुखलाल शर्मा, ओमप्रकाश छींपा, अमरङ्क्षसह, हवासिंह छींपा आदि की सहायता से उसे नोहर स्थित राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक यहां विद्युत निगम के सहायक अभियंता ग्रामीण के कार्यालय में तकनीकी सहायक द्वितीय के पद पर स्टोर कीपर का प्रभार दिया हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज की है।[नसं.] उच्चाधिकारी पर प्रताडऩा का आरोप, वायरल हो रहा सुसाइड नोट नोहर. डिस्कॉम ग्रामीण कार्याल...

विद्युत निगम के तकनीकी सहायक की संदिग्ध मौत

Image
हनुमानगढ़-नोहर यहां विद्युत निगम कार्यालय में तकनीकी सहायक द्वितीय के पद पर कार्यरत बडबिराना निवासी रणवीर छींपा (३५) की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मृतक के भाई मदनलाल पुत्र रामकुमार छींपा ने पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि मंगलवार शाम को वह अपने खेत में तारामीरा की फसल पर कीटनाशक स्प्रे कर रहा था। करीब साढ़े छह बजे विद्युत निगम कार्यालय में कार्यरत उसका भाई रणवीर छींपा मौके पर पहुंचा। इस दौरान रणवीर ने गलती से मटके के पास रखे कीटनाशक स्प्रे के बर्तन से मटके का पानी पी लिया। जिसके बाद उसे शरीर में जलन महसूस होने लगी। हालात बिगड़ती देख खेत के पड़ोसी सुखलाल शर्मा, ओमप्रकाश छींपा, अमरङ्क्षसह, हवासिंह छींपा आदि की सहायता से उसे नोहर स्थित राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक यहां विद्युत निगम के सहायक अभियंता ग्रामीण के कार्यालय में तकनीकी सहायक द्वितीय के पद पर स्टोर कीपर का प्रभार दिया हुआ था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग दर्ज की है।[नसं.] उच्चाधिकारी पर प्रताडऩा का आरोप, वायरल हो रहा सुसाइड नोट नोहर. डिस्कॉम ग्रामीण कार्याल...

पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला खोलने के लिए पशुपालन विभाग ने 20 बीघा जमीन की बाध्यता हटानेे को लेकर निदेशक को भेजा प्रस्ताव

Image
पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला खोलने के लिए पशुपालन विभाग ने 20 बीघा जमीन की बाध्यता हटानेे को लेकर निदेशक को भेजा प्रस्ताव -जिले में दो जगह खोली जा रही नंदीशाला निर्माण को लेकर जिला गोपालन समिति की बैठक में हुई चर्चा, विस्तृत एस्टीमेट बनाने के निर्देश हनुमानगढ़. पंचायत समिति स्तर पर नंदीशाला की स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला गोपालन समिति की बैठक सीईओ जिला परिषद अशोक असीजा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिला परिषद में आयोजित की गई इस बैठक में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. ओम प्रकाश किलानियां ने बताया कि हनुमानगढ़ पंचायत समिति के स्तर पर नंदीशाला के लिए श्री गौशाला समिति हनुमानगढ़ टाउन एवं पंचायत समिति नोहर स्तर पर नंदीशाला खोलने हेतु श्री गौशाला नोहर का चयन किया जा चुका है। अन्य पांचों पंचायत समिति के स्तर पर नंदीशाला के चयन नहीं हो पाने का कारण गौशालाओं के पास निर्धारित 20 बीघा जमीन नहीं होना पाया गया। डॉ. किलानियां ने बताया कि जिला कलक्टर नथमल डिडेेल के निर्देश पर हनुमानगढ़ जिले में नंदीशाला खोलने को लेकर 20 बीघा भूमि के नियम की बाध्यता में शिथिलता प्रदान करने के लिए पशुपालन...

नलके की हत्थी से वार कर पति ने की पत्नी की हत्या

Image
हनुमानगढ़. टिब्बी क्षेत्र की मसीतांवाली हैड के पास स्थित चक तीन आरडब्ल्यू-बी में स्थित ढाणी में एक युवक ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी के सिर पर नलके की हत्थी से वार कर हत्या कर दी। आपसी अनबन की वजह से पति के अपनी पत्नी की हत्या किए जाने की जानकारी आसपास के लोगों को सोमवार सुबह मिली तो इसकी सूचना तलवाड़ा झील पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले लिया तथा आरोपी पति को राउंडअप कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। मृतका रविवार दोपहर को ही अपने पीहर से एक पखवाड़े बाद लौटी थी। इस सम्बंध में तलवाड़ा झील पुलिस ने मृतका के भाई के आरोपों के आधार पर मृतका के पति उसकी सास व देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चक मनफूल सिंह वाला पुलिस थाना लालगढ जाटान श्रीगंगानगर निवासी सुधीर पुत्र रामनारायण नायक ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बहन सुमन (३५) की शादी करीब १५ साल पहले चक ३ आरडब्ल्यू-बी निवासी राजू उर्फ राजकुमार नायक पुत्र भगवानाराम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति राजू उर्फ राजकुमार, सास लिछमा देवी व देवर मलूराम उसकी बहन को तंग परेशान क...

भद्रकाली मंदिर में गूंजे जय कालीमाता के जयकारे, नवमीं के दिन उमड़े श्रद्धालु

Image
भद्रकाली मंदिर में गूंजे जय कालीमाता के जयकारे, नवमीं के दिन उमड़े श्रद्धालु - महाआरती के साथ हुआ मेले का समापन हनुमानगढ़. टाउन व जंक्शन से सात किलोमीटर दूर ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर में चल रहे मेले का समापन रविवार शाम को महाआरती के साथ हुआ। मुख्य मेले के दिन सुबह चार बजे से भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। दोपहर को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों तरफ मां काली के जयकारे गूंजने लगे। उधर, श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सामाजिक संस्थाओं की ओर से विभिन्न तरह के भण्डारे लगाए गए। भारत क्लब की ओर से नौ दिन तक भण्डारा लगाया गया। मेला प्रभारी सुनील धूडिय़ा ने बताया कि क्लब की ओर से 9 दिन तक सेवाएं चलाई जाती हैं। मेले के दिन श्री सनातन धर्म महावीर दल की ओर से सेवा की गई। अध्यक्ष प्रेम पारीक ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व गर्मी को देखते हुए पंडाल व कूलर की व्यवस्था की गई। एपेक्स क्लब हनुमानगढ़ की ओर से शरबत, जलजीरा व मेडिकल सहायता शिविर लगाया गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन भवानी चाचान ने बताया भीषण गर्मी को देखते हुए भद्रकाली मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मीठा शरबत व जलजीरा की सेवा...

समझाइश के बाद हुआ पोस्टमार्ट्म, शव का गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

Image
हनुमानगढ़- संगरिया कस्बे की गुरुनानक बस्ती स्थित वार्ड २८ में शुक्रवार रात रंजिशवश ससुर की हत्या करने वाले आरोपी दामाद को गिरफ्तार करने की मांग लेकर मोहल्लावासियों एवं परिजनों ने जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व में पुलिस थाना समक्ष रविवार सुबह ११ बजे चिलचिलाती धूप में धरना-प्रदर्शन किया। आरोप-प्रत्यारोपों के बीच वे एकजुट होकर आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास करने और परिवार के लोगों पर दवाब बनाने की मांग मुखरित करने लगे। जिस पर थाना प्रभारी विजय कुमार, एसआई ईमीचंद ने समझाईश कर अपना पक्ष भी रखा लेकिन कार्रवाई नहीं होने तक मृतक के शव का पोस्टमॉर्ट्म कराने से उन्होंने स्पष्ट इंकार कर दिया। लोगों के आक्रोश चलते माहौल गर्माहट भरा रहा। करीब एक घंटे बाद प्रतिनिधि मंडल में शामिल मृतक के भाई डॉ.तारासिंह, पार्षद एडवोकेट अनिल भोबिया, हंसराज वर्मा, विजय पाल, सचिन माहौर व निर्मलसिंह, कुलदीप कटारिया, राज किंगरा समेत दर्जनों लोगों के साथ थाना प्रभारी कक्ष में तहसीलदार विनोद पूनियां व सीआई विजय कुमार ने वात्र्ता कर समझाइश की। उन्होंने शव का पोस्टमॉर्ट्म, बयान व अन्य कार्रवाई पूरी करवाने को कहा...