Posts

Showing posts from November, 2020

डिब्बों में बिकने वाली कीवी हनुमानगढ़ में बिक रही ढेरी में

Image
डिब्बों में बिकने वाली कीवी हनुमानगढ़ में बिक रही ढेरी में - कीवी फल की अच्छी आवक, सस्ता होने से लुभा रहा लोगों को - भाव में गत वर्ष की तुलना में पचास प्रतिशत से अधिक गिरावट अदरीस खान @ हनुमानगढ़. देशी की तुलना में विदेशी फल अधिकांशत: महंगे ही बिकते हैं। कीवी सरीखे कई फल तो ऐसे हैं जिनका किलोग्राम का भाव ही दुकानदार कभी ग्राहक को नहीं बताता। यह विदेशी फल किलोग्राम की बजाय प्रति नग के भाव से बेचा जाता है। इसलिए फलों की दुकान पर डिब्बों में बड़े करीने से सजाकर महंगे दामों पर बिकता है। मगर इन दिनों डिब्बों में बिकने वाला यह फल रेहडिय़ों पर ढेरी लगाकर बेचा जा रहा है। इसके भाव भी गत वर्ष की तुलना में पचास प्रतिशत से ज्यादा कम है। ऐसे में कीवी का लुत्फ लेने की इजाजत आमजन की जेब भी देनी लगी है। वैसे भी यह माना जाता है कि डेंगू रोगियों के लिए कीवी खाना लाभदायक है। इस बार हनुमानगढ़ शहर में डेंगू के रोगी भी जिले में सबसे ज्यादा मिले हैं। इस कारण भी कीवी की अच्छी-खासी खपत हो रही है। फल विक्रेताओं की मानें तो दाम कम होने की वजह से आम आदमी भी कीवी खरीद कर इसका आनंद उठा रहा है। क्योंकि अधिकांश...

हनुमानगढ़ के संगरिया व टिब्बीमें मतदान की धीमी शुरुआत, दोपहर बाद पकड़ी गति

Image
हनुमानगढ़ के संगरिया व टिब्बीमें मतदान की धीमी शुरुआत, दोपहर बाद पकड़ी गति - संगरिया व टिब्बी पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद जोन के चुनाव हनुमानगढ़. पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद तथा टिब्बी व संगरिया पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान की शुरुआत धीमी रही। मतदान सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ। मगर साढ़े नौ बजे तक दो घंटे में केवल 11 फीसदी मतदान ही हुआ। इसकी वजह यह रही कि सुबह के समय ठंड के कारण मतदाता घरों से नहीं निकले। जैसे-जैसे धूप खिली तो मतदान केन्द्रों पर वोटर जुटने लगे। कोरोना गाइडलाइन की पालना के तहत मतदान केन्द्रों पर वोटर एकत्र हुए तथा मतदान किया। दोपहर तक तो मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लाइन लगने लगी। सुबह दस बजे तक टिब्बी क्षेत्र में 20 फीसदी तक मतदान हो चुका था। टिब्बी तहसील की तीस ग्राम पंचायतों में 177 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं कोरोना से बचाव के लिए चिकित्साकर्मियों व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटी मास्क वितरण, हाथों को सेनेटाइज करने व तापमान जांचने के लिए ल...

किसी को मतदान तो किसी को मगणना का इंतजार

Image
किसी को मतदान तो किसी को मगणना का इंतजार -आज जिले की टिब्बी व संगरिया पंचायत समितियों में मतदान जारी, अब तक करीब नौ प्रतिशत हुआ मतदान हनुमानगढ़. जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के हो रहे चुनाव में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान शुरू हुआ। टिब्बी व संगरिया में चल रहे मतदान में सर्दी के कारण अभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ नजर नहीं आ रही है। लेकिन धूप का असर जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे मतदाता पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस का जाब्ता तैनात किया गया है। साथ ही मतदाताओं की सेहत जांचने के बाद ही पोलिंग बूथों पर प्रवेश दिया जा रहा है। मंगलवार को संगरिया व टिब्बी में सुबह नौ बजे तक करीब नौ प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। अब अंतिम चरण में हनुमानगढ़ पंचायत समिति में मतदान होना शेष रहेगा। जिले में इससे पहले दो चरण के संपन्न हुए चुनाव में नोहर, भादरा, पीलीबंगा व रावतसर में मतदान संपन्न हो चुका है। जहां मतदान हो चुके हैं, वहां पर प्रत्याशी परिणाम के इंतजार में बैठे हैं। चारों चरण में मतदान होने के बाद आठ दिसम्बर को एक साथ सभी पंचायत समितियों में हुए मतदान के बाद मतगणना...

चूक होते ही बिगड़ जाएंगे हालात, यूरिया प्रबंधन सरकारी तंत्र के लिए बना चुनौती

Image
चूक होते ही बिगड़ जाएंगे हालात, यूरिया प्रबंधन सरकारी तंत्र के लिए बना चुनौती -जिले में रबी की प्रमुख फसल गेहूं बिजाई का बढ़ रहा रकबा, यूरिया की मांग भी उसी अनुपात में बढऩे के आसार . हनुमानगढ़. जिले की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है। इसमें भी रबी की प्रमुख फसल गेहूं की खेती से हनुमानगढ़ जिले का नाम पूरे प्रदेश में जाना जाता है। इस बार भी एक लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में गेहंू की बिजाई हो चुकी है। दो लाख हैक्टेयर तक बिजाई का रकबा जाने की उम्मीद है। इस स्थिति में इस फसल को पोषक तत्वों की खूब जरूरत पड़ेगी। इसके लिहाज से सरकार स्तर पर करीब एक लाख मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन हनुमानगढ़ जिले के लिए किया गया है। इसमें किसानों को यूरिया वितरित करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मगर इन दिनों पंजाब में यूरिया की आपूर्ति मांग के अनुसार नहीं होने से हनुमानगढ़ व आसपास के जिले से इसकी मांग पूरी की जाने लगी है। इसकी शिकायत मिलने के बाद हालांकि कृषि विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। इसके तहत खाद विक्रेताओं के प्रतिदिन के स्टॉक रजिस्ट्रर को जांचने का काम भी विभाग स्तर पर किया जा रहा है। हाल...

ज्ञानदान में बेरोजगारी से तंग गुरुजी आत्मनिर्भर, पकौड़ा-कचौरी, फल-सब्जी बेच चला रहे घर

Image
ज्ञानदान में बेरोजगारी से तंग गुरुजी आत्मनिर्भर, पकौड़ा-कचौरी, फल-सब्जी बेच चला रहे घर - निजी स्कूलों के शिक्षक लड़ रहे हालात से, दे रहे संदेश कि कोई काम नहीं होता छोटा - सरकार से राहत पैकेज देने की मांग, नहीं मिली कोई सहायता हनुमानगढ़. पकौड़ा विक्रय को नेताओं ने कभी शिक्षित बेरोजगार के लिए अच्छा काम-धंधा बताया था। कोरोना महामारी ने नेताओं की वाणी को सही साबित कर दिया है। कुछ माह पहले ज्ञानदान करने वाले गुरुजी आजकल बेरोजगारी से तंग होकर पकौड़ा-कचौरी, फल-सब्जी बेचकर घर चला रहे हैं। क्योंकि महीनों से विद्यालय बंद हैं। ऐसे में अल्पवेतन पर विद्यादान करने वाले निजी स्कूलों के शिक्षकों के समक्ष बेरोजगारी की व्याधि खड़ी हो गई। इसे दूर करने के लिए कोरोना संक्रमण संकट के बीच जब कोई राह ना दिखी तो शिक्षकों ने जीवटता का परिचय देते हुए फल-सब्जी की दुकान, कचौरी-पकौड़े की रेहड़ी आदि लगाने लग गए। जिले की बात करें तो हालात यह हैं कि ना केवल शिक्षक बल्कि मंझले और छोटे निजी विद्यालयों के संचालकों ने भी ऐसे ही काम धंधे शुरू कर दिए हैं। बेरोजगारी का यह वक्त काट रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को यह संद...

सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों ने लगाया जाम, शाम सात बजे खोला जाम, डटे धरने पर

Image
सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों ने लगाया जाम, शाम सात बजे खोला जाम, डटे धरने पर - चोरी के कारण टेल पर नहीं पहुंचा रहा पानी - रासलाना वितरिका टेल के 11 किसान बेमियादी अनशन पर नोहर. सिंचाई पानी की मांग को लेकर सिद्धमुख फीडर की रासलाना वितरिका के टेल के किसानों ने सोमवार सुबह साहवा-जयपुर मार्ग को जाम कर दिया। रेग्यूलेशन शुरू होने के पांच दिन बाद भी एक बूंद सिंचाई पानी नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों की प्रशासन से वार्ता सिरे नहीं चढ़ पाई। इसके चलते देर शाम तक किसान जयपुर मार्ग जाम कर धरने पर बैठे रहे। वहीं पुन: रेग्यूलेशन शुरू कर पूरे आठ दिन सिंचाई पानी की मांग को लेकर ग्यारह किसान बेमियादी अनशन पर बैठ गए। इससे पहले ललाना, सूरपुरा, भोगराना, दलपतपुरा, आपुवाला, ढाणी सहारणान, दुर्जाना, लाखासर, मेघाना, नहराना आदि गांवों के किसान सोमवार सुबह से ही गांव दलपतपुरा के पास रायसिंहपुरा माइनर पर जुटने लगे। करीब 11 बजे किसानों ने प्रशासन व जल संसाधन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए साहवा-जयपुर मार्ग जाम कर बीच सड़क धरना देकर बैठ गए। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारिय...

सात दिसंबर तक पीएम फसल बीमा योजना की मिलेगी जानकारी

Image
सात दिसंबर तक पीएम फसल बीमा योजना की मिलेगी जानकारी पांच फसल सरसों, तारामीरा, गेहूं, चना एवं जौं फसल बीमा के लिए अधिसूचित हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के उद्देश्य से सोमवार को कृषि उपनिदेशक परिसर से जिले की सभी तहसीलों की ग्राम पचायतों में रथ रवाना किया गया। गांव-गांव में जाकर फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार कर कृषकों को जागरूक किया जाएगा। कृषि उपनिदेशक दानाराम गोदारा, कृषि उपन्दिेशक आत्मा जयनारायण बैनीवाल व अग्रणी बैंक हनुमानगढ़ के प्रबंधक बाबूलाल मीणा ने रथ को हरी झंडी दिखाई। उपनिदेशक दानाराम जी गोदारा ने बताया की फसल बीमा प्रचार-प्रसार रथ 7 दिसम्बर 2020 तक जिले की समस्त तहसीलों की सभी ग्राम पचायतो में पहुंचेगा। फसल बीमा से बाहर होने की अंतिम तिथि 8 दिसम्बर, ऋणी कृषको द्वारा बीमित फसल में परिवर्तन की सूचना के लिए 13 दिसम्बर एव ऋणी एंड गैर ऋणी कृषकों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 दिसम्बर निर्धारित की गई है जिले में रबी सीजन के लिए पांच फसल सरसों, तारामीरा, गेहूं, चना एवं जो फसल बीमा के लिए अधिसूचित की गई है। जिनकी कृषक द्वारा देय प्रीमियम राशि सरसों...

निर्माण एजेंसी ने आनाकानी की तो समझाइश के लिए बुलाया

Image
निर्माण एजेंसी ने आनाकानी की तो समझाइश के लिए बुलाया - दो साल बाद आदेश जारी करने पर कंपनी ने खड़े किए हाथ हनुमानगढ़. शहर के नागरिकों ने जंक्शन बस स्टैंड से श्रीगंगानगर मार्ग तक सड़क के निर्माण के लिए कई बार आंदोलन किया था। तब जाकर सरकार ने निर्माण शुरू कराने के लिए हरी झंडी दी थी। लेकिन कार्य शुरू करने के लिए निर्माण एजेंसी हाथ खड़े कर चुकी है। अब समझाइश करने के लिए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने कंपनी के प्रतिनिधि को कार्यालय बुलाया है। सूत्रों की माने तो दो साल बाद कार्य आदेश देने पर कंपनी निर्माण सामग्री काफी महंगी होने के हवाला देते हुए कार्य करने से आनाकानी कर रही है। इसके चलते यहां के अधिकारियों ने जयपुर मुख्यालय को भी अवगत कराया है। लेकिन मुख्यालय की ओर से हरी झंडी देने के दौरान यह सुनिश्चित किया गया था कि पूर्व में करवाई गई निविदा के कार्यों को शुरू कराने के लिए किसी भी प्रकार की बजट में बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग अधिकारी पसोपेश में है। जानकारी के अनुसार विधानसभा चुनाव से पूर्व सार्वजनिक निर्माण विभाग ने एक ही कार्य में पांच सड़कों के निर्माण को शामिल करते ...

अज्ञात बाइक सवार बोले, तेरे बाप के मांगते हैं पैसे, चल निकाल, फिर मारपीट कर कार चालक से लूटे रुपए

Image
अज्ञात बाइक सवार बोले, तेरे बाप के मांगते हैं पैसे, चल निकाल, फिर मारपीट कर कार चालक से लूटे रुपए - हनुमानगढ़ में कार चालक से पैसे लूटे - बाइक सवार दो अज्ञात जनों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को दिया अंजाम हनुमानगढ़. जंक्शन में श्रीगंगानगर रोड स्थित धर्मकांटे के पास कार सवार युवक से नकदी छीनने की वारदात हो गई। बाइक सवार दो अज्ञात जनों ने पहले कार रुकवा कर चालक को बातों में उलझाया। फिर उससे हाथापाई कर नकदी छीनकर ले गए। इस संबंध में जंक्शन थाने में बाइक सवार दो अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के अनुसार खेतपाल सोनी पुत्र बालूराम सोनी निवासी हाऊसिंग बोर्ड, जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि उनका पुत्र दीपक सोनी (25) रविवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे किसी से 45 हजार रुपए लेकर कार में सवार होकर घर लौट रहा था। जब वह श्रीगंगानगर रेलवे फाटक से आगे श्रीगंगानगर रोड पर हाऊसिंग बोर्ड स्थित शंकर धर्मकांटा के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो अज्ञात जने आए। दोनों ने बाइक आगे लगाकर कार रुकवा ली तथा उसकी चाबी निकाल ली। उन्होंने दीपक को कहा कि उसके पिता से 300 रुपए लेने हैं। जब दीपक ने कहा कि ...

बैसाखी के सहारे 'हमारा भटनेर दुर्गÓ

Image
बैसाखी के सहारे 'हमारा भटनेर दुर्गÓ - पांच साल से अधिक समय से भटनेर दुर्ग का द्वार क्षतिग्रस्त - मरम्मत में खानापूर्ति, कभी हो सकता है हादसा हनुमानगढ़. अभेद कहलाने वाला भटनेर किला आज जर्जर होकर बैसाखियों के सहारे टिका हुआ है। दुर्ग के दूसरे मुख्य द्वार व गलियारे में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ी हैं, जो समय के साथ बढ़ती जा रही है। पिछले करीब पांच साल से यह हाल है। इसकी मरम्मत के बजाय दीवार व द्वार को थामने के लिए हर साल लोहे की पाइपों की संख्या बढ़ा दी जाती है। इनके सहारे टिकी क्षतिग्रस्त दीवारें तथा 'द्वार क्षतिग्रस्त है। शटरिंग के पाइपों के बीच से गुजर कर दुर्ग में जाना लोगों की नियति सा की बन गया है। क्योंकि लगभग पांच साल पहले द्वार में दरारें आई थी, जो समय के साथ बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद मरम्मत के लिए कोई ठोस कार्य नहीं हुआ। इस द्वार से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। किले में प्रवेश का यही एक द्वार होने की वजह से इसे बंद करना भी संभव नहीं है। ऐसे में अगर समय रहते क्षतिग्रस्त द्वार की संभाल नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मजे की बात यह है कि पांच साल पहले...

अतिक्रमण हटाने का विरोध, नागरिकों ने लगाया धरना

Image
हनुमानगढ़. वार्ड 51 में गत दिनों नगरपरिषद की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की थी। इसके विरोध में अब वार्डवासियों ने कॉलोनी में नगर परिषद के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना लगाया है। वार्डवासियों के अनुसार नगरपरिषद हनुमानगढ़ ने सन 2004 में दिए गए प्लाटों को तोडऩे से रूकवाने व उक्त प्लाटों की नीलामी को रोकने की मांग की है। वार्डवासियों ने बताया कि सन 2004 में नगरपरिषद ने लेबर कॉलोनी को बसाते हुए यहां 20 गुणा 35 के प्लाट दिए थे। लोगों ने एक एक रूपया जोड़कर दो कमरे का मकान बनाया है जिसमें वार्डवासी निवास करते है और कई मजदूर ऐसे है जो 3-3 माह तक रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर रहते है उनके आधे अधूरे मकान बने हुए थे जिनको नगरपरिषद की ओर से नीलामी में बेच दिए हैं और उक्त बेचे प्लाटों को तोड़ दिया गया है। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि बोली में बेचे गए प्लाटों को तोडऩे से पहले नगरपरिषद ने यहां रह रहे लोगों को सूचना तक नहीं दी। वार्डवासियों ने मांग की है कि अन्य प्लाटों की बोली न करवाई जाए और इन प्लाटों के डीएलसी रेट के आधार पर राशि जमा करवा ली जाए। इस मौके पर बूटा सिंह, तलविन्द्र सिंह, दयाल सिंह, ...

आपस में झगड़ा कर रहे लोगों में बीच-बचाव करना पड़ा व्यापारी को महंगा, लाठियों से हमला

Image
आपस में झगड़ा कर रहे लोगों में बीच-बचाव करना पड़ा व्यापारी को महंगा, लाठियों से हमला - जंक्शन सब्जी मण्डी की घटना - मारपीट व छीनाझपटी का आरोप हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित सब्जी मण्डी में रविवार को कई जनों ने व्यापारी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए एक जने का मोबाइल फोन तोड़ दिया। हमलावरों पर व्यापारी की चेन व हजारों रुपए की नकदी छीनने के आरोप भी लगाए गए हैं। घटना के बाद आक्रोशित फल-सब्जी के थोक व्यापारी जंक्शन थाने पहुंचे तथा परिवाद दिया। पुलिस ने व्यापारी की रिपोर्ट पर 6 जनों के खिलाफ नामजद व 10-12 अन्य के खिलाफ मारपीट व छीनाझपटी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार अशोक कुमार (56) पुत्र मोहनलाल सिंधी निवासी जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि वह रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे सब्जी मण्डी स्थित अपनी दुकान में बैठा था। तभी केशव शोरगर, नरेश कुमार, रविन्द्र कुमार, बाबू, रतनलाल, गुरदीप व 10-12 अन्य आए तथा मारपीट शुरू कर दी। हरीश नाम का युवक छुड़वाने आया तो उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया। मारपीट कर हमलावर उसकी सोने की चेन व 25 हजार रुपए की नकदी छीनकर भाग गए। मामले की जांच एएसआई रामेश्व...

कोरोना वायरस से एक की मौत, 24 जने और आए पॉजिटिव

Image
हनुमानगढ़. जिले में रविवार को कोरोना वायरस से एक की और मौत हो गई है। 81 वर्षीय महिला टाउन की निवासी है जो कि जिला अस्पताल में भर्ती थी। इधर, जिले में 24 जनों की कोरोना वायरस की रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। इनमें से अधिकांश रोगी संगरिया के निवासी है। चौहिलावाली में दो पॉजिटिव रोगी, टाउन के वार्ड 37 में एक, रावतसर के वार्ड 9 में एक, पीलीबंगा में एक, संगरिया के वार्ड नो में एक, वार्ड 24 में दो, वार्ड 11 में एक, वार्ड 17 में दो, वार्ड 21 में एक, सीएचसी गोलूवाला में एक, 36 एलएलडब्ल्यू में दो, गोलूवाला के वार्ड एक में रोगी, जंक्शन के वार्ड 37 में एक, भादरा में चार, पीलीबंगा में दो पॉजिटिव रोगी सामने आए हैं। कोरोना वायरस के 42 नए मामले आए सामने, एक की मौत हनुमानगढ़. जिले में कोरोना वायरस के 42 नए मामले सामने आए हैं। जबकि जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक महिला रोगी की मौत और हो गई है। महिला की उम्र 59 वर्ष है जो कि श्रीगंगानगर जिले के निवासी है। परिजनों ने इस महिला को गत दिन पहले ही जिला अस्पताल में भर्ती करवाया था। जिले में कोरोना के 42 नए मामले सामने आए हैं। हनुमानगढ़ टाउन में वार्ड 39 प्...

प्रदेश के पांच जिला अस्पतालों में पौने दो करोड़ की लागत से लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट

Image
प्रदेश के पांच जिला अस्पतालों में पौने दो करोड़ की लागत से लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट दिल्ली की कंपनी को तीन फरवरी तक लगाना होगा प्लांट हनुमानगढ़. प्रदेश के पांच जिला अस्पतालों में पौने दो करोड़ की लागत से ऑक्सीजन प्लांट लगेंगे। यह कार्य दिल्ली की यूएनआईएसएसआई इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है। कंपनी को प्रदेश के पांचो अस्पताल में चार दिसबंर को कार्य शुरू करना होगा और तीन फरवरी तक पूरा करना होगा। इसमें जिला अस्पताल हनुमानगढ़, जवाहर अस्पताल जैसलमेर, जिला अस्पताल जालौर, जिला अस्पताल प्रतापगढ़ व जिला अस्पताल सिरोही में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाया जाना है। इनमें से एक आक्सीजन प्लांट की लागत 34,95,500 रुपए आएगी। ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट की तीन वर्ष की वारंटी होगी। दरअसल विश्व में कोविड में बढ़ती आक्सीजन खपत के कारण राजस्थान सरकार जिला अस्पतालों में आक्सीजन जनरेट सिस्टम लगा रही है। इनमें से प्रदेश के कई जिला अस्पतालों में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगाए जा चुके हैं। इसके तहत जिला अस्पताल में भी इस पूरे सिस्टम पर करीब 94 लाख की लागत आएगी। इसके लिए जिला अस्पताल के पुराने भवन में एमजीपीएस यानि की म...

अभिभावकों ने नजायज फीस मांगने का लगाया आरोप

Image
अभिभावकों ने नजायज फीस मांगने का लगाया आरोप प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़. अभिभावकों ने नजायज फीस मांगने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को स्कूल के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से फीस वसूल किए जाने संबंधित दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसमें गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं की ओर से विद्यालय खुलने के उपरांत विद्यार्थियों से केवल गत सत्र में लिए गए शिक्षण शुल्क (ट्यूशन फीस) में 70 प्रतिशत (सीबीएसई) कटौती कर ही लिया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि आपके विद्यालय की ओर से स्कूल खुलने से पूर्व ही गत सत्र से 10 प्रतिशत फीस वृद्धि कर मय वार्षिक शुल्क की मांग की जा रही है। निर्देशों के अनुसार विद्यालय खुलने से पूर्व ऑनलाईन शिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से उक्तानुसार निर्धारित शिक्षण शुल्क का 80 प्रतिशत कैपिसिटी बिल्डिंग शुल्क के रूप में लिया जाएगा। विद्यालय खुलने से पूर्व ऑनलाईन शिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों से गत सत्र से 10 प्रतिशत फीस वृद्धि कर मय वार्षिक शुल्क की मांग की जा रही है।उक्त फीस न भरने की स्थिति में विद्यार्थियों...

जीरो सेटबैक वाले भवनों पर गिर सकती है गाज

Image
जीरो सेटबैक वाले भवनों पर गिर सकती है गाज - टाउन-जंक्शन के मुख्य मार्गों पर दुकानों का सर्वे - पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने पर देंगे नोटिस हनुमानगढ़. टाउन व जंक्शन में जीरो सेटबैक वाले भवनों पर गाज गिर सकती है। वर्तमान में नगर परिषद की ओर टाउन व जंक्शन के मुख्य मार्गों के भवनों का सर्वे किया जा रहा है। इसमें जीरो सैटबैक वाले भवनों का चयन किया जा रहा है। इसके पश्चात इन्हें नोटिस जारी कर कार्यवाही की जाएगी। टाउन व जंक्शन में दो टीमों की ओर से निरीक्षण किया जा रहा है। इनमें से एक टीम ने घग्घर पुल से टाउन की तरफ दुकानों की जांच कर रही है तो दूसरी टीम घग्घर पुल से जंक्शन की तरफ जांच की जा रही है। टीम की ओर से टाउन क्षेत्र में अभी तक 17 भवनों की जांच की गई है और जंक्शन क्षेत्र में 40 भवनों की जांच हो चुकी है। इनमें से अधिकांश भवनों के पास निर्माण स्वीकृति नहीं है तो कई भवनों का निर्माण कृषि क्षेत्र में किया हुआ है। ऐसे भवनों को चिन्हित कर रिपोर्ट तैयार किया जा रही है। राजस्थान भवन अधिनियम 2017 के अनुसार 30 फीट मुख्य मार्ग स्थित भवन निर्माण के दौरान आगे की तरह दस फीट की जगह पार्किंग...

विवाह समारोह में खुशियां मनाकर लौट रहे गांव, रास्ते में कार आई बनकर मौत

Image
विवाह समारोह में खुशियां मनाकर लौट रहे गांव, रास्ते में कार आई बनकर मौत - शादी से लौट रहे पिता-पुत्र की नोहर क्षेत्र में कार की टक्कर से मौत - बाइक पर सवार होकर दोनों लौट रहे थे गांव - नोहर थाना क्षेत्र के गांव दुर्जाना के पास हादसा हनुमानगढ़. जिले की नोहर तहसील के गांव दुर्जाना के पास शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। उनकी बाइक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता ने चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा। सूचना मिलने पर फेफाना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा मृतक के परिजनों को सूचना दी। शव को स्थानीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई। जानकारी के अनुसार तहसील के गांव मलवानी निवासी दुनीराम (65) पुत्र हीरालाल और उसका पुत्र जगदीश कुमार (40) गांव मेघाना में विवाह समारोह में शामिल होने गए थे। वे दोनों बाइक पर सवार होकर मेघाना से अपने गांव मलवानी लौट रहे थे। सुबह करीब दस बजे गांव दुर्जाना के पास उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। हादसे ...

मांगलिक कार्यक्रम के लिए एकत्रित होने वालों पर जुर्माना, चुनावी सभा में जुट रही भीड़

Image
संगरिया (हनुमानगढ़). कोरोना को लेकर पूरे देश में वापिस चेतावनी जारी कर सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है, प्रशासन द्वारा निरंतर मास्क के उपयोग की बात कही जा रही है, मांगलिक कार्यक्रमों में निर्धारित संख्या से अधिक होने पर जुर्माना लगाया जा रहा है, विद्यालय कोचिंग बंद है परंतु पूर्व में ग्राम पंचायत चुनाव हो या वर्तमान के पंचायत समिति चुनाव सभी में एकत्रित हो रही भीड़ प्रशासन का विपरीत चेहरा प्रकट कर रही है। पांच माह के लम्बे इंतजार के बाद देवउठनी एकादशी से प्रारंभ हुए विवाह आयोजन के शुरू होते ही प्रशासन द्वारा कारोना अल्र्ट के तहत शामिल होने वालों की संख्या पर एक सौ की सीमा तय कर दी। एकाएक बढ़ी हलचल में विवाह के लिए उपखण्ड कार्यालय में सूचना देना अनिवार्य करने के साथ-साथ, वीडियोग्राफी करवाना, मेहमानों की सूची संधारण करना, सोशल डिस्टेंस-मास्क पालना के फरमान सुना दिए गए। मांगलिक कार्य करने वालों के लिए इसका असर कितना परेशानी वाला रहा होगा। इसका अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि 23 से 26 नवम्बर की चार दिन की अवधि में 96 परिवारों ने अपने विवाह कार्यक्रम की सूचना एसडीएम कार्यालय को भिजवाई।...

घर से निकले मानसिक रूप से परेशान युवक को पुलिस ने मिलाया मां-बाप से

Image
घर से निकले मानसिक रूप से परेशान युवक को पुलिस ने मिलाया मां-बाप से - पुलिस ने कराया बिछड़े युवक का परिजनों से मिलाप - जंक्शन थाने में बेटे से मिलकर भावुक हुए माता-पिता व परिजन हनुमानगढ़. परिवार से बिछुड़े युवक को जंक्शन थाना पुलिस ने परिजनों से मिलाया। जब परिजन थाने में युवक से मिले तो सब भावुक हो गए। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि चार-पांच दिन पहले जम्मू कश्मीर निवासी एजाज अहमद घर से बिना बताए कहीं निकल गया था। परिजनों ने उससे मोबाइल फोन पर सम्पर्क किया तो बताया कि वह अजमेर दरगाह जा रहा है। परिजनों को पता चला कि मोबाइल फोन पर सम्पर्क के दौरान एजाज हनुमानगढ़ जंक्शन बस स्टैंड पर था। इसलिए तत्काल जंक्शन थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को एजाज अहमद जंक्शन बस स्टैंड पर मिल गया। पुलिस उसे अपने साथ ले आई तथा परिजनों को सूचित किया। वे गुरुवार सुबह हनुमानगढ़ पहुंचे। जंक्शन थाने में एजाज को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। इसके बाद युवक को लेकर जम्मू कश्मीर रवाना हो गए। थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि युवक दिमागी रूप से परेशान था। पूछताछ की...

शादी में आए, नाचे-कूदे और छह लाख लेकर फरार

Image
शादी में आए, नाचे-कूदे और छह लाख लेकर फरार - टाउन स्थित जीएम रिसोर्ट में शादी समारोह के दौरान वारदात - दो अज्ञात जनों के खिलाफ मामला दर्ज हनुमानगढ़. बेगानी शादी में आए। बड़े ही जोश से नाचे-कूदे। फिर सबको चकमा देकर लाखों की नकदी व जेवर भरा बैग लेकर फरार हो गए। टाउन स्थित जीएम रिसोर्ट में बुधवार रात शादी समारोह के दौरान यह घटना हुई। इस संबंध में गुरुवार को दो अज्ञात जनों के खिलाफ टाउन थाने में मामला दर्ज कराया गया। इससे पहले घटना के तत्काल बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा मुआयना किया। पुलिस के अनुसार भगवानदास अग्रवाल पुत्र रूपचंद निवासी दुकान 17, नई मंडी जंक्शन ने रिपोर्ट दी कि उनके परिवार में बुधवार को शादी थी। समारोह टाउन में सतीपुरा बाइपास रोड स्थित जीएम रिसोर्ट में था। रात को जब बारात पहुंची तो दो अज्ञात युवक समारोह में शामिल हो गए। सभी से बड़ी आत्मीयता से मिले तथा डांस भी किया। वर पक्ष ने सोचा कि वधू पक्ष की तरफ से है और वधू पक्ष ने सोचा कि वर पक्ष ने बुलाया है। जबकि दोनों ही युवकों को किसी ने नहीं बुलाया था। उन्होंने वस्त्र भी अच्छे पहन रखे थे। ऐसे में कोई उन पर शक ही नहीं कर सका...

नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी को दस साल कारावास

Image
नाबालिग लड़की से बलात्कार के दोषी को दस साल कारावास - दोषी युवक टिब्बी का निवासी - 15 वर्षीय लड़की को उठाकर ले जाने व नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म का मामला हनुमानगढ़. 15 वर्षीय लड़की को घर से उठाकर ले जाने व नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म करने के मामले में गुरुवार को विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो मसरूरआलम खान ने एक जने को दोषी करार दिया। उसे दस साल कठोर कारावास तथा कुल 23 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य सरकार की ओर से मामले की पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने की। प्रकरण के अनुसार 11 फरवरी 2018 को टिब्बी थाने में किशोरी को उठाकर ले जाने व उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया। पीडि़ता के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि राजू उर्फ रज्जू पुत्र नजीर निवासी टिब्बी 4 फरवरी की रात उसके घर में घुसा। उसकी 15 वर्षीय पुत्री को उठाकर ले गया। फिर उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया तथा अबोहर ले गया। वहां पीडि़ता को तीन दिन बाद होश आया। इस अवधि में आरोपी ने उससे कई बार दुष्कर्म किया। जब पीडि़ता ने उसे घर जाने को...

होटल व मैरिज पैलेस संचालकों को देनी होगी ये जानकारी

Image
हनुमानगढ़. राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना की गाइडलाइन की पालना करवाई जा सके। इसके लिए बुधवार को जिला कलक्टर ने होटल व मैरिज पैलेस संचालकों की बैठक ली। इसमें जिला कलक्टर ने साफ तौर पर कहा कि विवाह में सौ से अधिक मेहमान शामिल नहीं होने चाहिए। शादी में शामिल होने वाले मेहमान का रिकार्ड भी संचालकों को रखना होगा। इसके अलावा शादी समारोह में आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध रहेगा। संचालकों को बुंकिंग करने के पश्चात उपखंड कार्यालय को सूचित कर रसीद प्राप्त करनी होगी। विवाह स्थल में आने वाले सभी मेहमानों के मास्क लगें हों और उनके हाथ सैनिटाइज करने भी व्यवस्था करना होगी। टीसी मांगी तो मांगे 90 हजार, लगाया आरोप हनुमानगढ़. भारत की जनवादी नौजवान सभा के सदस्यों ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी हंसराज को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालय के संचालक से बच्चों की टीसी दिलवाने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि राजकुमार पुत्र रामदास निवासी सुरेशिया है। राजकुमार के दो पुत्र राजवीर जो कक्षा 10 एवं हर्ष कक्षा 10 में सत्र 2019-20 में निजी विद्यालय में अध्ययनरत थे। राजकुमार ने जब अपने दोनों बच्चों को सरकारी स्कूल में प...

46 जनों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो की मौत

Image
46 जनों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, दो की मौत हनुमानगढ़. जिले में 46 जनों की कोरोना वायरस वायरस की रिपोर्ट और आई पॉजिटिव। वहीं दो जनों की मौत हो गई है। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से एक जना संगरिया का निवासी है। जिसकी उम्र 60 वर्ष है। वहीं 80 महिला टाउन के सेक्टर तीन की निवासी है। दोनों ने ही मंगलवार सुबह आईसोलेशन वार्ड में दम तोड़ दिया। पॉजिटिव आए रोगियों में टाउन के वार्ड 18 में एक, वार्ड 30 में एक, वार्ड 10 में एक, पंजाबी मोहल्ले में एक, वार्ड 44 में एक, वार्ड 25 में एक, अल्फा सिटी में एक, वार्ड 5 में एक, वार्ड 27 में एक, वार्ड 25 में एक, वार्ड 23 में एक, गोलूवाला में एक, संगरिया में दो, संगरिया के वार्ड दस में तीन, नेहरावाली ढाणी में एक, तलवाड़ा झील में दो, जंक्शन की दुर्गा कॉलोनी में एक, लालाजी बालाजी मार्केट में एक, वार्ड 59 में एक, चक ज्वालासिंह वाला में एक, नोहर के वार्ड 27 में एक, पीलीबंगा के वार्ड नौ में दो, वार्ड सात में एक, वार्ड 16 में दो, डिंगा में एक, पीलीबंगा के यूको बैंक में एक जने की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा गांव मुंडा के वार्ड 8 में एक, टाउन नगर परि...

एफसीआई गोदाम में आने व जाने के लिए अब मिलेगा सुगम रास्ता

Image
हनुमानगढ़. टाउन के एफसीआई गोदाम में आने व जाने के लिए अब ट्रकों को सुगम रास्ता मिल सकेगा। कृषि विपणन बोर्ड ट्रकों की आवाजाही के लिए करीब पचास लाख की लागत से सड़क का निर्माण करेगा। इसको हरी झंडी कृषि विपणन बोर्ड के निदेशक ताराचंद मीणा ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान दी। सभापति गणेशराज बंसल ने निदेशक ताराचंद मीणा को एफसीआई गोदाम के रास्ते का निरीक्षण कराया और वस्तुस्थिति के बारे में अवगत कराया। करीब बीस मिनट के निरीक्षण के दौरान सभापति ने टिब्बी मार्ग के आरयूबी से एफसीआई गोदाम तक व यहां से पुन: मीरा कॉलोनी होते हुए कोहला नहर तक सड़क मार्ग का मुआयना करवाया। इस दौरान सभापति ने अवगत कराया कि कॉलेज फाटक के बंद होने से एफसीआई ट्रकों के आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में एफसीआई गोदाम में आने-जाने के लिए जिस सड़क से गुजर रहे हैं वह मार्ग ट्रकों के आवागमन के मापदण्ड अनुसार नहीं बना हुआ है। इसलिए नगर परिषद ने जिला कलक्टर को पत्र लिखकर कृषि विपणन बोर्ड से सड़क निर्माण का आग्रह किया था। नप ने तर्क दिया कि एफसीआई के गोदाम में जिन्स नई मण्डी से लाई जाती है। एफसीआई की ओर से ...

नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खंगाले मेडिकल व किरयाना स्टोर

Image
नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खंगाले मेडिकल व किरयाना स्टोर - पुलिस व औषधि विभाग की टीम ने जांचे मेडिकल व किरयाना स्टोर - नशे पर लगाम को लेकर ऑपरेशन प्रहार के तहत प्रयास हनुमानगढ़. नशे पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत शहर के मेडिकल स्टोर व किरयाना स्टोर जांचे गए। पुलिस व औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने खुंजा, आईटीआई बस्ती, अम्बेडकर चौक व सूरतगढ़ रोड पर दुकानों की जांच की। साथ ही इन क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर पर उनके लाइसेंस जांचे गए। दवा बिक्री सहित अन्य रिकॉर्ड का अवलोकन किया गया। निरीक्षण दल में जंक्शन थाने के एएसआई शम्भूदयाल स्वामी, हैड कांस्टेबल मनीष बिश्नोई, कांस्टेबल नायब सिंह तथा ड्रग इंस्पेक्टर अमनदीप कौर शामिल रहे। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नशे से दूरी, इससे बचने को लेकर समझाइश करने तथा नशा बेचने वालों पर कार्यवाही के लिए प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ही प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। नशा बेचने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसके तहत विभिन्न प्रयास ...

ग्रामीण ग्राहक को पता ही नहीं, बैंक ने बना दी उसके नाम से कंपनी, उठा लिया कर्ज

Image
ग्रामीण ग्राहक को पता ही नहीं, बैंक ने बना दी उसके नाम से कंपनी, उठा लिया कर्ज - बैंक अधिकारी पर फर्जी तरीके से खातों में लेन-देन कर आर्थिक चपत लगाने का आरोप - मरूधरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज हनुमानगढ़. ग्राहक को पता ही नहीं और उसके नाम से कंपनी बना दी गई। वह भी करीब 29 लाख रुपए की बिक्री करने वाली। बैलेंस शीट वगैरह बनाकर कर्ज भी उठा लिया गया। जब बैंक ग्राहक को इस कथित फर्जीवाड़े का पता चला तो उसके पांव तले से जमीन खिसक गई। ऐसा ही एक प्रकरण हनुमानगढ़ में सामने आया है। ग्राहकों की बिना सहमति व जानकारी के उनके नाम से कर्ज स्वीकृत कर खातों में कूटरचित तरीके से लेन-देन करने के आरोप में मरूधरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक के खिलाफ टाउन थाने में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार मरूधरा ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अयूब खान ने रिपोर्ट दी कि बैंक की फतेहगढ़ खिलेरीबास स्थित शाखा में फर्जीवाड़े की शिकायत मिली थी। बैंक के ग्राहक चंद्रमोहन पुत्र लालूराम निवासी खिलेरीबास की शिकायत पर बैंक प्रबंधन ने आंतरिक जांच कराई। इसमें त...

रोग से ज्यादा इंतजार बढ़ा रहा दर्द, इलाज से ज्यादा मुश्किल चिकित्सक मिलना

Image
रोग से ज्यादा इंतजार बढ़ा रहा दर्द, इलाज से ज्यादा मुश्किल चिकित्सक मिलना - नोहर के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए करना पड़ रहा चिकित्सकों का कई घंटों तक इंतजार - नोहर सरकारी चिकित्सालय की सेवाएं लचर नोहर. चिकित्सकों के सभी पद भरे होने के बावजूद कस्बे का सरकारी चिकित्सालय त्वरित उपचार उपलब्धता में नाकाम साबित हो रहा है। हालात यह हैं कि उपचार के लिए पहुंचने वाले रोगी कई घंटों तक लंबी लाइनों में खड़ा रहने को मजबूर हो रहे हैं। हालांकि चिकित्सालय में सृजित सभी पदों पर विशेषज्ञ चिकित्सक नियुक्त हैं। बावजूद इसके रोगी उपचार के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ऐसे में चिकित्सालय में अव्यवस्थाएं हावी होने से प्रबंधन पर सवाल खड़े होते हैं। सरकारी चिकित्सालय में वर्तमान में एक सर्जन, दो ऑर्थो, दो शिशु रोग विशेषज्ञ, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो फिजीशियन, एक दंत रोग, दो निश्चेतन विशेषज्ञ, एक होम्योपेथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सक कार्यरत है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ लेटलतीफ चिकित्सकों के कारण चिकित्सालय की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई हैं। वर्तमान में राज्य सरकार ने चिकित्सालय का समय सुबह 9 से...

महिला की बालियां छीनकर ले गए अज्ञात बाइक सवार

Image
हनुमानगढ़. पीलीबंगा. लखूवाली के वार्ड दो की एक महिला के कानों से सोने की बाली खींचकर अज्ञात युवक फरार हो गए। वार्ड दो की 65 वर्षीय महिला भजनदेवी ने इस संबंध में मंगलवार को पुलिस थाना में परिवाद दिया। महिला ने बताया कि सोमवार अपरान्ह वह अपने घर के बाहर बनी दुकान पर बैठी थी तभी बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने अचानक कान पर झपटा मारा तथा बालियां खींचकर बाइक पर फरार हो गए। महिला कुछ समझ पाती, इससे पूर्व ही अज्ञात युवक उसकी आंखों से ओझल हो गए। महिला के साथ हुई लूट की इस घटना से वार्डवासियों में रोष फैल गया। नागरिकों ने बताया कि अज्ञात युवकों में लूटपाट जैसी घटनाओं को लेकर पुलिस का कोई भय नहीं है। नागरिकों ने पुलिस को उक्त घटना में संलिप्त अज्ञात युवकों को गिरफ्तार करने की मांग की। (पसं) पोस्त रखने के आरोपी को जेल भेजा टिब्बी. दो किग्रा पोस्त सहित पुलिस की गिरफ्त में आए चक १४ एनजीसी रोही पन्नीवाली निवासी श्रवण कुमार पुत्र रामप्रताप बावरी को पुलिस ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। उल्लेखनीय है कि टिब्बी थान...

रिश्तेदारों से मिलने जा रही बाइक सवार मां-बेटी को ट्रक ने कुचला

Image
रिश्तेदारों से मिलने जा रही बाइक सवार मां-बेटी को ट्रक ने कुचला - टाउन में बाइपास पर हादसा, एक जना घायल - ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हनुमानगढ़. टाउन में मंगलवार को सतीपुरा बाइपास पर ट्रक चालक ने बाइक सवार मां-बेटी को कुचल दिया। जबकि बाइक चालक युवक भी गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए तथा उस पर सवार मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायल को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराई। जानकारी के अनुसार रोडावाली निवासी शौकत अली (38) पुत्र यासीन खां अपनी पत्नी कुलसुमा बेगम (35) व दो साल की बच्ची के साथ बाइक पर लखुवाली जा रहा था। वहां उसके रिश्तेदार रहते हैं जिनसे मिलने के लिए वह मंगलवार शाम गांव से रवाना हुआ। वह जब मेगा हाइवे सतीपुरा बाइपास पर होटल राजवी पैलेस व सिंह ढाबे के बीच पहुंचा तो ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ...

बीमा रथ गांवों में किसानों को देगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी

Image
बीमा रथ गांवों में किसानों को देगा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने के लिए कृषि उपनिदेशक कार्यालय परिसर से जिले की सभी तहसीलों की ग्राम पंचायतों में रथ रवाना किया गया। प्रचार-प्रसार रथ को कृषि उपनिदेशक दानाराम गोदारा कृषि उपनिदेशक आत्मा जनरायाण बैनीवाल व अग्रणी बैंक हनुमानगढ़ के प्रबंधक बाबूलाल मीणा द्वारा हरी झण्डी दिखाई गई। कृषि विभाग के उपनिदेशक दानाराम गोदारा ने बताया कि फसल बीमा प्रचार-प्रसार रथ सात दिसम्बर तक जिले की समस्त तहसीलों की सभी ग्राम पंचायतों में पहुंचेगा। किसानों को पीएम फसल बीमा योजना की जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऋणी कृषकों को फसल बीमा से बाहर होने की अंतिम तिथि आठ दिसम्बर ऋणी कृषकों द्वारा बीमित फसल में परिवर्तन की सूचना के लिए तेरह दिसम्बर एवं ऋणी एवं गैर ऋणी कृषकों के लिए बीमा कराने की अंतिम तिथि पंद्रह दिसम्बर निर्धारित की गई है। गोदारा ने बताया कि गैर ऋणी कृषकों के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की कॉपी नवीनतम जमाबंदी, जमान बटाई का शपथ पत्र, बैंक पासबुक एवं फसल बुवाई प्रमाण पत्र...

उल्टी करने के बहाने भागा बाल कोरोना पॉजिटिव बाल अपचारी, घर वाले लाए पकड़ कर

Image
उल्टी करने के बहाने भागा बाल कोरोना पॉजिटिव बाल अपचारी, घर वाले लाए पकड़ कर - पूर्व में भागे छह में से अब तक पकड़े गए हैं तीन अपचारी हनुमानगढ़. बाल सुधार एवं सम्प्रेषण गृह से एक और बाल अपचारी फरार हो गया। उल्टी करने के बहाने बाल अपचार को सुधार गृह परिसर की खुली जगह लाया गया। इस दौरान गच्चा देकर वह दीवार फांद फरार हो गया। बाल अपचार किसी ट्रक पर सवार होकर बीकानेर पहुंच गया। वहां से परिजनों को फोन किया। इसके बाद परिजन बीकानेर पहुंचे तथा उससे मिलने के बाद बाल सुधार गृह को सूचना दी। बाल अपचारी के परिजन ही उसे लेकर बीकानेर से हनुमानगढ़ आए तथा सुधार गृह छोड़ गए। जानकारी के अनुसार नोहर क्षेत्र के करीब साढ़े सत्रह वर्षीय बाल अपचारी को आबकारी एक्ट में निरुद्ध किया गया था। वह इन दिनों सुधार गृह में था। उसकी गत सप्ताह ही रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई थी। संक्रमित अपचारी का सुधार गृह में इलाज हो रहा था। उसने शनिवार को उल्टी आने की शिकायत की तो उसे सुधार गृह परिसर की खुली जगह में ले जाया गया। इस दौरान वह फरार हो गया। उसे रविवार को परिजन पकड़ कर हनुमानगढ़ वापस लाए। इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पे...

मतदान पर हावी ठंड, धूप चढऩे के साथ पकड़ी रफ्तार

Image
मतदान पर हावी ठंड, धूप चढऩे के साथ पकड़ी रफ्तार - जिला परिषद के 29 जोन सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान - पहले चरण में नोहर व भादरा में चुनाव हनुमानगढ़. जिले में जिला परिषद के 29 जोन सदस्यों के निर्वाचन को लेकर पहले चरण के तहत नोहर व भादरा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान शुरू हुआ। सुबह के समय ठंड के कारण मतदान केन्द्रों पर बहुत कम मतदाता पहुंचे। मगर जैसे-जैसे दिन चढ़ता और धूप खिलती गई तो मतदान केन्द्र भी मतदाताओं से गुलजार हो गए। नोहर पंचायत समिति क्षेत्र के 27 ब्लॉक व 5 जोन में मतदान हो रहा है। नोहर पंचायत समिति के 27 सदस्यों के लिए 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं भादरा क्षेत्र में पंचायत राज सदस्यों के 27 ब्लॉक व 5 जोन में मतदान हो रहा है। दोनों ही क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक तो महज पांच प्रतिशत ही मतदान हो सका था। मतदान केन्द्रों पर सेनेटाइजर की विशेष व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी खास एहतियात बरते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मतदान सामग्रियों के बैग में इस बार एक लीटर सेनेटाइजर व मास्क भी अनिवार्य दिया गया है। इस बार सभी जगह ईवीएम से ही...

मतदान पर हावी ठंड, धूप चढऩे के साथ पकड़ी रफ्तार

Image
मतदान पर हावी ठंड, धूप चढऩे के साथ पकड़ी रफ्तार - जिला परिषद के 29 जोन सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान - पहले चरण में नोहर व भादरा में चुनाव हनुमानगढ़. जिले में जिला परिषद के 29 जोन सदस्यों के निर्वाचन को लेकर पहले चरण के तहत नोहर व भादरा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को मतदान शुरू हुआ। सुबह के समय ठंड के कारण मतदान केन्द्रों पर बहुत कम मतदाता पहुंचे। मगर जैसे-जैसे दिन चढ़ता और धूप खिलती गई तो मतदान केन्द्र भी मतदाताओं से गुलजार हो गए। नोहर पंचायत समिति क्षेत्र के 27 ब्लॉक व 5 जोन में मतदान हो रहा है। नोहर पंचायत समिति के 27 सदस्यों के लिए 88 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं भादरा क्षेत्र में पंचायत राज सदस्यों के 27 ब्लॉक व 5 जोन में मतदान हो रहा है। दोनों ही क्षेत्रों में सुबह नौ बजे तक तो महज पांच प्रतिशत ही मतदान हो सका था। मतदान केन्द्रों पर सेनेटाइजर की विशेष व्यवस्था की गई है। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी खास एहतियात बरते जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मतदान सामग्रियों के बैग में इस बार एक लीटर सेनेटाइजर व मास्क भी अनिवार्य दिया गया है। इस बार सभी जगह ईवीएम से ही...

पीएचसी की पर्ची से सीएचसी में हो सकेगी जांच, मिल सकेगी दवा

Image
पीएचसी की पर्ची से सीएचसी में हो सकेगी जांच, मिल सकेगी दवा - नि:शुल्क दवा व जांच की सुविधा ना होने पर उसी पंजीकरण पर्ची के आधार पर अन्य सरकारी अस्पताल में मिल सकेगी सेवा - रोगी को दोबारा पंजीयन शुल्क देकर नहीं पर्ची लेने की नहीं जरूरत हनुमानगढ़. किसी सरकारी अस्पताल में नि:शुल्क दवा या जांच की पर्याप्त सुविधा का अभाव होने पर अब रोगियों को अन्य सरकारी अस्पताल जाकर दोबारा पंजीयन पर्ची लेने की जरूरत नहीं होगी। वे उसी पंजीयन पर्ची पर लिखी गई दवा दूसरे सरकारी चिकित्सालय से ले सकते हैं तथा लिखी गई जांच भी वहां करवा सकते हैं। मतलब यह है कि किसी पीएचसी या सीएचसी में नि:शुल्क दवा-जांच की सुविधा नहीं होने पर वहां की पंजीयन पर्ची के आधार पर नजदीक के दूसरे पीएचसी, सीएचसी व अन्य सरकारी अस्पताल में जांच करवा सकते हैं तथा दवा ले सकते हैं। खास बात यह कि इस तरह की सुविधा ना केवल जिले के ही किसी सरकारी अस्पताल में बल्कि प्रदेश के भी अन्य सरकारी अस्पताल में प्राप्त की जा सकती है। इस संबंध में हाल ही चिकित्सा शासन सचिव ने आदेश जारी कर यह व्यवस्था लागू कर रोगियों को लाभ देने को कहा है। हालांकि इस व्यवस...

हाइवे पर टकराई कार व जीप, एक की मौत, 13 घायल

Image
हाइवे पर टकराई कार व जीप, एक की मौत, 13 घायल - मेगा हाइवे पर गांव मैनांवाली के बस स्टैंड के पास हादसा - मृतका रावतसर के गांव बुधवालिया की निवासी हनुमानगढ़. मेगा हाइवे पर रविवार रात कार व जीप की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दोनों वाहनों में सवार 13 जने घायल हो गए। उनको राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उनमें से दो जनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसा इतना भयंकर था कि दोनों पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार हाइवे पर गांव मैनांवाली के बस स्टैंड के पास बोलेरो जीप व क्रेटा कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में रुकमा देवी (65) पत्नी लालचन्द नायक निवासी बुधवालिया की मौत हो गई। मृतका बोलेरो में सवार थी तथा गांव लौट रही थी। बोलेरो में 11 जने सवार थे। सभी गांव बुधवालिया के ही निवासी हैं। जबकि क्रेटा कार सवार तीन जने हादसे में घायल हुए। वे पंजाब के फाजिल्का व फिरोजपुर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। ...

दुर्घटना में घायल महिला की मौत के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Image
भादरा. क्षेत्र के गांव निनाण निवासी दुर्घटना में घायल हुई महिला विमला (२५) पत्नी महेंद्र की उपचार दौरान अग्रोहा हॉस्पिटल हुई मौत के बाद अग्रोहा चिकित्सालय द्वारा उसे कोरोना पॉजिटिव बता कर परिजनों को सौंपने एवं हिसार कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद भिरानी पुलिस थाना ने मौके पर पहुंचकर महिला की कोविड-19 गाइड लाइन के अनुसार दाह संस्कार की तैयारियां करने व इसी दौरान गांव के कुछ ग्रामीणों द्वारा महिला की मौत का कारण दुर्घटना बताते हुए दुर्घटना के दोषी को गिरफ्तार कर उचित कार्रवाई करने की मांग को लेकर दाह संस्कार पर ऐतराज जताने के बाद पुलिस प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद महिला का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया है। इससे पूर्व शनिवार को महिला की मृत्यु के समाचार के बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर विधायक बलवान पूनियां भी पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर जयपाल पुत्र मालूराम कुम्हार निवासी निनाण ने भिरानी पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया था कि 31 अक्टूबर को उसका भाई महेंद्र व राजेंद्र, भाभी विमला शाम छह बजे ऊंट गाड़ी से खेत से लौट रहे थे क...

जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डिप्लोमा की देंगे शिक्षा

Image
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डिप्लोमा की देंगे शिक्षा - राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड को जमा करवाए 12 लाख रुपए - पांच डिपार्टमेंट के चिकित्सक लेंगे प्रशिक्षण हनुमानगढ़. जिला अस्पताल में अब एमबीबीएस चिकित्सक डिप्लोमा कर सकेंगे। इसके लिए जिला अस्पताल के पांच वरिष्ठ चिकित्सक की ओर से अभ्यर्थियों को शिक्षा दी जाएगी। इससे पूर्व इन चिकित्सकों को ट्रैनिंग दिलवाई जाएगी। जिला अस्पताल प्रशासन ने हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशानुसार करीब 12 लाख रुपए फीस जमा करवाई है।इसके पश्चात आगामी कार्यवाही होगी। हालांकि राज्य सरकार के निर्देशानुसार डिपार्टमेंट ऑफ मेडिकल एजूकेशन के अनुसार जिला अस्पताल या फिर मेडिकल कॉलेज के अधीन वाले अस्पताल 8 मेडिकल स्पेशलिटी के पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा करवा सकेंगे। नियमों के तहत जिस डिपार्टमेंट में गत पांच वर्ष से वरिष्ठ चिकित्सक व दो वर्ष से कनिष्ठ चिकित्सक कार्य कर रहा हो। ऐसे विभाग में ही एमबीबीएस चिकित्सक पीजी डिप्लोमा कर सकेंगे। ऐसे में हनुमानगढ़ के जिला अस्पताल में आठ में से पांच मेडिकल स्पेशलिटी के पीजी डिप्लोमा र्कोसेज ही करवाया जाएगा। जिला अस्प...

टीम मेडिकल कॉलेज भूमि का जल्द करेगी मुआयना

Image
हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित नवां बाइपास पर मेडिकल कॉलेज की भूमि का निरीक्षण केंद्र की टीम जल्द कर सकती है। फिलहाल जिला कलक्टर की ओर से इस भूमि में आड़े रही समस्या के समाधान को लेकर विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इसमें पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, विद्युत निगम, नगर परिषद व जलसंसाधन विभाग के अधिकारी को अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्य कराने के लिए निर्देशित किया गया है। सूत्रों की माने तो आगामी दिनों में मेडिकल कॉलेज के रिव्यू के लिए इन अधिकारियों की बैठक भी होगी। इस भूमि पर दो विद्युत पोल आड़े आ रहे हैं। इन्हें विद्युत निगम की ओर से हटाया जाना है और भविष्य में विद्युत सप्लाई के लिए डिमांड नोटिस भी जारी किया जाएगा। इसी तरह इस भूमि पर जलसंसाधन विभाग का एक खाला भी है। जिसे शिफ्ट किया जाना है। सड़कों का निर्माण सार्वजनिक निर्माण विभाग व नगर परिषद की ओर से किया जाएगा। पीएचईडी की ओर से पर्याप्त पेयजल की सप्लाई के लिए पाइप लाइन भी बिछाई जानी है। मेडिकल कॉलेज का निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के साथ-साथ इन कार्यों को भी करवाया जा सके। इस पर जिला कलक्टर की ओर से गठित कमेटी की ओर से तैयारी...

नशीली दवा तस्करी के आरोप में हनुमानगढ़ के रोडांवाली का युवक गिरफ्तार

Image
नशीली दवा तस्करी के आरोप में हनुमानगढ़ के रोडांवाली का युवक गिरफ्तार - 2500 टेबलेट व नशीली सिरप की 13 शीशी जब्त - आरोपी दो दिन के पुलिस रिमांड पर हनुमानगढ़. नशीली दवा की तस्करी के आरोप में जंक्शन पुलिस ने शनिवार रात एक जने को गिरफ्तार किया। रोडांवाली निवासी आरोपी युवक के कब्जे से 2500 टेबलेट तथा 13 शीशियां जब्त की गई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड मंजूर कराया गया। मामले की जांच टाउन थाना प्रभारी रमेशचंद्र माचरा को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम का भी विशेष सहयोग रहा। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि नशे पर अंकुश को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसपी राशि डोगरा के निर्देशन टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर जिला स्पेशल टीम के सहयोग से एसआई शैलेशचन्द के नेतृत्व में कार्रवाई कर गांव रोडांवाली से आबिद उर्फ सलीम उर्फ आदिल (24) पुत्र रसीद अहमद निवासी वार्ड 14, रोडांवाली को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से नशीली दवा की 13 शीशियां व नशे में प्रयुक्त होने वाली टेबलेट के 250 पत...

दर्द और भ्रम का डर भगाकर पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास

Image
दर्द और भ्रम का डर भगाकर पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने का प्रयास - परिवार नियोजन कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए चलाएंगे अभियान - पुरूष नसबंदी पखवाड़ा 21 से हनुमानगढ़. प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार व परिवार नियोजन में पुरूषों की भागीदारी बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, केन्द्र सरकार के निर्देश पर अगले सप्ताह से पुरूष नसबंदी पखवाड़ा प्रारंभ होगा। इसके दो चरण होंगे। 21 नवम्बर से शुरू हो रहा पखवाड़ा मोबिलाइजेशन व सेवा वितरण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। सीएमएचओ डॉ. अरूण चमडिय़ा ने बताया कि परिवार नियोजन में पुरूषों की साझेदारी, जीवन में लाए स्वास्थ्य और खुशहाली" स्लोगन पर आधारित नसबंदी पखवाड़ा दो चरणों में मनाया जाएगा। इसका पहला चरण 21 से 27 नवम्बर तक मोबिलाइजेशन सप्ताह के रूप में तथा दूसरा चरण 28 से 4 दिसम्बर तक सेवा वितरण सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मोबिलाइजेशन सप्ताह में जनसंख्या स्थिरीकरण में पुरूषों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं राज्य में पुरूष नसबंदी (एनएसवी) कार्यक्रम को सुचारू करने के उद्देश्य से पुरूष नसबंदी का अधिकाधि...