नीलामी में नौ करोड़ 68 लाख के बिके 23 भूखंड
नीलामी में नौ करोड़ 68 लाख के बिके 23 भूखंड
- एलआईसी ऑफिस के पास 25 गुणा 75 का बिका 97 लाख का भूखंड
हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित अग्रसैन भवन में नगर परिषद की ओर से भूखंडों की नीलामी करवाई गई। नीलामी में 23 भूखंड़ों सिरे चढ़े। इससे नगर परिषद के खजाने में करीब 9 करोड़ 68 लाख 59 हजार रुपए आएंगे। एलआईसी ऑफिस के पास वाणिज्यिक योजना के तहत 25 गुणा 75 साइज का भूखंड 97 लाख रुपए में बिका है। इसी के पास 20 गुणा 75 साइज का एक भूखंड 75 लाख 70 हजार रुपए का तो दूसरा भूखंड 76 लाख रुपए की सर्वाधिक बोली लगाई गई। शिव मंदिर के पास 20 गुणा 60 के तीन भूखंडों की सर्वाधिक बोली लगाई गई। एक भूखंड 51 लाख 51 हजार, 51 लाख 54 हजार व तीसरा भूखंड 51 लाख 55 हजार रुपए की अधिकतम बोली लगाई गई। खास बात यह है कि उक्त भूखंडों की अधिकतम बोली एक ही बोलीदाता की ओर से लगाई गई है। नीलामी के दौरान सभापति गणेशराज बंसल, आयुक्त पूजा शर्मा, उपसभापति अनिल खीचड़, पार्षद सुमित रिणवा, लेखाधिकारी मालचंद शर्मा, करणी सिंह, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
3600 से अधिक आवेदन फार्म हुए जमा
हनुमानगढ़. नगर परिषद की ओर से संचालित आवासीय योजना के तहत आवेदन फार्म जमा करवाने की की अंतिम तिथि मंगलवार को थी। अंतिम तिथि तक टाउन व जंक्शन में 3600 से अधिक आवेदन फार्म जमा हुए। देर शाम छह बजे तक फार्म जमा होने के कारण सूची तैयार नहीं की गई है। लॉटरी के माध्यम से 187 जरुरतमंद लोगों को भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। इनमें से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की श्रेणी वाले लोगों को लॉटरी के माध्यम से 45 स्कवेयर मीटर तक के 104 भूखंड लॉटरी के माध्यम से आवंटन होगा। इसके लिए आवंटनधारी को रिजर्व प्राइस का 50 प्रतिशत जमा करवाना होगा।वहीं निम्न रूप से कमजोर वर्ग को लॉटरी के माध्यम से 83 भूखंडों का आवंटन किया जाएगा। 46 से 75 स्केयर मीटर तक का भूखंड होगा। आवंटनधारी को रिजर्व प्राइस का 80 प्रतिशत देना होगा। उल्लेखनीय है कि जंक्शन स्थित नगर परिषद कार्यालय के पास यह आवासीय योजना स्वीकृत है।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/23-plots-sold-in-auction-for-9-crore-68-lakhs-7027731/
Comments
Post a Comment