Posts

Showing posts from November, 2021

रोटरी क्लब ने करवाया जरूरतमंदों को भोजन

Image
हनुमानगढ़. रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सैन्ट्रल की ओर से मंगलवार को जंक्शन की दुर्गा कालोनी स्थित नेकी की रसोई में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन करवाया गया। रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सैन्ट्रल के अध्यक्ष कमल जैन, सचिव बलजिन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अश्वनी गर्ग सहित समस्त सदस्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर जरूरतमंदों को भोजन करवाया। अध्यक्ष कमल जैन ने बताया कि क्लब द्वारा समय समय पर आमजन की सेवार्थ सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसी श्रंृखला में फूड फॉर ऑल अभियान के तहत क्लब द्वारा जरूरमंद लोगों को भोजन करवाने के उद्देश्य से इस अभियान को चलाया गया है। रोटरी क्लब अध्यक्ष कमल जैन ने कहा कि नेकी की रसोई आमजन को मात्र 10 रुपए के शुल्क पर स्वादिष्ट भोजन करवा रही है जो की सराहनीय है। इस मौके पर क्लब के डॉ. कपूरी लाल गर्ग, डॉ. सतीश नागपाल, सुरेंद्र सैनी, विरेंद्र कुमार गोयल, हरपाल राय गर्ग, हेमन्त गोयल आदि मौजूद रहे। नेकी की रसोई के संचालक समाजसेवी अशोक गर्ग ने आभार जताया। नमन लाईफ केयर व लाडली संस्था ने करवाया जरूरतमंद कन्या का विवाह भादरा. भट्टूकला की अग्रवाल धर्मशाला मे नमन लाईफ केयर संस्था ने लाडली एक...

फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू

Image
फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू - अध्यक्ष पद के लिए नौ फार्म, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के लिए तीन-तीन नामांकन पत्र लेकर गए। हनुमानगढ़. टाउन फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो चुकी है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट मदन पारीक ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नौ फार्म, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामांकन पत्र व्यापारी फर्म के नाम से लेकर गए हैं। बुधवार दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक नामाकंन पत्र जमा होंगे। इसके पश्चात ही नामाकंन पत्रों की जांच होगी और सूची चस्पा होगी। नाम वापसी दो दिसंबर को दोपहर एक बजे तक ले सकते हैं। मतदान पांच दिसंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक फूडग्रेन धर्मशाला में होगा। इसके पश्चात मतगणना होगी। फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू - अध्यक्ष पद के लिए नौ फार्म, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के लिए तीन-तीन नामांकन पत्र लेकर गए। हनुमानगढ़. टाउन फूडग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो चुकी है। चुनाव अधिकारी एडवोकेट मदन पारीक ने ब...

1090 डिग्गियों के अनुदान का रास्ता साफ

Image
1090 डिग्गियों के अनुदान का रास्ता साफ -जिले को ३३४७.३०० लाख रुपए का बजट जारी -३१ मार्च तक निर्माण कार्य पूर्ण करवाने का लक्ष्य हनुमानगढ़. मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत वर्ष २०२१-२२ में जिले में १०९० किसानों के खेतों में डिग्गी बनाने का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इसमें सामान्य श्रेणी के तहत निर्मित डिग्गी व पौंड के अनुदान संबंधी भुगतान के लिए राज्य सरकार ने बजट आवंटन प्रक्रिया पूर्ण कर दी है। जिले में डिग्गी अनुदान के लिए सरकार ने ३३४७.३०० लाख रुपए का बजट जारी किया है। इसमें प्रति किसान को तीन लाख रुपए के हिसाब से अनुदान जारी किया जाएगा। उक्त आवंटित बजट से सामान्य श्रेणी में निर्मित फार्म पौंड एवं डिग्गियों का ूपूरा अनुदान जारी किया जाएगा। इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी के तहत निर्मित डिग्गी एवं फार्म पौंड के टॉपअप अनुदान भी उक्त आवंटित बजट से किया जाएगा। जिले में डिग्गी निर्माण की योजना वर्ष २००१-२००२ में शुरू की गई थी। शुरुआती वर्ष में डिग्गी निर्माण पर ४० हजार का अनुदान दिया गया था। इसके बाद अनुदान राशि दो लाख की गई। ...

शिक्षक सम्मेलनों में छाया रहा पुरानी पेंशन स्कीम और पारदर्शी तबादला नीति का मुद्दा

Image
शिक्षक सम्मेलनों में छाया रहा पुरानी पेंशन स्कीम और पारदर्शी तबादला नीति का मुद्दा - जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलन सम्पन्न, कार्यकारिणी गठित हनुमानगढ़. जिले भर में चल रहे विभिन्न शिक्षक संगठनों के जिला स्तरीय अधिवेशन मंगलवार को सम्पन्न हो गए। इनमें विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। सम्मेलनों में मुख्य रूप से स्थाई एवं पारदर्शी तबादला नीति बनाने, पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने, शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने आदि मुद्दे छाए रहे। साथ ही शिक्षकों के समक्ष बढ़ती चुनौतियों आदि पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन के आखिरी दिन जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधानाचार्यों की बढ़ती भूमिका एवं चुनौतियों पर मंथन हनुमानगढ़. राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (प्रधानाचार्य) का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन टाउन स्थित राउमावि फोर्ट में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन में शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही वर्तमान परिवेश में प्रधानाचार्यों की बढ़ती भूमिका एवं चुनौतियों पर मंथन किया गया। संगठन के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महावीर भाकर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद सर्वसम्मति से जिला इकाई का गठ...

चार को महाअभियान, एक लाख के टीकाकरण का लक्ष्य, 500 से ज्यादा होंगे सेंटर

Image
चार को महाअभियान, एक लाख के टीकाकरण का लक्ष्य, 500 से ज्यादा होंगे सेंटर - डीएचएस की बैठक में टीकाकरण महाअभियान की तैयारियों पर चर्चा - एनजीओ, समाजसेवी संस्थाएं, जनप्रतिनिधियों का लिया जाएगा सहयोग हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका के बीच चिकित्सा विभाग ने कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाना प्रारंभ कर दिया है। इसके तहत चार दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें एक लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिले भर में पहली बार एक साथ 500 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए जाएंगे। इसकी तैयारियों पर मंगलवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में चर्चा की गई। इसमें जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द राज्य के सौ प्रतिशत नागरिकों के वैक्सीनेशन को लेकर गंभीर है। इसलिए जिले में शनिवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन महाभियान का आयोजन किया जाएगा। जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उपस्वास्थ्य केन्द्र सीवीसी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड, सब्जी मण्डी एवं सार्वजनिक स्थानों पर चिकित्सा विभाग की ओर से कोविड-वैक्सीनेशन किया जाएगा। इस का...

संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक को लेकर बढ़ी चिंता

Image
संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक को लेकर बढ़ी चिंता - कोरोना संक्रमण के मामले पुन: बढऩे और नए वैरियंट के खतरे के बीच ग्रामीण ओलंपिक में अधिकाधिक पंजीयन पर बल - संक्रमण के खतरे के चलते खटाई में पड़ सकता है आयोजन - प्रदेश में 50 लाख खिलाडिय़ों की भागीदारी का लक्ष्य हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण का खतरा फिर बढ़ता नजर आ रहा है। नए वैरियंट से तो चिंता बहुत ज्यादा बढ़ गई है। इन सब हालात के बीच ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में भीड़ बढ़ाने के लिए अधिकाधिक पंजीयन कराने का प्रयास निरंतर जारी है। मगर संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक का आयोजन खटाई में पडऩे की आशंका बलवती हो गई है। हालांकि अब तक राजस्थान क्रीड़ा परिषद या खेल विभाग ने संक्रमण के खतरे के बीच ग्रामीण ओलम्पिक के आयोजन को टालने को लेकर कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किया है। इसमें खिलाडिय़ों के भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 नवम्बर निर्धारित है। ऐसे में जिला व उपखंड प्रशासन से लेकर खेल विभाग व शिक्षा विभाग तक अधिकाधिक खिलाडिय़ों के पंजीयन को लेकर प्रयासरत हैं। जिले से गत दिवस तक एक लाख 42 हजार से अधिक खिलाडिय़ो...

उत्तर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

Image
हनुमानगढ़. राज्य स्तरीय अंडर 16 उत्तर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को समारोह पूर्वक एसकेडी यूनिवर्सिटी के किक्रेट खेल मैदान में हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि भादरा के विधायक बलवान पूनिया, अध्यक्षता सीआरपीएफ के आईजी गिरीश चावला ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी देवेंद्र अग्रवाल, पीलीबंगा के पूर्व चेयरमैन सुभाष गोदारा, श्री गुरु गोविंद सिंह चौरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं एसकेडी यूनिवर्सिटी के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा, एसकेडी यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. एसके दास आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा खिलाडिय़ों का परिचय लेकर की गई। स्वागत भाषण देते हुए जिला क्रिकेट संघ के सचिव मनीष धारणिया ने बताया कि राज्य स्तरीय अंडर 16 उत्तर क्षेत्र क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन एक दिसंबर को होगा। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में 3 दिन में कई जिलों के खिलाड़ी अनेकों मैच खेलेंगे। उन्होंने बताया कि जिला क्रिकेट संघ द्वारा एसकेडी विश्वविद्यालय के सहयोग से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जा रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बलवान पूनिया ने खिलाडि...

महिला की हत्या कर लाश से बलात्कार के दोषी युवक को फांसी की सजा

Image
महिला की हत्या कर लाश से बलात्कार के दोषी युवक को फांसी की सजा - जिला एवं सेशन न्यायाधीश हनुमानगढ़ संजीव मागो ने सुनाया फैसला - वारदात के बाद 73 दिनों में आया यह फैसला - पीलीबंगा पुलिस ने सात दिन में कर दिया था चालान पेश हनुमानगढ़. बलात्कार का जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर लाश के साथ दुष्कर्म किया। पीलीबंगा थाना क्षेत्र में 15 सितम्बर 2021 को हुए मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले में सोमवार को जिला एवं सेशन न्यायालय ने दोषी युवक सुरेन्द्र कुमार उर्फ मांडिया को फांसी की सजा सुनाई। खास बात यह है कि पीलीबंगा थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के सात दिन के भीतर ही चालान पेश कर दिया था। न्यायालय ने भी चालान पेश होने के 66 दिन के भीतर ही सुनवाई पूर्ण कर फैसला सुना दिया। राज्य की ओर से लोक अभियोजक उग्रसैन नैण ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार 16 सितम्बर 2021 को 60 वर्षीय विधवा के देवर ने पीलीबंगा थाने में हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि उसके भाई की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है तथा भाभी घर में अकेली रहत...

जिला अस्पताल के बाहर चल रहे धरने का केमिस्ट एसोसिएशन ने किया समर्थन

Image
जिला अस्पताल के बाहर चल रहे धरने का केमिस्ट एसोसिएशन ने किया समर्थन हनुमानगढ़. जिला अस्पताल के बाहर चल रहे धरने के चौथे दिन केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने समर्थन किया। संघर्ष समिति सदस्यों में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के राजेश बंसल, विनोद गोदारा व अन्य केमिस्टों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिला केमिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल टाउन में ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी यह लड़ाई किसी राजनैतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है। उनकी मांग सिर्फ मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को टाउन में रखने की है। उसी के लिए संघर्ष किया जा रहा है। सरकार से मांग है कि मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को टाउन में ही रखा जाए। संघर्ष समिति के देवेन्द्र पारीक ने कहा पूर्व में प्रस्ताव बना था कि राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में ही रखा जाएगा। लेकिन अब सरकार व प्रशासन इससे मुकर रहा है। बेस अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के साथ नवां बाइपास पर शुरू करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन संघर्ष समिति इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। चाहे कितनी ही लंबी ...

महिला की हत्या के बाद शव से किया बलात्कार, दोषी युवक को फांसी की सजा

Image
हनुमानगढ़। बलात्कार का जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव के साथ बलात्कार किया। पीलीबंगा थाना क्षेत्र के गांव दुलमाना में 15 सितम्बर 2021 को हुए मानवता को शर्मसार करने वाले इस मामले में सोमवार को जिला एवं सेशन न्यायालय ने दोषी युवक सुरेन्द्र कुमार उर्फ मांडिया को फांसी की सजा सुनाई है। खास बात यह है कि पीलीबंगा थाना पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज होने के सात दिन के भीतर ही चालान पेश कर दिया था। न्यायालय ने भी चालान पेश होने के 66 दिन के भीतर ही सुनवाई पूर्ण कर फैसला सुना दिया। राज्य की ओर से लोक अभियोजक उग्रसैन नैण ने पैरवी की। प्रकरण के अनुसार 16 सितम्बर 2021 को 60 वर्षीय विधवा के देवर ने पीलीबंगा थाने में हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके भाई की तीन वर्ष पहले मौत हो चुकी है तथा भाभी घर में अकेली रहती थी। उसके कोई संतान नहीं थी। भाभी 15 सितम्बर की रात करीब साढ़े दस बजे उनके घर आई और कहा कि सुरेन्द्र कुमार उर्फ मांडिया (19) पुत्र बंशीलाल निवासी वार्ड दस दुलमाना थोड़ी देर पहले घर में घुस आया था। वह...

तीस को होगी बीबीएमबी की बैठक, राजस्थान को अगले माह मिलने वाले सिंचाई पानी का होगा निर्धारण

Image
तीस को होगी बीबीएमबी की बैठक, राजस्थान को अगले माह मिलने वाले सिंचाई पानी का होगा निर्धारण सिंचाई पानी मिलने से अभी किसान रबी फसलों की बिजाई में जुटे हैं। हनुमानगढ़. भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की बैठक ३० नवम्बर को होगी। इसमें दिसम्बर माह में राजस्थान को मिलने वाले सिंचाई का निर्धारण किया जाएगा। वर्तमान में बारह जनवरी २०२२ तक इंदिरागांधी नहर को तीन में एक समूह में चलाने का रेग्यूलेशन जारी किया गया है। वर्तमान में आईजीएनपी में ७७५० क्यूसेक पानी चलाकर इसे तीन में एक समूह में चलाया जा रहा है। वहीं भविष्य में बांधों में आवक बढऩे पर जनवरी में समीक्षा बैठक करके आगे के रेग्यूलेशन पर चर्चा करने की बात अधिकारी कह रहे हैं। सिंचाई पानी मिलने से अभी किसान रबी फसलों की बिजाई में जुटे हैं। किसान ने जताया एतराज हनुमानगढ़. सतीपुरा निवासी कुलदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह ने जोधपुर डिस्कॉम के एसई और टाउन थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर कृषि कनेक्शन के लिए गुजर रही लाइन की समस्या से अवगत करवाया है। ज्ञापन में प्रार्थी कुलदीप सिंह ने बताया है कि उसकी चक ४१ एनजीसी में जमीन है। प्रार्थी की जमीन ...

धांधली सामने आने पर अब जिम्मेदारों को थमाया नोटिस

Image
धांधली सामने आने पर अब जिम्मेदारों को थमाया नोटिस -ग्राम पंचायत ब्रह्मसर क्षेत्र में विकास कार्य करवाने के दौरान अनियमितता बरतने का मामला -जिला परिषद सीईओ ने तत्कालीन बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित अन्य को किया जवाब-तलब हनुमानगढ़. नियम विरुद्ध तरीके से गांव में विकास कार्य करवाने पर अब जिला परिषद सीईओ ने जिम्मेदारों को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। हाल ही में बीडीओ, ग्राम विकास अधिकारी, तकनीकी सहायक सहित अन्य के नाम नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा गया है। इसमें दो कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को भी नोटिस जारी किया गया है। जिन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर नियम विरुद्ध तरीके से ११ कार्यों की तकनीकी स्वीकृतियां जारी कर दी। तथ्यों व सुबूत के साथ जवाब प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में एकतरफा कार्रवाई करने का उल्लेख नोटिस में किया गया है। प्रकरण के अनुसार जिले की रावतसर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत ब्रह्मसर में मनमाने तरीके से सीसी ब्लॉक सड़क का निर्माण करवाने का मामला गत दिनों सामने आया था। करीब ६९.५० लाख रुपए के कुल १७ कार्यों की जांच में कई तरह की गड़बडिय़ां सामने आई...

महामारी में सेहत संभालने वालों पर अनदेखी की मार

Image
महामारी में सेहत संभालने वालों पर अनदेखी की मार - जिले में किसी भी ब्लॉक में कोविड स्वास्थ्य सहायकों को नहीं मिला पूरा मानदेय - कहीं छह तो कहीं तीन व चार माह की पगार बकाया अदरीस खान @ हनुमानगढ़. महामारी के विकट हालात में संक्रमण से बेखौफ होकर सेवा देने वाले कोविड स्वास्थ्य सहायक अब अनदेखी की मार झेल रहे हैं। रोजगार की आस में कोरोना की परवाह ना करते हुए टीकाकरण, रोगियों के सैंपल, सर्वे व दवा वितरण जैसे कार्य अंजाम देने वाले कोविड सहायक फिलहाल खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। क्योंकि विकट परिस्थितियों में सेवा के बावजूद उनको मानदेय भुगतान के लिए धरना-प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ रहा है। सरकारी अफसरों और नेताओं ने कोविड में बेहतर कामकाज का श्रेय खूब लूटा है। मगर फिल्ड में हजारों चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों, लैब तकनीशियनों आदि के साथ कोविड स्वास्थ्य सहायकों व अन्य कर्मिकों की अच्छी मेहनत से यह सब संभव हुआ। इस स्थिति के बावजूद जब मानदेय भुगतान के लिए कोविड सहायकों को महीनों प्रतीक्षा करनी पड़े तो सरकार व उसके अफसरों की कार्यशैली व संवेदनशीलता पर सवाल खड़े होना लाजिमी है। बढ़ती महंगाई के ब...

बच्चों की सेहत के दृष्टिगत टोमेटो सॉस की जांच के लिए हनुमानगढ़ में चलाया विशेष अभियान

Image
बच्चों की सेहत के दृष्टिगत टोमेटो सॉस की जांच के लिए हनुमानगढ़ में चलाया विशेष अभियान - जिले से अब तक चार ब्रांड के टोमेटो सॉस के भरे जा चुके सैंपल - इस साल विभिन्न पदार्थों के अब तक 40 सैंपल फेल हनुमानगढ़. चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में विक्रय किए जा रहे विभिन्न ब्रांड के टोमेटो सॉस की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निरंतर प्रतिष्ठानों की जांच कर सैंपल लिए जा रहे हैं। जंक्शन स्थित एक दुकान का रविवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने निरीक्षण कर टोमेटो सॉस का एक सैम्पल भरा। इस तरह जिले से कुल चार सैंपल लिए जा चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि बच्चे खासतौर पर विभिन्न फास्ट फूड में टोमेटो सॉस का सेवन करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा दल ने विभिन्न ब्रांड के टोमेटो सॉस के सैम्पल लिए हैं। इससे पहले भी दीपावली के नजदीक रावतसर में एक संस्थान से टोमेटो सॉस का सैम्पल लिया गया था। इन सभी सैम्पल को जांच के लिए जयपुर स्थित फूड लैब में भिजवाया गया है। जिले में निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिले में अगर कहीं पर भी मिलावटी खाद्य सामग्री का ...

फिटनेस को लेकर करना होगा हर वर्ग को जागरूक

Image
- मनोज कुमार गोयल हनुमानगढ़. यहां स्थित श्री खुशाल दास विश्वविद्यालय (एसकेडी यूनिवर्सिटी) में शनिवार को श्री खुशाल दास स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से डायमण्ड ऑफ स्पोट्र्स कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले भर की खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। जिन में स्कूल स्तर पर उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले शारीरिक शिक्षक, खेल शिक्षक एवं खेल संघों और एकेडमी से जुड़े कोच शामिल थे। समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण (एनआईएस) के पूर्व निदेशक एवं खेलो इंडिया के निदेशक डॉ. एसएस रॉय थे एवं विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ के महानिरीक्षक गिरीश चावला, खेल विभाग में संयुक्त सचिव रामबाबू सैनी, माध्यमिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक तेजा सिंह गदराणा, जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, डीओ हंसराज जजेवाल, एडीओ रणवीर शर्मा थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी निदेशक एवं श्रीगुरुनानकदेव चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबू लाल जुनेजा ने की। समारोह में डॉ. एसएस रॉय ने कहा कि जीवन में खेलों का बहुत महत्व है और वर्तमान समय में खेल मात्र नाम कमाने अथवा पैसा कमाने का जरिया नहीं है, अपितू यह जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा...

सीमेंट कंपनी व एजेंसी को देने पड़ेंगे 28 लाख से ज्यादा रुपए

Image
सीमेंट कंपनी व एजेंसी को देने पड़ेंगे 28 लाख से ज्यादा रुपए - जिला उपभोक्ता आयोग ने दिलाई राहत हनुमानगढ़. जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने शुक्रवार को एक सीमेंट कंपनी तथा एजेंसी को 28,48,500 रुपए के भुगतान का आदेश दिया। साथ ही उक्त दोनों को परिवादी को मानसिक परेशानी के लिए 10 हजार रुपए तथा पांच हजार रुपए परिवाद व्यय के रूप में देने का आदेश दिया। आदेश की पालना एक माह में नहीं होने पर निर्णय की तिथि से 9 प्रतिशत साधारण दर से ब्याज देय होगा। इसके अलावा 25 हजार रुपए राज्य उपभोक्ता कल्याण कोष में भी जमा कराने होंगे। उपभोक्ता की ओर से पैरवी अधिवक्ता सोमप्रकाश शर्मा ने की। प्रकरण के अनुसार 14 सितम्बर 2020 को जिला उपभोक्ता आयोग में मलकीत सिंह पुत्र जगरूप सिंह निवासी वार्ड 6 मक्कासर ने एक परिवाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में प्रस्तुत किया था। मामले के अनुसार मलकीत सिंह ने भाईचारा सीमेंट हनुमानगढ़ से अल्ट्राटेक का वेदर प्लस पीपीसी सीमेन्ट छत वास्ते लिया था। इसका इस्तेमाल अपने भूखण्ड 70 गुणा 180 वर्ग में निर्माण के लिए किया। प्रथम तल की छत जून 2020 को लगाई गई। कुछ दिनों बाद 20 जु...

जिले में व्यक्तिगत बीमा क्लेम के 635 प्रकरण पंजीकृत

Image
जिले में व्यक्तिगत बीमा क्लेम के 635 प्रकरण पंजीकृत -सर्वेक्षण कार्य पूर्ण, बीमा क्लेम निर्धारण की कार्यवाही प्रक्रियाधीन हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिले के किसानों के लिए अहम है। कलक्टर नथमल डिडेल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कृषि प्रधान जिले के किसानों को इस योजना का अधिकतम लाभ दिलाने का प्रयास करना चाहिए। जिले में यह योजना वर्ष 2016 से चल रही है। अब भी अगर बीमा कंपनी, बैंक, कृषि विभाग, राजस्व विभाग या किसान की ओर से फसल बीमा को लेकर कोई कमियां रह जाती है तो यह स्थिति ठीक नहीं है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जिला स्तरीय निगरानी समिति व जिला स्तरीय शिकायत निराकरण समिति की बैठक के दौरान कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि फसल बीमा योजना का प्रचार-प्रसार कर दिए गए प्रावधान अनुसार जिले के पात्र कृषकों का अधिक से अधिक संख्या में फसल बीमा कर कृषकों को लाभान्वित करें। कलक्टर ने अधिकृत फसल बीमा कंपनी एआईसी के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया है कि गत मौसम की मध्यावस्था में हुए नुकसान के अनुपात में पंजीकृत खरीफ 2020 व खरीफ 2021 के लंबित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही कर पात्र...

बॉर्डर पर बीएसएफ की सख्ती तो पंजाब के स्मगलर इधर आने की ताक में

Image
बॉर्डर पर बीएसएफ की सख्ती तो पंजाब के स्मगलर इधर आने की ताक में - पीसी में पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस रूपिन्द्र सिंह बोले - तस्करी के प्रकरणों में तह तक जाकर पड़ताल का सतत प्रयास हनुमानगढ़. बॉर्डर एरिया में बीएसएफ की सख्ती व चौकसी के चलते पंजाब के तस्कर इधर आने की ताक में हैं। इसलिए यहां पुलिस को सतर्क रहने की जरूरत है। यह बात पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस रूपिन्द्र सिंह ने शनिवार को डीएसपी कार्यालय में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पंजाब क्षेत्र में कहा जाता है कि राजस्थान से नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है। यहां पंजाब क्षेत्र के लिए वही बात कही जाती है। मगर यह सब ऐतिहासिक तथ्य हैं। अब मोबाइल-इंटरनेट के जमाने में सारी सीमाएं टूटी हैं तथा तस्करी के तौर-तरीके भी बदले हैं। पंजाब में पकड़े गए तस्करी के कई मामलों के तार यहां तक मिले हैं, वहीं यहां पकड़े गए मामलों के तार पंजाब तक पहुंचे हैं। दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर सामंजस्य है। इससे जांच-पड़ताल शीघ्रता से संभव हो रही है। चिट्टे की तस्करी के मामलों में नाईजीरियन गैंग की संलिप्तता व उनकी धरपकड़ के सवाल पर आईजी सिंह ने...

प्लेटलेट्स कम पड़ी तो लगाया रक्तदान शिविर

Image
- मनोज कुमार गोयल हनुमानगढ़ ञ्च पत्रिका. वर्तमान में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप है, प्लेटलेट्स और खून की कमी हो रही है। इस पर रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सैन्ट्रल की युवा इकाई रोट्रैक्ट क्लब के युवाओं द्वारा शुक्रवार को जंक्शन लाइफ लाइन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। रोटरी क्लब के कोषाध्यक्ष अश्वनी गर्ग 'आशुÓ की अध्यक्षता में लगे शिविर में प्लेटलेट्स दान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। क्लब के अध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि क्लब हमेशा लोगों को सामाजिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता रहा है, आगे भी करता रहेगा। प्रोजेक्ट चैयरमैन निखिल असीजा ने बताया कि रोटै्रक्ट क्लब द्वारा आयोजित शिविर में रक्तदान करने वाले दानियों के स्वास्थ्य की चार महत्वपूर्ण जांच भी की गई। शिविर में 25 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर नवनीत खत्री, पारस गर्ग, निखिल असीजा, ग्रवित, मनीष सोनी, योगेश मित्तल, गजेंद्र दाधीच, लक्की बंसल आदि मौजूद थे। रक्तदान शिविर कल गोलूवाला. ग्राम पंचायत कान्हेवाला के चक दो एचडीपी में श्री श्याम मन्दिर धर्मशाला में रविवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शंक...

वर्दी में शाबाशी मिले केवल अफसर को, मगर प्रयास हमेशा सबके

Image
वर्दी में शाबाशी मिले केवल अफसर को, मगर प्रयास हमेशा सबके - पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस ने सायबर सैल लैब का किया उद्घाटन हनुमानगढ़. वर्दी में शाबाशी केवल अफसर को मिलती है। मगर हर कार्य की कामयाबी के पीछे सामूहिक प्रयास होते हैं। पूरी टीम की मेहनत होती है। पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस रूपिन्द्र सिंह ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सायबर सैल लैब के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। सुसज्जित लैब का अवलोकन कर आईजी सिंह ने एसपी सहित पूरी टीम की सराहना की। इस दौरान एसपी प्रीति जैन ने सायबर सैल में कार्यरत पुलिसकर्मियों के कामकाज तथा महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे में उनकी प्रशंसनीय भूमिका की जानकारी दी। सायबर सैल इंचार्ज एचसी वाहे गुरु व अभय कमांड के केन्द्रप्रताप सिंह की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। आईजी सिंह ने सायबर सैल के पुलिसकर्मियों को निरंतर बेहतर कामकाज के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सायबर सैल के एचसी रिछपाल सिंह तथा एफसी सुभाष सिंह, हर्षवद्र्धन सिंह, मनोहरलाल, रवि सिंह, प्रमोद कुमार व कमलजीत सिंह और आईएफसी सीता मौजूद रहे। साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी भी मौज...

चोरीशुदा तीन मोटर साइकिलें व सड़क किनारे छिपाई गई नम्बर प्लेट बरामद

Image
चोरीशुदा तीन मोटर साइकिलें व सड़क किनारे छिपाई गई नम्बर प्लेट बरामद - मोबाइल फोन छीनने के आरोपी से बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा - आरोपी को भिजवाया जेल हनुमानगढ़. जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार को मोबाइल फोन छीनने के आरोप में गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर चोरीशुदा तीन मोटर साइकिलें बरामद की। साथ ही संगरिया रोड पर एक जगह सड़क किनारे छिपाकर रखी गई कई नम्बर प्लेटें भी पुलिस ने जब्त की। वारदात में इस्तेमाल मोटर साइकिल तथा छीना गया मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस तरह पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल चार बाइक बरामद कर ली है। बरामदगी के बाद रिमांड अवधि समाप्त होने पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राजब अली उर्फ राजा (31) पुत्र इलियास खान निवासी 22 एनजीसी पीरकामडिय़ा हाल रूपनगर टाउन को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भिजवा दिया गया। गौरतलब है कि 22 नवम्बर को कमल प्रभात पुत्र मंगा सिंह निवासी दो केएनजे आबादी ने जंक्शन थाने में मामला दर्ज कराया था। उसने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि 22 नवम्बर को वह सुबह करीब 9 बजे अपने घर से पैदल काम पर जा रहा था। चाणक्य क्लासेज के पास बाइक पर पीछे से आया...

कैंप लगाकर मुआवजा देने की मांग

Image
कैंप लगाकर मुआवजा देने की मांग हनुमानगढ़. भारतमाला एनएच 754 के संघर्ष समिति के सदस्यों ने जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बैंक लोन केसीसी की शेष बची जमीन पर शिफ्ट करने व कैम्प लगाकर मुआवजा भुगतान करने की मांग को लेकर कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। समिति अध्यक्ष दलीप छिम्पा व प्रवक्ता सुरेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में सभी कलक्टर से मिले। इससे पूर्व हुई बैठक में समस्त किसानों ने बुधवार को कब्जा अधिकरण के दौरान चौटाला में किसानों के साथ की गई मारपीट एवं किसान नेता राकेश फगेडिय़ा के साथ किए गए दुव्र्यवहार पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। साथ ही सभी किसानों ने तय किया कि राजस्थान के अधिक से अधिक किसान हरियाणा जाकर किसानों के आंदोलन का समर्थन करेंगे। ज्ञापन में बताया है कि इस समय बंैक किसानों को केसीसी की पूरी राशि भरवाकर दुबारा केसीसी बनवाने के लिए मजबूर कर रहा है। इसमें किसानों को अत्यधिक खर्चा व समय लगेगा जबकि पूर्व में कलक्टर ने आश्वस्त किया था कि किसी भी किसान को केसीसी दुबारा नहीं बनवानी पड़ेगी। इसके साथ हनुमानगढ़ तहसील में भी संगरिया के उपखण्ड अधिकारी द्वारा शिविर लगाकर किसानों को दिए...

मंडियों के विकास के लिए सरकार के खजाने से निकला पैसा,सरकार ने स्वीकृत किए 3.30 करोड़

Image
मंडियों के विकास के लिए सरकार के खजाने से निकला पैसा,सरकार ने स्वीकृत किए 3.30 करोड़ -नई सब्जी मंडी के विकास को लेकर राशि मंजूर हनुमानगढ़. कृषि उपज मंडी समिति हनुमानगढ़ के विकास के लिए राज्य सरकार ने ३.३० करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। बजट स्वीकृति प्राप्त होने पर अब नवां बाइपास पर नई फल सब्जी मंडी परिसर में कार्यालय भवन, कैंटीन, कियोस्क, प्याऊ, शौचालय, चेक पोस्ट, आधुनिक प्रवेश द्वार, सामान्य पिड आदि का निर्माण करवाया जाएगा। बजट जारी होने से नई सब्जी मंडी के शिफ्ट होने का रास्ता भी साफ हुआ है। कृषि ऊपज मंडी समिति के सचिव सीएल वर्मा ने सोलह जून २०२१ को उक्त विकास कार्यों का प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए कृषि विपणन विभाग के निदेशक को भिजवाया था। इसके करीब पांच महीने बाद अब विभाग स्तर पर बजट स्वीकृति जारी की गई है। इससे भविष्य में मंडी विकास को गति मिल सकेगी। जंक्शन मंडी के अलावा टाउन मंडी में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। नवीन सब्जी मंडी में ६० लाख की लागत से चार दिवारी का निर्माण कार्य पूर्ण करवा दिया गया है। अब इसमें सभी सडक़ें आदि का निर्माण करवाने का कार्य बच जाएगा। इसके लिए करीब तीन करो...

हनुमानगढ़ जिले में तकनीकी शिक्षा संस्थानों को लग रहा ताला !

Image
- मनोज कुमार गोयल हनुमानगढ़. केन्द्र सरकार स्किल इंडिया अभियान चला कर युवाओं में दक्षता लाने के लिए कार्य करने का दावा कर रही है लेकिन जिले में तकनीकी शिक्षा (टेक्नीकल एज्युकेशन) की जो स्थिति है, वह अच्छी नहीं है। जिले में युवा वर्ग में तकनीकी शिक्षा के प्रति मोहभंग हो रहा है। यही वजह है कि जिले में तकनीकी संस्थान तेजी से बंद हो रहे हैं। तकनीकी शिक्षा एज्युकेशन संस्थाओं में युवाओं का प्रवेश बहुत तेजी से कम हुआ है। नतीजा यह हुआ है कि जिले का एकमात्र इंजीनियरिंग कॉलेज बंद हो गया और पांच डिप्लोमा कॉलेज बंद हो गए हैं। यही स्थिति जिले में आईटीआई की है। तीन वर्ष में जिले में एक भी नई निजी आईटीआई नहीं खुली है बल्कि डेढ़ दर्जन के करीब बंद हो गई हैं। हनुमानगढ़ जिले में सात डिप्लोमा टेक्नीकल एज्युकेशन इंस्टीट्यूट करीब डेढ दशक के दौरान खुले थे। इनमें सबसे पहले यहां वर्ष 2007 में श्रीदेवी महिला पॉलीटेक्नीकल एज्युकेशन संस्थान खुला था। इसके बाद हनुमानगढ़ टाउन में गजानंद सर्राफ इंजीनियरिंग एज्युकेशन संस्थान, जीआर ढाका टेक्नीकल एज्युकेशन संस्थान, भादरा में विवेकानंद टेक्नीकल एज्युकेशन संस्थान एवं ...

हनुमानगढ़ जिले में संक्रमण घटने-बढऩे पर टिकी टीकाकरण की रफ्तार

Image
हनुमानगढ़ जिले में संक्रमण घटने-बढऩे पर टिकी टीकाकरण की रफ्तार - कोरोना संक्रमण कम हो जाने पर लोगों में कम दिखती है टीकाकरण के प्रति रुचि - चिकित्सा विभाग को करना पड़ता है अतिरिक्त प्रयास - संक्रमण बढऩे के बाद तो कतार लगाकर टीकाकरण हनुमानगढ़. कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार भी एक तरह से कोरोना संक्रमण के मामले घटने-बढऩे पर टिकी हुई सी लगती है। जब कोरोना संक्रमित केस बढ़ जाते हैं तो लोगबाग टीकाकरण के प्रति अतिरिक्त जागरुकता दिखाने लगते हैं। केन्द्रों पर कतार लगाकर टीके लगवाते हैं। आवंटित डोज की तुलना में केन्द्रों पर इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती है कि व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस तक बुलानी पड़ जाती है। मगर जब कोरोना संक्रमण के मामले बहुत कम हो जाते हैं तो टीकाकरण को लेकर उतनी जागरुकता व गंभीरता नहीं दिखती। ऐसे में चिकित्सा विभाग को भी टीकाकरण के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ते हैं। अब तक कोरोना की दोनों लहर और टीकाकरण के आंकड़े देखे जाए तो जिले में लगभग यही स्थिति सामने आती है। पिछले सप्ताह तक जिले में पहली डोज लगवा चुके लोगों में से निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद भी दूसरी डोज नहीं लगवा...

प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने सरकारी दफ्तरों का जाना हाल,निरीक्षण में आठ राजपत्रित अधिकारी व बीस कर्मचारी अनुपस्थित मिले

Image
प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने सरकारी दफ्तरों का जाना हाल,निरीक्षण में आठ राजपत्रित अधिकारी व बीस कर्मचारी अनुपस्थित मिले हनुमानगढ़. प्रशासनिक सुधार विभाग के शासन उप सचिव एवं अतिरिक्त निदेशक (निरीक्षण) भंवर सिंह सोलंकी के नेतृत्व में राज्य स्तरीय निरीक्षण दल ने जिले के सरकारी दफ्तरों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरकारी कार्यालयों में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की हाजिरी रजिस्ट्रर जांचने पर आठ राजपत्रित अधिकारी व बीस कर्मचारी अनुपस्थित मिले। टीम में सर्व अनुभागाधिकारी मांगी लाल मीना, निरीक्षण अधिकारी विष्णु दत्त शर्मा, मोहम्मद वकील व राहुल कुमार मीना शामिल थे। सभी सदस्यों ने बुधवार सुबह 9:40 से 10 बजे तक जिला मुख्यालय स्तर/ उपखंड एवं तहसील स्तर के विभिन्न सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। भंवर सिंह सोलंकी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान 69 कार्यालयों की उपस्थिति पंजिका मौके पर जब्त की गई। इन कार्यालयों के कुल 84 राजपत्रित अधिकारियों में से 8 अधिकारी एवं 333 अराजपत्रित कर्मचारियों में से 20 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रतिशत की दृष्टि से 9.52 प्रतिशत राजपत्रित अधिकारी एवं 6 प्रतिशत ...

पूर्व पार्षद सेवाराम नागर पर मंदिर की शिवलिंग उखाडऩे का आरोप, मांगी माफी तो हुआ समझौता

Image
हनुमानगढ़. टाउन थाने के समक्ष विहिप बजरंग दल व सर्व समाज की ओर से मंगलवार को रोष प्रकट किया गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कल्याण भूमि मार्ग स्थित दुर्गा मंदिर में लगे शिवलिंग को पूर्व पार्षद सेवाराम नागर उखाड़कर ले गया। इस संबंध में मंदिर के पुजारी अनिल शर्मा ने टाउन थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर परिवाद भी सौंपा। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद पुलिस प्रशासन की मध्यस्थता पर दोनों पक्षों में समझाइश हुई। वार्ता में आरोपी द्वारा किये गए उक्त कृत्य के लिये सर्व समाज से माफी मांगने, आगामी चुनाव होने तक उक्त कार्यकारिणी निष्प्रभावी रहने, पुन: विधी विधान से सम्मान शिव परिवार की प्रतिष्ठा करने, हर धर्मिक कार्य में 5 पुजारी की सहभागिता रखने पर सहमति बनी। विहिप बजरंग दल के प्रान्त सह संयोजक आशीष पारीक ने बताया कि उक्त मामले में पुलिस के ढीले रवये के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। आशीष पारीक ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे मामले बढ़ रहे हैं क्योंकि पुलिस निष्क्रिय रहती है। समझाइश के दौरान उपसभापति अनिल खीचड़, कांग्रेस पार्षद मनोज सैनी, भूपेंद...

नशीली गोलियों की बरामदगी मामले में फरार चल रहे आरोपी पार्षद को किया गिरफ्तार

Image
खुंजा क्षेत्र के वार्ड नंबर चार से निर्वाचित पार्षद को भेजा जेल नशीली गोलियों की बरामदगी मामले में फरार चल रहे आरोपी पार्षद को किया गिरफ्तार गोलियों की बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गोलूवाला पुलिस ने जंक्शन के खुंजा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड नंबर चार का पार्षद है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश सुथार ने बताया कि गत माह नशीली गोलियों के साथ एनडीपीएस मामले में आरोपी अल्लादित्ता उर्फ दीतू निवासी जंडावाली को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने हनुमानगढ़ जंक्शन के वार्ड चार निवासी जसवरण उर्फ स्वर्ण सिंह (70) पुत्र चानण सिंह जाति कम्बोज सिख से गोलियां खरीदना बताया था। तब से आरोपी जसवरण उर्फ स्वर्ण सिंह फरार चल रहा था। अब पुलिस ने उसके जंक्शन स्थित वार्ड से गिरफ्तार किया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है आरोपी पार्षद भाजपा की टिकट पर वार्ड नंबर चार से निर्वाचित हुआ है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर में इसकी काफी चर्चा रही। क्षेत्र में नशीली गोलि...

जल संसाधन विभाग के 56 अभियंताओं को मिली पदोन्नति

Image
जल संसाधन विभाग के 56 अभियंताओं को मिली पदोन्नति -शिवचरण रैगर एक्सईएन से एसई तथा सहीराम यादव एईएन से एक्सईएन बने -पदोन्नति मिलने पर कार्यालय में खुशी का माहौल रहा हनुमानगढ़. राज्य सरकार ने प्रदेश में जल संसाधन विभाग में कार्यरत कई अभियंताओं को पदोन्नति दी है। इसमें २२ अधिशाषी अभियंताओं को अधीक्षण अभियंता पद तथा ३४ सहायक अभियंताओं को अधिशासी अभियंता पद पर पदोन्नति दी गई है। हनुमानगढ़ कार्यालय में कार्यरत शिवचरण रैगर को अधिशासी अभियंता से अधीक्षण अभियंता तथा सहायक अभियंता सहीराम यादव को अधिशाषी अभियंता पद पर पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति मिलने पर कार्यालय में खुशी का माहौल रहा। स्टॉफ ने पदोन्नति पाने वाल अभियंताओं को मिठाईयां खिलाई। राजस्थान अभियांत्रिकी सेवा एवं अनुसंधान अधिकारी सिंचाई शाखा नियम १९५४ के अंतर्गत विभागीय पदोन्नति समिति की हुई बैठक में उक्त अभियंताओं को पदोन्नति देने की अनुसंशा की गई थी। इसके बाद राज्य सरकार ने पदोन्नति की फाइल पर मोहर लगाते हुए सूची जारी की है। source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/56-engineers-of-water-resources-department-got-promotion-71...

अपराध में आगे बढ़ रहा प्रदेश, किसान आत्महत्या करने को मजबूर

Image
मनोज कुमार गोयल हनुमानगढ़. / नोहर. प्रदेश महिला अपराध में नंबर एक तो बाल अपराध में नंबर पांचवें पर पहुंच गया है। किसान आत्महत्या कर रहा है। किसान के बेटे घाटे का सौदा बनी खेती को छोड़कर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। राज्य व केन्द्र सरकार पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी सुप्रीमो नागोर सांसद हनुमान बेनीवाल ने यह विचार नोहर जाट समाज भवन में सभा को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, लचर कानून व्यवस्था की यह भयावह तस्वीर कांग्रेस व भाजपा के अंदरूनी गठबंधन का परिणाम है। दोनों दलों के नेताओं ने मिलकर प्रदेश को लूटा है। आरएलपी सुप्रीमो ने अशोक गहलोत सरकार पर वसुंधरा के शासन में किए गए कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए माथुर आयोग गठन जैसे निर्णयों को राजनीतिक ढकोसला करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकारों ने किसानों पर गोलियां चलाने के अलावा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि आरएलपी का एजेंडा अपराध मुक्त राजस्थान, निशुल्क बिजली, टोल मुक्त सड़कें, मजबूत लोकायुक्त का गठन कर आमजन को राहत देना है। सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा ...

मेडिकल कॉलेज के साथ हो ५०० बेड का अस्पताल

Image
मेडिकल कॉलेज के साथ हो ५०० बेड का अस्पताल - जंक्शन के व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़. मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल बचाओ संघर्ष समिति हनुमानगढ़ जंक्शन ने सोमवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर को निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज के साथ 500 बैड के प्रस्तावित हॉस्पिटल के संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राज्य सरकार की ओर से जिला हनुमानगढ़ में राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू किया जा चुका है। 500 बैड का अस्पताल भी प्रस्तावित है। उक्त निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज व हॉस्पीटल के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। आवागमन के लिए साधन व पार्किंग के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध है। प्रस्तावित हॉस्पिटल की दूरी टाउन व जंक्शन के नागरिकों के लिए बराबर है। टाउन क्षेत्र के कुछ लोग निहित स्वार्थाे की पूर्ति हेतु व अपने राजनैतिक हित साधने हेतु लोगों को भ्रामित करके टाउन में संचालित हॉस्पीटल को जंक्शन में शिफ्ट होने का मुद्दा उठाकर आन्दोलन करने हेतु उकसा रहे है तथा अनावश्यक रूप से बाजार बंद करवाकर आमजनता को परेशान किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में जयपाल जैन, भगवानदास बंसल, सुभाष नारंग, प्यारेलाल बंसल, ...

हनुमानगढ़ में बाइक सवारों ने छीने राह चलते लोगों के मोबाइल फोन

Image
हनुमानगढ़ में बाइक सवारों ने छीने राह चलते लोगों के मोबाइल फोन - जंक्शन क्षेत्र में वारदात हनुमानगढ़. जंक्शन की शंकर कॉलोनी के पास पैदल जा रहे युवक से अज्ञात बाइक सवार ने मोबाइल फोन छीन लिया। सूचना पर पुलिस ने मौका मुआयना किया। कमल प्रभात (18) पुत्र मंगा सिंह निवासी दो केएनजे आबादी ने बताया कि वह सोमवार सुबह करीब 9 बजे पैदल दुकान जा रहा था। चाणक्य क्लासेज के सामने वार्ड 19 में पहुंचा तो पीछे से एक जना बाइक पर आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर भाग गया। बाइक के पीछे लाल अक्षरों में नो टेंशन लिखा हुआ था। सूचना मिलने पर जंक्शन थाने से एएसआई जय सिंह व कांस्टेबल महंगा सिंह मौके पर पहुंचे। आसपास के मकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांची। युवक ने मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस थाने में परिवाद सौंपा है। रविवार को जंक्शन में शिव कुटिया रोड पर भी बाइक सवार अज्ञात जने ने मोबाइल फोन छीनने की वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में मोबाइल फोन मालिक की ओर से ऑनलाइन मुकदमा दर्ज करवाया गया। नवीन पुत्र बाबूलाल रेगर निवासी सेक्टर 12, पुरानी खुंजा का आरोप है कि वह रविवार सुबह मोबाइल फोन पर बात...

पैसे दो डिग्री लो, अब तक दर्जनों फर्जी, कई लग गए फर्जी डिग्री से नौकरी भी

Image
पैसे दो डिग्री लो, अब तक दर्जनों फर्जी, कई लग गए फर्जी डिग्री से नौकरी भी - पैसे देकर प्रदेश के बाहर के विश्वविद्यालयों की फर्जी डिग्री लाकर देने का हो रहा हनुमानगढ़ में भंडाफोड़ - जीजा-साली के विवाद में की गई शिकायतों से खुल रहा डिग्रियों का फर्जीवाड़ा - टाउन की अध्यापिका के राजसमंद में गिरफ्तारी मामले में अब तक दो दलाल आए पकड़ में हनुमानगढ़. पढ़ाई में सिर खपाने की क्या जरूरत है। बस, पैसे दो और डिग्री लो। फिर उनके आधार पर कहीं भी सरकारी-प्राइवेट नौकरी हासिल कर लो, कौन पकड़ेगा। फर्जी मार्कशीट व डिग्री-डिप्लोमा बेचने वाले कुछ ऐसी ही लुभावनी विज्ञापननुमा भाषा का इस्तेमाल कर धंधा चलाते हैं। मगर यह भूल जाते हैं कि फर्जीवाड़ा तो आखिर फर्जीवाड़ा है, जाने कब सामने आ जाए और हालत पतली कर दे। फिलहाल जिले व आसपास के इलाके में रहने वाले दर्जनों लोगों की हालत ऐसी ही हो रही है। दरअसल, दस्तावेजों में फर्जीवाड़े से अध्यापिका की नौकरी हासिल करने के मामले की जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है, डिग्रियों में खेला सामने आ रहा है। आरोपी अध्यापिका ने फर्जी डिग्री उपलब्ध कराने वालों के नाम पुलिस को बत...

...फिर वंचित हो गया मंत्रिमंडल में सहभागिता से हनुमानगढ़

Image
हनुमानगढ़./श्रीगंगानगर. राज्य की अशोक गहलोत सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार रविवार को हो गया। लेकिन, इसमें श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिले को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया। ऐसे में दोनों जिलों में कांग्रेसियों में निराशा रही। हालांकि श्रीकरणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर और हनुमानगढ़ विधायक चौधरी विनोद कुमार मंत्रिमंडल में जगह पाने के प्रबल दावेदार थे। लेकिन तवज्जो नहीं मिली। श्रीगंगागर जिले में छह विधानसभा सीटें है। इसमें सादुलशहर और श्रीकरणपुर से कांग्रेस विधायक है जबकि श्रीगंगानगर के निर्दलीय विधायक का गहलोत सरकार को समर्थन है। वहीं अनूपगढ़, रायसिंहनगर और सूरतगढ़ में भाजपा के विधायक है। पंजाबी कोटे की भी अनदेखी श्रीगंगानगर जिला पंजाबी बाहुल्य क्षेत्र के कारण भी मंत्रिमंडल में एक मंत्री के लिए अब तक अघोषित कोटा रहा है। पिछली वसुंधरा सरकार में श्रीकरणपुर से सुरेन्द्रपालसिंह टीटी राज्य मंत्री रहे। इससे पहले कुन्नर भी राज्य मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान सरकार के गठन के साथ ही कुन्नर को फिर से मंत्री बनाने के कयास लगाए जाने लगे। लेकिन, ये फिलहाल कयास ही है। गौरतलब है कि श्रीकरणपुर सीट...

आबकारी पुलिस दल पर हमले के आरोप में एक और गिरफ्तार

Image
आबकारी पुलिस दल पर हमले के आरोप में एक और गिरफ्तार - आबकारी पुलिस व ग्रामीणों ने परस्पर दर्ज कराए थे मामले हनुमानगढ़. आबकारी दल पर 13 जुलाई को फायरिंग एवं हमले के आरोप में टाउन पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। यह इस मामले में छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले 18 जुलाई को पांच जनों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार बूटा सिंह पुत्र गोविन्द सिंह निवासी डबलीवास मोलवी को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आबकारी पुलिस एवं गांव गंगागढ़ के ग्रामीणों ने फायरिंग व मारपीट को लेकर परस्पर मामले दर्ज कराए थे। आबकारी दल पर हमले के आरोप में 18 जुलाई होशियार सिंह उर्फ सिकंदर पुत्र सतनाम सिंह, बलविन्द्र सिंह उर्फ बिन्दू पुत्र गुरदीप सिंह, गुरदीप सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र ढोला सिंह, सन्नी उर्फ सलविन्द्र सिंह पुत्र भगवान सिंह सभी निवासी गांव गंगागढ़ तथा नानक सिंह पुत्र जंगीर सिंह निवासी श्रीनगर को गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि गंगागढ़ क्षेत्र में हथकढ़ शराब के खिलाफ कार्रवाई के लिए गई आबकारी पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच फायरिंग व मारपीट को लेकर 13 जुलाई को परस्पर मामले दर्ज करवाए गए ...