सख्ती बरती तो दूर सुस्ती, अब रिकॉर्ड तादाद में दिखाएंगे दमखम
सख्ती बरती तो दूर सुस्ती, अब रिकॉर्ड तादाद में दिखाएंगे दमखम - निरंतर निगरानी व सख्ती के चलते ग्रामीण ओलंपिक में जिले से 37 हजार से अधिक पंजीयन - शिक्षा विभाग की विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों की उपस्थिति कम, मगर अब पंजीयन रिकॉर्ड संख्या में हनुमानगढ़. शिक्षा विभाग की इन दिनों जिला स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिताएं चल रही हंै। इसमें खिलाड़ी व टीम अपेक्षा के अनुरूप संख्या में शामिल नहीं हो रहे हैं। क्योंकि विद्यालय प्रबंधन पर खिलाडिय़ों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर कोई जवाबदेही तय नहीं की गई है। कोई खेले तो अच्छा और ना खेले तो भी अच्छा। मगर जल्द शुरू होने वाले ग्रामीण ओलम्पिक को लेकर यह स्थिति कतई नहीं है। इसमें खिलाडिय़ों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर खेल तथा शिक्षा विभाग से लेकर प्रशासन तक की जिम्मेदारी तय की गई है। इस कार्य में सुस्ती बरतने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है। जिला कलक्टर से लेकर तमाम एसडीएम वगैरह निरंतर खिलाडिय़ों के अधिकाधिक पंजीयन को लेकर मातहत अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। इस पर कड़ी नजर रखे हुए हैं। यही वजह है कि ज...