नरमा-कपास की फसल में विल्ट की आ सकती है समस्या

असमान वर्षा व नहरी पानी की कमी के चलते आने वाले दिनों में नरमा-कपास की फसल में विल्ट की आ सकती है समस्या
हनुमानगढ़. असमान वर्षा व नहरी पानी की कमी के चलते आने वाले दिनों में नरमा-कपास की फसल में विल्ट की समस्या आ सकती है। समय पर फसल का प्रबंधन नहीं करने पर नुकसान हो सकता है। इसे लेकर फील्ड स्टॉफ को तकनीकी जानकारी दी जा रही है। कृषि विभाग के उप निदेशक दानाराम गोदारा ने बैठक करके फील्ड स्टॉफ को नरमा-कपास की फसल की निगरानी करने की बात कही है। किसानों को तकनीकी सलाह देने को लेकर कोर कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। कृषि अधिकारी बलकरण सिंह, रविंद्र गोदारा, सुरेश कुमार व ओम प्रकाश पूनियां, कृषि पर्यवेक्षक जगदीश दूधवाल आदि मौजूद रहे। फसल में पोषक तत्वों की कमी दूर करने को लेकर किसानों को जागरूक किया जा रहा है। उप निदेशक ने पूरी टीम को सक्रिय रहकर खेतों में निगरानी करने की बात कही है।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/due-to-uneven-rainfall-and-lack-of-canal-water-there-may-be-a-problem-7037058/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष