Posts

Showing posts from June, 2021

हमारे पानी के हिस्से में मार रहे 'डंडी', जनता में विरोध का उबाल

Image
हमारे पानी के हिस्से में मार रहे 'डंडी', जनता में विरोध का उबाल -तय हिस्से के अनुसार भी राजस्थान को नहीं मिल रहा पानी हनुमानगढ़. बीबीएमबी स्तर पर राजस्थान की नहरों में लगातार पानी घटाने का प्रयास जारी है। बांधों का लेवल नीचे जाने की दलील देकर बीबीएमबी चेयरमैन राजस्थान के हिस्से में कटौती करने की बात भले कह रहे हैं। लेकिन राजस्थान को शेयर के अनुसार पानी दिलाने में पूरा सिस्टम नाकाम हो रहा है। हालात ऐसे हो रहे हैं कि बीबीएमबी की ओर से जितना शेयर प्रदेश के लिए निर्धारित किया हुआ है, उतना पानी भी राजस्थान को नसीब नहीं हो रहा। क्योंकि राजस्थान के शेयर में लगातार डंडी मारा जा रहा है। पानी के आंकड़े देखेंगे तो बीबीएमबी की ओर से निर्धारित शेयर के अनुसार राजस्थान को २१ से ३० जून तक आरडी ४९६ पर ६४९५ क्यूसेक मिलना था। परंतु पिछले आठ दिनों में कभी भी पूरा पानी राजस्थान क्षेत्र में प्रवाहित नहीं हुआ। नहरी पानी में कमी का खमियाजा हमारे प्रदेश के किसान लगातार भुगत रहे हैं। विडम्बना ही कहेंगे कि पंजाब व हरियाणा की इंदिरागांधी नहर में करीब एक माह से सिंचाई पानी चलाया जा रहा है। वहीं पौंग ब...

हनुमानगढ़ में प्रदूषण के खिलाफ मुखर हुए लोग,कलक्ट्रेट घेर जताया रोष

Image
हनुमानगढ़ में प्रदूषण के खिलाफ मुखर हुए लोग,कलक्ट्रेट घेर जताया रोष -समस्या समाधान नहीं होने पर सात दिन बाद चक्काजाम की चेतावनी हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों का अपशिष्ट खुले में प्रवाहित करने से नागरिकों में रोष है। फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं व कैमिकल युक्त पानी से आमजन में फैल रही बीमारियों के विरोध में लोगों ने बुधवार को कलक्ट्रेट का घेराव किया। नागरिकों ने कहा कि नहर के नजदीक अपशिष्ट जमा होने से हमेशा नहर में इस जहरीले पानी के मिलने की आशंका रहती है। बार-बार मांग करने के बावजूद जिला प्रशासन की ओर से समस्या का समाधान करने में ढुलमुल रैवया अपनाया जा रहा है। खुंजा क्षेत्र के लोगों ने विरोधस्वरूप रोष मार्च निकाला। सभी चमकौर सिंह पार्क व सांसी धर्मशाला के पास एकत्रित हुए। नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। तहसीलदार दानाराम को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत करवाया। इससे पूर्व नागरिकों ने प्रदूषण फैला रहे फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ कार्रवाई कर रीको क्षेत्र में ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शीघ्र करने की मांग रखी। प्रदूषण के खिलाफ पत्रिक...

नहरों की क्षमता बढ़ी मगर कच्चे खाले होने से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ

Image
नहरों की क्षमता बढ़ी मगर कच्चे खाले होने से किसानों को नहीं मिल रहा लाभ -जायका की बैठक में बीके अध्यक्षों ने रखी समस्याएं हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर जंक्शन के सिद्धमुख हॉल में मंगलवार को जायका की बैठक हुई। इसमें बीके अध्यक्षों सहित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। डिग्गियों व पाइप लाइन पर सब्सिडी देने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। वितरिका चैयरमैन विनोद कड़वासरा में विभाग से किसानों को लोकल फैक्ट्री में बनने वाली पाइप किसानों को उपलब्ध करवाने की मांग करते हुए कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण तो होगा साथ ही पाइप भी कम दरों पर उपलब्ध होगी। हरदीप सिंह ने बताया कि जायका ने नहरों को पक्का करने के लिए अनुदान अनुमत किया था, उसी की तर्ज पर खालों को भी उक्त प्रोजेक्ट में लेकर पक्का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा नहरों में पानी की कैपिसिटी 2.40 से बढ़ाकर तीन क्यूसेक प्रति एकड़ कर दी गई है परन्तु वास्तव में कच्चे खाले होने के कारण किसानों को पूरे पानी का लाभ नहीं मिल रहा। बलराज सिंह ने बताया कि नहरों में ठेकेदारों द्वारा कार्य पूर्ण होने के बाद कचरा छोड़ दिया जाता है। इसक...

बीबीएमबी की बैठक में राजस्थान का हिस्सा निर्धारित, बढ़ाने की बजाय हमारे शेयर में कटौती करने पर अड़े चैयरमेन

Image
बीबीएमबी की बैठक में राजस्थान का हिस्सा निर्धारित, बढ़ाने की बजाय हमारे शेयर में कटौती करने पर अड़े चैयरमेन -काफी विरोध झेलने के बाद एक से दस जुलाई तक शेयर को यथावत रखने के प्रस्ताव पर दी सहमति -बीबीएमबी की बैठक में राजस्थान का हिस्सा निर्धारित, इंदिरागांधी नहर क्षेत्र के किसानों को नहीं मिली राहत हनुमानगढ़. भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की बैठक मंगलवार को वीसी के माध्यम से संपन्न हुई। इसमें पंजाब, राजस्थान व हरियाणा राज्य को जुलाई में मिलने वाले शेयर का निर्धारण किया गया। बांधों के लगातार घट रहे लेवल को देखते हुए बीबीएमबी चैयरमेन संजय श्रीवास्तव ने सभी राज्यों के हिस्से में कटौती करने की बात कही। इसका सभी ने एक स्वर में विरोध शुरू कर दिया। हरियाणा व पंजाब के प्रतिनिधि ने कहा कि बीबीएमबी पानी मामले में इतनी नकारात्मक सोच नहीं रखे। सकारात्मक सोच रखकर शेयर का निर्धारण करे। भविष्य में अच्छा होगा, इसी सोच के साथ निर्णय ले। इस दौरान राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर रहे जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने इंदिरागांधी नहर में हरियाणा व पंजाब की तर्...

धान की सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को 51 करोड़ रुपए प्रति वर्ष हो रहा नुकसान

Image
धान की सरकारी खरीद नहीं होने से किसानों को 51 करोड़ रुपए प्रति वर्ष हो रहा नुकसान -17.85 लाख क्विंटल धान का होता है उत्पादन -सरकारी खरीद की मांग को भाजपा पदाधिकारियों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर सोमवार को भाजपा पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलक्टर को ज्ञापन सौंपकर परमल धान की सरकारी खरीद करने की मांग की। धान की पराली जमीन में मिलने के लिए पंजाब, हरियाणा व यूपी की तर्ज पर कृषि यंत्रों पर अनुदान दिलाने बाबत जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्नोई के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि हनुमानगढ़ तथा गंगानगर जिलों में 42 हजार हैक्टेयर क्षेत्रफल में धान की बुवाई होती है। इसमें पचास प्रतिशत क्षेत्रफल में परमल धान की औसतन उपज 85 क्विंटल प्रति हैक्टेयर होती है। अत: कुल 17.85 लाख क्विंटल धान का उत्पादन होता है। परमल धान को सरकारी रेट पर खरीदने का प्रावधान है। राज्य सरकार अनुशंषा कर दे तो केन्द्र सरकार धान की खरीद शुरू कर दे। राज्य सरकार एक तरफ तो किसानों की हिमायत की बात कर रही है, तो दूसरी तरफ अनुशंषा नहीं करने पर किसानों की धान की खरीद नहीं हो पा रही है। इसके कारण किस...

हनुमानगढ़ में हैड कांस्टेबल की जेब से निकले 50000 रुपए तो उड़ गए होश

Image
हनुमानगढ़ में हैड कांस्टेबल की जेब से निकले 50000 रुपए तो उड़ गए होश -बस रुकवाने के बाद पास में ही रुपए मिलने पर ली राहत की सांस हनुमानगढ़. राजस्थान पुलिस में हैड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार की जेब से सोमवार शाम को करीब पचास हजार रुपए निकल गए। बस में सफर के दौरान रोड़ावाली के पास जेब संभालने पर रुपए नहीं मिले तो हैड कांस्टेबल ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम व संबंधित थाने में इसकी सूचना दी। तत्काल जंक्शन पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास में पूछताछ भी शुरू की। बताया जा रहा है कि वहां पास में ही हैड कांस्टेबल का पर्स मिल गया। इसके बाद हैड कांस्टेबल ने राहत की सांस ली। वहीं पर्स गुम होने की सूचना के बाद जब बस रुकवाई गई तो आसपास में इसकी खूब चर्चा रही। मौजूद लोग इतनी बड़ी राशि के गुम होने को लेकर आपस में बातचीत करते नजर आए। घटना को लेकर हनुमानगढ़ जिला पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना भी दर्ज है। हालांकि जंक्शन पुलिस इस मामले में ज्यादा बताने से गुरेज करती रही। source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/50000-rupees-came-out-of-the-pocket-of-the-head-constable-in-hanumanga-6920256/

लक्ष्य बढ़ाकर खरीद नियमों फंसा दिया पेच,समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का मामला

Image
लक्ष्य बढ़ाकर खरीद नियमों फंसा दिया पेच,समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का मामला -तीस जून तक होगी गेहूं की सरकारी खरीद हनुमानगढ़. जिले में गेहूं की सरकारी खरीद का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। मगर गिरदावरी का पेच लगाने व बारदाने की कमी के चलते खरीद प्रभावित हो रही है। किसानों की मांग है कि जब पूरे सीजन में स्वघोषणा पत्र के आधार पर खरीद की गई तो आखिरी दिनों में एफसीआई की ओर से गिरदावरी की अनिवार्यता को लगाना उचित नहीं है। मंडियों के हालात ऐसे हो रहे हैं कि बारदाने की कमी से जूझ रहे व्यापारी भी आक्रोशित हो रहे हैं। ऐसे में तीस जून तक शत-प्रतिशत गेहूं की खरीद हो सकेगी या नहीं। यह सवाल ही बना हुआ है। गौरतलब है कि जिले में अभी तक सात लाख एमटी से अधिक की खरीद हो चुकी है। समर्थन मूल्य पर खरीद होने से किसानों की जेब में करोड़ों रुपए गए हैं। दूसरी तरफ राज्य सरकार को करोड़ों का मंडी टैक्स भी प्राप्त हुआ है। परंतु हाल ही में २२ जून को एफसीआई की ओर से गिरदावरी की अनिवार्यता लागू करने के निर्णय का किसान विरोध कर रहे हैं। चालू रबी सीजन २०२१-२२ में जिले में १८ केंद्रों पर गेहूं की सरकारी खरीद की गई है। इस...

नहर में नहीं गिरे, घर वालों से नाराज होकर चले गए मौसी के पास

Image
नहर में नहीं गिरे, घर वालों से नाराज होकर चले गए मौसी के पास - नहर किनारे बाइक मिलने व भाई-बहन के गायब होने का मामला हनुमानगढ़़. सार्दुल ब्रांच नहर में भाई-बहन के गिरने की आशंका आखिरकार झूठ साबित हुई। परिजनों को दोनों श्रीगंगानगर में अपनी मौसी के यहां मिल गए। इस संबंध में किसी तरह का कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया। लड़की नाबालिग बताई गई है। परिजनों की किसी बात से नाराज होकर दोनों उनको परेशान करने के लिए घर से निकल गए थे। गौरतलब है कि 23 जून को नहर किनारे बाइक मिली थी। घर से गायब लड़का व लड़की के नहर में गिरने की आशंका परिजनों ने जताई। लड़का व लड़की रिश्ते में भाई-बहन बताए गए। पुलिस ने उनके नहर में गिरने की आशंका के चलते निगरानी रखी। मगर जांच-पड़ताल में सामने आया कि दोनों ने परिजनों को भ्रमित करने के लिए नहर किनारे बाइक छोड़ दी तथा खुद कहीं चले गए। बाइक के थैले में मिले मोबाइल में परिजनों को अलविदा का मैसेज भेजने की बात भी सामने आई। लड़के ने अपने किसी परिजन को ऑडियो मैसेज भेजकर बाइक के नहर के किनारे होने तथा बाइक ले जाने की बात कही थी। लूटी गई लाखों रुपए की नकदी की बरामदगी को लेकर पू...

पेयजल की परेशानी जब छुड़ाए पसीना तो अफसरों से राब्ता करना अब आसान

Image
पेयजल की परेशानी जब छुड़ाए पसीना तो अफसरों से राब्ता करना अब आसान - जलदाय विभाग के अधिकारियों के ब्लॉकवार दूरभाष नम्बर जारी - पानी सप्लाई संबंधी शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए बनाई व्यवस्था हनुमानगढ़. पेयजल की परेशानी अगर लोगों को सताने लगे तो समस्या समाधान के लिए जलदाय विभाग के अफसरों से संपर्क करना अब आसान होगा। जल्दी समस्या अधिकारियों तक पहुंचाने से उनके जल्दी समाधान की भी संभावना रहेगी। इसलिए जलदाय विभाग ने जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष तथा ब्लॉक वार अधिकारियों के नम्बर जारी किए हैं ताकि लोगबाग संबंधित अधिकारियों से शीघ्र संपर्क कर समस्या दर्ज करवा सके। इससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, जिला कलक्टर नथमल डिडेल के निर्देश पर जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता पीसी मिड्ढ़ा ने यह कवायद की है। उन्होंने बताया कि पीएचईडी के जिला मुख्यालय कंट्रोल रूम के नंबर -01552-260553 हैं। इस नंबर पर पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। कंट्रोल रूम प्रभारी के मोबाइल नम्बर 8952971722 हैं। इसके अलावा अधीक्षण अभियंता से लैंडलाइन नंबर 01552-266282 पर एवं मोबाइल नम्बर 9414482553 पर भी संपर...

जानिए...हनुमानगढ़ में वह कौन सा क्षेत्र है, जहां अफसर मुंह पर रुमाल लगाकर आधे घंटे नहीं रह सकते, मगर आसपास में कैसे रह रहे हैं हजारों लोग

Image
जानिए...हनुमानगढ़ में वह कौन सा क्षेत्र है, जहां अफसर मुंह पर रुमाल लगाकर आधे घंटे नहीं रह सकते, मगर आसपास में कैसे रह रहे हैं हजारों लोग -प्रदूषण के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे लड़ाई खुंजा क्षेत्र के लोग हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर जंक्शन में औद्योगिक क्षेत्र में फैक्ट्रियों से प्रवाहित हो रहे प्रदूषित पानी की समस्या का स्थाई समाधान नहीं होने से नागरिक परेशान हो रहे हैं। समस्या का समाधान करवाने की मांग को लेकर औद्योगिक क्षेत्र के नजदीक स्थित खुंजा क्षेत्र के लोगों की रविवार को बैठक हुई। इसमें नागरिकों ने फैक्ट्रियों से निकलने वाले प्रदूषित पानी व प्रदूषित हवा को रोकने की मांग की। इस मौके पर मनोज बड़सीवाल ने कहा कि फैक्ट्रियों से प्रवाहित अपशिष्ट से आसपास का वातावरण खराब हो रहा है। लोग सांस व दूसरी अन्य बीमारी से ग्रसित हो रहे हैं। लेकिन जिला प्रशासन के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। पूर्व में कुछ अधिकारियों ने इसे लेकर प्रयास जरूर किए। लेकिन उनके तबादले के बाद आए अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इसके कारण समस्या बढ़ती जा रही है। फैक्ट्रियों से प्रवाहित पानी की र...

खाली हो रहे बांधों को बादलों के बरसने का इंतजार, पौंग बांध का लेवल 105 व भाखड़ा बांध का 156 फीट नीचे गया

Image
खाली हो रहे बांधों को बादलों के बरसने का इंतजार, पौंग बांध का लेवल 105 व भाखड़ा बांध का 156 फीट नीचे गया -भाखड़ा व पौंग बांध का जल स्तर काफी नीचे जाने से राजस्थान को नुकसान -अंतरराज्यीय जल समझौते के अनुसार पौंग बांध में सर्वाधिक पचास प्रतिशत हिस्सा राजस्थान का निर्धारित पुरुषोत्तम झा. हनुमानगढ़. वर्तमान में पौंग व भाखड़ा बांधों का जल स्तर काफी नीचे जाने से इसका सीधा नुकसान राजस्थान को हो रहा है। क्योंकि पौंग बांध में भंडारित पानी में सर्वाधिक पचास प्रतिशत हिस्सा राजस्थान का निर्धारित है। वर्तमान में बांधों का लेवल देखेंगे तो पौंग बांध अपने भराव क्षमता से करीब १०५ फीट खाली हो रहा है। यही हालात भाखड़ा बांध के हैं। यह बांध १५६ फीट खाली है। बांधों में पानी की आवक नहीं बढऩे से राजस्थान के किसानों को सिंचाई पानी से वंचित रहना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि राजस्थान की इंदिरागांधी नहर में करीब ११० दिनों से सिंचाई पानी नहीं मिला है। चालू सीजन में किसानों को खरीफ फसलों की बिजाई के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी है। अब बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में अगले सप्ताह तक मानसून के सक्रिय होने का अनुमान...

पत्नी व उसका प्रेमी तीन साल के बच्चे को पिला रहे चिट्टा

Image
पत्नी व उसका प्रेमी तीन साल के बच्चे को पिला रहे चिट्टा - पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ पति ने दी शिकायत - संगरिया थाने का प्रकरण, बाल कल्याण समिति को भी शिकायत हनुमानगढ़. कागज को बीड़ीनुमा बनाकर उसे तीन बरस के बच्चे के मुंह में देकर चिट्टा पिलाने का सनसनीखेज आरोप एक जने ने अपनी पत्नी व उसके प्रेमी पर लगाया है। संगरिया थाने से संबंधित यह मामला है। इस संबंध में संगरिया थाने तथा बाल कल्याण समिति को शिकायत दी गई है। हालांकि संगरिया थाना प्रभारी विजय मीणा का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है और ना ही कोई वीडियो मिला है। यदि शिकायत आएगी तो जांच करवा ली जाएगी। जानकारी के अनुसार एक जने ने संगरिया पुलिस तथा बाल कल्याण समिति को शिकायत दी थी। इसमें युवक ने बताया कि उसकी पत्नी किसी अन्य युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। आठ वर्षीय बड़ा पुत्र उसके साथ रहता है तथा तीन साल का छोटा बेटा पत्नी व युवक के साथ रहता है। आरोप है कि बालक को चिट्टे का नशा दिया जा रहा है। पत्नी जिस युवक के साथ रहती है, वह भी नशे का आदी है। बच्चे को नशा देने का वीडियो किसी परिचित ने बनाकर उसे दिया है। इ...

बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, तीस सिंतबर तक होगा संचालन

Image
बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, तीस सिंतबर तक होगा संचालन हनुमानगढ़. अतिवृष्टि एवं बाढ़ या अन्य प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला मुख्यालय पर कलक्ट्रेट में 24 घंटे राउंड द क्लॉक बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह 30 सितंबर 2021 तक कार्य करेगा। कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 01552-260299 तथा टोल फ्री नंबर 1077 है। अतिवृष्टि, बाढ़ या प्राकृतिक आपदा से संबंधित कोई भी समस्या यहां 24 घंटे दर्ज करवाई जा सकती है। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने आदेश जारी कर कलक्ट्रेट में पूर्व में कार्यरत सामान्य कंट्रोल रूम को ईमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर ( ईओसी) के रूप में स्थापित किया है। इसका प्रभारी अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेन्द्र कुमार पूनियां को बनाया गया है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का सहायक प्रभारी अधिकारी कलक्ट्रेट कार्यालय में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक बृजमोहन सोखल को बनाया गया है। जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में लिखा गया है कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में एक पंजिका का संधारण किया जाएगा। इसमें दैनिक घटनाओं का पूर्ण इंद्राज किया जाएगा तथा उस पर की गई कार्यवाही रिपोर्ट दर्शाई जाएगी। नियंत्रण कक्षों में निय...

अफसरों की तकनीकी भूल से खारिज पाठशाला भवनों के निर्माण-मरम्मत प्रस्ताव

Image
अफसरों की तकनीकी भूल से खारिज पाठशाला भवनों के निर्माण-मरम्मत प्रस्ताव - तकमीना के अभाव में ही भेज दिए प्रस्ताव, निदेशालय ने किए निरस्त हनुमानगढ़. शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तकनीकी भूल के चलते निदेशालय ने पाठशाला भवनों के नव निर्माण एवं मरम्मत प्रस्ताव खारिज कर दिए हैं। जिले से जो प्रस्ताव निदेशालय को भेजे गए थे, उनमें निर्माण-मरम्मत कार्य के तकमीना/ ब्लू प्रिंट का अभाव था। ऐसे में निदेशालय ने सभी प्रस्तावों को निरस्त करते हुए नए सिरे से तकमीना/ ब्लू प्रिंट के साथ प्रस्ताव भिजवाने का निर्देश शिक्षा अधिकारियों को दिया है। इसके लिए तीन दिन का समय दिया गया है। संयुक्त निदेशक, स्कूल शिक्षा बीकानेर संभाग प्रकाशचंद्र जाटोलिया ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। खास बात यह कि संभाग में हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिले से जो प्रस्ताव भिजवाए गए थे, उनमें ही ब्लू प्रिंट का अभाव था। ऐसे में दोनों ही जिलों के मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को शीघ्रता से नए प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा गया है। इसके बाद प्रदेश भर के प्रस्तावों की रिपोर्ट राज्य सरकार को भिजवाई जाएगी। वहीं बीकानेर जिले से प्रस्ताव बहुत ...

नहीं कोई परवरिश करने वाला, अनाथ बहनों की पालनहार की राशि भी बंद

Image
नहीं कोई परवरिश करने वाला, अनाथ बहनों की पालनहार की राशि भी बंद - जमीन पर विवाद, एसपी तक गुहार पहुंचाने में आया पसीना - तीन अनाथ बहनों को लेकर एसपी के पास पहुंचे पीड़ा बताने - एसपी ने संगरिया डीएसपी को दिया कार्रवाई का निर्देश हनुमानगढ़. एक साल के भीतर ही मां-बाप का साया सिर से उठने के बाद जैसे-तैसे जिंदगी गुजार रही मानकसर निवासी तीन यतीम बहनों की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजस्थान पत्रिका के प्रयासों से पालनहार योजना के तहत आर्थिक मदद मिलनी शुरू हुई थी जो अब कई माह से बंद बताई जा रही है। इतना ही नहीं तीनों बहनों की माता की हिस्से की भूमि को लेकर विवाद है। इसको लेकर थाना-तहसील हो गए हैं। इस संबंध में संगरिया थाने में मामला दर्ज है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर तीनों बच्चियों के साथ उसके मामा, मौसी व अन्य परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे। हालांकि एसपी से मिलने के लिए उनको खूब पसीना बहाना पड़ा। एसपी बैठक में व्यस्त होने के कारण रीडर ने उनको बाद में आने का कह दिया। आखिरकार डेढ़ घंटे प्रतीक्षा के बाद बाल कल्याण समिति एवं मीडिया कर्मियों के सहयोग से एसपी तक सूचना पहु...

जानिए...सम्मानपूर्वक विदाई के बाद अब राजस्थान के सेवानिवृत्त अभियंताओं को क्यों पीने पड़ेंगे अपमान के घूंट

Image
जानिए...सम्मानपूर्वक विदाई के बाद अब राजस्थान के सेवानिवृत्त अभियंताओं को क्यों पीने पड़ेंगे अपमान के घूंट -जल संसाधन विभाग में रिफिक्सेशन की कार्रवाई से कई सेवानिवृत्त अभियंताओं के सम्मान को ठेस -नहरी महकमे के जयपुर कार्यालय में बैठे अभियंताओं पर साजिश कर वर्ष २०१८ में फर्जी वरिष्ठता सूची जारी करने का आरोप हनुमानगढ़. तकदीर का फंसाना, जाकर किसे सुनाएं...यह फिल्मी गीत इन दिनों जल संसाधन विभाग के सेवानिवृत्त अभियंताओं के हालात पर सटीक बैठ रहा है। स्थिति यह है कि पहले तो सरकार ने अभियंताओं को पदोन्नति दे दी। सहायक अभियंता को अधिशाषी अभियंता व अधिशाषी अभियंता को अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नति मिली तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद पदोन्नति पाने वाले इन अभियंताओं की सेवानिवृत्ति भी पूरे मान-सम्मान के साथ हो गई। मगर विदाई के करीब पांच-छह वर्ष बाद सरकार उनके नाम से अब रिफिक्सेशन तथा रिकवरी निकाल रही है। कुछ अभियंता तो ऐसे हैं जिनकी सेवानिवृत्ति के बाद मृत्यु भी हो चुकी है। इस दौरान अब सरकार उनके घरों में रिफिक्सेशन की कार्रवाई करने को लेकर नोटिस भेज रही है। पूरे प्रकरण से क्षुब्ध...

हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी ने बढ़ाई दूध की खरीद दरें, पशु आहार के रेट घटाए

Image
हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी ने बढ़ाई दूध की खरीद दरें, पशु आहार के रेट घटाए -डेयरी प्रबंधन के दोनों फैसले से दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों को होगा लाभ हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ (गंगमूल डेयरी) की ओर से दूध की खरीद दरों में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। गंगमूल डेयरी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मोर ने बताया कि कोरोना काल में दुग्ध उत्पादकों को राहत देने के लिए गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की ओर से उनसे क्रय किए जाने वाले दूध की खरीद दरों में एक जुलाई 2021 से दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी से श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ जिले के लगभग 20-25 हजार दुग्ध उत्पादकों को प्रति माह लगभग 70-75 लाख का अतिरिक्त भुगतान मिलेगा। डेयरी अध्यक्ष मोर ने बताया कि दुग्ध उत्पादकों को उनके दूध की कीमत के अलावा संघ द्वारा मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक सम्बल योजना के तहत दो रुपए प्रति लीटर अनुदान राशि का भी भुगतान किया जा रहा है। गंगमूल डेयरी द्वारा दुग्ध उत्पादकों को सप्लाई किए जा रहे सरस पशु आहार की दरों में भी 23 जून 2021 से एक सौ रुपए प्रति क्ंिवटल की क...

इंदिरागांधी नहर में प्रदूषित पानी मामले में कमेटी गठित

Image
इंदिरागांधी नहर में प्रदूषित पानी मामले में कमेटी गठित -चार अभियंताओं की गठित कमेटी समस्या समाधान को लेकर तीस दिन में प्रस्तुत करेगी रिपोर्ट -बीबीएमबी चैयरमेन के निर्देश पर गठित की गई है कमेटी हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में प्रवाहित प्रदूषित पानी मामले में भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी ने) कमेटी गठित कर तीस दिवस के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए पाबंद किया है। इस कमेटी में पंजाब, हरियाणा व राजस्थान के मुख्य अभियंताओं को शामिल किया गया है। चार अभियंताओं की गठित कमेटी में जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ कार्यालय के मुख्य अभियंता को भी शामिल किया गया है। हर वर्ष नहरबंदी के बाद नहरों में प्रवाहित होने वाले केमिकल युक्त व प्रदूषित पानी की रोकथाम को लेकर किस तरह के प्रयास हो सकते हैं, इस बारे में सुझाव देंगे। चालू वर्ष में बीते तीस मई को नहरबंदी समाप्त होने के बाद लगातार केमिकल युक्त पानी की आवक नहरों में हुई थी। पीएचईडी ने एक-दो दिन तो पेयजल डिग्गियों में इस पानी का भंडारण भी नहीं किया था। इस पानी की जांच के लिए सेंपल जयपुर भेजे गए हैं। source https://www.patrika.com/ha...

अब घग्घर नदी में पानी आने की बाट जोह रहे धरतीपुत्र, जिले में 35 हजार हेक्टेयर में धान की बिजाई का लक्ष्य

Image
अब घग्घर नदी में पानी आने की बाट जोह रहे धरतीपुत्र, जिले में 35 हजार हेक्टेयर में धान की बिजाई का लक्ष्य -मानसून मेहरबान हुआ तो अगले पखवाड़े तक घग्घर में आ सकता है पानी, आवक होने पर धरतीपुत्र करेंगे धान की बिजाई पुरुषोत्तम झा. हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी की समस्या से जूझ रहे कई किसान अब घग्घर नदी में पानी आने की बाट जोह रहे हैं। इस नदी में पानी की आवक होने पर किसान खरीफ फसलों की बिजाई कर सकेंगे। वहीं मानसून सक्रिय हुआ तो 29 जून के बाद कभी भी घग्घर नदी में पानी का प्रवाह शुरू हो सकता है। नदी में निर्बाध रूप से पानी का प्रवाह होता रहे, इसके लिए अवैध बंधों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसे लेकर घग्घर डिविजन कार्यालय की ओर से संबंधित खंड को निर्देशित कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार राजस्थान क्षेत्र में हरियाणा के ओटू हैड से पानी प्रवाहित होता है। ओटू हैड का लेवल वर्तमान में ६४३ फीट है। यहां का लेवल ६४८ फीट होने के बाद राजस्थान क्षेत्र में पानी प्रवाहित होगा। वर्तमान में घग्घर नदी में पानी का प्रवाह शुरू होता है तो किसान धान की बिजाई में जुट जाएंगे। ...

जल्द स्वागत कक्ष शुरू करने व सुरक्षा सखी का गठन करने का निर्देश, एसपी ने ली क्राइम बैठक

Image
जल्द स्वागत कक्ष शुरू करने व सुरक्षा सखी का गठन करने का निर्देश, एसपी ने ली क्राइम बैठक हनुमानगढ़. एसपी प्रीति जैन ने बुधवार को एसपी कार्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों की क्राइम मीटिंग लेकर सभी थाना प्रभारियों को अपराध पर लगाम लगाने को कहा। एसपी ने अपराध और अनुसंधान कार्यों की समीक्षा भी की। थानों में वर्षों से लंबित मामलों पर जल्द निपटारा करने की बात कही। आने वाले समय में पुलिस थानों में जल्द से जल्द स्वागत कक्ष प्रारंभ करने, पुलिस का बालिकाओं व महिलाओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के लिए सुरक्षा सखी का गठन कर उनकी मीटिंग आयोजित करने के संबंध में निर्देशित किया। बैठक में हनुमानगढ़ एएसपी जस्साराम बोस, नोहर एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा, रावतसर डीएसपी रणवीर मीणा, सीओ एससीएसटी सेल देवानंद, नोहर थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह नरुका आदि मौजूद रहे। पेडिंग फाइलों का निस्तारण निर्धारित अवधि में करने को लेकर थाना प्रभारियों को पाबंद किया। साथ ही अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए गश्ती दल को चाक-चौबंद रहने की बात कही। नोहर खंड के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने से पहले एसपी हनुमानगढ़ खंड के अधिकारिय...

हनुमानगढ़ में नहर किनारे मिली बाइक, दो के गिरने की आशंका, अलविदा का मैसेज भी भेजा

Image
हनुमानगढ़ में नहर किनारे मिली बाइक, दो के गिरने की आशंका, अलविदा का मैसेज भी भेजा -नहर के पास जिस युवक की बाइक मिली, उसने परिजनों को बाइक ले जाने व अलविदा का मैसेज भी भेजा हनुमानगढ़़. जंक्शन थाना क्षेत्र के सादुर्ल ब्रांच नहर में दो जनों के गिरने की आशंका है। बुधवार दोपहर में नहर किनारे बाइक मिलने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। सूचना पर जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा, सुरेशिया चौकी प्रभारी भूप सिंह भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले बाइक के थैले में मिले मोबाइल में परिजनों को अलविदा का मैसेज भेजने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस के अलावा परिजन भी दोनों की तलाश में जुटे हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों घर पर नहीं हैं। इसलिए उनके नहर में गिरने की आशंका है। दोनों लड़का व लड़की रिश्ते में भाई-बहन बताए जा रहे हैं। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर नहर में गिरे लड़का व लड़की की तलाश कर रहे हैं। हर एंगल से हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लड़के ने अपने किसी परिजन को ऑडियो मैसेज भी भेजा है। इसमें बाइक के नहर के किनारे होने तथा बाइक ले जाने की बात भी कही गई है...

111 में से 68 वोट हासिल कर इश्पाक खान मंडल मंत्री बने, रेलवे मजदूर संघ बीकानेर मंडल के चुनाव संपन्न

Image
111 में से 68 वोट हासिल कर इश्पाक खान मंडल मंत्री बने, उनके प्रतिद्वंदी अंशार अहमद को 43 मत मिले, रेलवे मजदूर संघ बीकानेर मंडल के चुनाव संपन्न -उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ बीकानेर मंडल के चुनाव संपन्न हनुमानगढ़. उत्तर-पश्चिम रेलवे मजदूर संघ बीकानेर मंडल के चुनाव के तहत बुधवार को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई। जंक्शन में संघ कार्यालय में हुए चुनाव में सभी ने उत्साह से भाग लिया। देर शाम को जारी चुनाव परिणाम में इश्पाक खान मंडल मंत्री पद के लिए विजेता घोषित किए गए। इश्पाक खान को कुल 111 में से 68 वोट मिले। जबकि उनके प्रतिद्वंदी अंशार अहमद को 43 मत मिले। इसी तरह मंडल अध्यक्ष पद के चुनाव में सुनील शर्मा ने ६८ मत हासिल कर चुनाव जीता। जबकि उनके प्रतिद्वंदी राकेश जोशी को ४३ वोट मिले। इसी तरह श्योकत कौरी संयुक्त मंडल मंत्री व विजय भाटी उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम जारी होते ही विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/after-securing-68-votes-out-of-111-ishpak-khan-became-the-minister-of-6911229/

शेयर बढ़ाने पर भी राजस्थान में नहीं टला सिंचाई पानी का संकट

Image
शेयर बढ़ाने पर भी राजस्थान में नहीं टला सिंचाई पानी का संकट -इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी का एक रोटेशन 34 दिन में होगा पूरा, लेकिन बीबीएमबी केवल नौ दिनों तक बढ़े शेयर के अनुसार पानी देने पर सहमत -तीस जून के बाद के शेयर पर असमंजस होने से जल संसाधन विभाग के अधिकारी पसापेश में हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी का संकट टलने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हैं कि बीबीएमबी स्तर पर राजस्थान के शेयर में कुछ बढ़ोतरी जरूर की गई है। लेकिन नहरों में सिंचाई पानी चलाने का रोटेशन जितने दिन में पूरा होगा, उतने दिन की गारंटी नहीं देने के कारण जल संसाधन विभाग के अधिकारी पसोपेश की स्थिति में हैं। बीबीएमबी ने फिलहाल 21 से 30 जून तक राजस्थान के शेयर में 2660 क्यूसेक पानी की बढ़ोतरी करने की स्वीकृति प्रदान की है। मगर लगातार 34 दिन तक इतनी बढ़ोतरी करने की गारंटी नहीं देने के कारण विभाग ने नहरों में चार में एक समूह में चलाने का रेग्यूलेशन तैयार नहीं किया है। विभाग को इस बात का डर है कि कहीं तीस जून के बाद शेयर कम कर दिया गया तो फिर नहरों के रोटेशन का क्या होगा। क्योंकि चार में एक समूह का रोटे...

जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में चुराने लगे नगर परिषद के कचरा पात्र

Image
जल्दी पैसे कमाने के चक्कर में चुराने लगे नगर परिषद के कचरा पात्र - कचरा पात्र चोरी मामले में दो जने गिरफ्तार - अब तक तीन जनों की हो चुकी गिरफ्तारी हनुमानगढ़. शहर से नगर परिषद के 14 कचरा पात्र चोरी के मामले में जंक्शन पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस प्रकरण में तीन जनों को पकड़ा जा चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविन्द उर्फ टार्जन (32) पुत्र मदनलाल निवासी भ_ा कॉलोनी व हिमांशु (25) पुत्र बलजीतसिंह निवासी पटेल नगर, हिसार हाल भ_ा कॉलोनी जंक्शन के रूप में हुई। हैड कांस्टेबल रोहताश कुमार ने बताया कि इस मामले में पूर्व में रमेश कुमार (27) पुत्र सुरेश कुमार कश्यप निवासी भ_ा कॉलोनी को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। रमेश कुमार से चोरी की वारदात में इस्तेमाल ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा चोरीशुदा एक कचरा पात्र बरामद किया गया था। गोविन्द उर्फ टार्जन व हिमांशु को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर 25 जून तक रिमांड मंजूर करवाया गया। उनसे शेष चोरीशुदा कचरा पात्रों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। तीनों ने मिलकर करीब तीन लाख रुपए के कचरा पात्र चुराए थे। इस संबंध में 24 मई को ...

भादरा विधायक बलवान पूनियां बोले, अम्बेडकर की ओर से बनाए गए संविधान की आड़ में गलत लड़ाई लडऩा ठीक नहीं

Image
भादरा विधायक बलवान पूनियां बोले, अम्बेडकर की ओर से बनाए गए संविधान की आड़ में गलत लड़ाई लडऩा ठीक नहीं -जिले के कई चर्चित मामलों को लेकर उठे सवालों के विधायक ने दिए जवाब हनुमानगढ़. अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष बलवान पूनियां की अध्यक्षता में हुई। इसमें 25 जून से पांच जुलाई तक सदस्यता अभियान चलाकर 50 हजार किसानों को सदस्य बनाने, दस जुलाई को तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में शाहजहांपुर बोर्ड पर पहुंचने का निर्णय किया। फसल बीमा ,सिंचाई पानी के लिए आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। पूनियां ने कहा कि आने वालों दिनों में किसान आंदोलन तेजी से आगे बढ़ेगा तथा किसान जीतेगा। केंद्र सरकार की किसान विरोधी तथा जन विरोधी नीतियों का विरोध किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष मंगेज चौधरी ने कहा कि गांव-गांव में किसानों को संगठित किया जाएगा। जिला महासचिव विनोद स्वामी, रोहताश सोलंकी, गोपाल बिश्नोई, सुरेश स्वामी, कुलदीप भाम्भू, राकेश नेहरा आदि उपस्थित थे। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में भादरा विधायक बलवान पूनियां ने भादरा तहसील के गांव बरवाली में दलित समाज के परिवार का मकान तो...

हनुमानगढ़ में बैंक कियोस्क को लूटने वाले इतने शातिर कि मोबाइल फोन का नहीं किया इस्तेमाल

Image
हनुमानगढ़ में बैंक कियोस्क को लूटने वाले इतने शातिर कि मोबाइल फोन का नहीं किया इस्तेमाल - सहजीपुरा बैंक लूट के तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे - पुलिस ने 15 दिन के भीतर किया वारदात का खुलासा - तीनों अज्ञात आरोपियों की शिनाख्त कर किया गिरफ्तार हनुमानगढ़. सदर थाना क्षेत्र के गांव सहजीपुरा स्थित एसबीआई ग्राहक सेवा केन्द्र से नौ लाख रुपए की लूट प्रकरण का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों नकाबपोश की पुलिस ने शिनाख्त कर उनको लुधियाना से दबोचा। हालांकि अभी तक आरोपियों से लूटी गई नकदी की बरामदगी नहीं हो सकी है। इसको लेकर पुलिस निरंतर आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने मंगलवार को सदर थाने में प्रेस वार्ता में बताया कि बैंक कियोस्क लूट के आरोप में भीमसेन उर्फ भीम (21) पुत्र मोमनराम जाट निवासी वार्ड 25 लालगढ़ जाटान, श्रीगंगानगर, सोनम उर्फ सोनू भूरटा (19) पुत्र रामचंद्र सुथार निवासी वार्ड 23 लालगढ़ जाटान, श्रीगंगानगर एवं राजेश कुमार उर्फ राजेश शेरेवाला (19) पुत्र महावीर प्रसाद मेघवाल निवासी शेरेवाला थाना भाववाला, जिला फाजिल्...

एफसीआई ने गुणवत्ता का कारण बताकर उठाव से किया इनकार, 25 करोड़ का भुगतान अटका

Image
एफसीआई ने गुणवत्ता का कारण बताकर उठाव से किया इनकार, 25 करोड़ का भुगतान अटका -संगरिया में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद का मामला -नेफेड के माध्यम से हो रही इस मंडी में सरकारी खरीद, 25 करोड़ का भुगतान अटका हनुमानगढ़. चालू रबी सीजन में जिले की संगरिया मंडी में नेफेड के माध्यम से गेहूं की सरकारी खरीद हो रही है। मगर इस समय इस मंडी के हालात ऐसे हो रहे हैं कि ७१७ किसानों को अभी तक सरकारी खरीद के बाद भुगतान नहीं किया गया है। एफसीआई ने गुणवत्ता के मापदंडों का हवाला देकर इस मंडी में करीब दस हजार एमटी गेहूं का उठाव करने से इनकार कर दिया है। एफसीआई अधिकारियों का कहना है कि नेफेड ने गुणवत्तहीन गेहूं की खरीद कर ली है। इसलिए एफसीआई अपने गोदाम में ऐसी गेहूं का भंडारण नहीं कर सकता। इसके बाद नेफेड खरीद केंद्र संगरिया के प्रभारी ने कलक्टर व कृषि विपणन विभाग के उप निदेशक को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत करवा दिया है। इसमें बताया है कि आगामी आदेश तक एफसीआई अब आऊटर से खरीदी गई गेहूं का उठाव नहीं करेगा। इस तरह करीब २५ करोड़ का भुगतान अटक गया है। खरीद नियमों की पेचीदगी के चलते किसान भुगतान के लिए भटक रहे...

एक जुलाई से थानों में शुरू करवाए जाएंगे स्वागत कक्ष

Image
एक जुलाई से थानों में शुरू करवाए जाएंगे स्वागत कक्ष - फरियादियों के लिए बनवाए गए हैं यह कक्ष - महिला सुरक्षा के लिए सुरक्षा सखी के तहत पुलिस करेगी संवाद हनुमानगढ़. आमजन में विश्वास के ध्येय वाक्य को चरितार्थ करने के लिए पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए कई तरह के नवाचार किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के थानों में निर्मित स्वागत कक्ष एक जुलाई से शुरू करवाए जाएंगे। केवल तीन थानों में स्वागत कक्ष नहीं है। शेष सभी थानों में यह कक्ष बनकर तैयार हैं। इनको पूर्णत: तैयार कर फरियादियों एवं अन्य आगन्तुकों के इस्तेमाल के लिए एक जुलाई से खोल दिया जाएगा। जिला स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक में सोमवार जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने स्वागत कक्ष एक जुलाई से प्रारंभ करने को लेकर थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए। एसपी जैन ने कहा कि तीन थानों को छोड़कर शेष सभी में स्वागत कक्ष बने हुए हैं। उनमें जो भी कमी या जरूरत है, उसको पूरा कर लेवें। एक जुलाई से सभी थाना प्रभारी अपने थाने के स्वागत कक्ष को शुरू करवा दे। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को पीएचक्यू की सुरक्षा सखी योजना से अवगत कराते हुए इसके संचालन आ...

केवल कार्ड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव होने से नहीं मिलेगा रेस्ट

Image
केवल कार्ड टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव होने से नहीं मिलेगा रेस्ट - रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर नहीं मिलेगा क्वॉरेंटीन अवकाश प्रमाण पत्र - चिकित्सा अधिकारियों को जारी किए निर्देश हनुमानगढ़. केवल कार्ड टेस्ट के आधार पर कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर किसी कर्मचारी को रेस्ट नहीं मिलेगा। आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर ही उसे कोरोना संक्रमित माना जाएगा। यह मानना है चिकित्सा विभाग का। इसको लेकर आदेश भी जारी किया जा चुका है। इसका दूसरे शब्दों में लब्बोलुबाब यह है कि रैपिड एंटीजन टेस्ट कोई ज्यादा विश्वसनीय नहीं है। इसमें पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति को संदिग्ध कोरोना संक्रमित ही माना जा रहा है। आरटीपीसीआर जांच में पॉजिटिव ही सही मायनों में किसी के कोरोना रोगी होने का प्रमाण है। दरअसल, रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कर्मचारियों एवं अधिकारियों के क्वॉरेंटीन अवकाश पर जाने के बढ़ते मामलों आदि के चलते आरटीपीसीआर सैंपल लेकर जांच कराने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट में पूर्व नियोजित पॉजिटिव को लेकर भी प्रदेश में कई तरह की बातें सामने...

चालक को सबक सिखाने के लिए ट्रक लूट की वारदात, पुलिस जांच में निकली झूठी

Image
चालक को सबक सिखाने के लिए ट्रक लूट की वारदात, पुलिस जांच में निकली झूठी - पैसों के लेन-देन के विवाद के बाद ट्रक मालिक ने करवाई थी चालक से मारपीट हनुमानगढ़. दो दिन पहले टाउन में जंक्शन रोड पर चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटने का मामला झूठा निकला। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि खुद ट्रक मालिक ने ही दो जनों को बुलवा चालक के साथ मारपीट करवाई थी। मारपीट के बाद ट्रक मालिक रणजीत सिंह अपने ट्रक के चालक पिन्द्र उर्फ सोनू निवासी ऐलनाबाद को हनुमानगढ़ टाउन में छोड़कर चला गया था। टाउन थाना के एएसआई जसकरण सिंह ने बताया कि भीलवाड़ा से पंजाब जाते समय रास्ते में रुपयों को लेकर चालक पिन्द्र उर्फ सोनू और ट्रक मालिक रणजीत सिंह में बोलचाल हो गई थी। चालक को सबक सिखाने के लिए ट्रक मालिक ने ही दो जनों को हनुमानगढ़ टाउन में रास्ते में बुलवा चालक के साथ मारपीट करवाई थी। प्रारम्भिक जांच में लूट की वारदात नहीं होना पाया गया है। फिलहाल मुकदमा दर्ज करने के लिए किसी पक्ष की ओर से पुलिस थाना में रिपोर्ट भी नहीं दी गई है। हालांकि अब ट्रक चालक ने हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना में दरख्वास्त दी। इस आधार पर जांच की ...

हनुमानगढ़ में घर वालों की बात से नाराज होकर लगाई फांसी

Image
हनुमानगढ़ में घर वालों की बात से नाराज होकर लगाई फांसी - जंक्शन के हाऊसिंग बोर्ड की घटना हनुमानगढ़. परिजनों की किसी बात से नाराज होकर 17 वर्षीय किशोर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जंक्शन के हाऊसिंग बोर्ड में शनिवार को यह घटना हुई। परिजनों ने जब किशोर को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्यवाही रविवार को होगी। जानकारी के अनुसार दीपांशु पुत्र मांगूराम ने घर में जाल से रस्सी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मांगूराम शिक्षक हैं। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दीपांशु किसी बात को लेकर नाराज था। संभवत: गुस्से में आकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। नशीली दवा का मुख्य सप्लायर रिमांड पर हनुमानगढ़. कार से नशीली दवा बरामदगी मामले में गिरफ्तार जोधपुर निवासी मुख्य सप्लायर को जंक्शन पुलिस ने शनिवार को न्यायालय में पेश किया। उसका 21 जून तक रिमांड मंजूर कराया। सप्लायर समन्दर (22) पुत्र लालाराम कुमावत निवासी कोलू पाबूजी जोधपुर से पुलिस पूछताछ कर नशीली टेबलेट की खरीद-फरोख...

राजस्थानी साहित्य की ऑनलाइन परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी

Image
राजस्थानी साहित्य की ऑनलाइन परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी - नोहर तहसील के गांव बिरकाली की रितु बेनवाल रही प्रथम - कोरोना काल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए नवाचार हनुमानगढ़. कोरोना काल में कक्षा 12 के विद्यार्थियों की पढ़ाई को सुचारू रखने के लिए आयोजित राज्य स्तरीय राजस्थानी साहित्य ऑनलाइन परीक्षा में गांव बिरकाली राउमावि की रितु बेनीवाल पुत्री हनुमानप्रसाद बेनीवाल ने प्रथम स्थान हासिल किया है। उसे प्रथम पुरस्कार के रूप में 2100 रुपए तथा राजस्थानी पत्रिका की एक वर्ष नि:शुल्क सदस्यता दी गई। जोधपुर जिले की जांभा की ढाणी निवासी कविता पुत्री सुखराम द्वितीय रही। जबकि रेणु कंवर पुत्री रूपसिंह चारण, राउमावि जैतारण, पाली तथा स्वानि पुत्री भंवरलाल, राउमावि सरदारपुरा खर्था, सूरतगढ़ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। राउमावि बिरकाली के राजस्थानी साहित्य के प्राध्यापक सुरेंद्र कुमार स्वामी की ओर से शुरू किए गए इस नवाचार की प्रदेश भर के शिक्षाविदें ने प्रशंसा की है। सुरेन्द्र स्वामी नें बताया कि परीक्षा के लिए सिलेबस को तीन भागों में बांटा गया। चौथे पेपर में सम...

पखवाड़े भर में पंचायतीराज विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, पहले जिला परिषद सीईओ अब सहायक अभियंता बलवंत बेगड़ को किया निलंबित

Image
पखवाड़े भर में पंचायतीराज विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई, पहले जिला परिषद सीईओ अब सहायक अभियंता बलवंत बेगड़ को किया निलंबित हनुमानगढ़. बीते एक पखवाड़े में राज्य सरकार स्तर पर जिले में पंचायतीराज विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पहले जिला परिषद हनुमानगढ़ के तत्कालीन सीईओ रामनिवास जाट को एपीओ किया गया। हालांकि एपीओ आदेश में एपीओ करने के कारणों का उल्लेख नहीं किया गया। वहीं अब पीलीबंगा पंचायत समिति में कार्यरत सहायक अभियंता बलवंत सिंह बेगड़ को निलम्बित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार सहायक अभियंता के खिलाफ एसीबी में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में एसीबी ने जांच शुरू की। राज्य सरकार ने अभियोजन स्वीकृति जारी की। इस पर शुक्रवार देर शाम को बलवंत बेगड़ को निलम्बित कर दिया गया। उनके खिलाफ टिब्बी पंचायत समिति मेें कार्यकाल के दौरान गांव कुलचंद्र में खाला निर्माण में अनियमितता संबंधी शिकायतें थी। इसकी जांच चल रही है। इसी संदर्भ में अब उनका निलंबन आदेश जारी किया गया है। ........................... source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/action-again...

फसल बीमा में धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने क्लेम जारी करवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन

Image
फसल बीमा में धोखाधड़ी का आरोप, किसानों ने क्लेम जारी करवाने को लेकर सौंपा ज्ञापन हनुमानगढ़. जिले में नोहर तहसील के गांव ढंढ़ेला के किसानों ने शुक्रवार को कलक्टर को खरीफ फसल का बीमा क्लेम दिलाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2020 की खरीफ की फसल मूंग, मोठ, ग्वार का फसली बीमा बैंक व सीएससी ईमित्र के माध्यम से करवाया था। फसल खरीफ 2020 की गिरदावरी राजस्व पटवारी द्वारा स्वयं व अपने एजेंट के माध्यम से की। किंतु इन लोगों ने बीमा इंचार्ज से मिलकर पूरे गांव में मात्र 63 व्यक्तियों को ही बीमा का लाभ प्राप्त करवाया। शेष काश्तकारों को बीमा लाभ से वंचित किया है। जिन 63 व्यक्तियों को बीमा लाभ दिया गया है उनकी पटवारी हल्का ने गिरदावरी फर्जी तौर पर करते हुए उनके खेतों में मूंगफली की फसल गिरदावरी में दिखाई है। जबकि इन खेतों में डिग्गी ट्यूबवेल नहीं बने हंै। नहरी मूंगफली की फसल यहां 2020 में किसी भी काश्तकार ने काश्त नहीं की है। इसके अलावा जिन लोगों का बीमा आया है वह उनकी कृषि भूमि से अधिक कृषि का आया है, उन लोगों के नाम से राजस्व रिकार्ड में भूमि कम है। आरोप है कि बीमा योजना क...

हनुमानगढ़ जंक्शन में कपड़ों की दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध

Image
हनुमानगढ़ जंक्शन में कपड़ों की दुकान में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में दिखे संदिग्ध - पुलिस जुटी जांच में हनुमानगढ़. जंक्शन के मुख्य बाजार स्थित रेडिमेड कपड़ों की दुकान से गुरुवार रात अज्ञात चोर नकदी व कपड़े चुरा ले गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं। सूचना मिलने पर शुक्रवार को जंक्शन पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराने को लेकर परिवाद दिया है। जानकारी के अनुसार श्रीराम मार्केट स्थित चन्द्रलोक रेडिमेड गारमेंट्स की दुकान को गुरुवार शाम बंद कर संचालक हीरालाल घर चला गया। वह सुबह वापस दुकान आया तो ताले टूटे हुए मिले। दुकान से कपड़े व गल्ले में रखी नकदी गायब मिली। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें रात्रि करीब पौने दो बजे दो जने ताले तोड़ कर दुकान में घुसते दिखे। अपने साथ लाए थैले में रेडिमेड कपड़े डाले व गल्ले में रखा बैग उठाकर चंपत हो गए। दुकान मालिक के अनुसार बैग में करीब एक लाख रुपए की नकदी थी जो वह गल्ले में भूल गया। चोरी किए गए कपड़ों की कीमत 40 से 50 हजार रुपए बताई गई है। दो बाइक चोरी, अज्ञ...

हनुमानगढ़ के अस्पतालों में काली पट्टी बांध जताया रोष, दो घंटे कार्य बहिष्कार

Image
हनुमानगढ़ के अस्पतालों में काली पट्टी बांध जताया रोष, दो घंटे कार्य बहिष्कार - चिकित्सक सुरक्षा के लिए सख्त कानून की मांग हनुमानगढ़. चिकित्सालयों में बढ़ती मारपीट आदि की घटनाओं के विरोध में तथा चिकित्सक सुरक्षा को लेकर सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार को आईएमए व राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के बैनर तले रोष जताया गया। सरकारी व निजी अस्पतालों के चिकित्सकों ने सुबह 8 से 10 बजे तक दो घंटे ओपीडी कार्य का बहिष्कार किया। इसके बाद काली पट्टी बांधकर ड्यूटी करते हुए विरोध दर्ज कराया। आईएमए के देशव्यापी आह्वान पर चिकित्सा व चिकित्सा कर्मियों की सुरक्षा के मुद्दे को लेकर विरोध दिवस मनाया गया। कोरोना काल में चिकित्सक एवं पैरा मेडिकल स्टाफ संक्रमण के एकदम नजदीक रहकर जनता की सेवा कर रहे हैं। इसके बावजूद अस्पतालों में हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। इन घटनाओं को रोकने के लिए केन्द्र सरकार सख्त कानून बनाए ताकि चिकित्सकों सहित अन्य चिकित्साकर्मी भयमुक्त होकर सेवा कार्य कर सके। आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. निशांत बतरा ने बताया कि अस्पतालों में मारपीट व तोडफ़ोड़ के दोषियों के लिए दस साल कारावास व जु...

हनुमानगढ़ में चालक को बंधक बनाकर अज्ञात जनों ने लूटा ट्रक

Image
हनुमानगढ़ में चालक को बंधक बनाकर अज्ञात जनों ने लूटा ट्रक - टाउन में जंक्शन रोड की घटना - पुलिस जुटी जांच में, घटना पर जताया जा रहा संदेह हनुमानगढ़. टाउन में गुरुवार रात कार सवार चार-पांच अज्ञात जने ट्रक लूट ले गए। चालक को बंधक बनाकर कार में डाल लिया। बाद में उसे रास्ते में उतार कर फरार हो गए। पुलिस ने लुटेरों की तलाश के लिए नाकाबंदी कराई। मगर उनका सुराग नहीं लग सका। लूटा गया ट्रक पत्थर के पाउडर से भरा बताया गया जो पंजाब जा रहा था। जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब सवा दस बजे टाउन पुलिस को लूट की सूचना मिली। एएसआई जसकरण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सतीपुरा बायपास रोड स्थित जीएम रिसोर्ट के पास पहुंची। वहां उन्हें भिन्द्र सिंह उर्फ सोनू निवासी ऐलनाबाद, हरियाणा मिला। उसने पुलिस को बताया कि वह भीलवाड़ा से ट्रक नम्बर पीबी 11 वीवाई 7985 लेकर पंजाब के लिए रवाना हुआ था। तेल कम होने के कारण ट्रक को जंक्शन रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप की ओर ले गया। पम्प के पास पहुंचा तो बिना नम्बरी कार में सवार चार-पांच अज्ञात व्यक्ति आए। कार को आगे लाकर ट्रक रुकवाया। उसे ट्रक से जबरन उतार हाथ बांधे व कार...