पीएमएसएमए में गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सेवाएं नहीं देने पर 4 अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र को दिए नोटिस


हनुमानगढ़. हर माह की 9 तारीख का आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) में निशुल्क अल्ट्रासाउण्ड सुविधाएं नहीं देने पर 4 सेंटरों को सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब तलब किया है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) भारत सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रम है, जिसके तहत प्रत्येक माह की 9 तारीख को सभी सरकारी चिकित्सा संस्थान गर्भवती महिलाओं को व्यापक और गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल व निशुल्क उपचार प्रदान करता है। इस कार्य में कई प्राइवेट चिकित्सक भी हर माह की 9 तारीख को सरकारी चिकित्सा संस्थानों पर जाकर गर्भवती व जरूरतमंद महिलाओं की निशुल्क एएनसी जांच करते हैं, जिसके लिए विभाग साल में एक बार प्राइवेट व सरकारी चिकित्सकों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित भी करता है। इसके साथ-साथ कई गर्भवती महिलाओं को आवश्यक जांच के लिए जिले में संचालित अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर निशुल्क अल्ट्रासाउण्ड के लिए भी लिखा जाता है, जिसका भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाता है। जिले में चल रहे 22 अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों द्वारा यह सुविधा दी जा रही है, लेकिन 4 अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउण्ड जांच नहीं कर रहे हैं। इन अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों ने गत पांच माह में एक भी गर्भवती महिलाओं की अल्ट्रासाउण्ड जांच नहीं की है। इस संबंध में 4 अल्ट्रासाउण्ड केन्द्र को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा गया है।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/notices-given-to-4-ultrasound-centers-for-not-providing-free-services-7033596/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष