Posts

Showing posts from April, 2021

हनुमानगढ़ जेल में शिनाख्त परेड के बाद खुलेगा बैंक लूट प्रकरण

Image
हनुमानगढ़ जेल में शिनाख्त परेड के बाद खुलेगा बैंक लूट प्रकरण - सदर थाना पुलिस रिमांड पर लेकर नकदी बरामदगी का होगा प्रयास - करीब साढ़े 12 लाख रुपए की लूट का मामला हनुमानगढ़. जंडावाली स्थित मरूधरा ग्रामीण बैंक शाखा से 12 लाख रुपए से अधिक की लूट मामले में 16 अप्रेल को गिरफ्तार आरोपी की जेल में जल्दी ही शिनाख्त परेड होगी। इसमें आरोपी की पहचान के बाद उसे सदर थाना पुलिस रिमांड पर लेकर उससे लूटी गई नकदी की बरामदगी का प्रयास एवं अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करेगी। आरोपी संदीप भुल्लर पुत्र हरबंस सिंह निवासी अमरसिंहपुरा पीएस गोलूवाला को गुरुग्राम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बापर्दा गिरफ्तार कर 16 अप्रेल को यहां लाया गया था। उसे पुलिस ने मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भिजवा दिया। शिनाख्त के बाद उसे पुन: प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा। स्विफ्ट कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने 31 दिसम्बर 2020 की शाम हथियारों की नोक पर बैंक में लूट की थी। इस वारदात के तीन दिन बाद गुरुग्राम में भोंडसी के पास पुलिस मुठभेड़ में संदीप भुल्लर व एक अन्य आरोपी पकड़ा गया था। बदमाशों ने लूट में जिस कार का इ...

बांधों में पानी ही नहीं, खरीफ बिजाई पर संकट के बादल

Image
बांधों में पानी ही नहीं, खरीफ बिजाई पर संकट के बादल -भराव क्षमता की तुलना में पौंग बांध इस समय 90 फीट खाली -पूरे मई तक चलने वाली नहरबंदी समाप्त होने पर सिंचाई के लिए किसानों को पानी मिलेगा या नहीं, इस पर संशय के बादल हनुमानगढ़. भाखड़ा व पौंग बांध का जल स्तर इस बार काफी नीचे चला गया है। इसलिए साठ दिन की नहरबंदी समाप्त होने के बाद भी किसानों को जून में खरीफ बिजाई के लिए सिंचाई पानी मिलेगा या नहीं, इस पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है इस वक्त पौंग बांध अपने पूर्ण भराव क्षमता की तुलना में करीब ९० फीट खाली है। यही हालात भाखड़ा बांध के भी लग रहे हैं। इस स्थिति में बंदी समाप्त होने के बाद सिंचाई पानी की स्थिति क्या रहेगी, इस बारे में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि बंदी खत्म होने में अभी एक महीने से अधिक का समय बाकी है। इस अवधि में बांधों में कुछ पानी की आवक हो जाती है तो स्थिति बदल सकती है। वहीं पहले के बरसों पर नजर डालें तो बांधों का जल स्तर न्यूनतम स्तर पर ले जाकर किसानों को राहत पहुंचाया जाता रहा है। हालांकि इसके लिए राज्य सरकार स्तर पर प्रयासों की जरूर...

संकट की घड़ी में सिस्टम पर उठ रहे सवाल

Image
संकट की घड़ी में सिस्टम पर उठ रहे सवाल हनुमानगढ़ जिले के अस्पतालों में कोविड संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। चिकित्सा महकमे का स्टाफ अपने हिसाब से व्यवस्था बनाने में लगा हुआ है परंतु सीमित संसाधनों के चलते संक्रमितों को सम्पूर्ण उपचार नहीं मिल रहा। सरकारी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन नहीं मिलने की शिकायतें भी मिल रही है। पीडि़तों को किसी तरफ से राहत की किरण नजर नहीं आ रही। संकट की घड़ी में लोगों को घरों में ही रखने की मंशा से इन दिनों अनुशासन पखवाड़ा चल रहा है। इसमें सुबह ग्यारह बजे तक ही लोगों को सड़कों पर चलने की अनुमति है। जिला प्रशासन व पुलिस की टीम मुस्तैदी के साथ सड़कों पर ड्यूटी दे रही है। वे अग्रणी मोर्चे पर डटे हुए हैं। इनकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है। परंतु जिले में कुछ जगह पुलिसकर्मियों द्वारा बिना कारण जाने गाडिय़ां सीज करने की सूचनाएं भी मिल रही है। लोगों में डर बैठाने के हिसाब से भले पुलिस की यह कार्रवाई ठीक लगे परंतु संकट की इस घड़ी में पुलिस को व्यावहारिक बनने की जरूरत है। मनरेगा कार्य स्थल पर लगे मजदूरों के साथ पुलिस की ओर से मारपीट की घटना भी काफी चर्चा म...

ताले खुलें तो आगे बढ़े रीलाइनिंग कार्य की तैयारी

Image
ताले खुलें तो आगे बढ़े रीलाइनिंग कार्य की तैयारी -राज्य सरकार की ओर से नई गाइड लाइन जारी होने के बाद से जल संसाधन विभाग कार्यालय पर लगा है ताला -बहुप्रतिक्षित इंदिरागांधी नहर में रीलाइनिंग कार्य शुरू करवाने के दृष्टिगत मुख्य अभियंता ने बारह डिविजनों के कार्यालय खोलने की मांगी मंजूरी हनुमानगढ़. इस बार साठ दिन की नहरबंदी में इंदिरागांधी नहर में रीलाइनिंग कार्य होना है। लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राज्य सरकार ने नई गाइड लाइन जारी कर कुछ विभागों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय बंद कर दिए हैं। इसके तहत जल संसाधन विभाग कार्यालय में भी ताला लगा हुआ है। इस बीच २९ अप्रेल से प्रस्तावित रीलाइनिंग कार्य की तैयारियों को अंतिम रूप कैसे दिया जाए, इसे लेकर विभागीय अधिकारी माथापच्ची करने में लगे हैं। साथ ही जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ जिला कलक्टर को पत्र भेजकर दोनों जिलों में कुल बारह डिविजन व मुख्य अभियंता कार्यालय तथा पीएमयू कार्यालय को खोलने की अनुमति मांगी है। उम्मीद है कार्यालय खोलने की मंजूरी मिलने के बाद रीलाइनिंग कार्य को लेकर...

दुग्ध उत्पादक संघ, हनुमानगढ़ में गाड़ी लगवाने के लिए 40 हजार की घूस लेते ऑपरेटर गिरफ्तार

Image
दुग्ध उत्पादक संघ, हनुमानगढ़ में गाड़ी लगवाने के लिए 40 हजार की घूस लेते ऑपरेटर गिरफ्तार - 50 हजार रुपए मांगे, 40 में सौदा तय - आरोपी ने एमडी के नाम पर मांगी घूस हनुमानगढ़. दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड में गाड़ी लगवाने के एवज में 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते डेयरी के कम्प्यूटर ऑपरेटर को एसीबी हनुमानगढ़ ने मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने डेयरी एमडी के नाम पर घूस की मांग की थी। एसीबी बुधवार को उसे विशिष्ट न्यायालय एसीबी श्रीगंगानगर में पेश करेगी। एसीबी हनुमानगढ़ के निरीक्षक सुभाषचंद्र ढिल के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी के अनुसार परिवादी आमोद सिहाग (27) पुत्र हरिराम सिहाग निवासी मक्कासर ने शिकायत दी थी कि वह दी श्रीगंगानगर दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ जंक्शन में बोलेरो कैम्पर गाड़ी लगवाना चाहता है। इसके लिए टैंडर करने के एवज में एमडी के लिए आरोपी कम्प्यूटर ऑपरेटर योगेश पारीक (52) पुत्र कृष्ण कुमार निवासी मेहरवाला, टिब्बी हाल 9/27 हाऊसिंग बोर्ड जंक्शन ने 50 हजार रुपए घूस की मांग की। इसके बाद 26 अप्रेल को शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसम...

गंगमूल डेयरी के नव निर्वाचित चैयरमेन बोले, भ्रष्टाचार किसी सूरत में नहीं करेंगे बर्दाश्त

Image
गंगमूल डेयरी के नव निर्वाचित चैयरमेन बोले, भ्रष्टाचार किसी सूरत में नहीं करेंगे बर्दाश्त -दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करने को देंगे प्राथमिकता -नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र मोर ने किया कार्यभार ग्रहण हनुमानगढ़. गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के नवनिर्वाचित चैयरमेन राजेंद्र मोर ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस मौके पर उन्होंने संचालन मंडल सदस्यों के साथ दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया। नवनिर्वाचित चैयरमेन राजेंद्र मोर ने कहा कि गंगमूल डेयरी से जुड़े हुए हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर जिलों के समस्त दुग्ध उत्पादकों व किसानों के विश्वास व गंगमूल कर्मचारियों के सराहनीय कार्य के कारण वर्तमान में गंगमूल डेयरी सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रही है। यह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि मेरी प्राथमिक कार्यो में दुग्ध उत्पादकों के हितों की रक्षा करना व अप्रत्यक्ष रूप से डेयरी को हानि पहुंचाने वाले भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही करना होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सर्वश्रेष्ठ कार्य की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने भी दुग्ध उत्पादकों के लिए कई योजनाएं चलाई है। जो काफी सराहनीय ...

पहले करनी पड़ी मनुहार, फिर लोग स्वत: लगाने लगे कतार, मगर अब मिल नहीं रही वैक्सीन लगातार

Image
पहले करनी पड़ी मनुहार, फिर लोग स्वत: लगाने लगे कतार, मगर अब मिल नहीं रही वैक्सीन लगातार - जिले को एक सप्ताह में मिली महज 24200 वैक्सीन डोज - संक्रमण बढऩे से बढ़ी खपत, एक दिन में 25 हजार तक टीकाकरण की क्षमता - यदि यूं ही मिली वैक्सीन की सप्लाई तो एक मई से गड़बड़ाएगा टीकाकरण अदरीस खान @ हनुमानगढ़. जिले में कोविड वैक्सीनेशन जब शुरू हुआ था तो चिकित्सा विभाग को टीकाकरण के लिए बहुत प्रयास करने पड़े थे। लोगों की मनुहार तक करनी पड़ी कि आओ टीका लगवा लो। चिकित्सा अधिकारियों और प्रशासन को जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर टीकाकरण में सहयोग करने की अपील करनी पड़ी। मगर जब से कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के मामले में बढ़े हैं तो लोगबाग स्वत:स्फूर्त ही टीकाकरण के लिए निर्धारित केन्द्रों पर पहुंच रहे हैं। केन्द्रों पर कतार लगाकर टीकाकरण के लिए प्रतीक्षा तक कर रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे लोगों में टीकाकरण को लेकर जागरुकता और गंभीरता बढ़ी है, वैसे-वैसे कोविड वैक्सीन की आपूर्ति गड़बड़ानी शुरू हो गई है। स्थिति यह है कि जिले को गत सप्ताह प्रतिदिन के हिसाब से साढ़े तीन हजार से भी कम वैक्सीन की डोज मिली...

पढ़ाई-परीक्षा का पता नहीं, हनुमानगढ़ जिले की पाठशालाओं को खूब मिल रहा दान

Image
पढ़ाई-परीक्षा का पता नहीं, हनुमानगढ़ जिले की पाठशालाओं को खूब मिल रहा दान - जिले एवं प्रदेश की पाठशालाओं को निरंतर मिल रहा जनता से आर्थिक सहयोग - बीते माह मिला एक करोड़ रुपए से अधिक दान हनुमानगढ़. कोविड-19 महामारी के चलते गत एक बरस से शिक्षण व्यवस्था पूर्णत: प्रभावित है। पढ़ाई से लेकर परीक्षा तक का अता-पता नहीं है। इसके बावजूद लोगबाग पाठशालाओं में खूब दान दे रहे हैं। जिले से लेकर प्रदेश तक में सरकारी विद्यालयों को विभिन्न विकास कार्यों आदि के लिए दानदाता आर्थिक सहयोग कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते फिलहाल पाठशालाएं बंद हैं। मगर गत माह भी विद्यालयों को अच्छा आर्थिक सहयोग मिला। प्रदेश की बात करें तो केवल मार्च में ही एक करोड़ रुपए से अधिक का दान लोगों ने सरकारी स्कूलों को दिया। शिक्षा विभाग की ओर से दान संबंधी मासिक रैंकिंग भी जारी की जाती है। सर्वाधिक दान प्राप्त करने वाले टॉप टेन जिलों में हनुमानगढ़ भी शामिल रहा। प्रथम स्थान पर चूरू जिला रहा। वहां के विद्यालयों को लोगों ने 23 लाख रुपए से भी ज्यादा का आर्थिक सहयोग दिया। जबकि बांसवाड़ा करीब दस लाख अठानवे हजार व सीकर...

हनुमानगढ़ में करंट से मजदूर की मौत, मिस्त्री की हालत गंभीर

Image
हनुमानगढ़ में करंट से मजदूर की मौत, मिस्त्री की हालत गंभीर - टाउन बस स्टैंड के सामने स्थित धर्मशाला में निर्माण कार्य के दौरान हादसा हनुमानगढ़. टाउन में बस स्टैंड के सामने स्थित धर्मशाला में निर्माण कार्य के दौरान विद्युत तारों की चपेट में आने से मिस्त्री एवं मजदूर झुलस गए। उनमें से मजदूर की मौत हो गई। मिस्त्री की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर टाउन पुलिस व गणमान्य नागरिक मौके पर पहुंचे तथा मिस्त्री को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार टाउन स्थित महावीर दल धर्मशाला में लम्बे समय से मरम्मत कार्य चल रहा है। धर्मशाला की पिछली दीवार पर गुरुवार को पलस्तर किया जा रहा था। इसके लिए लोहे की सीढ़ी (घोड़ी) लगाई गई। दोपहर करीब तीन बजे मिस्त्री राजू स्वामी (32) पुत्र बुधराम स्वामी निवासी गांव शेरेकां तथा मजदूर सुनील मेघवाल (24) पुत्र इन्द्राज मेघवाल निवासी अमरपुरा थेहड़ी गली में लगी सीढ़ी (घोड़ी) को आगे सरका रहे थे। तभी ऊपर से गुजर रही हाइ वोल्टेज विद्युत तारों से सीढ़ी छू गई। सीढ़ी में करंट प्रवाहित होने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। मजदूर सुनील मेघ...

दो शराब ठेकों, कोचिंग सेंटर, कस्टमर केयर पर चला कार्रवाई का डंडा

Image
दो शराब ठेकों, कोचिंग सेंटर, कस्टमर केयर पर चला कार्रवाई का डंडा - कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर प्रशासन ने की कार्रवाई - 17 के काटे चालान हनुमानगढ़. जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान कोरोना संक्रमण का प्रसार रोकने एवं बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कार्रवाई का डंडा चलाया। टाउन एवं जंक्शन क्षेत्र में चार अलग-अलग प्रतिष्ठानों को सीज करने एवं चालान काटने की कार्रवाई की। टीम ने 17 प्रतिष्ठानों आदि के चालान काटे। जानकारी के अनुसार एसडीएम कपिल यादव एवं डीएसपी प्रशांत कौशिक के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने जिला मुख्यालय पर निरीक्षण किया। इस दौरान चक ज्वालासिंहवाला में तथा टाउन में शराब ठेका गाइडलाइन का उल्लंघन करते संचालित पाया गया। दोनों को सीज आदि करने की कार्रवाई की गई। इसी तरह जंक्शन में कोचिंग सेंटर का संचालन करने पर टीम ने निरीक्षण किया। वहां विद्यार्थियों को एक कक्ष में एकत्र कर कोरोना मापदंडों का उल्लंघन करते हुए कोचिंग देते पाया गया। इसी तरह टाउन में निजी टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर प्रतिष्ठान को सीज किया गया...

माटी के लाल नहीं कर रहे मिट्टी की सेहत का ख्याल

Image
पत्रिका विशेष माटी के लाल नहीं कर रहे मिट्टी की सेहत का ख्याल -घटते-बढ़ते पीएच मान के बीच भूमि के बंजर होने का मंडरा रहा खतरा -जिले में आठ लाख से अधिक खेतों के नमूने लेकर जारी किए गए सॉयल हेल्थ कार्ड हनुमानगढ़. हमारे आसपास के मिट्टी की सेहत लगातार बिगड़ रही है। विद्युत चालकता और पीएच मान में बढ़ोतरी होने से भविष्य में उर्वरा शक्ति प्रभावित होने का खतरा भी मंडराने लगा है। स्थिति यह है कि धरती की क्षमता से अधिक फसल लेने की सनक से सोना उगलने वाली जमीनें बंजर होने की कगार पर पहुंच गई है। माटी के लाल यानी किसान ही मिट्टी की सेहत को नजर अंदाज कर रहे हैं। जैविक खाद की बजाय रासायनिक खाद का अधिक उपयोग करने से इस तरह के हालात बन रहे हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष २०१५-१६ से २०२०-२१ तक जिले में कुल आठ लाख से अधिक सॉयल हेल्थ कार्ड जारी किए गए हैं। इन नमूनों का विश्लेषण करने के बाद जो स्थिति सामने आई है, वह ठीक नहीं है। जमीन में लगातार घटते-बढ़ते पीएच मान के बावजूद हमारे किसान भविष्य के खतरे की आहट को नहीं समझ रहे हैं। पृथ्वी की उपजाऊ क्षमता की बात करें तो हनुमानगढ़ की मिट्टी की उर्वरा शक्ति...

96 फीसदी रोगी होम आइसोलेट, चार प्रतिशत ही भर्ती और हांफा ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम

Image
96 फीसदी रोगी होम आइसोलेट, चार प्रतिशत ही भर्ती और हांफा ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम ऑक्सीजन सिलेंडर सप्लायर्स को बाजार में विक्रय नहीं करने को किया पाबंद 364 कोरोना पॉजिटिव और मिले निरंतर बढ़ रही भर्ती रोगियों की संख्या हनुमानगढ़. जिले में बुधवार को कोरोना सैम्पल की रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली आई। पहले जिले से 17 अप्रेल को एकत्र किए गए सैंपल की रिपोर्ट बुधवार सुबह आई। इसमें 229 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद शाम को आई रिपोर्ट में 135 और पॉजिटिव मिले। इस तरह एक दिन में कुल 364 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रोगियों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। इतनी संख्या में पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन एवं चिकित्सा विभाग की परेशानी बढ़ गई। पॉजिटिव मिले अधिकांश रोगियों को होम आइसोलेट ही किया गया है। अगर बात रोगियों की चिकित्सा व्यवस्था की करे तो अभी जिले में 1416 एक्टिव केस हैं। इनमें से 96 प्रतिशत रोगी घर में ही हैं। जबकि शेष रोगियों को आइसोलेशन वार्ड एवं कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर रखा है। 55 रोगी तो जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जिला अस्पताल प्रबं...

दुष्कर्म पीडि़ता महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, पीडि़ता और उसकी बेटी को पीटा

Image
दुष्कर्म पीडि़ता महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, पीडि़ता और उसकी बेटी को पीटा - गोगामेड़ी थाने के गांव नथवानियां की घटना - झुलसी महिला जिला चिकित्सालय से बीकानेर रेफर हनुमानगढ़/भादरा. गोगामेड़ी पुलिस थाने के गांव नथवानिया की मां-बेटी से मारपीट कर मां पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में गुरुवार को झुलसी महिला को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पहले बुधवार शाम को झुलसी महिला को नोहर सीएचसी ले जाया गया। वहां से हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में बुधवार रात गोगामेड़ी थाने में दो जनों के खिलाफ पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। गोगामेड़ी पुलिस ने महिला के बयान जिला चिकित्सालय में लिए। पुलिस के अनुसार जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला ने बताया कि उसने खेत के काश्तकार सुभाष पूनिया निवासी मुंसरी पर पूर्व में बलात्कार का मामला दर्ज करवा रखा है। आरोपी ने उसकी पुत्री से भी छेडख़ानी की। इस संबंध में भी पुलिस को शिकायत की थी। इन सबके चलते आरोपी उनसे रंजिश रखता है। पीडि़ता का आरोप है कि सुभाष पूनिया उसके पति का खेत काश्त करता है। क्यो...

नोखा जेल से फरार कैदियों में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश शामिल

Image
नोखा जेल से फरार कैदियों में हनुमानगढ़ जंक्शन थाने के हिस्ट्रीशीटर सहित तीन बदमाश शामिल - पीलीबंगा थाने के दो बदमाश, एनडीपीएस के मामलों में थे बंद - जंक्शन थाने का एचएस अभी आम्र्स एक्ट में था जेल में बंद हनुमानगढ़. बीकानेर जिले की नोखा सब जेल से फरार पांच कैदियों में से तीन हनुमानगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इन तीनों में से एक हनुमानगढ़ जंक्शन थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, आम्र्स एक्ट, एनडीपीएस सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज हैं। वहीं शेष बंदी पीलीबंगा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। उनके खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। बंदियों के फरार होने के बाद जिले की पुलिस भी अलर्ट है। पीलीबंगा और जंक्शन थाने की पुलिस को आरोपियों के घरों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर पुलिस दबिश भी दे रही है। मगर अब तक उनका पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार सलीम पुत्र कादर खान निवासी गांव नवा पीएस हनुमानगढ़ जंक्शन नोखा सब जेल में बंद था। उसे टाउन पुलिस ने आम्र्स एक्ट के मामले में पकड़ कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था। आरोपी सलीम जंक्शन थाने का ...

हरियाणा से आकर हनुमानगढ़ में लगाई फांसी

Image
हरियाणा से आकर हनुमानगढ़ में लगाई फांसी - सतीपुरा बाइपास पर खेत में लगाई फांसी - आत्महत्या के कारणों का नहीं लग सका पता, पुलिस जुटी जांच में हनुमानगढ़. हरियाणा के सिरसा जिले का निवासी युवक बिना कुछ बताए घर से निकला। वहां से हनुमानगढ़ आया और सतीपुरा बाइपास स्थित खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार को पेड़ पर बनाए फंदे पर लटकता मिला। आसपास के किसानों की सूचना पर टाउन पुलिस मौके पर पहुंची। उसकी शिनाख्त के लिए शव को मोर्चरी में रखवाया। दोपहर बाद मृतक की पहचान होने पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। इस संंबंध में टाउन थाने में मर्ग दर्ज कराई गई। इसमें घटना के कारण नहीं बताए गए। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार मेवा सिंह निवासी गांव सुरतिया, तहसील रोड़ी जिला सिरसा हरियाणा ने मर्ग दर्ज कराई कि उसके ताऊ का लड़का गुरविन्द्र सिंह पुत्र मुखत्यार सिंह निवासी गांव सुरतिया, तहसील रोड़ी जिला सिरसा हरियाणा सोमवार रात खाना खाकर बिना बताए घर से निकल गया। देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह उसका शव टाउन में राजवी पैलेस के सा...

रोगियों की यूं बढ़ती रही संख्या तो ऑक्सीजन आपूर्ति गड़बड़ाने का अंदेशा

Image
रोगियों की यूं बढ़ती रही संख्या तो ऑक्सीजन आपूर्ति गड़बड़ाने का अंदेशा - जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से भी नहीं हो पा रही पूर्ति - मंगवाने पड़ रहे सिलेंडर, अभी 40 से 45 सिलेंडर की खपत हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमितों की संख्या अगर यूं ही बढ़ती रही तो अंदेशा है कि जिला अस्पताल की ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था हांफने लग जाएगी। फिलहाल हालात यह हैं कि एमजीएम जिला चिकित्सालय में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से रोगियों को खपत के अनुरूप आपूर्ति नहीं की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन को बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाने पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अभी रोजाना 40 से 45 सिलेंडर की खपत हो रही है। अगर रोगियों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा तो खपत भी बढ़ जाएगी। ऐसे में खपत एवं आपूर्ति का अनुपात गड़बड़ा सकता है। हालांकि इस तरह के हालात से बचने के लिए निरंतर जिला अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सा विभाग एवं जिला प्रशासन जुटा हुआ है। ऑक्सीजन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला चिकित्सालय में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों आदि को शामिल कर उनको ऑक्सीजन आपूर्ति व्यवस्था पर निगरानी ...

हनुमानगढ़: बरसात में गेहूं की ढेरियां भीगी तो किसानों की आंखे हुई नम

Image
हनुमानगढ़: बरसात में गेहूं की ढेरियां भीगी तो किसानों की आंखे हुई नम -बेमौसम वर्षा से किसानों में बढ़ी बेचैनी -मंडियों के हालात ऐसे कि कुछ ढ़ेरियों को तिरपाल भी नहीं नसीब हनुमानगढ़. जिले में मंगलवार को हुई बेमौसम बारिश ने किसानों को बेचैन कर दिया। अंधड़ के साथ हुई बरसात ने मंडियों में किसानों के लिए मुसीबत पैदा कर दी। मेघ गर्जना के साथ हुई वर्षा के कारण धानमंडी में खुले में पड़ी किसानों की गेहूं की फसल भीग गई। हालात ऐसे रहे कि कुछ ढेरियों पर तो तिरपाल भी नहीं थे। इस स्थिति में अपनी फसल को बर्बाद होते देख किसानों की आंखों से आंसू निकलना स्वभाविक ही था। दिन में रह-रह कर कई बार हुई हल्की बरसात के कारण गेहूं की ढेरियां भीग गई। फसलों में भरे पानी को निकालने में किसान जुटे रहे। किसानों का कहना था कि करीब एक सप्ताह से वह गेहूं की फसल लेकर मंडी में बैठे हैं। दो-तीन दिन पहले एफसीआई अधिकारियों के साथ बारदाने को लेकर हुए विवाद के चलते गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। कलक्ट्रेट में संचालित कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार मंगलवार को संगरिया में चार, पीलीबंगा में आठ व हनुमानगढ़ तहसील में प...

युवा आइएएस नथमल डिडेल हनुमानगढ़ के नए कलक्टर

Image
हनुमानगढ़. आइएएस मेघराज सिंह रतनू हनुमानगढ़ में जिला कलक्टर का दायित्व ग्रहण किए बिना ही विदा हो गए। राज्य सरकार ने मंगलवार को आठ आइएएस अधिकारियों के स्थानान्तरण की सूची जारी की है। इसमें जयपुर विकास प्राधिकरण के सचिव एवं आइएएस नथमल डिडेल को हनुमानगढ़ का जिला कलक्टर नियुक्त किया है और पूर्व में नियुक्त किए गए मेघराज सिंह रतनू को जयपुर में लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि आठ अपे्रल को राज्य सरकार ने लगभग पांच दर्जन आइएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। जिसमें सात जिलों के कलक्टरों का भी स्थानान्तरण किया गया था। इसमें हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर के जिला कलक्टर भी शामिल थे। हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर आइएएस जाकिर हुसैन का श्रीगंगानगर स्थानान्तरण किया गया था। उनके स्थान पर जयपुर के उद्यान विभाग में निदेशक मेघराज सिंह रतनू हनुमानगढ़ के जिला कलक्टर लगाया गया था। जाकिर हुसैन ने तत्काल श्रीगंगानगर जिला कलक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया था लेकिन रतनू की बंगाल के चुनाव में ड्यूटी है, जिसके चलते वह यहां कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए और अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक असीजा के पास कार्यभार है। इस दौरान मंगलवार को...

पुलिस-प्रशासन के वाहनों के सायरन सुनकर होते रहे शटर डाउन, नहीं दिखा जन में अनुशासन

Image
पुलिस-प्रशासन के वाहनों के सायरन सुनकर होते रहे शटर डाउन, नहीं दिखा जन में अनुशासन - जिले भर में कई दुकानों को किया गया सीज - पचास से अधिक के काटे चालान हनुमानगढ़. राज्य सरकार की ओर से जन अनुशासन पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत दुकानदारों सेे नियमों की पालना करने का आग्रह किया जा रहा है। ताकि कोरोना को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके। गृह विभाग की नई गाइडलाइन में अनुमत नहीं होने के बावजूद दुकानें खोलने पर बाजारों में सख्ती दिखाते हुए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने नियम विरुद्ध चल रही दुकानों को तत्काल बंद करवाया। शटर डाउन करवाकर उन्हें सीज करने की कार्रवाई की। इस दौरान दुकानदारों का कहना था कि जब रेहड़ी वालों व अन्य दुकानदारों को खोलने की अनुमति दी गई है फिर हमने कौन सा गुनाह किया है। प्रशासन चाहे तो हमारा रोटेशन बनाकर हमें दुकानों को खोलने की अनुमति दे सकता है। यदि हमारी दुकानें बंद रहेगी तो हम लोगों का परिवार कैसे चलेगा। दुकानदारों की ओर से अनुनय-विनय करने पर अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए ऐसा करने में असमर्थता जताई। गृह विभाग की नई गाइडलाइन में अनुमत नहीं होने के बावज...

यूपीआइ से ऑनलाइन ठगी गई राशि जिले में पहली बार 24 घंटे के भीतर मिली वापस

Image
यूपीआइ से ऑनलाइन ठगी गई राशि जिले में पहली बार 24 घंटे के भीतर मिली वापस - ठगी के शिकार लोग यदि तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर करे शिकायत तो मिलेगी राहत - आमजन से इस प्रक्रिया की जानकारी लेकर उपयोग की अपील हनुमानगढ़. ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच जिला पुलिस एवं भिरानी थाना पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए पहली बार पीडि़त व्यक्ति को ठगी गई राशि वापस दिलाई। यूपीआई से ऑनलाइन ठगी के 21 हजार रुपए परिवादी को वापस दिलाकर राहत प्रदान की। प्रकरण के अनुसार भिरानी थाने के गांव सवाई छानी निवासी मुकेश कुमार ने 16 अप्रेल को पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका एक्सीस बैंक में खाता है। जब वह बैंक स्टेटमेंट चेक कर रहा था तो उसे पता चला कि उसके खाते से 30 मार्च को 21 हजार रुपए निकाल लिए गए। यह राशि परिवादी ने नहीं निकाली। एसपी प्रीति जैन के निर्देशानुसार साइबर क्राइम पोर्टल पर परिवाद दर्ज किया गया। भिरानी थाना प्रभारी लीलाधर थोरी के सुपरविजन में साइबर क्राइम पोर्टल पर कार्यरत कांस्टेबल विकास कुमार एवं गजराज सिंह ने जांच-पड़ताल की कार्यवाही शुरू की। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए सर्व...

'राज के काज' में बढ़ रही बाधा

Image
'राज के काज' में बढ़ रही बाधा - हर बरस औसतन दर्ज हो रहे करीब 50 मुकदमे - कानून के दुरुपयोग के भी लगते रहे हैं आरोप - इन प्रकरणों में एफआर, समझौते की जानकारी देने में पुलिस के हाथ खड़े अदरीस खान @ हनुमानगढ़. राज के काज में बाधा की खाज बढ़ रही है। जिले में राजकार्य में बाधा के मुकदमों की संख्या में हर साल इजाफा हो रहा है। अगर पिछले कुछ बरसों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर साल औसतन पचास बार सरकार के 'कामकाज' में बाधा पहुंचाई जा रही है। राजकार्य में बाधा के मामले आईपीसी की धारा 332, 353 के तहत दर्ज किए जाते हैं। खास बात यह कि एक तरफ तो राज के कार्य में बाधा पहुंचाने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। वहीं दूसरी तरफ आईपीसी की धारा 332, 353 के दुरुपयोग के आरोप भी सरकारी कार्मिकों एवं सिस्टम पर निरंतर लगाए जाते रहे हैं। व्यक्तिगत या दूसरे तरह के विवादों को भी गंभीर बनाने के लिए जानबूझकर राजकार्य में बाधा का प्रकरण दर्ज करवा दिया जाता है। इस तरह के आरोप समय-समय पर लगते रहे हैं। अब इसमें हकीकत जो भी हो। मगर वस्तुस्थिति यह है कि राज के काम में बाधा भी बढ़ रही है और बेवजह राजका...

महामारी संकट में निदेशालय की ऑनलाइन अनुमति बगैर कार्य व्यवस्था में शिक्षक

Image
महामारी संकट में निदेशालय की ऑनलाइन अनुमति बगैर कार्य व्यवस्था में शिक्षक - डीईओ प्रारंभिक तथा माध्यमिक एक माह तक कार्य में लगाने को अधिकृत - जिला प्रशासन ने निदेशालय से वार्ता कर हासिल की प्रक्रिया में शिथिलता हनुमानगढ़. शिक्षा मंत्री भले ही सरकारी विद्यालयों के परीक्षा परिणाम सुधार में शिक्षकों का खास योगदान नहीं माने। मगर हालात यह हैं कि शिक्षण व्यवस्था तो छोडि़ए प्रशासनिक व्यवस्था तक बिना शिक्षकों के ढंग से नहीं चल सकती। गत वर्ष की तरह अब फिर कोरोना संक्रमण बढऩे पर शिक्षकों से विभिन्न कार्य सम्पादित कराए जा रहे हैं। सरकारी तंत्र को शिक्षकों की इतनी ज्यादा जरूरत है कि महामारी संकट में उनकी उपलब्धता के लिए कार्य व्यवस्था में लगाने संबंधी प्रक्रिया में शिथिलता की स्वीकृति भी हासिल कर ली गई है। इसके आधार पर अब माध्यमिक तथा प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय की ऑनलाइन स्वीकृति के बिना ही संबंधित डीईओ शिक्षकों को कार्य व्यवस्था में लगाने का आदेश जारी कर सकते हैं। इसके लिए अब शाला दर्पण पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया की पालना करने की जरूरत नहीं होगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने दूरभाष पर नि...

हनुमानगढ़ में लोगों की टीकाकरण में रुचि कम, इसलिए श्रीगंगानगर से आधी ही मिली वैक्सीन

Image
हनुमानगढ़ में लोगों की टीकाकरण में रुचि कम, इसलिए श्रीगंगानगर से आधी ही मिली वैक्सीन - जिले में वैक्सीनेशन अपेक्षानुरूप नहीं, खपत ज्यादा होने पर ही अधिक मिलती है वैक्सीन - यदि 200 से अधिक वैक्सीन लगाने वाले हो तो चिकित्सा विभाग को सूचना दो - कोविड संक्रमण से निपटने में जुटा जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग एवं अन्य कोरोना योद्धा हनुमानगढ़. जिले में अब तक अपेक्षानुरूप टीकाकरण नहीं हो सका है। लोग टीकाकरण कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। बढ़ते कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सबको वैक्सीनेशन कराना चाहिए ताकि शरीर में हर्ड इम्यूनिटी बन सके। इस बार जिले को 19200 वैक्सीन ही मिली है। जबकि पड़ोसी जिले श्रीगंगानगर जो वैक्सीनेशन में हमसे आगे है, उनको इस बार 36900 वैक्सीन डोज मिली है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय उसी जिले को अधिक वैक्सीन देता है, जहां उसकी खपत ज्यादा हो। इसलिए जरूरी है कि जिले के लोग अधिकाधिक वैक्सीनेशन जल्दी कराए ताकि अगली बार अधिक संख्या में वैक्सीनेशन मिल सके। जिले को रविवार दोपहर तक कोरोना वैक्सीन मिल पाएगी। जिले से एक वाहन सुबह पुलिस जाब्ते ...

हनुमानगढ़ के गांव जंडावाली मरूधरा ग्रामीण बैंक में लूट का आरोपी बापर्दा गिरफ्तार

Image
हनुमानगढ़ के गांव जंडावाली मरूधरा ग्रामीण बैंक में लूट का आरोपी बापर्दा गिरफ्तार - करीब साढ़े 12 लाख रुपए की लूट का मामला - गुरुग्राम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, जेल में होगी शिनाख्त परेड हनुमानगढ़. जंडावाली स्थित मरूधरा ग्रामीण बैंक शाखा से 12 लाख रुपए से अधिक की लूट मामले में सदर पुलिस ने शुक्रवार को एक जने को गिरफ्तार किया। आरोपी संदीप भुल्लर पुत्र हरबंस सिंह निवासी अमरसिंहपुरा पीएस गोलूवाला को गुरुग्राम जेल से प्रोडक्शन वारंट पर बापर्दा गिरफ्तार कर यहां लाया गया है। उसे पुलिस ने शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जेल भिजवा दिया। अब जेल में आरोपी की शिनाख्त परेड होगी। शिनाख्त के बाद उसे पुन: प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर अन्य आरोपियों तथा लूट की रकम आदि के बारे में पड़ताल की जाएगी। स्विफ्ट कार में सवार होकर आए चार बदमाशों ने 31 दिसम्बर 2020 की शाम हथियारों की नोक पर बैंक में लूट की थी। इस वारदात के तीन दिन बाद गुरुग्राम में भोंडसी के पास पुलिस मुठभेड़ में संदीप भुल्लर व एक अन्य आरोपी पकड़ा गया था। बदमाशों ने लूट में जिस कार का इस्तेमाल किया था, वह हरियाणा में मय्यड...

पत्रिका विशेष: पानी चोरी रोकने को लेकर जल संसाधन विभाग को 40 वाहनों की मिली मंजूरी

Image
पत्रिका विशेष: पानी चोरी रोकने को लेकर जल संसाधन विभाग को 40 वाहनों की मिली मंजूरी -राज्य सरकार ने 33 लाख 60 हजार रुपए का बजट किया स्वीकृत -नोहर व भादरा क्षेत्र में नहरी पानी की चोरी रोकने को लेकर सरकार स्तर पर हो रहे प्रयास हनुमानगढ़. नोहर व भादरा क्षेत्र में नहरी पानी की चोरी रोकने में अब सिंचाई विभाग के अफसरों को आसानी होगी। क्योंकि पेट्रोलिंग कार्य को लेकर राज्य सरकार ने अब 40 वाहनों की स्वीकृति जारी कर दी है। नहरों के किनारे निगरानी बढ़ाने को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी नोहर व भादरा क्षेत्र में चालीस अनुबंधित वाहनों का संचालन कर सकेंगे। इसके लिए ३३ लाख ६० हजार रुपए का बजट राज्य सरकार ने मंजूर कर दिया है। उपयोगिता के हिसाब से जल संसाधन विभाग के अधिकारी अब वाहनों को हायर कर सकेंगे। इससे पहले जल संसाधन विभाग के अधिकारी एक साथ इतनी संख्या में वाहन हायर नहीं कर सकते थे। जल संसाधन विभाग जयपुर के मुख्य अभियंता की तरफ से जारी आदेश शुक्रवार को स्थानीय अधिकारियों को प्राप्त हुआ। गौरतलब है कि मार्च २०२१ में जल संसाधन विभाग कार्यालय हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता ने वाहनों की जरूरत को दे...

नौ जरूरतमंद कन्याओं को सवा तीन लाख की मदद

Image
नौ जरूरतमंद कन्याओं को सवा तीन लाख की मदद - नवरात्र में जरूरतमंद परिवारों की नौ कन्याओं को भटनेर किंग्स क्लब देगा आर्थिक सहयोग - सामाजिक सरोकार के तहत प्रत्येक बालिका को करीब 35 हजार की सहायता हनुमानगढ़. लॉकडाउन से निरंतर सामाजिक सरोकारों के तहत जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय भटनेर किंग्स क्लब अब बेटियों को सवा तीन लाख रुपए का आर्थिक सहयोग करेगा। नवरात्र में जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की नौ कन्याओं को क्लब की ओर से यह राशि मुहैया कराई जाएगी। इसमें भटनेर किंग्स क्लब के नौ सदस्य अपना आर्थिक सहयोग देंगे। खास बात यह कि उक्त राशि क्लब सदस्य किस्तों के रूप में बालिकाओं के नाम डाक घर के बचत खातों में जमा कराएंगे। फिर पांच वर्ष बाद यह राशि बालिकाओं को एक साथ मिलेगी। प्रत्येक बालिका को करीब 35 हजार रुपए मिलेंगे। जाहिर है कि यह राशि जरूरतमंद परिवार को एक साथ मिलने पर उनको बहुत सम्बल प्रदान करेगी। नवरात्र में आर्थिक रूप से कमजोर नौ कन्याओं की मदद का यह प्रयास जल्द शुरू होगा। इसको लेकर भटनेर किंग्स क्लब अध्यक्ष कुलभूषण जिंदल तथा संरक्षक आशीष विजय की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसम...

प्रेमी जोड़ा घर से भागकर पहुंचा नानी के पास, दोनों से मारपीट, पांच गिरफ्तार

Image
प्रेमी जोड़ा घर से भागकर पहुंचा नानी के पास, दोनों से मारपीट, पांच गिरफ्तार - अपहरण व मारपीट के मामले में पांच गिरफ्तार - वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त हनुमानगढ़. प्रेम प्रसंग के चलते युवक का अपहरण व मारपीट कर घायल करने के मामले में टाउन पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी रामकुमार (30) पुत्र पप्पूराम भाट, पवन कुमार (20) पुत्र पप्पूराम भाट, विनोद कुमार (30) पुत्र कृष्णलाल भाट, राजकुमार उर्फ राजू (38) पुत्र गुरुदयाल भाट व राजू (36) पुत्र देवीलाल भाट निवासी चक हरिपुरा को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में विकास उर्फ विक्ती (22) पुत्र बनवारीलाल भाट निवासी चक हरिपुरा ने दो अप्रेल को पर्चा बयान दिया था कि गांव की ही सुमन पुत्री पप्पूराम भाट उससे प्रेम करती है। 31 मार्च को सुमन ने फोन कर उसे चक हरिपुरा में गली में बुलाया। फिर वे दोनों उसकी नानी कलावती के घर सुरेशिया पहुंच गए। कुछ देर बाद सुमन के परिवार वाले दो गाडिय़ों में सवार होकर वहां आए। उनमें गिरफ्तार किए गए आरोपियों के अलावा कई और भी थे। उनके पास लाठी, डंडे ब लोहे की रॉड थी। आरोपियों ने उसे व सुमन को पीटा। सुमन को अलग ग...

सर्वर में दिक्कत, नहीं जारी हो रहे टोकन

Image
सर्वर में दिक्कत, नहीं जारी हो रहे टोकन -गेहूं की ऑनलाइन खरीद में आ रही दिक्कतें हनुमानगढ़. जिले की मंडियों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने के बाद किसानों को राहत मिली है। मंगलवार को जंक्शन मंडी में ४०५०० बैग गेहूं की सरकारी खरीद की गई। वहीं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बाध्यता के चलते किसानों को गेहूं बेचने में काफी पसीना भी बहाना पड़ रहा है। मंगलवार को स्थिति यह थी कि किसान ट्रॉलियों में गेहूं भरकर ला रहे थे। लेकिन सर्वर में दिक्कत होने के चलते उनके टोकन जारी नहीं हो पा रहे थे। एफसीआई अधिकारी सर्वर धीरे चलने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे थे। इस स्थिति में ऑनलाइन खरीद किसानों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। स्थानीय व्यापारियों ने सरकार को ऑफलाइन खरीद को लेकर ज्ञापन भी भेजा था। लेकिन सरकार ने अभी तक ऑफलाइन खरीद को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। गेहूं की ऑनलाइन खरीद में आ रही दिक्कतें। source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/server-problem-tokens-are-not-issuing-6797113/

हनुमानगढ़ जिला जेल से तीन मोबाइल फोन जब्त

Image
हनुमानगढ़ जिला जेल से तीन मोबाइल फोन जब्त - बंदी के लिए बाहर से फेंके गए पैकेट में मिले फोन हनुमानगढ़. जिला कारागृह की दीवार से बंदियों के लिए मोबाइल फोन फेंकने का मामला एक बार फिर सामने आया है। जेल प्रशासन ने कारागृह परिसर से पैकेट में बंद तीन मोबाइल फोन जब्त किए। इस संबंध में जंक्शन थाने में एक बंदी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जिला कारागृह के प्रहरी अनिल कुमार (30) पुत्र सावलराम ने जंक्शन थाने में रिपोर्ट दी कि रविवार दोपहर को किसी ने दीवार के ऊपर से जेल परिसर में एक पैकेट फेंका। इस पैकेट को बंदी सतपाल उर्फ सत्ता पुत्र बृजलाल निवासी कुथला पुलिस थाना ऐलनाबाद हरियाणा ने उठा लिया। तभी वहां ड्यूटी पर तैनात जेल कर्मियों ने सतपाल को पैकेट उठाते देख लिया। तलाशी ली तो सतपाल से पैकेट बरामद हो गया। जिला कारागृह के उप कारापाल की सूचना पर जंक्शन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में पैकेट खोला गया तो उसमें तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। जेल प्रहरी के अनुसार किसी अज्ञात जने ने बंदियों के लिए जेल के बाहर से पैकेट बंद तीन मोबाइल फोन जेल में फेंके। पुलिस ने जेल प्रहरी की रिपोर्ट पर इस संबंध म...

सिंचाई पानी की पर्ची के नामांतरण के लिए घूस लेते सिंचाई पटवारी व दलाल गिरफ्तार

Image
सिंचाई पानी की पर्ची के नामांतरण के लिए घूस लेते सिंचाई पटवारी व दलाल गिरफ्तार - होटल में मंगवाई 15 हजार रुपए की रिश्वत - हनुमानगढ़ की नोहर तहसील के गांव परलीका के होटल पर एसीबी की कार्रवाई नोहर. पानी की बारी का नामांतरण करने के लिए 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते मंगलवार को सिंचाई पटवारी एवं दलाल को एसीबी की टीम ने गिरफ्तार किया। सिंचाई पटवारी ने शातिराना अंदाज में रिश्वत की राशि दलाल होटल संचालक को दिलाई। बाद में राशि लेने के लिए जब होटल पहुंचा तो एसीबी ने उसे दबोच लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो हनुमानगढ़ के निरीक्षक सुभाषचन्द्र ढिल ने बताया कि परलीका के पास 19 एनटीआर निवासी परिवादी देवीलाल पुत्र इंद्राज बेनीवाल ने सिंचाई पानी की बारी की पर्ची का नामांतरण कराने के लिए जल संसाधन खंड भादरा में सिंचाई पटवारी के पद पर कार्यरत विनोद कुमार सुडा पुत्र रामलाल मेघवाल निवासी गांव खाराखेड़ा, टिब्बी से संपर्क किया। इसकेलिए आरोपी सिंचाई पटवारी ने परिवादी से 20 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की। इस पर परिवादी ने एसीबी की हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत पंजीबद्ध करवा दी। हनुमानगढ़ ब्यूरो की टीम ने परिवादी क...

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

Image
राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान -डेयरी चैयरमेन का चुनाव संपन्न हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ के संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव होने के बाद मंगलवार को गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ को नया चैयरमेन भी मिल गया। मंगलवार को संपन्न हुए चैयरमेन के चुनाव में राजेंद्र मोर निवासी बीझंबायला, तहसील पदमपुर, जिला श्रीगंगानगर दो वोटों से विजयी घोषित किए गए। कुल बारह संचालन मंडल सदस्यों में सात ने राजेंद्र के पक्ष में मतदान किया। जबकि पांच सदस्यों ने उनके प्रतिद्वंदी शंकरलाल कलवानियां के पक्ष में मतदान किया। इस तरह राजेंद्र मोर दो वोटों से जीत हासिल कर चैयरमेन पद पर निर्वाचित हुए। चुनाव परिणाम घोषित करते ही राजेंद्र के समर्थकों ने रंग-गुलाल खेलकर जीत की खुशियां मनाई। इससे पूर्व निर्वाचन अधिकारी राजेश टाक, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार दीपक कुक्कड़, डेयरी एमडी पीके गोयल आदि ने विजेता प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा। गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की बात करें तो करीब बीस हजार पशुपालक सीधे तौर पर इससे जुड़े हैं। पूरे राजस्थान में हनुमागनढ़ गंगमू...

हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव संपन्न, चैयरमेन का चुनाव आज

Image
हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी संचालन मंडल सदस्यों के चुनाव संपन्न, चैयरमेन का चुनाव आज हनुमानगढ़. श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ के संचालक मंडल सदस्यों के चुनाव हो चुके हैं। डेयरी प्रांगण में संपन्न चुनाव में बारह संचालन मंडल सदस्यों का निर्वाचन किया गया। इसे लेकर डेयरी के आसपास पूरे दिन चहल-पहल रही। निर्वाचन अधिकारी राजेश टाक के अनुसार नव निर्वाचित संचालन मंडल सदस्यों में हनुमानगढ़ से जसवीर सिंह, दीपाराम, राजेश कुमार पुत्र बनवारीलाल, राधेश्याम गोदारा, शंकरलाल व सुल्तान सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। इसी तरह श्रीगंगानगर जिले से अलोक चौधरी, मांगीलाल, राजेंद्र, राजेश कुमार, विनोद कुमार व श्योपतराम निर्वाचित हुए। सोमवार को निर्वाचन के बाद विजेता को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस मौके पर निर्वाचन अधिकारी राजेश टाक, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार दीपक कुक्कड़, डेयरी एमडी पीके गोयल आदि मौजूद रहे। विजेता सदस्यों के समर्थकों ने रंग-गुलाल खेलकर जीत का जश्न मनाया। अब तेरह अप्रेल को डेयरी चैयरमेन का चुनाव होगा। बारह संचालन मंडल सदस्य मिलकर डेयरी चैयरमेन का निर्वाचन करेंग...

दुष्कर्म पीडि़ता बालिकाओं पर बयान बदलने को लेकर बनाया जा रहा दबाव

Image
दुष्कर्म पीडि़ता बालिकाओं पर बयान बदलने को लेकर बनाया जा रहा दबाव - पुलिस का दावा जांच पूरी, शीघ्र कर दिया जाएगा न्यायालय में चालान पेश - नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म का प्रकरण हनुमानगढ़/पीलीबंगा. दो नाबालिग सगी बहनों से दुष्कर्म के मामले में पीडि़ताओं एवं उनके परिवार पर बयान बदलने को लेकर दबाव बनाने की बातें सामने आई है। इस संबंध में बाल कल्याण समिति को भी मौखिक रूप से शिकायत की गई है। समिति मामले की जानकारी लेकर आगामी कार्यवाही में जुटी हुई है। वहीं पीलीबंगा थाना पुलिस का दावा है कि प्रकरण की जांच लगभग पूरी कर ली गई है। हालांकि अब तक पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश नहीं किया है। पीलीबंगा थाना प्रभारी इन्द्र कुमार जल्दी ही चालान पेश किए जाने का दावा कर रहे हैं। पीलीबंगा कस्बे के समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी शनिवार को उक्त प्रकरण में आरोपी के खिलाफ शीघ्र जांच पूरी कर चालान पेश करने की मांग को लेकर थाना प्रभारी से सम्पर्क किया। थाना प्रभारी ने उनको कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। क्या था मामला पीलीबंगा की दो सगी बहनों से दुष्कर्म का मामला आठ मार्च को सामने आया था। इस संबंध...

सता रहा जुर्माने का डर, ठिकाने आ रहा रिकॉर्ड

Image
सता रहा जुर्माने का डर, ठिकाने आ रहा रिकॉर्ड - समझाइश के बाद सख्ती बरतने की चेतावनी का असर, बीस प्रतिशत के दस्तावेज जमा - अभी भी दर्जनों केन्द्र कर रहे मनमानी हनुमानगढ़. आखिरकार जुर्माना लगने का डर कुछ असर दिखाने लगा है। चिकित्सीय जांच से जुड़े सेंटर, लैबोरेट्री आदि का रिकॉर्ड निर्धारित प्रारूप में पहली बार चिकित्सा विभाग के स्थानीय कार्यालय में जमा हो रहा है। निरंतर समझाइश और अब सख्ती बरतने की चेतावनी का ही परिणाम है कि करीब बीस प्रतिशत संस्थानों ने पंजीयन संबंधी कागजात जमा करवा दिए हैं। हालांकि दस्तावेज जमा कराने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने वालों की अभी भी बड़ी संख्या है। इसको लेकर चिकित्सा विभाग निरंतर प्रयास में जुटा हुआ है। एक अप्रेल के बाद से बिना पंजीयन वाली लैबोरेट्री, इमेजिंग सेंटर आदि के खिलाफ समझाइश के बजाय सख्ती बरतने की चेतावनी दी गई है। यदि विभागीय जांच दल के समक्ष निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाएंगे तो अधिकतम दो लाख रुपए तक का जुर्माना ठोका जा सकता है। इतना मोटा जुर्माना लगाने का प्रावधान नियमों का उल्लंघन करने वालों का पसीना छुड़ाने लगा है। ...