Posts

Showing posts from December, 2020

बैंक कार्मिकों को बंधक बनाकर लूटे 12 लाख 46 हजार, सात मिनट में दिया वारदात को अंजाम

Image
हनुमानगढ़। गांव जंडावाली स्थित मरूधरा ग्रामीण बैंक शाखा में गुरुवार को कार सवार चार अज्ञात जनों ने 12 लाख 45 हजार रुपए लूट लिए। बैंक कर्मचारियों तथा मौजूद ग्राहकों को कमरे में बंद कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। केवल पांच से सात मिनट में ही डकैती कर अज्ञात लुटेरे फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी राशि डोगरा, एएसपी जस्साराम बोस, सदर थाना प्रभारी लखवीर सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। बैंक में सुरक्षा संबंधी पुख्ता प्रबंध नहीं होने पर एसपी ने बैंक शाखा प्रबंधक को लताड़ लगाई। इस संबंध में बैंक शाखा प्रबंधक ने सदर थाने में अज्ञात जनों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब पौने चार बजे बैंक शाखा में तीन कर्मचारी तथा आठ-दस ग्राहक थे। तभी हथियारों से लैस नकाबपोश तीन अज्ञात जने बैंक में आए। शाखा प्रबंधक अक्षय प्रणामी के सिर पर बंदूक तान दी। शेष दो लुटेरे भी टेबल फांदकर दूसरी तरफ चले गए। बैंक कार्मिकों तथा ग्राहकों को कमरे बंद कर दिया। कैशियर से सारी नकदी ले ली। इसके बाद शाखा प्रबंधक से सेफ रूम की चाबी लेकर उससे नकदी ...

मजदूर-अभियंता दोनों को काम के बदले पूरा दाम मिलने का इंतजार

Image
मजदूर-अभियंता दोनों को काम के बदले पूरा दाम मिलने का इंतजार -मनरेगा में चलाया पूरा काम तो पूरा दाम अभियान, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति अलग हनुमानगढ़. पूरे काम के बदले पूरा दाम लेने के लिए अभियंता व मनरेगा मजदूर दोनों संघर्षरत हैं। गत दिनों मनरेगा मजदूरों ने जहां पूरी मजदूरी दिलाने को लेकर संघर्ष किया था। वहीं अब पंचायतीराज विभाग के अभियंता व कनिष्ठ तकनीकी सहायक भी आंदोलन में कूद पड़े हैं। इससे प्रदेश मेें मनरेगा योजना काफी हद तक प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज इंजीनियर्स एसोसिएशन राजस्थान के आह्वान पर सभी अभियंता व तकनीकी सहायक सामूहिक अवकाश की घोषणा कर राजकार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। इससे मनरेगा में मस्टरोल पारित करने से लेकर कार्यों के निरीक्षण आदि वर्क प्रभावित हो रहे हैं। गौरतलब है कि मनरेगा मजदूरों को पूरी मजदूरी दिलाने को लेकर राज्य सरकार गत पखवाड़े से पंद्रह फरवरी तक 'पूरा काम तो पूरा दामÓ मुहिम भी चला रही है। परंतु अब अचानक तकनीकी स्टॉफ के हड़ताल पर जाने से मनरेगा योजना में कार्य स्वीकृति से लेकर भी तरह के वर्क प्रभावित हो रहे हैं। अभियंत...

हनुमानगढ़ में किसान दिवस पर धरतीपुत्रों का किया सम्मान

Image
हनुमानगढ़ में किसान दिवस पर धरतीपुत्रों का किया सम्मान -पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किया याद हनुमानगढ़. किसान दिवस पर जिले में विभिन्न जगहों पर कई आयोजन हुए। इन कार्यक्रमों में किसानों को उन्नत कृषि का संदेश देने के साथ ही आय बढ़ाने के बारे में जानकारी दी गई। वित्तीय संस्थानों ने किसानों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी दी। एसबीआई की ओर से बुधवार को किसान दिवस के उपलक्ष्य में एडीबी शाखा हनुमानगढ़ टाउन में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। एसबीआई के एजीएम मूलचंद मीणा, चीफ मैनेजर आरएस बैरवा ने भाग लिया। इस मौके पर अच्छी साख वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया। मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किए। एजीएम मूलचंद मीणा ने किसानों को बैंक की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। गोदाम निर्माण को लेकर शुरू की गई ऋण योजना के बारे में विस्तार से बताया। किसानों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर मुकेश कुमार, रवि प्रकाश, डिप्टी मैनेजर हिना गोयल, राजेश कुमार व अन्य मौजूद रहे। पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद हनुमानगढ़. पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चर...

चोरों को विभाग का "संकेतकार" ही देता था पानी चोरी का संकेत, मिलीभगत सामने आने पर कलक्टर ने तत्काल हटाने का दिया निर्देश

Image
चोरों को विभाग का "संकेतकार" ही देता था पानी चोरी का संकेत, मिलीभगत सामने आने पर कलक्टर ने तत्काल हटाने का दिया निर्देश -पानी चोरों के खिलाफ 30 मोबाइल टीमें करेगी कार्रवाई -कलक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट में हुई बैठक हनुमानगढ़. नोहर व भादरा में नहरी पानी चोरों की अब खैर नहीं। सिद्धमुख और रासलाना वितरिका की करीब 80 किलोमीटर लंबी नहर पर पुलिस, प्रशासन और सिंचाई विभाग की 30 टीमें पानी चोरों पर 24 घंटे निगरानी रखने के साथ-साथ प्रभावी कार्रवाई भी करेगी। जिला कलक्टर, एसपी समेत अन्य अधिकारियों की टीमें नहर के रेगुलेशन 12 से 20 जनवरी के दौरान 11, 15 और 19 जनवरी को निरीक्षण के अलावा फ्लैगमार्च भी करेंगी। झांसल और घेहू में पानी चोरों पर शिकंजा कसने के लिए अतिरिक्त टीमें लगाई जाएगी। पानी चोरों के साथ मिलीभगत के चलते जिला कलक्टर ने भादरा में सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता कार्यालय के विभाग के एक कर्मचारी मदन को तुरंत प्रभाव से हटाने के अलावा नहरों की सिल्ट निकालने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पुलिस की मोबाइल टीमें और मजिस्ट्रेट मोबाइल टीमें अलग से मॉनिटरिंग व गश्त करें...

होमगार्ड जवान की पिटाई, महिला से छेड़छाड़ का आरोप

Image
होमगार्ड जवान की पिटाई, महिला से छेड़छाड़ का आरोप - जंक्शन बस स्टैंड के बाहर की घटना - पुलिस पहुंची, नहीं कराया कोई मामला दर्ज हनुमानगढ़. जंक्शन बस स्टैंड के बाहर तैनात होमगार्ड जवान की बुधवार को एक जने ने धुनाई कर डाली। होमगार्ड जवान पर एक महिला को अपना मोबाइल फोन नम्बर लिखकर देने का आरोप लगाया गया। इस घटना के चलते मौके पर खासी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तथा भीड़ को हटाया। हालांकि इस संबंध में समाचार लिखे जाने तक किसी पक्ष ने कोई मामला दर्ज नहीं कराया था। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब दो बजे एक युवक बाइक पर बस स्टैंड के बाहर आया। उसके साथ एक महिला व बच्चा था। युवक ने बाइक से उतर बस स्टैंड के बाहर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवान का गिरेबान पकड़ कर उसे भगतसिंह चौक रोड पर ले गया। इस दौरान दूसरे हाथ में पकड़े हेलमेट से होमगार्ड जवान के सिर पर दो-तीन वार किए। इससे हेलमेट टूट गया। इसके बाद थाप-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर दुकानदारों व राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। मगर किसी ने उनके बीच में पड़कर छुड़ाने की कोशिश नहीं की। सूचना पर जंक्शन थाने से उप निरीक्षक विशु वर्मा ...

पैसों के अभाव में जिगर के टुकड़े को किडनी नहीं दे पा रही मां

Image
पैसों के अभाव में जिगर के टुकड़े को किडनी नहीं दे पा रही मां -कलक्टर को ज्ञापन सौंप मां ने बेटे के इलाज को लेकर लगाई गुहार हनुमानगढ़. कहते हैं पैसा सबकुछ नहीं। लेकिन कई बार वक्त ऐसा खेल खेल जाता है कि पैसे के बिना कुछ भी संभव नहीं हो पाता। यही हाल हनुमानगढ़ क्षेत्र की एक मां का हो रहा है। मां अपने बेटे का दर्द मिटाने को हर दु:ख मोल लेने को तैयार हो रही है। लेकिन पैसों के अभाव में वह ऐसा नहीं कर पा रही है। यह दास्तां टाउन निवासी हनुमान स्वामी (15) पुत्र पवन कुमार स्वामी की है। नौवीं कक्षा में अध्ययनरत उक्त बालक की दोनों किडनियां खराब हो चुकी है। स्थिति यह है कि मां अपने बेटे को खुद की किडनी देने को तैयार है लेकिन परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के चलते किडनी ट्रांसप्लांट कार्य में दिक्कतें आ रही है। चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सात लाख रुपए का खर्च बताया है। अब यह मां अपने बेटे के साथ उसका इलाज करवाने के लिए रुपयों का इंतजाम करने के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाती हुई इधर-उधर घूमने को मजबूर है। सोमवार को समाजसेवी प्रोफेसर सुमन चावला व शहर के कुछ अन्य लोगों के साथ यह मां अप...

इस महीने दो बार पौंड लेवल घटने से आगे राजस्थान की बढ़ सकती है मुश्किलें

Image
इस महीने दो बार पौंड लेवल घटने से आगे राजस्थान की बढ़ सकती है मुश्किलें -नहरों के रेग्यूलेशन को लेकर राजस्थान हुआ सतर्क . हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर पर संकट के बादल लगातार मंडरा रहे हैं। सोमवार को भी हरिके बैराज पर पौंड लेवल कम हो गया। आमतौर पर यहां का पौंड लेवल ६८९ फुट तक रखा जाता है। लेकिन सोमवार को अचानक इसका लेवल एक फीट घटाकर ६८८ फीट कर दिया गया। इसके बाद तत्काल जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने पंजाब के मुख्य अभियंता से संपर्क कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। साथ ही बीबीएमबी अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि रणजीत सागर बांध से पानी निकासी के समय मात्रा घटा देने के कारण ऐसी स्थिति बन रही है। यह स्थिति निरंतर जारी रहने पर राजस्थान की नहरों पर विपरीत असर पड़ सकता है। इससे पहले गत पखवाड़े में भी पौंड लेवल घटा देने के कारण राजस्थान की इंदिरागांधी नहर में पानी की मात्रा कम कर दी गई थी। इससे राजस्थान की कुछ नहरें पिटते-पिटते बच गई थी। जल संसाान विभाग के अधिकारियों के अनुसार २१ दिसम्बर २०२० को भाखड़ा बांध का जल स्तर १६१७.९४ फीट ...

केंद्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ के नए सेशन में अब पहले से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

Image
केंद्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ के नए सेशन में अब पहले से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश -केंद्रीय विद्यालय को दो सेक्शन का विद्यालय बनाने के प्रस्ताव को विद्यालय प्रबंधन समिति ने दी मंजूरी -मुख्यालय से मंजूरी मिलने पर पहले से दोगुने विद्यार्थियों का हो सकेगा एडमिशन हनुमानगढ़. केन्द्रीय विद्यालय प्रबंधन की बैठक जिला कलक्टर जाकिर हुसैन की अध्यक्षता में केन्द्रीय विद्यालय परिसर सभागार में हुई। इसमें केन्द्रीय विद्यालय को दो सेक्शन का विद्यालय बनाने के महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अलावा स्कूल परिसर में चिल्ड्रन पार्क, लैब, फर्नीचर खरीद समेत अन्य कई प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली से प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिलने की संभावना है। लिहाजा अगले साल अप्रैल से ही केन्द्रीय विद्यालय हनुमानगढ़ में दो सेशन हो जाएंगे। इससे हनुमानगढ़ जिले के लोगों को फायदा मिलेगा। नए शिक्षा सत्र से पहली से नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में अब प्रत्येक कक्षा में 40-40 बच्चे और एडमिशन ले सकेंगे।केन्द्रीय विद्यालय के प्रिसिंपल बीए...

प्रभारी मंत्री ने गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां, ईशारों में केंद्र पर साधा निशाना

Image
मंत्री ने गिनाई राज्य सरकार की उपलब्धियां, ईशारों में केंद्र पर साधा निशाना -राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में जिले में कई आयोजन हनुमानगढ़. राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में रविवार को जिले में कई आयोजन हुए। इसमें प्रभारी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने राज्य सरकार की ओर से दो वर्ष में किए गए कार्यों से संबंधित उपलब्धियां बताई। वहीं ईशारों ही ईशारों में केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा। इस मौके पर मंत्री ने राज्य सरकार की उपलब्ध्यिों को लेकर प्रकाशित जिला दर्शन पुस्तिका का विमोचन करने के साथ ही जिला पुलिस के आपरेशन संजीवनी अभियान के प्रचार रथ को भी रवाना किया। प्रभारी मंत्री बीडी कल्ला ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधयों की भी बैठक ली। इसमें नोहर विधायक अमित चाचाण ने टेल के किसानों को नहरी पानी उपलब्ध करवाने की मांग रखी। मंत्री ने कहा कि इसके लिए नहरों पर पेट्रोलिंग व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। जल संसाधन विभाग से समन्वय बनाकर नहरी पानी चोरी रोकथाम को लेकर अलग से पुलिस थाना बनाने के प्रयास भी किए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि जल्द राजस्थान को सौर ऊर्जा के क्षे...

हनुमानगढ़ जिले में 254 करोड़ का फसल बीमा क्लेम जारी

Image
हनुमानगढ़ जिले में 254 करोड़ का फसल बीमा क्लेम जारी -रबी 2019 में फसलों को हुए नुकसान की एवज में बीमा क्लेम मिलने से किसानों को राहत हनुमानगढ़. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी 2019 का क्लेम जारी कर दिया गया है। इसमें खराब मौसम के कारण फसलों को हुए नुकसान के अनुपात में अब किसानों के नाम फसल बीमा क्लेम जारी किया गया है। इससे जिले के किसानों को काफी राहत मिली है। जानकारी के अनुसार भादरा के ३६३०२, हनुमानगढ़ के १८९१, पीलीबंगा के ४५१५, रावतसर के १२९९१, संगरिया के १३६१ व टिब्बी के ८०७ किसानों के नाम फसल बीमा का क्लेम जारी किया गया है। जबकि नोहर में ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों का क्लेम जारी नहीं किया गया है। क्योंकि यहां पर करीब नौ हजार किसानों ने व्यक्तिगत स्तर पर फसल नुकसान की सूचना भेजी है। इसकी कंपनी स्तर पर जांच की जा रही है। कृषि विभाग हनुमानगढ़ के उप निदेशक दानाराम गोदारा ने बताया कि रबी २०१९ का फसल बीमा क्लेम जारी कर दिया गया है। इसमें हनुमानगढ़ जिले में दो अरब ५४ करोड़ से अधिक का क्लेम जारी किया गया है। इस तरह जिले के ५७ हजार से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा। भादरा को म...

गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के संचालन मंडल की हुई बैठक, उत्कृष्ट कार्य के लिए मोहन मोठसरा का सम्मान

Image
गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के संचालन मंडल की हुई बैठक, उत्कृष्ट कार्य के लिए मोहन मोठसरा का सम्मान हनुमानगढ़. गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के संचालन मंडल की बैठक शुक्रवार को हुई। डेयरी परिसर में हुई बैठक की अध्यक्षता चेयरमेन जसवीर सिंह सहारण ने की। इसमें संचालन मंडल सदस्यों ने दूध के क्रय रेट बढ़ाने की मांग रखी। साथ ही वीसी के जरिए आमसभा संपन्न करने को लेकर विचार किया गया। इस दौरान 11 जनवरी को वीसी के जरिए आमसभा संपन्न करने का निर्णय लिया गया। वर्तमान में डेयरी ९२ हजार लीटर प्रतिदिन के हिसाब से दूध संकलन कार्य कर रही है। बैठक में ऑडिट रिपोर्ट का अनुमोदन किया गया। नए वर्ष के लिए नया ऑडिटर नियुक्त करने पर विचार किया गया। बैठक में एमडी पीके गोयल, संचालन मंडल सदस्य शंकर कलवानियां, राजेश सहारण, दीपाराम मूंड, राजेश कांसनिया, देवीलाल बाना, उदमीराम, भागीरथ गोदारा, लखविंदर सिंह, निजी सचिव मोहन मोठसरा आदि मौजूद रहे। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य के लिए निजी सचिव मोहन मोठसरा का सम्मान किया गया। source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/meeting-of-governing-board-of-gangmul-dairy-hanumangarh-mohan-mo...

भाजपा नेता गिना रहे कृषि कानून के फायदे, हनुमानगढ़ में किसानों को न्यूनतम मूल्य के लिए बहाना पड़ रहा पसीना -धान उत्पादक किसान फंसे आर्थिक मुसीबत में

Image
भाजपा नेता गिना रहे कृषि कानून के फायदे, हनुमानगढ़ में किसानों को न्यूनतम मूल्य के लिए बहाना पड़ रहा पसीना -धान उत्पादक किसान फंसे आर्थिक मुसीबत में हनुमानगढ़. तीनों कृषि कानून के विरोध में जहां दिल्ली की सियासत गर्माई हुई है। वहीं इन दिनों भाजपा नेता गांवों में जाकर केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के फायदे गिनाकर रोष को शांत करने के प्रयास में हैं। इस बीच हनुमानगढ़ जिले की बात करें तो क्षेत्र की मंडियों में समर्थन मूल्य पर खरीद नहीं होने से धान उत्पादक किसान आर्थिक संकट में फंसे हुए हैं। महीनों तक खेतों में अच्छी फसल होने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को इन दिनों औने-पौने दाम पर धान की फसल बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि क्षेत्र में इस समय किसानों को परमल धान (पीआर) पंद्रह सौ से सोलह सौ रुपए प्रति क्विंटल के भाव बेचने पड़ रहे हैं। परंतु सरकरी तंत्र किसानों को राहत दिलाने के लिए कोई ठोस प्रयास करता हुआ नजर नहीं आ रहा। अगर सरकार जिले में धान की सरकारी खरीद करती तो किसानों को वर्तमान भाव की तुलना में करीब दो सौ रुपए प्रति क्विंटल का लाभ मिल सकता था। चालू खरीफ सीजन मे...

जुर्म ऐसा कि तीन जने खुद की जान लेने को हुए मजबूर, कई परिवार तबाह, दो भाइयों को सजा

Image
जुर्म ऐसा कि तीन जने खुद की जान लेने को हुए मजबूर, कई परिवार तबाह, दो भाइयों को सजा - एक ही परिवार के तीन जनों को आत्महत्या के लिए विवश करने पर दस साल कारावास - नाबालिग लड़की व उसके माता-पिता ने की थी आत्महत्या - दो सगे भाई दोषी करार, पोक्सो कोर्ट का फैसला - दो भाइयों का परिवार तबाह, बचा एक नाबालिग पुत्र हनुमानगढ़. नाबालिग लड़की सहित एक ही परिवार के तीन जनों को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो मशरूरआलम खान ने दो जनों को दोषी करार दिया। दोनों युवकों को दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही विभिन्न धाराओं में कुल बीस हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उनको अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने की। इस मामले में पिता ने पुत्री के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या की। इस संबंध में एक नाबालिग सहित तीन जनों पर सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया। इसमें राजीनामा करने को लेकर नाबालिग लड़की की माता पर दबाव डाला गया। इससे परेशान होकर उसने छह मार्च 2019 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ...

शहीदों को याद करने का सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है रक्तदान

Image
शहीदों को याद करने का सबसे अच्छा और बेहतर तरीका है रक्तदान - विजय दिवस के उपलक्ष्य में भटनेर किंग्स क्लब का रक्तदान शिविर - 57 यूनिट रक्त संग्रहित हनुमानगढ़. शहीदों और अपने परिजनों को याद करने का सबसे बेहतर तरीका है मानव सेवा। रक्तदान इसका ही पर्याय है। यह निस्वार्थ भाव से की गई मानव सेवा है। जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने गुरुवार को भटनेर किंग्स क्लब की ओर से विजय दिवस के उपलक्ष्य में बेबी हैप्पी मॉर्डन पीजी कॉलेज में लगाए रक्तदान शिविर के उद्घाटन पर यह बात कही। उन्होंने क्लब की ओर से कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यांे की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब अपनी सामाजिक जिम्मेदारी बखूबी निभा रहा है। इससे पहले जिला कलक्टर, एसपी राशि डोगरा, कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तरुण विजय, पीएमओ डॉ. एमपी शर्मा व पीआरओ सुरेश बिश्नोई ने शिविर का उद्घाटन किया। क्लब के सामाजिक सरोकारों की श्रंखला के तहत रामस्वरूप जालान एवं पुष्पा जालान स्मृति में शिविर में कुल 57 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। क्लब उपाध्यक्ष तरुण बंसल ने बताया कि जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रहित किया। क्लब सदस्यों ...

मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवा तस्करी का दोषी, 15 साल कठोर कारावास की सजा

Image
मेडिकल स्टोर संचालक नशीली दवा तस्करी का दोषी, 15 साल कठोर कारावास की सजा - डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी ठोका - वर्ष 2015 में मेडिकल स्टोर से पकड़ी गई थी नशीली दवाओं की खेप हनुमानगढ़. भारी मात्रा में अवैध रूप से नशीली दवाओं के भंडारण व तस्करी के मामले में विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस वीरेंद्र जसूजा ने गुरुवार को मेडिकल स्टोर संचालक को दोषी करार दिया। उसे 15 साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावा डेढ़ लाख रुपए का जुर्माना भी ठोका जो अदा नहीं करने पर उसे एक वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक दिनेश दाधीच ने की। प्रकरण के अनुसार सात फरवरी 2015 को औषधि नियंत्रण अधिकारी सुखदीप कौर को मुखबिर से सूचना मिली कि पीलीबंगा में न्यू राहुल मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं। इस पर सुखदीप कौर ने मेडिकल स्टोर की जांच की तो मौके से स्टोर संचालक जगदीश कुमार पुत्र रतिराम नायक निवासी जाखड़ांवाली फरार हो गया। इस पर औषधि नियंत्रण अधिकारी सुखदीप कौर ने मेडिकल स्टोर को सील कर स्टोर संचालक जगदीश कुमार को पीलीबंगा पुलिस थाना के जरिए नोटिस द...

पानी मामले में पंजाब दिखाने लगा पैंतरेबाजी, इंदिरागांधी नहर पर मंडराने लगे संकट के बादल

Image
पानी मामले में पंजाब दिखाने लगा पैंतरेबाजी, इंदिरागांधी नहर पर मंडराने लगे संकट के बादल -अनुमानित 25 प्रतिशत इनफ्लो की तुलना में महज 2 प्रतिशत ही हुई आवक -मावठ मजबूत नहीं रहने पर शेयर की स्थिति काफी कमजोर रहने की आशंका हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में सिंचाई पानी को लेकर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। स्थिति यह है कि पानी मामले में पंजाब ने अपनी पैंतरेबाजी अभी से शुरू कर दी है। जल संकट की स्थिति को भांपते हुए पंजाब मौका-बेमौका राजस्थान के शेयर में कटौती करने से पीछे नहीं हट रहा है। हालात ऐसे हैं कि दिसम्बर के पहले सप्ताह में ही पंजाब ने रणजीत सागर बांध से राजस्थान क्षेत्र के लिए प्रवाहित पानी की मात्रा घटा दी। इंदिरागांधी नहर में अचानक करीब दो हजार क्यूसेक पानी की कमी आ जाने से कई प्रमुख नहरों के पिटने की नौबत आ गई। राजस्थान सरकार ने तत्काल बीबीएमबी चैयरमेन से समन्वय बनाकर हरिके बैराज से तय शेयर के अनुसार राजस्थान क्षेत्र के लिए पानी प्रवाहित करवाया। इसके बाद रेग्यूलेशन के अनुसार नहरों का संचालन संभव हुआ। अब जिस तरीके से मावठ लगातार कमजोर जा रही है, उससे इंदिरागांधी नहर में जल संकट क...

पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप बोले, मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कर रही कार्य

Image
पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप बोले, मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए कर रही कार्य -भाजपा नेताओं ने तीनों कृषि कानून के गिनाए फायदे हनुमानगढ़. केंद्र सरकार की ओर से लागू तीनों कृषि अध्यादेशों के सकारात्मक प्रचार के लिए भाजपा नेता जगह-जगह मीडिया से वार्ता कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को जंक्शन के जाट भवन में प्रेसवार्ता हुई। इसमें भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हरीराम रणवां ने कहा कि देश का किसान स्वतंत्र हो, किसान सशक्त हो, किसान खुशहाल हो, इसके लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन चिंता की बात यह है कि विपक्ष की पार्टियां प्रमुख रूप से कांग्रेस, जिन्होंने सदैव किसानों को ठगा ही है वो भी किसान आंदोलन को हवा दे रहे हंै। हरीराम रणवां ने कहा कि देश के 99 प्रतिशत से अधिक किसान नरेन्द्र मोदी के साथ खड़े हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव हों या उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, कर्नाटक के उपचुनाव हों सभी जगह भाजपा को समर्थन मिला है, मोदी की नीतियों को समर्थन मिला है। पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉ. रामप्...

जुर्म ऐसा कि तीन जने खुद की जान लेने को हुए मजबूर, कई परिवार तबाह, दो भाइयों को सजा

Image
जुर्म ऐसा कि तीन जने खुद की जान लेने को हुए मजबूर, कई परिवार तबाह, दो भाइयों को सजा - एक ही परिवार के तीन जनों को आत्महत्या के लिए विवश करने पर दस साल कारावास - नाबालिग लड़की व उसके माता-पिता ने की थी आत्महत्या - दो सगे भाई दोषी करार, पोक्सो कोर्ट का फैसला - दो भाइयों का परिवार तबाह, बचा एक नाबालिग पुत्र हनुमानगढ़. नाबालिग लड़की सहित एक ही परिवार के तीन जनों को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में विशिष्ट न्यायाधीश पोक्सो मशरूरआलम खान ने दो जनों को दोषी करार दिया। दोनों युवकों को दस साल कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही विभिन्न धाराओं में कुल बीस हजार रुपए जुर्माना भी लगाया। जुर्माना अदा नहीं करने पर उनको अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। राज्य की ओर से पैरवी विशिष्ट लोक अभियोजक विनोद डूडी ने की। इस मामले में पिता ने पुत्री के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या की। इस संबंध में एक नाबालिग सहित तीन जनों पर सदर थाने में मामला दर्ज कराया गया। इसमें राजीनामा करने को लेकर नाबालिग लड़की की माता पर दबाव डाला गया। इससे परेशान होकर उसने छह मार्च 2019 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ...

हनुमानगढ़ में मनरेगा मजदूरों को अफसर नहीं दिला पा रहे पूरी मजदूरी

Image
हनुमानगढ़ में मनरेगा मजदूरों को अफसर नहीं दिला पा रहे पूरी मजदूरी -प्रदेश में निर्धारित मजदूरी 220 रुपए मगर मजदूरों को डेढ़ सौ रुपए लेने के लिए भी बहाना पड़ रहा पसीना -पूरे काम की एवज में पूरे दाम दिलाने को लेकर सरकार अब चलाएगी मुहिम हनुमानगढ़. वर्तमान में राज्य में मनरेगा योजना के तहत २२० रुपए प्रतिदिन मजदूरी दर निर्धारित है। लेकिन सरकारी तंत्र की लापरवाही से मजदूरों को पूरी मजदूरी नहीं मिल पा रही। हालात ऐसे हैं कि प्रदेश में कई जिले तो ऐसे हैं जहां पर जीतोड़ मेहनत के बाद भी मजदूरों को करीब डेढ़ सौ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी लेने के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। प्रदेश की बात करें तो पूरे राज्य में बीते नवम्बर माह में मनरेगा में औसत मजदूरी १७७ रुपए प्रतिदिन रही। इस स्थिति में अब सरकार ने मनरेगा के सभी जिला प्रभारियों को माइक्रो प्लान बनाकर मजदूरों को पूरी मजदूरी दिलाने को लेकर पाबंद किया है। इसके तहत राज्य सरकार सोलह दिसंबर से पंद्रह फरवरी तक 'पूरा काम पूरा दामÓ मुहिम भी चलाने जा रही है। इसमें मजदूरों को पूरा काम करने पर पूरा दाम दिलाने का लक्ष्य रहेगा। मनरेगा से जुड़े क...

हनुमानगढ़ में जिला आबकारी कार्यालय के लेखाधिकारी व लिपिक घूस लेते गिरफ्तार

Image
हनुमानगढ़ में जिला आबकारी कार्यालय के लेखाधिकारी व लिपिक घूस लेते गिरफ्तार - शराब ठेकेदार की आठ प्रतिशत अमानत राशि वापस लौटाने के लिए दो हजार रुपए ली रिश्वत - एसीबी हनुमानगढ़ टीम की कार्रवाई हनुमानगढ़. एसीबी हनुमानगढ़ की टीम ने मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय के सहायक लेखाधिकारी तथा वरिष्ठ सहायक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शराब ठेकेदार की पिछले वित्तीय वर्ष में जमा आठ फीसदी अमानत राशि वापस लौटाने के एवज में आरोपियों ने घूस मांगी थी। एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर दो हजार रुपए घूस राशि बरामद कर ली। उनको बुधवार को एसीबी कोर्ट श्रीगंगानगर में पेश किया जाएगा। इस मामले में कैशियर का नाम भी आया है। उसकी संलिप्तता की पड़ताल की जा रही है। एसीबी के निरीक्षक सुभाष ढिल के नेतृत्व में ट्रैप की कार्रवाई अंजाम दी गई। एसीबी के एएसपी गणेशनाथ सिद्ध ने बताया कि गोरीशंकर सोनी पुत्र अमीचंद सोनी निवासी वार्ड पांच पीलीबंगा ने 14 दिसम्बर को लिखित शिकायत दी थी। इसमें बताया कि परिवादी ने वर्ष 2019-20 में वार्ड संख्या 19, 20, 21, 22 व 23 में शराब की दुकानें की थी जो वित्तीय वर्ष की समाप्त...

इंदिरागांधी नहर में 70 दिन की बंदी लेने की तैयारी

Image
इंदिरागांधी नहर में 70 दिन की बंदी लेने की तैयारी -मार्च से जून तक प्रस्तावित बंदी में करवाएंगे रीलाइनिंग -पूर्व में लॉकडाउन के चलते स्थगित हो गया था रीलाइनिंग कार्य हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर की बदहाल स्थिति को सुधारने को लेकर जल संसाधन विभाग स्तर पर प्लानिंग शुरू कर दी गई है। इसे लेकर उच्च स्तर पर बैठक भी हो चुकी है। अब पीएचईडी के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करके नहरबंदी की निश्चित तारीख की घोषणा करने की तैयारी में सभी लगे हैं। बताया जा रहा है कि मार्च से जून २०२१ तक प्रस्तावित ७० दिन की बंदी अवधि में चालीस दिन तक नहर में २००० क्यूसेक पेयजल चलाया जाएगा। इसके बाद ३० दिन पूर्ण बंदी रखी जाएगी। इंदिरागांधी मुख्य नहर की रीलाइनिंग करवाने को लेकर केंद्र व राज्य सरकार में अनुबंध हो गया है। इसके तहत बजट भी मंजूर हो गया है। गत वर्ष बंदी अवधि में यह काम होना था। लेकिन अचानक मार्च में कोरोना के चलते लॉकडाउन लागू होने के कारण रीलाइनिंग कार्य को स्थगित कर दिया गया था। परंतु इस नहर की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि इस बार इस नहर की रीलाइनिंग का कार्य पूर्ण करवाने को लेकर सरकारी तंत्र अभी से तैया...

महामारी की मार से हज का सफर महंगा, हाजी चुकाएंगे 43 अरब

Image
महामारी की मार से हज का सफर महंगा, हाजी चुकाएंगे 43 अरब - अगले साल हज यात्रा के लिए चुकाने पड़ सकते हैं एक लाख रुपए ज्यादा - अब तक अजीजिया श्रेणी के यात्री चुका रहे थे ढाई लाख रुपए - प्रदेश के हाजी चुकाएंगे करीब एक अरब 72 करोड़ रुपए और देश से 43 अरब रुपए अदरीस खान @ हनुमानगढ़. कोरोना महामारी के चलते मक्का-मदीना का मुकद्दस सफर महंगा हो गया है। अगले साल संक्रमण से बचाव के विशेष प्रबंधों के साथ नबी के रोजे की जियारत की ख्वाहिश रखने वाले अकीदतमंदों को करीब एक लाख रुपए अधिक चुकाने पड़ेंगे। ग्रीन व अजीजिया दोनों ही श्रेणी के हज यात्रियों पर यह बोझ बढ़ेगा। नए बरस में हज यात्रा पर जाने वालों को तीन से सवा तीन लाख रुपए अदा करने होंगे। इसके अलावा हज यात्रियों के मक्का व मदीना में ठहराव की अवधि में भी कटौती कर दी गई है। अब हज यात्रियों को अधिक पैसे चुकाकर पहले की अपेक्षा वहां दस दिन कम ठहराया जाएगा। साथ ही संक्रमण के दृष्टिगत आयु संबंधी नियम-कायदे भी लागू किए गए हैं। जाहिर है कि हज का पवित्र सफर करना मुश्किल होता जा रहा है। क्योंकि अधिकांशत: जोड़े के रूप में ही हज यात्रा करने जाते हैं। रा...

पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से जुडऩे का आग्रह

Image
पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से जुडऩे का आग्रह हनुमानगढ़. पुलिस सोशल मीडिया सेल को ओर प्रभावी बनाने के उदेश्य से गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार और पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस की सोशल मीडिया सेल को और प्रभावी बनाने समेत सोशल मीडिया एकाउंट पर किसी घटना के होने या किसी फेक न्यूज के फैलने पर तुरंत उसका खंडन करने समेत कई जानकारियां दी गई। वीसी में जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा , पीआरओ सुरेश बिश्नोई, पुलिस सोशल मीडिया सेल प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रभान समेत पुलिस सोशल मीडिया सेल के देवकरण, हर्षवर्धन, धर्मेन्द्र मौजूद रहे। एसपी राशि डोगरा ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज डाली जाती है। इससे लोग गुमराह हो जाते हैं। इसी प्रकार अपराधिक प्रवर्ती के लोग फेसबुक इत्यादि सोशल मीडिया अकाउंड की आईडी हैक कर लेते हैं। जिसका गलत इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल के द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया सेल के द्वारा लोगों की समस्याओं का स...

हनुमानगढ़ में कलक्टर ने जांची व्यवस्था, आधार सीडिंग का लक्ष्य तय समय में अर्जित करने का निर्देश

Image
हनुमानगढ़ में कलक्टर ने जांची व्यवस्था, आधार सीडिंग का लक्ष्य तय समय में अर्जित करने का निर्देश हनुमानगढ़. जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने रविवार को ई-मित्र केन्द्रों और उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान मक्कासर में दो ई-मित्र केन्द्रों बालाजी ई-मित्र एवं भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में स्थित ई-मित्र केन्द्र के निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने ई-मित्र संचालकों को निर्देश दिए कि वे उचित मुल्य दुकानदारों से समन्वय कर आधार सीडिंग का कार्य शत-प्रतिशत करवाएं। साथ ही ई-मित्र संचालकों को निर्धारित रेट लिस्ट के अनुसार ही शुल्क लेेने एवं कोविड गाइडलाइन की पालना करने के निर्देश दिए। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में ई-मित्र के निरीक्षण के दौरान उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा आधार कार्ड बनवाने में आ रही समस्याओं के बारे में बताया तो जिला कलक्टर ने तुरंत ही सूचना प्रोद्योगिकी एवं संचार विभाग के उपनिदेशक को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने दो केएनजे स्थित उचित मूल्य दुकान अमरसिंह एवं मक्कासर स्थित उचित मूल्य दुकान रामेश्...

अन्नदाताओं ने प्रदर्शन कर मांगा हक, कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर धरतीपुत्रों ने किया प्रदर्शन

Image
अन्नदाताओं ने प्रदर्शन कर मांगा हक, कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर धरतीपुत्रों ने किया प्रदर्शन -हाइवे पर टोल नाका फ्री करवा कर किसान बैठे धरने पर हनुमानगढ़. किसानों के समर्थन में लगातार कई संगठन अब सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में किसान व मजदूर संघर्ष समिति हनुमानगढ़ की ओर से शनिवार को जगह-जगह प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान किसानों ने सड़कों पर टोल नाका फ्री करवाकर धरना भी लगाया। हनुमानगढ़ संघर्ष समिति के सिंगारा सिंह संधा, बलकारण सिंह ढिल्लो आदि की अगुवाई में हनुमानगढ़ क्षेत्र के किसान व मजदूर टोल नाका पर पहुंचे और वहां धरना लगाकर बैठ गए। इस मौके पर रविंद्र चाहर, सुरेंद्र बेनीवाल, रामविलास, प्रकाश रोझ आदि ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि से संबंधित तीनों कानून वापिस नहीं ले लेती तब तक किसान चुप नहीं बैठेगा। इसके विरोध में शनिवार को टोल नाका फ्री किया गया है। अब 14 दिसम्बर को सभी जिला जिला कलक्ट्रेट पर सुबह 10 बजे से 5 बजे तक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर हिम्मत सिंह, टेक सिंह, मलकित सिंह, स्वीर्णदीप सिंह, सूरजा राम ,गुरमीत सिंह, गुरलाल सिंह, जस...

बरसों से काट रहे थे चक्कर, समझाइश से सुलझे मामले

Image
बरसों से काट रहे थे चक्कर, समझाइश से सुलझे मामले - राष्ट्रीय लोक अदालत में समझाइश से 625 प्रकरण निपटे - 54560722 रुपए के अवार्ड पारित हनुमानगढ़. जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को किया गया। जिला एवं सेशन न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश काकड़ा ने उद्घाटन उद्बोधन में लोक अदालत की महत्ता बताई। साथ ही लोक अदालत में रखे जाने वाले एनआईएक्ट केसेज, एमएसीटी केसेज, वैवाहिक विवाद, राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरणों आदि के बारे में जानकारी देते हुए इसे सफल बनाने में अधिवक्ताओं के योगदान को सराहा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हनुमानगढ़ के सचिव विजयप्रकाश सोनी ने लोक अदालत से मिलने वाले लाभ की जानकारी दी। बार संघ उपाध्यक्ष सुनील परिहार ने बैंक अधिकारियों से अधिकाधिक प्रिलिटिगेशन मामले निस्तारित करने की अपील की। इस मौके पर अमरचंद सिंघल, एडीजे द्वितीय डॉ. सत्यपाल वर्मा, सीजेएम आशा चौधरी, एसीजेए रमेश ढालिया, एमजेएम अनुभूति मिश्रा, एसीजेएम राधिकासिंह चारण आदि उपस्थित रहे। 22 लाख से अधिक का अवार्ड पारित नोहर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार क...

सिंचाई पानी के लिए बेमियादी अनशन बैठे किसानों की बिगड़ रही सेहत

Image
सिंचाई पानी के लिए बेमियादी अनशन बैठे किसानों की बिगड़ रही सेहत - सिंचाई पानी के लिए अनशनरत किसानों के स्वास्थ्य में गिरावट - रासलाना टेल के किसानों का अनशन जारी - नोहर के रायसिंहपुरा माइनर पर चल रहा किसानों का धरना व अनशन हनुमानगढ़/नोहर. टेल पर ङ्क्षसचाई पानी की मांग को लेकर यहां रायसिंहपुरा माइनर पर अनशनरत किसानों के स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। परंतु किसान आठ सूत्री मांगें पूरी होने तक टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। शुक्रवार को 12वें दिन भी ग्यारह किसान अनशन पर बैठे रहे। किसानों की स्वास्थ्य जांच करने पहुंचे सरकारी चिकित्सा अधिकारी बसंत शर्मा ने सरपंच प्रतिनिधि कनीराम बेनीवाल, कुंभाराम जाखड़, बिशनाराम मुंदलिया व भगवानाराम सहारण के स्वास्थ्य में गिरावट बताते हुए उन्हें चिकित्सालय में भर्ती होने की सलाह दी। किसानों ने पुन: रेगुलेशन जारी कर आठ दिन तक टेल पर सिंचाई पानी, सिद्धमुख नहर में 565 क्यूसेक सिंचाई पानी, नहर व माइनर की सफाई कर रीलाइनिंग करने, अधूरे खालों का निर्माण, जल संसाधन विभाग के रिक्त पद भरने, सिंचाई पानी चोरों पर सख्त कार्रवाई, किलाबंदी व चकबंदी क...

हनुमानगढ़ प्रधान चुनाव में बगावत करने का उप प्रधान चुनाव में मिला तोहफा

Image
हनुमानगढ़ प्रधान चुनाव में बगावत करने का उप प्रधान चुनाव में मिला तोहफा - उप प्रधान बनी सावित्री देवी - हनुमानगढ़ पंचायत समिति में दोनों ही पदों पर महिलाओं का कब्जा - प्रधान चुनाव के दौरान नाराज प्रत्याशी को उप प्रधान का पद देकर मनाया हनुमानगढ़. पंचायत समिति हनुमानगढ़ में प्रधान चुनाव के दौरान कांग्रेस से बगावत करने वाली सावित्री देवी ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में प्रधान पद पर जीत हासिल की। भाजपा ने उप प्रधान चुनाव में अपना प्रत्याशी उतारा। कांग्रेस प्रत्याशी ने उनको नौ वोटों से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री देवी को 16 वोट मिले। भाजपा के महावीर सिंह ने सात वोट हासिल किए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नियमों की अनदेखी, आचार संहिता के उल्लंघन वगैरह की कोई शिकायत प्रशासन को नहीं मिली। प्रधान चुनाव में भाजपा ने अपने प्रत्याशी का नामांकन वापस लेकर कांग्रेस के बागी रणवीर भादू को समर्थन दे दिया था। भादू को नौ वोट मिले थे। अब उप प्रधान चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को सात वोट मिले। हनुमानगढ़ पंचायत समिति में दोनों ही पदों पर महिलाओं का कब्जा हो ...

वैद्यजी से सर्जरी पर डॉक्टर बिफरे, खिचड़ीपैथी से बता रहे जान का खतरा

Image
वैद्यजी से सर्जरी पर डॉक्टर बिफरे, खिचड़ीपैथी से बता रहे जान का खतरा - आयुष चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति का एलोपैथी चिकित्सकों में भारी विरोध - सरकारी अस्पतालों में कार्य का बहिष्कार हनुमानगढ़. वैद्यजी से सरकार सर्जरी करवाना चाहती है। चिकित्सक इस मिक्सपैथी/खिचड़ीपैथी के विरोध में खड़े हो गए हैं। दरअसल, केन्द्र सरकार जल्द ही आयुर्वेद पद्धति से इलाज करने वाले आयुष चिकित्सकों को एलोपैथी की तर्ज पर सर्जरी की अनुमति देने जा रही है। इस पर महाभारत शुरू हो चुकी है। एलोपैथी चिकित्सकों ने देश भर में केन्द्र सरकार के इस फैसले का विरोध शुरू कर दिया है। इसके तहत आईएमए तथा राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ ने शुक्रवार को कार्य का बहिष्कार कर रोष जताया। आयुष चिकित्सक सरकार के इस फैसले को जनहित में बता रहे हैं। उनका दावा है कि इससे देश में चिकित्सकों की कमी संबंधी समस्या दूर होगी। साथ ही वर्षों तक सर्जरी की पढ़ाई करने वाले आयुष चिकित्सकों को भी बेहतर ढग़ से सेवा देने का मौका मिल सकेगा। वहीं आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति में पारंगत चिकित्सकों से एलोपैथी के अनुसार शल्य चिकित्सा कराने को एलोपैथी चिकित्सक मि...

पड़ोसी पर था हत्या करने का संदेह, पुलिस जांच में मृतक का दोस्त ही निकला कातिल, पैसों के लिए मारा दोस्त को

Image
पड़ोसी पर था हत्या करने का संदेह, पुलिस जांच में मृतक का दोस्त ही निकला कातिल, पैसों के लिए मारा दोस्त को - घूमने का बहाना कर दोस्त को ले गया नहर पर - हत्या कर जुट गया उसकी बाइक बेचने की फिराक में - पुलिस ने हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार - सुरेशिया निवासी युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला हनुमानगढ़. सुरेशिया से लापता युवक की हत्या कर शव नहर में फेंकने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मृतक के दोस्त को ही हत्या के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। हालांकि परिजनों ने मृतक के पड़ोसी टेलर पर एक अन्य के सहयोग से हत्या करने का संदेह जताते हुए मामला दर्ज कराया था। लेकिन पुलिस जांच में हत्या का आरोपी उसका दोस्त ही निकला। दस साल पहले मृतक जिस गांव में रहता था उसी गांव में रहने वाले राजू उर्फ राहुल (35) पुत्र काशीराम निवासी पक्का सारणा को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हत्या के बाद मृतक की बाइक बेचने की फिराक में था। पुलिस उससे हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ में जुटी हुई है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उसका 14 दिसम्बर तक रिमांड मंजूर कराया ...

कलह के बीच हनुमानगढ़ में जिला प्रमुख बनाने में सफल रही कांग्रेस, नव निर्वाचित जिला प्रमुख के साथ हुई धक्कामुक्की

Image
कलह के बीच हनुमानगढ़ में जिला प्रमुख बनाने में सफल रही कांग्रेस, नव निर्वाचित जिला प्रमुख के साथ हुई धक्कामुक्की -कविता मेघवाल बनी हनुमानगढ़ की जिला प्रमुख हनुमानगढ़. जिले को गुरुवार को नया जिला प्रमुख मिल गया। आपसी कलह के बीच आखिरकार जिला परिषद हनुमानगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बन गया। जिला प्रमुख हनुमानगढ़ के पद को लेकर हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी कविता मेघवाल को १९ वोट व उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा की विमला को नौ वोट मिले। जबकि मत की गोपनीयता भंग करने पर एक वोट निरस्त कर दिया गया। मतगणना संपन्न होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी जाकिर हुसैन ने नव निर्वाचित जिला प्रमुख कविता मेघवाल को जीत का प्रमाण पत्र सौंपकर उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पूर्व निर्धारित समय पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान जिला परिषद के जोन नंबर २७ से विजयी हुई कविता मेघवाल ने कांग्रेस से पर्चा भरा। जबकि जोन नंबर नौ से भाजपा से जीती विमला ने भी जिला प्रमुख के लिए पर्चा भरा। कुछ देर बाद कांग्रेस के जोन नंबर २० से जीती प्रवीणा भी पर्चा भरने पहुंच गई। लेकिन जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें नियम...

हनुमानगढ़ जिला परिषद के नए बोर्ड का यह है एज्यूकेशन कार्ड

Image
जिला परिषद के नए बोर्ड का यह है एज्यूकेशन कार्ड, जिला प्रमुख की दौड़ में कविता का नाम चल रहा आगे -जिला परिषद के 29 निर्वाचित जोन सदस्यों में सभी शिक्षित, कांग्रेस को 29 में से 19 सीटें मिली हनुमानगढ़ जिला परिषद में नव निर्वाचित सभी सदस्य शिक्षित हैं। इस तरह वर्ष 2020 में निर्वाचित जिला परिषद के नए बोर्ड का एज्यूकेशन कार्ड काफी संतोषजनक कह सकते हैं। इस बार कांग्रेस को जिला परिषद की 29 में से 19 सीटें मिली है। इस तरह कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभय तय हो गया है। वहीं अगला जिला प्रमुख कौन होगा, इसे लेकर सिंगल नाम पर चर्चा जारी है। इस संबंध में बहुत जल्द स्थिति साफ होने की संभावना है। हनुमानगढ़ जिला परिषद के जोन नंबर एक से कांग्रेस की पूनम देवी दसवीं पास हैं। जबकि जोन दो से अमनदीप सिंह बीए पास हैं। जोन तीन से निर्वाचित रेणु एमए व चार से कांग्रेस के दलूराम पांचवी पास हैं। जोन पांच से निर्वाचित सुमित्रा केवल साक्षर हैं। छह से भाजपा के पवन कुमार बीए पास, सात से कांग्रेस की प्रियंका मेघवाल एमए व बीएड पास हैं। आठ से भाजपा की सरोज ने पीजी तक की पढ़ाई की है। नौ से भाजपा की विमला दसवीं पास हैं। जोन...