राजस्थान रोडवेज की तीसरी आंख बंद !
हनुमानगढ़. राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (राजस्थान रोडवेज) की बसों में यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर लगाए गए कैमरे महज शो-पीस के रूप में लटक रहे हैं। वर्ष 201५-१६ में लगाए गए कैमरे रोडवेज मुख्यालय प्रबंधन की अनदेखी के चलते कार्य नहीं कर रहे हैं। अधिकांश बसों में लगे हुए कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए हैं अथवा हट गए हैं। कुछ बसों में तो कैमरों का नमोनिशान ही गायब हो गया तो कुछ में बसों में कैमरे गायब हैं और महज डिब्बा लगा हुआ है। एक तरफ राज्य सरकार सूचना तकनीकी को बढ़ावा देने और सुरक्षा व्यवस्था के तहत कड़ी नजर रखने के लिए बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर कैमरों को लगवा रही है, वही रोडवेज बसों में लगे हुए कैमरे महज दो से तीन साल चलने के बाद नकारा हो गए हैं। उल्लेखनीय है कि रोडवेज ने मुख्यालय स्तर पर करीब पांच हजार बसों में कैमरे लगाने, रखरखाव करने और संचालन करने का जिम्मा वर्ष 201५-१६ में एक निजी आईटी कम्पनी को दिया था। रोडवेज के आगार कार्यालयों (डिपो) में एक कम्प्यूटर के माध्यम से उच्चाधिकारी बसों में हो रही गतिविधियों को देख सकते थे। इसके अलावा मुख्यालय स्तर पर भी एक सं...