Posts

Showing posts from February, 2021

शिविर में आत्मनिर्भर भारत बनाने पर दिया जोर

Image
शिविर में आत्मनिर्भर भारत बनाने पर दिया जोर -भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हनुमानगढ़. भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल व देहात मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हो गया। जंक्शन के जाट भवन में चल रहे शिविर के अंतिम दिन नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को कुल पांच सत्र रहे। अलग-अलग सत्रों की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा नेता हरिमोहन महर्षि, मंडल उपाध्यक्ष कुलवीर कम्बोज, वरिष्ठ कार्यकर्ता दीपाराम मूंड ने की। पांचों सत्र में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डेलू, जिला महामंत्री महावीर महला, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष सहारण ने अलग अलग विषय पर विस्तार से संबोधन दिया। भाजपा नेता अमित सहू ,मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, भाजपा नेता राजेंद्र चौधरी, देहात मंडल अध्यक्ष विजय झाझड़ा, भाजपा नेता जसपाल सिंह,उपाध्यक्ष विजय शोभराज,महामंत्री मनप्रीत सिंह, प्रदीप कड़वा, डॉ. झमनलाल पाइवाल, मंडल मंत्री रवि सिंगिकट, संजय रावत, आईटी सयोजक जयकिशन, मनोज वर्मा, मीडिया प्रभारी दीपक खाती, पार्षद हिमांशु महर...

पदोन्नति अनुपात को लेकर आक्रोश

Image
पदोन्नति अनुपात को लेकर आक्रोश - लगाएंगे धरना, निकालेंगे रैली हनुमानगढ़. राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ रेसला की जिला कार्यकारिणी एवं ब्लॉक अध्यक्ष-मंत्रियों की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष हरलाल ढाका की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला मंत्री गुरतेज सिंह ने कहा कि संगठन के सात सूत्री मांग पत्र को लेकर राज्य सरकार टालमटोल कर रही है। इससे प्रदेश के 54000 व्याख्याताओं में आक्रोश है। निरंतर धरना-प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के बावजूद संगठन की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सरकार अपने वादे से मुकर रही है। इसलिए अब संगठन सदस्य सड़क पर उतरकर संघर्ष करेंगे। संभागीय संगठन मंत्री विक्रम खीचड़ ने बताया कि जयपुर में हुई बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार एक मार्च से विधानसभा के समक्ष रेसला धरना शुरू करेगा। यदि पांच मार्च तक सरकार ने कोई सकारात्मक निर्णय नहीं किया तो प्रदेश भर में आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश महिला उपाध्यक्ष रेखा भादू एवं संगठन मंत्री तरुण अरोड़ा ने कहा कि प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति 67:33 के अनुपात में हो रही है। यह स्थिति व्याख्याता वर्ग के लिए बिलकुल भी न्...

अगले माह से आईजीएनपी के शेयर में कटौती, बीबीएमबी की बैठक में मार्च का हिस्सा निर्धारित

Image
अगले माह से आईजीएनपी के शेयर में कटौती, बीबीएमबी की बैठक में मार्च का हिस्सा निर्धारित -प्रदेश में नहीं टल रहा नहरी पानी का संकट हनुमानगढ़. भाखड़ा व पौंग बांधों में आवक की स्थिति नहीं सुधर रही। इससे नहरी पानी पर से संकट के बादल नहीं टलते दिख रहे हैं। शनिवार को बीबीएमबी की हुई बैठक में बांधों के जल स्तर के हिसाब से राजस्थान, पंजाब व हरियाणा सहित अन्य राज्यों के शेयर का निर्धारण किया गया। इसमें बीबीएमबी सदस्यों का कहना था कि बांधों के जल ग्रहण क्षेत्रों में पानी की आवक संतोषजनक नहीं है। अपेक्षित आवक नहीं होने के के कारण राजस्थान के इंदिरागांधी नहर के शेयर में कटौती करनी पड़ी है। वहीं भाखड़ा व गंगकैनाल के शेयर में मामूली बढ़ोतरी की गई है। किसानों का कहना है कि पूरे मार्च तक नहरी पानी नहीं मिलने की स्थिति में फसलों पर विपरीत असर पड़ेगा। शनिवार को वीसी के जरिए बीबीएमबी की हुई बैठक में जल संसाधन उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने शामिल होकर राजस्थान के किसान प्रतिनिधियों की ओर से की जा रही मांग से अवगत करवाया। लेकिन बीबीएमबी सदस्यों ने बांधों के कम जल स्तर का कारण बता...

आंकड़े बहुत कम, हनुमानगढ़ में नहीं खुल सकती एसीडी कोर्ट

Image
आंकड़े बहुत कम, हनुमानगढ़ में नहीं खुल सकती एसीडी कोर्ट - राजस्थान हाइकोर्ट के न्यायाधिपति मनोज गर्ग बोले - नोटिस शीघ्र तामिल हो तो निपटे प्रकरण, लग रहे चार-पांच साल - एनआई कोर्ट खुलने की संभावना हनुमानगढ़. स्पेशल एसीडी कोर्ट हनुमानगढ़ में नहीं खुल सकती। क्योंकि यहां कोर्ट खोलने लायक स्थिति नहीं है। आंकड़े बहुत कम हैं। राजस्थान हाइकोर्ट के न्यायाधिपति मनोज गर्ग ने शनिवार को यह बात कही। जीएम रिसोर्ट में आयोजित बार संघ हनुमानगढ़ के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि न्यायाधिपति गर्ग ने कहा कि एसीडी कोर्ट की फाइल निकाल कर देखिए, यह स्पेशल कोर्ट है। इसका चार्ज स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट को नहीं दिया जा सकता। इसका प्रस्ताव सात साल पहले टर्न आउट हो गया। अभी भी आंकड़े देखे तो एक नई कोर्ट खोलने की स्थिति नहीं है। हालांकि हनुमानगढ़ से मांग तो दो नई कोर्ट एनआई तथा एसीडी खोलने की करो। कम से कम एक स्पेशल एनआई कोर्ट तो मिल जाएगी। न्यायाधिपति ने कहा कि जल्दी ही न्याय विभाग में तबादले होंगे। हनुमानगढ़ जिले में न्यायिक अधिकारियों के सभी पद भर दिए जाएंगे। एक भी कोर्ट में पद खाली नहीं रहेगा। उन्होंन...

नशा जड़ से खत्म करना जरूरी, यह अपराधों की जड़

Image
नशा जड़ से खत्म करना जरूरी, यह अपराधों की जड़ - नशे से बचाने के लिए युवाओं को संस्कारित शिक्षा एवं अध्यात्म से जोडऩे पर बल हनुमानगढ़. नशा जड़ से खत्म करना जरूरी है। क्योंकि यह सिर्फ एक अपराध नहीं है बल्कि अपराधों की जड़ है। अत: सख्ती, जागरुकता एवं समझाइश की सतत प्रक्रिया के माध्यम से ही इस पर काबू पाया जा सकता है। यह तीनों तरह के प्रयास एक-दो दिन नहीं बल्कि निरंतर चलते रहने चाहिए। इसमें जागरूक लोग भी पूरा सहयोग करे। जिले की नशे संबंधी समस्या पर शुक्रवार को सूचना केन्द्र पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस के समक्ष नशा एक समस्या नहीं बल्कि कई समस्याओं के रूप में आता है। नशे की तस्करी के अलावा चोरी, लूट, पैसे के लिए धमकाना, अवैध हथियार रखना आदि अपराध भी नशे के कारण होते हैं। नशे पर अंकुश के लिए पुलिस निरंतर प्रयास कर रही है। जागरूक नागरिक भी सजगता के साथ सहयोग करे। जिले में संजीवनी अभियान के तहत प्रत्येक सर्किल में हर माह नशा मुक्ति एवं जागरुकता को लेकर एक बड़ा कार्यक्रम किया जा रहा है। साथ ही ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे क...

किसान नेता चढूनी बोले, एमएसपी की गारंटी बगैर नहीं हटेेंगे पीछे

Image
किसान नेता चढूनी बोले, एमएसपी की गारंटी बगैर नहीं हटेेंगे पीछे -आज मनाएंगे मजदूर-किसान एकता दिवस हनुमानगढ़. केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से कही गई 40 लाख ट्रैक्टरों से संसद घेरने की बात को यह कहकर नजरअंदाज कर दिया कि इसका जवाब उनके पास नहीं है। दरअसल पदमपुर में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल होने जाते समय हनुमानगढ़ रूके गुरनाम सिंह चढूनी मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान उनके सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी दौरान गत दिनों नोहर में आयोजित किसान महापंचायत में शामिल हुए राकेश टिकैत की ओर से 40 लाख ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली में संसद घेरने के एक सवाल के जवाब में चढूनी ने कहा कि यह बात जिन्होंने कही, उसी से पूछें, इस सवाल का जवाब उनके पास नहीं है। चढूनी ने कहा कि आंदोलन की कड़ी में उन प्रदेशों में किसान महापंचायतें भी की जाएंगी जहां चुनाव होंगे। वहां जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट घरानों की सरकार ...

'नागरिकों ने मांगी वाशिंग लाइन, बोले जीएम,यह आपकी जरूरत नहीं, आप तो रेलगाडिय़ां मांगें

Image
हनुमानगढ़ ञ्च पत्रिका. उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के महाप्रबंधक आनन्द प्रकाश शुक्रवार दोपहर को हनुमानगढ़, संगरिया और पीलीबंगा के दौरे पर आए। इस दौरान उन्होंने संगरिया, हनुमानगढ़ और पीलीबंगा में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। महाप्रबंधक के दौरे में उत्तर पश्चिम रेलवे जोन के अधिकारियों के साथ-साथ बीकानेर मंडल स्तरीय अधिकारियों का भी दल था। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के थाने के नए भवन का लोकार्पण किया और महाप्रबंधक ने लोको लॉबी, रेलवे स्टेशन, स्र्कूलेटिंग एरिया सहित विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान उनसे शहर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि भी मिले और उनसे रेल संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। जन संगठनों और जन प्रतिनिधियों का सर्वाधिक जोर रेलवे वाशिंग लाइन का था। नागरिक संगठनों का तर्क था कि रेलवे वाशिंग लाइन बनेगी तो यहां से कई नई रेलगाडिय़ों का संचालन होगा ओर कई रेल गाडिय़ां का फेरा बढ़ कर हनुमानगढ़ तक हो जाएगा। इन सब को लेकर रेलवे जीएम आनन्द प्रकाश ...

गैंग के बॉक्सर की तलाश, गुर्गों को भिजवाया जेल

Image
गैंग के बॉक्सर की तलाश, गुर्गों को भिजवाया जेल - व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर दो करोड़ की फिरौती मांगने का मामला हनुमानगढ़. व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दोनों बदमाशों को रिमांड अवधि समाप्त होने पर जंक्शन पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से आरोपी आशीष बिश्नोई पुत्र प्रवीण बिश्नोई निवासी अमर कॉलोनी, घड़साना तथा कार्तिक जाखड़ पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी दो केएलएम, रावला को जेल भिजवा दिया गया। पुलिस ने दोनों को श्रीगंगानगर केन्द्रीय कारागृह एवं रायसिंहनगर जेल से दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर दो दिन का रिमांड मंजूर करवाया था। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने अजमेर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने की बात स्वीकारी। दोनों ने पुलिस को बताया कि जेल में सख्ती के चलते अब इस गैंग को हरियाणा के यमुनानगर का गैंगस्टर काला राणा चला रहा था। वह हरियाणा पुलिस का पांच लाख का इनामी फरार आरोपी है। गैंग के सदस्य फिरौती की रकम का हवाला के माध्यम से लेन-देन करते थे। जांच अधिकार...

सिंचाई पानी की मांग, किसानों ने लगाया धरना

Image
सिंचाई पानी की मांग, किसानों ने लगाया धरना -मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर जताया रोष हनुमानगढ़. भाखड़ा नहर में 1200 क्यूसेक पानी चलाने की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना लगा दिया। इस दौरान किसान नेता ओम जांगू के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कई किसानों ने जल्द भाखड़ा नहर में १२०० क्यूसेक पानी चलाने की मांग की। विभागीय अधिकारियों के साथ हुई वार्ता में एक मार्च से भाखड़ा नहरों में १२०० क्यूसेक पानी देने पर सहमति भी बनी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यदि बीबीएमबी ने मांग के अनुसार राजस्थान का शेयर निर्धारित किया तो भाखड़ा में आगे १२०० क्यूसेक पानी चलाना संभव हो सकेगा। वार्ता में एसई देवी सिंह बेनीवाल, एक्सईएन दिवाकर पांडे, शिवचरण रैगर, सुरेश सुथार सहित अन्य किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान किसानों की धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में फसलों में सिंचाई पानी की मांग बढ़ रही है। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी नहरों में रेग्यूलेशन के अनुसार पानी चलाने को लेकर गंभीर नहीं हो रहे। इसके कारण किसान परेशान हो रहे हैं। जल...

हवाला के जरिए फिरौती की रकम का लेन-देन

Image
हवाला के जरिए फिरौती की रकम का लेन-देन - व्यापारी के मुनीम से दो करोड़ मांगने का मामला - दोनों आरोपियों को भिजवाया जेल हनुमानगढ़. शहर के प्रमुख व्यापारी के मुनीम से दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी आशीष बिश्नोई पुत्र प्रवीण बिश्नोई निवासी अमर कॉलोनी, घड़साना तथा कार्तिक जाखड़ पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी दो केएलएम, रावला ने अजमेर जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने की बात स्वीकारी है। जेल में सख्ती के चलते गैंग को हरियाणा के यमुनानगर का गैंगस्टर काला राणा ऑपरेट कर रहा था। वह हरियाणा पुलिस का पांच लाख का इनामी फरार आरोपी है। इन दिनों वह थाईलैंड, यूके, दुबई में अपने ठिकानों से सोशल मीडिया के जरिए गिरोह चलाता है। काला राणा वर्जुअल कॉल पर ही आशीष से बात करता था। वह फायरिंग के लिए टारगेट बताता था। इससे आगे का सारा काम आशीष करता था। पुलिस के अनुसार फिरौती की रकम का गैंग के बदमाश क्या करते थे, इस बारे में पूछताछ करने पर यह बात सामने आई है कि वे फिरौती की रकम का हवाला के ...

बिना शर्त रिहाई की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को करवाया मांगों से अवगत

Image
बिना शर्त रिहाई की मांग, संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रपति को करवाया मांगों से अवगत हनुमानगढ़. संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ की ओर से बुधवार को राष्ट्रपति के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। किसान आंदोलन के दौरान जेलों में बंद किसानों की बिना शर्त रिहाई और झूठे मुकदमों व जारी किए जा रहे नोटिस को रद्द करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया। इसमें बताया गया है कि पिछले छह महीने से देश के किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ और एमएसपी की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगों के लिए विभिन्न तरीकों से लड़ रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में पिछले तीन महीनों से, लाखों किसान दिल्ली के आसपास धरना देकर बैठे हुए हैं। वहीं केंद्र सरकार की दमनकारी नीति के चलते केंद्र सरकार के इशारे पर सैकड़ों किसानों और किसान आंदोलन समर्थकों को कई राज्य सरकारों की ओर से जेलों में डाल दिया गया है। सैकड़ों किसान प्रतिनिधियों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर लिए गए हैं। आज पूरे देश में देश का किसान दमन-विरोधी दिवस मनाते हुए केंद्र सरकार की किसान विरोधी दमनकारी नीतियों के खिलाफ,जिला और तहसील मुख्यालय स्तर पर राष्ट्रपति के...

राजस्थान पत्रिका मुहिम का असर, सीएम ने की हनुमानगढ़ में राजकीय कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा

Image
राजस्थान पत्रिका मुहिम का असर, सीएम ने की हनुमानगढ़ में राजकीय कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा -कृषि प्रधान हनुमानगढ़ जिले में राजकीय कृषि कॉलेज खोलने का निर्णय बनेगा नजीर हनुमानगढ़. जिले में राजकीय कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा से सबके चेहरे खिले हुए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने बुधवार को विधानसभा में बजट घोषणा के दौरान हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर राजकीय कृषि कॉलेज खोलने का जैसे ही एलान किया, लोगों में खुशी का ठिाकना नहीं रहा। शुरुआती दौर में हनुमानगढ़ टाउन में फतेहगढ़ मोड़ पर कृषि विभाग के मिट्टी जांच प्रयोगशाला के पास राजकीय कृषि कॉलेज का संचालन किया जाएगा। राजस्थान पत्रिका ने 'जिले को मिले कृषि कॉलेजÓ शीर्षक से अभियान चलाकर जनप्रतिनिधियों व जनता को जागरूक किया था। पत्रिका में तथ्यात्मक खबरों का प्रकाशन होने के बाद हस्ताक्षर अभियान से जुड़कर व सीएम को पोस्टकार्ड लिखकर लोगों ने कृषि कॉलेज की मांग पहुंचाई थी। सीएम ने बजट घोषणा में हनुमानगढ़ की जनता की आवाज को तवज्जो देकर राजकीय कृषि कॉलेज खोलने की मुराद पूरी की। इससे अब जिले में कृषि संकाय की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को काफी राहत मिलेगी। ...

नहरी जिले के किसानों को नहीं मिल पा रहा मांग के अनुसार पानी

Image
नहरी जिले के किसानों को नहीं मिल पा रहा मांग के अनुसार पानी -मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने नहर अध्यक्षों ने दिया धरना - हुई वार्ता, आश्वासन मिलने पर धरना किया समाप्त हनुमानगढ़. नहरी जिले के किसानों को करीब एक माह से मांग के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। फसलों में सिंचाई पानी की मांग बढऩे के बावजूद पानी की मात्रा नहीं बढऩे से किसानों में रोष बढ़ता ही जा रहा है। विभिन्न मांगों को लेकर जल वितरण समिति भगतपुरा के अध्यक्ष केसी गोदारा ने जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। हालांकि मंगलवार देर शाम को अभियंताओं से वार्ता के बाद धरना समाप्त करने की घोषणा कर दी गई। गोदारा ने बताया कि भाखड़ा नहर में सिंचाई के लिए शेयर के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी भरपाई विभाग नहीं कर रहा है। वहीं इंदिरागांधी नहर के टूटने के कारणों की जांच भी नहीं करवाई गई है। भाखड़ा नहर परियोजना के चैयरमेन का चुनाव शीघ्र करवाने, अध्यक्षों के साथ आबयाना वसूली में कर्मचारी लगाने, आबयाने का ब्याज माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था। म...

हनुमानगढ़ के व्यापारी के मुनीम से मांगे दो करोड़, नहीं देने पर हत्या की धमकी

Image
हनुमानगढ़ के व्यापारी के मुनीम से मांगे दो करोड़, नहीं देने पर हत्या की धमकी - खुद को लॉरेंस गैंग का बताने वाले आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार - जंक्शन पुलिस जुटी जांच में हनुमानगढ़. शहर के प्रमुख व्यापारी के मुनीम को जान से मारने की धमकी देकर दो करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले में जंक्शन पुलिस ने मंगलवार को दो जनों को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपियों ने खुद को लॉरेंस का गैंग का सदस्य बताते हुए पैसे नहीं देने पर मुनीम को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपी कार्तिक पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी दो केएलएम, रावला को श्रीगंगानगर स्थित केन्द्रीय कारागृह तथा आशीष बिश्नोई पुत्र प्रवीण बिश्नोई निवासी घड़साना को रायसिंहनगर जेल से गिरफ्तार कर यहां लाई है। उनको बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा। इसको लेकर जंक्शन थाने में 26 जनवरी को मामला दर्ज कराया गया था। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि रविकुमार धानका (38) पुत्र सतपाल धानका निवासी सेक्टर 12 ने रिपोर्ट दी थी कि व्यापारी इन्द्र हिसारिया पुत्र शिवकुमार हिसारिया निवासी जंक्शन के यहां वह मुनीमी का क...

बोले प्रभारी मंत्री, कृषि कॉलेज का मामला राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे

Image
बोले प्रभारी मंत्री, कृषि कॉलेज का मामला राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे -राजस्थान पत्रिका की ओर से राजकीय कृषि कॉलेज को लेकर चलाया जा रहा है अभियान हनुमानगढ़. जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम और सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में रासलाना वितरिका बनने के 18 साल बाद पानी चोरी पूरी तरह से रोककर नहर के टेल तक पानी पहुंचाने में जो कामयाबी हासिल की वो ऐतिहासिक है। इसको लेकर जिला कलक्टर और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। इसमें नोहर विधायक अमित चाचाण का योगदान भी खूब रहा। उन्होने इस समस्या को जोरशोर से उठाया तो इसका रिजल्ट भी मिला। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम को लेकर अधिकतर विभागों की ए ग्रेड है। लेकिन जिसमें बी और सी ग्रेड है उन्हें ए या बी ग्रेड में लाया जाए ताकि जिले की रैंकिंग भी अच्छी हो। साथ ही जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि आगामी गर्मियों के मौसम में लोगों को पीने के प...

पूरा सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना

Image
पूरा सिंचाई पानी की मांग, मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष धरना हनुमानगढ़. विभिन्न मांगों को लेकर जल वितरण समिति भगतपुरा के अध्यक्ष केसी गोदारा ने अब जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया है कि भाखड़ा नहर में सिंचाई के लिए शेयर के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी भरपाई विभाग नहीं कर रहा है। वहीं इंदिरागांधी नहर के टूटने के कारणों की जांच भी नहीं करवाई गई है। भाखड़ा नहर परियोजना के चैयरमेन का चुनाव शीघ्र करवाने, अध्यक्षों के साथ आबयाना वसूली में कर्मचारी लगाने, आबयाने का ब्याज माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। आवक की स्थिति कमजोर पौंग व भाखड़ा बांधों में ड्राइ सीजन में आवक की स्थिति कमजोर हो रही है। जितने पानी की आवक की अपेक्षा की गई थी, उसके अनुसार आवक नहीं होने से बांधों का जल स्तर लगातार नीचे की तरफ जा रहा है। इसके कारण वर्तमान रबी सीजन के साथ ही आगे खरीफ सीजन में भी सिंचाई पानी का संकट रह सकता है। भाखड़ा व इंदिरागांधी नहर में पूरा पानी नहीं चलने से किसानों में रोष है। sourc...

दुष्कर्म के इरादे से बालिका को उठा ले गया पुजारी

Image
दुष्कर्म के इरादे से बालिका को उठा ले गया पुजारी - परिजनों को देख बालिका को छोड़ भागा आरोपी - पुजारी पर अपहरण के आरोप में मामला दर्ज हनुमानगढ़. दुष्कर्म की नीयत से आठ वर्षीय बालिका के अपहरण के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि परिजनों को समय रहते सूचना मिलने पर वे बालिका की तलाश में लग गए। परिजनों को देख आरोपी मौके पर बालिका को छोड़ भाग गया। बालिका सकुशल परिजनों को मिल गई। इस संबंध में बालिका के पिता ने महिला थाने में आरोपी पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार टाउन क्षेत्र निवासी एक जने ने रिपोर्ट दी कि रविवार दोपहर उसकी 8 वर्षीय व 13 वर्षीय पुत्रियां गली में खेल रही थी। नजदीक ही सुंदरकांड का पाठ हो रहा था। इंदिरा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर का पुजारी दुलीचन्द गली से गुजरा। वह दुष्कर्म करने की नीयत से वहां खेल रही आठ वर्षीय बेटी को बहलाकर उठा ले गया। इसकी जानकारी बड़ी बेटी ने घर आकर दी। परिजन बालिका को ढूंढ़ते हुए घर से काफी दूर खाली भूखंड की तरफ गए। आरोप है कि दुलीचन्द ने पकड़े जाने के भय से भूखंड में खुदे गड्ढ़े में बालिका को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट ...

भाई को भेजा परीक्षा देने, पकड़ा तो बोला, 'सीट रोकने आया'

Image
भाई को भेजा परीक्षा देने, पकड़ा तो बोला, 'सीट रोकने आया' - आरएससीआईटी की परीक्षा में पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी - सूचना मिलने पर पुलिस ने कहा पकड़कर थाने ले आओ हनुमानगढ़. पहले तो एक युवक किसी और की जगह आरएससीआईटी की परीक्षा देने परीक्षा केन्द्र पहुंच गया। प्रवेश फार्म की फोटो से मिलान नहीं होने पर पकड़ा गया तो बोला कि मेरे भाई ने भेजा है। उसने परीक्षा केन्द्र जाकर सीट रोकने के लिए कहा था। वह परीक्षा देने आ रहा है। थोड़ी देर बाद फर्जी परीक्षार्थी ने अपने भाई को भी बुला लिया। दोनों ने ही परीक्षा का मजाक बनाते हुए एक ही बात दोहराई। पुलिस को सूचना दी गई तो जवाब मिला कि दोनों को पकड़कर खुद ही थाने ले आओ। काफी समय तक चले इस ड्रामे का अंत आखिरकार केवल समझाइश और फर्जी परीक्षार्थी को चेतावनी देकर छोडऩे से हुआ। इस संबंध में कोई मामला वगैरह दर्ज नहीं कराया गया। जंक्शन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित परीक्षा केन्द्र में रविवार को यह गड़बड़झाला पकड़ में आया। जानकारी के अनुसार वर्धमान खुला विश्वविद्यालय कोटा की ओर से आरएससीआईटी परीक्षा के लिए जिले के ऑब्जर्वर नियुक्त प्रो....

बाइक पर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन जनों की मौत

Image
बाइक पर घर लौट रहे एक ही परिवार के तीन जनों की मौत - प्रौढ़ महिला और उसके बेटे-पोते की मौत - कार ने मारी टक्कर, चालक फरार हनुमानगढ़. मोटर साइकिल पर घर लौट रही एक परिवार की तीन पीढिय़ों की जिंदगी का सफर रविवार को सड़क हादसे में खत्म हो गया। मेगा हाइवे पर गांव नौरंगदेसर के पास कार की टक्कर से एक युवक, उसकी माता एवं पुत्र की मौत हो गई। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। टाउन थाने के एसआई पूर्ण सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। हालांकि कार चालक के किसी निजी अस्पताल में भर्ती की चर्चा रही। मगर पुलिस ने इससे इनकार करते हुए उसे फरार बताया। जानकारी के अनुसार गांव नवां के पास स्थित ढाणी दो केकेएम निवासी बिलालद्दीन (23) अपनी माता इश्मा बीबी (45) तथा ढाई वर्षीय पुत्र हसनैन के साथ बाइक पर लखूवाली से गांव लौट रहा था। तीनों रिश्तेदारी में मिलने गए थे। जब वे मेगा हाइवे पर गांव नौरंगदेसर...

बदलती रही सरकारें नहीं हुआ समाधान

Image
संगरिया. रेलवे स्टेशन की स्थापना से बसा यह शहर वर्तमान में उसी रेल लाइन के कारण दो भागों में विभाजित हो गया। इसे समय के साथ आबादी का विस्तार कहां जाए या प्रशासन तंत्र की नाकामी, जिससे दोनों भागों को जोडऩे का जो समुचित प्रयास अब तक होना चाहिए था वह नहीं हो पाया। रेलवे फाटक सी-51 पर 2012-13 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण करवा कर शहर को रेलवे फाटक पर लगने वाली गाडिय़ों के आवागमन के समय जाम से राहत प्रदान की। परंतु जैसे-जैसे आबादी बढ़ी उसके अनुरूप यह अपर्याप्त लगने लग गया। इसका निर्माण शहर के पुराने विहार सिनेमा से शुरू होकर दक्षिण दिशा की ओर डीआर स्कूल तक किया गया है परंतु इससे सबसे अधिक प्रभाव रेलवे ओवरब्रिज से नीचे की ओर से डबवाली रोड की आबादी जिसमें वर्तमान में वार्ड नंबर 28 से 33 तक की आबादी निवास करती है। वर्ष 2012-13 में नगरपालिका मंडल में पालिकाध्यक्ष प्रदीप बेनीवाल के नेतृत्व में अंडरपास बनाने का प्रस्ताव रखा गया। 27 सितंबर 2013 में तत्कालीन विधायक डॉ.परम नवदीप द्वारा स्वामी केशवानंद चौक के नजदीक रेलवे अंडरपास का शिलान्यास कर दिया गया तब से लेकर आज...

हनुमानगढ़ में खलल के बीच यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हुई ताजपोशी

Image
हनुमानगढ़ में खलल के बीच यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष की हुई ताजपोशी -शपथ ग्रहण समारोह में एक गुट ने किया हंगामा हनुमानगढ़. कांग्रेस की आपसी खींचतान फिर सामने आ गई। जंक्शन स्थित अग्रसेन भवन में चल रहे युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा के शपथ ग्रहण समारोह में उस समय हंगामा हो गया जब निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी शुरू कर दी। बिना सूचना दिए पद से हटाने का आरोप भी लगाया। हंगामे के वक्त पीसीसी सचिव एवं जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ सहित पार्टी के अन्य नेता भी मंच पर मौजूद रहे। निवर्तमान जिलाध्यक्ष संजय मेघवाल के समर्थकों ने शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंच नारेबाजी कर रिजर्व एससी सीट पर धनबल के आधार पर अन्य वर्ग के व्यक्ति को निर्वाचित करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि नियमानुसार निर्वाचित जिलाध्यक्ष को दो साल से पहले हटा नहीं सकते। तनाव के चलते मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। विरोध जता रहे युवाओं को बाहर किया गया। इसके बाद दोबारा समारोह शुरू हो सका। इसमें युवा कांग्रेस के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक कुलडिय़ा की ताजपोशी की गई। कार्यक्रम में ह...

सहायक के अभाव में व्यवस्था असहाय

Image
सहायक के अभाव में व्यवस्था असहाय - दो दशक से ज्यादा समय से सहायक कर्मचारियों की नहीं हुई सीधी भर्ती - सरकारी विद्यालयों में साफ-सफाई का जिम्मा पढ़ेसरियों पर हनुमानगढ़. यूं तो पिछले कुछ बरसों से राजकीय विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर सुधरा है। बोर्ड परीक्षा परिणाम भी बेहतर रहा है। मगर बात जब सरकारी विद्यालयों को साधन-संसाधन उपलब्ध कराने की आती है तो सरकारें अपेक्षानुरूप उत्साह नहीं दिखाती। वैसे भी सरकारी पाठशालाओं के संस्था प्रधानों को हर कार्य में जन सहयोग लेने के लिए उच्च स्तर से प्रोत्साहन से लेकर दबाव तक डाला जाता रहा है। ऐसे में सरकारी विद्यालयों में सहायक कर्मचारियों के अभाव की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। संस्था प्रधानों की कोई सुन नहीं रहा है। जानकारी के अनुसार बीते 24 साल से सहायक कर्मचारियों की सीधी भर्ती नहीं हुई है। ऐसे में जिले के सैकड़ों और प्रदेश के हजारों विद्यालयों में साफ-सफाई का जिम्मा शिक्षकों और बच्चों पर ही है। आंकड़ों के अनुसार राज्य के 65 हजार सरकारी स्कूलों में सहायक कर्मचारियों के 25859 पद स्वीकृत हैं। इसमें से 17655 पद खाली हैं। मतलब कि 68 फीसदी पद खाली हैं...

हनुमानगढ़: महंगाई के खिलाफ रसोई गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंची जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, किया प्रदर्शन

Image
हनुमानगढ़: महंगाई के खिलाफ रसोई गैस सिलेंडर लेकर कलक्ट्रेट पहुंची जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल, किया प्रदर्शन हनुमानगढ़. महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर उप जिला प्रमुख मुकेश कुमार व जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ रहे दाम पर रोष व्यक्त किया। जिला परिषद सदस्य प्रवीणा मेघवाल तो गैस सिलेंडर हाथ में लेकर प्रदर्शन स्थल तक पहुंची। एसडीएम कपिल यादव को सभी ने मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने आमजन का जीना दुर्भर कर दिया है। महंगाई इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अब वाहनों में पेट्रोल व डीजल भरवाना भी मुश्किल हो रहा है। इनके भाव शतक मारने लगे हैं। वहीं रसोई गैस सिलेंडर भी दिनोंदिन महंगा हो रहा है। जिला प्रमुख कविता मेघवाल, विनोद गोठवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी आदि मौजूद रहे। यहां निकाली पदयात्रा हनुमानगढ़. किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाली। प्रदेश कमेटी के निर्देश...

हनुमानगढ़ में दीवार तले दबकर तीन जनों की मौत

Image
हनुमानगढ़ में दीवार तले दबकर तीन जनों की मौत - टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सालीवाला की घटना - कच्ची दीवार ढहने से पिता-पुत्र सहित तीन जने बने काल का ग्रास हनुमानगढ़. जिले की टिब्बी तहसील क्षेत्र के गांव सालीवाला में शनिवार को कच्ची दीवार ढहने से एक ही परिवार के दो जनों की मौत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र के साथ एक मिस्त्री भी काल का ग्रास बन गया। हालांकि ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों जनों को शीघ्रता से हनुमानगढ़ स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया। मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इसके बाद टिब्बी थाना पुलिस ने तीनों के शवों को जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया। पोस्टमार्टम वगैरह की कार्रवाई के लिए उनके परिजनों को सूचित कर दिया। जानकारी के अनुसार टिब्बी थाना क्षेत्र के गांव सालीवाला स्थित वार्ड आठ निवासी सतपाल उर्फ संतलाल पूनिया (45) पुत्र दौलतराम के नाम पीएम आवास के योजना के तहत आवास मंजूर हुआ था। इसलिए शनिवार दोपहर को मकान बनाने के लिए नींव खोदने का कार्य चल रहा था। घर की कच्ची दीवार तोड़कर गिराने के दौरान ढह गई। संतलाल पूनिया, उनका 12 वर्षीय पुत...

अधिवक्ता दंपत्ती पर हमले का विरोध, बार संघ पदाधिकारियों ने कलक्टर से मिलकर मांगों से करवाया अवगत

Image
अधिवक्ता दंपत्ती पर हमले का विरोध, बार संघ पदाधिकारियों ने कलक्टर से मिलकर मांगों से करवाया अवगत हनुमानगढ़. तेलंगाना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता दंपति पर हमला कर हत्या करने के विरोध में समस्त न्यायालयों में कार्य बहिष्कार रखा गया। मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर के माध्यम से एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल को शीघ्र अति शीघ्र लागू करने की मांग के लिए ज्ञापन भी सौंपा गया। बार संघ अध्यक्ष मनजिंदर सिंह लेघा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने ज्ञापन विधायक को सौंपा मांगों का ज्ञापन हनुमानगढ़. होम्योपैथी चिकित्सा विकास महासंघ तथा हैल्प्स एसोसिएशन की ओर से भादरा विधायक बलवान पूनियां को मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इसमें राजस्थान में प्रत्येक पीएचसी व सीएचसी पर होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी के पद सृजन करने की मांग का उल्लेख किया गया है। संघ सदस्यों के अनुसार भादरा विधायक ने आश्वासन दिया की वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री के समक्ष रखेंगे। साथ ही विधानसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इस दौरान डॉ. आरके विश्वास, डॉ. राजकुमार गोदारा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. दिलीप कालवा, डॉ. प्रियंका कालवा, डॉ. विशेष ...

भटनेर की बेटियों ने लगातार चौथी बार जीती राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप

Image
हनुमानगढ़. राज्य स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता में जिले को लगातार चौथी बार चैम्पियन बनाने वाली खिलाडिय़ों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर जाकिर हुसैन एवं एसपी प्रीति जैन से मुलाकात की। कलक्टर ने टीम के कोच बसंतसिंह मान और टीम खिलाडिय़ों से कहा कि जिले की बेटियां राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ा रही हैं, यह बहुत गर्व की बात है। इंदिरा प्रियदर्शिनी, गार्गी और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल करने में भी जिले की बालिकाओं की संख्या निरंतर बढ़ रही है। इस तरह हनुमानगढ़ की बेटियां शिक्षा एवं खेल दोनों ही क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इस अवसर पर एडीएम अशोक असीजा, डीटीओ जगदीश अमरावत एवं पीआरओ सुरेश बिश्नोई भी मौजूद रहे। इसके बाद विजेता टीम ने एसपी प्रीति जैन से मुलाकात की। एसपी ने टीम का उत्साह बढ़ाते हुए जल्द ही सिलवाला खुर्द आकर उनका मैच देखने का वादा किया। कोच बसंतसिंह मान ने बताया कि 65वीं राज्य स्तरीय यह प्रतियोगिता उदयपुर में 13 से 16 फरवरी तक हुई थी। फाइनल मैच में हनुमानगढ़ ने जयपुर को 3-0 से शिकस्त दी। जबकि जयपुर की टीम में तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी...

जांचे चिकित्सा केन्द्र, कई को थमाए नोटिस

Image
जांचे चिकित्सा केन्द्र, कई को थमाए नोटिस - सीएमएचओ ने किया औचक निरीक्षण - पुनरावृत्ति होने पर एमओ पर कार्रवाई हनुमानगढ़. जिले के कई चिकित्सा केन्द्रों का शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई तरह की कमियां पाए जाने पर सुधार के निर्देश दिए गए। कई जनों को कारण बताओ नोटिस भी थमाए गए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तथा लापरवाही की पुनरावृत्ति हुई तो संबंधित एमओ पर भी कार्रवाई की जाएगी। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने खण्ड संगरिया की सीएचसी ढाबां तथा पीएचसी मालारामपुरा, दीनगढ़, नुकेरां, पीएचसी चक हीरासिंहवाला और पीएचसी किशनपुरा उत्तराधा का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ स्वास्थ्य निरीक्षक संतकुमार बिश्नोई भी थे। सीएमएचओ ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सा संस्थानों में कोविड-19 संबंधी सुविधा, विभागीय योजनाओं की प्रगति आदि के बारे में जानकारी ली। नि:शुल्क दवा योजना, नि:शुल्क जांच योजना, ओपीडी, लेबर रूम, संस्थागत प्रसव, मेडिकल बायो वेस्ट निस्तारण, साफ-सफाई, दवाइयों की जांच, स्वास्थ्य केन्द्र में उपयोग हो रहे मेडिकल...

कोरोना योद्धा की जगह कोई और लगवा गया टीका, टीकाकरण केन्द्र से लौटा बैरंग, दूसरी डोज के लिए आना

Image
कोरोना योद्धा की जगह कोई और लगवा गया टीका, टीकाकरण केन्द्र से लौटा बैरंग, दूसरी डोज के लिए आना - हनुमानगढ़ के एसडीआरफ कार्मिक के मोबाइल फोन पर बिना टीका लगाए आया मैसेज एवं प्रमाण पत्र - अब दुविधा यह कि पहली डोज लिए बिना ही कैसे ले दूसरी डोज हनुमानगढ़. कोरोना योद्धा की जगह कोई दूसरा ही कोविड-19 वैक्सीन का टीका लगवा गया। जब कोरोना योद्धा टीकाकरण कराने अस्पताल पहुंचा तो उसे यह कहकर बैरंग लौटा दिया गया कि आपका टीकाकरण हो चुका है। अगले महीने दूसरी डोज लगवाने आ जाना। अब कोरोना योद्धा की दुविधा यह है कि पहली डोज लिए बगैर ही दूसरी डोज कैसे ले। कहीं कोई दिक्कत ना हो जाए। हालांकि चिकित्सा विभाग का दावा है कि आईडी वगैरह जांच कर ही टीकाकरण किया जाता है। पूरी प्रक्रिया दस्तावेज आधारित एवं ऑनलाइन है। ऐसे में संभव नहीं है कि कोई और टीका लगवा जाए। शिकायत मिलने पर जांच की बात कही गई है। हनुमानगढ़ के डबलीराठान निवासी रमेश कुमार पुत्र जीवनराम के साथ यह मामला पेश आया है। वह सिविल डिफेंस एवं रेसक्यू फोर्स के नियंत्रण कक्ष में संविदा पर कार्यरत है। कोरोना संक्रमणकाल में बतौर कोरोना योद्धा ड्यूटी की है।...

हनुमानगढ़: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भरी हुंकार, टोल नाके पर हुई किसानों की महापंचायत

Image
हनुमानगढ़: कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने भरी हुंकार, टोल नाके पर हुई किसानों की महापंचायत -वक्ताओं ने कहा, नए कृषि कानून से बर्बाद हो जाएगी खेती व किसानी हनुमानगढ़. केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून के विरोध में जिले में आंदोलन जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को डबलीराठान के नजदीक टोल बूथ पर किसानों की महापंचायत हुई। इसमें हालांकि कुछ वक्ता नहीं पहुंचे। मगर फिर महा पंचायत में काफी संख्या में किसानों व मजदूरों ने पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही तीनों कृषि कानून के वापस होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। किसान नेता राजाराम मील ने कहा कि जब से तीनों कृषि कानून लागू हुए हैं, तब से लोगों में आग लगी हुई है। लोग खुद आंदोलनों में शामिल हो रहे हैं। आंदोलन में शहीद हो रहे किसानों को सदियों तक याद रखा जाएगा। आने वाला समय इतिहास बनेगा। उन्होंने कहा कि अभी देश में जो आंदोलन चल रहा है, वह केवल किसानों का नहीं है। यह सबकी तकलीफ से जुड़ा है। खेती व किसानी को बचाने के लिए लोग आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार किसानों को गरीबी में धकेलने का प्रयास कर रही है। देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का...

मनरेगा में 200 करोड़ के ऐसे कार्य, जिनके निशान ढूंढऩे में भी छूटेंगे पसीने

Image
मनरेगा में 200 करोड़ के ऐसे कार्य, जिनके निशान ढूंढऩे में भी छूटेंगे पसीने -मनरेगा में 60 प्रतिशत ऐसे काम, जिनका भविष्य में कोई सुबूत भी नहीं बचेगा -जिले में गत बीस महीनों में 370 करोड़ हुए खर्च हनुमानगढ़. मनरेगा में 60 प्रतिशत वहां खर्च कर दिए गए हैं, जिन कार्यों का भविष्य में कोई निशान तक नहीं बचेगा। फिर इन कार्यों की उपयोगिता का अंदाजा तो खुद ही लगाया जा सकता है। जिले में हालात ऐसे हो रहे हैं कि महात्मा गांधी नरेगा योजना में ग्रामीण विकास से संबंधित सभी प्रकार की रोजगार परक गतिविधियां मार्ग निर्देशिका में साफ तौर पर उल्लेखित हैं। बावजूद गत दो बरसों में जिले में रास्ता दुरुस्तीकरण व जोहड़ खुदाई के नाम पर मिट्टी इधर-उधर करने के कार्यों पर कुल बजट का 60 प्रतिशत खर्च कर दिया गया है। उपयोगिता के हिसाब से यह कार्य ज्यादा कारगर नहीं हैं। आंकड़ों के लिहाज से बात करें तो जिले में गत वित्तीय वर्ष के दौरान मनरेगा में 177 करोड़ रुपए खर्च कर दो लाख सात हजार लोगों को रोजगार दिया गया। इसी तरह चालू वित्तीय वर्ष में अब तक के दस महीनों में 193 करोड़ रुपए खर्च कर दो लाख 17 हजार लोगों को रोजगार दि...

पोटाश विक्रेता को ढूंढ़ रही पुलिस, विस्फोट में हुई थी युवक की मौत

Image
पोटाश विक्रेता को ढूंढ़ रही पुलिस, विस्फोट में हुई थी युवक की मौत - युवक का सौंपा शव, तीन को मिली अस्पताल से छुट्टी - पटाखे चलाते समय विस्फोट से एक जने की मौत का मामला हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित आईटीआई बस्ती में बसंतोत्सव के दौरान पटाखे चलाते समय पोटाश में विस्फोट से झुलसे युवक की मौत मामले में गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जंक्शन पुलिस ने जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। दीपक उर्फ बाबू (18) पुत्र रामसेवक निवासी आईटीआई बस्ती ने बुधवार को बीकानेर ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे किशन साहनी का बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में तथा भूपेन्द्र उर्फ गोल्डी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि विस्फोट में झुलसे रामकिशन, रत्नेश कुमार व सत्यम को गुरुवार को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हिमांशु मंडल को बुधवार को ही प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात जने के खिलाफ लापरवाही बरतते हुए जान-बूझकर लोगों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आईटीआई बस्ती निवासी उमाशंकर दास पुत...

अवैध हथियार बनाने के मामले में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Image
अवैध हथियार बनाने के मामले में इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार - छह माह से चल रहा था फरार हनुमानगढ़. चक 35 एसएसडब्ल्यू स्थित ढाणी में अवैध हथियार बनाने के मामले में छह माह से फरार हिस्ट्रीशीटर को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी चंद सिंह उर्फ बब्बू (30) पुत्र पूर्णसिंह धालीवाल निवासी ढाणी चक 32 एसएसडब्ल्यू पीएस हनुमानगढ़ टाउन को रोही सहजीपुरा से गिरफ्तार किया गया। आरोपी सदर पुलिस थाने का टॉप टेन वांटेड में शामिल था। जिला पुलिस अधीक्षक ने उस पर 2000 रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। सदर थाना प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि 22 अगस्त 2020 को चक 35 एसएसडब्ल्यू रोही सहजीपुरा में जसकरण सिंह उर्फ जस्सा के खेत में बनी ढाणी में अवैध हथियार बनाने का कारखाना संचालित करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने वहां से एक एयर गन, एक 315 बोर जिंदा कारतूस, एक 12 बोर खाली कारतूस, देशी पिस्तौल की तीन बैरल, तीन ट्रिगर, तीन हैम्मर, तीन लोहे की कमाणी तथा अन्य सामग्री व औजार बरामद किए थे। मौके से ढाणी मालिक जसकरण सिंह पुत्र भगवान सिंह मुंदडिय़ा तथा गुरदीप सिंह उर्फ हैप्पी पुत्र नक्षत्र सिंह निवासी फतेहगढ़ पुरुष...

भादरा विधायक बलवान पूनियां बोले, हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता आज भी गांवों व खेतों से होकर ही गुजरता है

Image
हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता आज भी गांवों व खेतों से होकर ही गुजरता है -मीडिया से बातचीत में बोले भादरा विधायक बलवान पूनियां -केंद्र की वर्तमान सरकार के विचारों को बताया गांधी व चौधरी चरण सिंह के ठेठ विपरीत हनुमानगढ़. महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का कहना था कि हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है। लेकिन अबकी सरकारों के विचार इसके ठेठ विपरीत नजर आ रहे हैं। यह बात भादरा विधायक बलवान पूनियां ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि इस कानून के विरोध में विधानसभा में भी मैं विरोध जाहिर कर चुका हूं। साथ ही कहा कि हिंदुस्तान की खुशहाली का रास्ता आज भी गांव व खेत से होकर ही गुजर रहा है। कोरोना संकट के वक्त कृषि संबंधी कारोबार ने ही देश की अर्थव्यवस्था को सहारा दिया था। लेकिन अब केंद्र सरकार ने जो नया कृषि कानून लागू किया है, उससे खेती व किसानी तहस-नहस हो जाएगी। जंक्शन में सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानून देहात और गांव को बर्बाद कर देंगे। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों का पक...

भाखड़ा परियोजना में चैयरमेन का चुनाव करवाने की मांग

Image
भाखड़ा परियोजना में चैयरमेन का चुनाव करवाने की मांग -दस दिन बाद मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी -दबाव में अस्थाई तौर पर चैयरमेन की नियुक्ति करने का आरोप हनुमानगढ़. जल संसाधन विभाग की ओर से हाल ही में भाखड़ा परियोजना का चैयरमेन नियुक्त करने के बाद कुछ नहर अध्यक्षों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। जल वितरण समिति भगतपुरा के अध्यक्ष कृष्ण कुमार की ओर से इस बारे में मुख्य अभियंता को ज्ञापन भी सौंपा गया है। इसमें मांग की गई है कि भाखड़ा परियोजना क्षेत्र को सिंचित करने की अहम नहर परियोजना है। इसमें कृषकों की सहभागिता के तहत चुनाव करवाकर चैयरमेन बनाना चाहिए। लेकिन मुख्य अभियंता ने दबाव में आकर अस्थाई नियुक्ति करने का निर्णय लिया है। जो उचित नहीं है। दस दिनों में विधिवत रूप से चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाकर भाखड़ा परियोजना का नया अध्यक्ष नहीं बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इसमें दस दिन बाद मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है। साथ ही मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना लगाने का जिक्र भी ज्ञापन में किया गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि अध्...

पूरा माह बीता, सड़क सुरक्षा जागरूकता के नाम पर परिवहन विभाग के हाथ खाली

Image
नोहर. परिवहन विभाग की उदासीनता के चलते सड़क सुरक्षा माह का आयोजन यहां नहीं हो पाया। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत किए जाने वाले उपाय व उनकी जानकारी के प्रसार नहीं होने से क्षेत्र में सड़क हादसों की निरंतरता बनी रही। राज्य सरकार ने 1८ जनवरी से 1७ फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह बनाने का आदेश दिया था। इन आदेशों के तहत परिवहन व्यवस्था मजबूत करने के लिए जो प्रयास किए जाने थे। वह धरातल पर कहीं नजर नहीं आए। यहां जिला परिवहन कार्यालय की ओर से क्या-क्या आयोजन किए गए, इस बारे में कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई। सड़क सुरक्षा माह के दौरान वाहन चालकों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए क्या-क्या प्रयास किए जाने चाहिए, इस जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए विभाग की ओर से यहां किसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित नहीं किए गए। परिवहन विभाग की उदासीनता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूरा माह बीतने पर भी विभागीय अधिकारी सार्वजनिक चौक-चौराहों पर रिफ्लेक्टर लगाने जैसी औपचारिकताएं करते भी कहीं नजर नहीं आए। इस सबंध में कार्यवाहक डीटीओ बलवीर सिंह जब पूछा गया तो वे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। सड़क सुरक्ष...