Posts

Showing posts from January, 2021

तीन नगर पालिका में बाजी निर्दलियों के हाथ में, लाखों रुपए के मिलने लगे ऑफर

Image
तीन नगर पालिका में बाजी निर्दलियों के हाथ में, लाखों रुपए के मिलने लगे ऑफर - रावतसर, भादरा एवं संगरिया नगर पालिका में कांग्रेस एवं भाजपा को एक चौथाई सीट भी नहीं मिली - पार्षदों की बाड़ाबंदी एवं खरीद-फरोख्त का खेल पकड़ रहा गति हनुमानगढ़. जिले की पांचों नगरपालिकाओं का चुनाव परिणाम रविवार को आ गया। जिले में केवल नोहर नगर पालिका में ही किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल सका। वहां कांग्रेस ने बहुमत के लिए पूरा 21 का आंकड़ा हासिल कर लिया है। हालांकि निर्दलियों की संख्या अच्छी-खासी होने के कारण कांग्रेस के पाले में नोहर में संख्या बढ़ सकती है। इसके अलावा पीलीबंगा में कांग्रेस बोर्ड बनाने की स्थिति में है। भले ही उसे अब तक स्पष्ट बहुमत नहीं मिल सका है। लेकिन वह इससे ज्यादा पीछे भी नहीं है। पीलीबंगा में कुल 35 सीट है। इसमें से कांग्रेस को 17 मिली है। जबकि पांच निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। भाजपा के 13 पार्षद हैं। अब भाजपा को सभी पांचों निर्दलीयों की जरूरत है। जबकि कांग्रेस को केवल एक पार्षद की आवश्यकता है। वहीं रावतसर, भादरा एवं संगरिया में तो पूर्णत: बाजी निर्दलियों के हाथ में ही है। रावतसर म...

हनुमानगढ़ जिले में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी पहुंचे दस्तावेज सत्यापन को

Image
हनुमानगढ़ जिले में शिक्षक भर्ती में चयनित अभ्यर्थी पहुंचे दस्तावेज सत्यापन को -जिला परिषद की ओर से गठित टीम ने जांचे दस्तावेज हनुमानगढ़. जिले के सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद जल्द भरने वाले हैं। इसे लेकर अब तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार वर्ष २०१८ में हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मामले में शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला परिषद हनुमानगढ़ को ९३ अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है। इसमें ९० अभ्यर्थी सेकेंड लेवल व तीन अभ्यर्थी प्रथम लेवल के हैं। इन अभ्यर्थियों को शनिवार को दस्तावेज सत्यापन के लिए जिला परिषद कार्यालय में बुलाया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों ने जिला परिषद पहुंचकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाया। जिला परिषद में भर्ती प्रकोष्ठ प्रभारी विनोद गोदारा के अनुसार दस्तावेज सत्यापन के बाद अब आठ फरवरी को उक्त अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण होगी। जानकारी के अनुसार इन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने के मामले में अभी न्यायालय का स्थगन आदेश है। न्यायालय के आगामी आदेश पर वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटन कर नियुक्ति देने की प...

नगर पालिका चुनाव में जानें कौन जीता, आने लगे रुझान, परिणाम जानने को उत्साहित हो रहे वोटर

Image
नगर पालिका चुनाव में जानें कौन जीता, आने लगे रुझान, परिणाम जानने को उत्साहित हो रहे वोटर हनुमानगढ़. जिले में नगर पालिका चुनाव होने के बाद रविवार को मतगणना कार्य शुरू कर दिया गया है। संगरिया, पीलीबंगा, रावतसर, नोहर व भादरा में पालिका चुनाव को लेकर मतगणना कार्य जारी है। परिणाम जानने को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। मतगणना को लेकर कई जगह रुझान आने लगे हैं। कई प्रत्याशियों के जीतने का ऐलान भी हो गया है। लेकिन अंतिम परिणाम आने में अभी थोड़ा वक्त लग सकता है। संगरिया में स्थानीय नगरपालिका में पार्षद पद के लिए हुए चुनाव में रविवार को किसान शहीद स्मारक खालसा उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मतगणना का कार्य शुरू कर दिया गया है। नगरपालिका के 35 वार्डो में 121 उम्मीदवार के लिए 27925 मतदाताओं में 88.08 प्रतिशत 24597 मतदाताओं ने 28 जनवरी को अपने मताधिकार का उपयोग किया था। निर्वाचन अधिकारी रमेश देव ने बताया कि मतगणना के लिए पांच टेबल निर्धारित की गई है। सात चरण में संपन्न हो रही मतगणना के प्रथम चरण में वार्ड 1 से 5, दूसरे चरण में वार्ड 6 से 10, तीसरे चरण में वार्ड 11 से 15, चौथे चरण में वार्ड 16 स...

फैसले से पहले पार्षदों की बाड़ाबंदी, हनुमानगढ़ की पांचों नपा में बोर्ड बनाने को लगा रहे जोर

Image
फैसले से पहले पार्षदों की बाड़ाबंदी, हनुमानगढ़ की पांचों नपा में बोर्ड बनाने को लगा रहे जोर - नोहर, संगरिया, भादरा, पीलीबंगा एवं रावतसर नगर पालिका चुनाव की मतगणना कल - लगा रहे जीत के कयास, बाड़ाबंदी तेज हनुमानगढ़. जिले की पांचों नगरपालिका के चुनाव परिणाम रविवार को आएंगे। सुबह नौ बजे मतगणना शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन के निर्देशन में शनिवार को दिन-भर स्थानीय उपखंड प्रशासन तैयारियों में जुटा रहा। कांग्रेस, भाजपा एवं माकपा अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। कांग्रेस एवं भाजपा तो पांचों जगहों पर ही पार्टी का तथा पार्टी समर्थित बोर्ड बनाने की कोशिशों में जुट गए हैं। इसके चलते चुनाव परिणाम से पहले ही जीतने की संभावना वाले पार्षदों की बाड़ाबंदी शुरू कर दी गई है। अधिकाधिक निर्दलियों प्रत्याशियों को अपने खेमे में लाने के प्रयास चल रहे हैं। वहीं ऐसे निर्दलीय पार्षद भी हैं जो नगर पालिका अध्यक्ष की ख्वाहिश लिए बैठे हैं। इसके लिए समर्थन देने पर बाकायदा पार्षदों को अच्छी-खासी रकम की पेशकश की जा रही है। नोहर नगरपालिका चुनाव मतदान के बाद अब आमजन की नजर रविवार को यहां रेलवे स्...

अंग्रेजों की शोषक कानूनी व्यवस्था की तर्ज पर बनाए गए तीनों कृषि कानून

Image
अंग्रेजों की शोषक कानूनी व्यवस्था की तर्ज पर बनाए गए तीनों कृषि कानून - तीनों कृषि कानून वापसी की स्थिति में वैकल्पिक कानूनों पर मंथन - देश में हजार से ज्यादा कानून लोकतंत्र एवं मानवाधिकारों के खिलाफ हनुमानगढ़. अंग्रेजी शोषक कानूनी व्यवस्था की तर्ज पर ही केन्द्र सरकार ने हाल ही खेती-मंडी संबंधी तीनों कानून बनाए हैं। कोरोना संक्रमण संकटकाल में अध्यादेश लाकर कानून लागू करने की जल्दबाजी की कोई जरूरत नहीं थी। स्वदेशी कानून सोसायटी कृषि कानूनों के विरोध से भी एक कदम आगे सोच रही है। हर तरफ मांग उठ रही है कि तीनों कृषि कानून वापस लिए जाए। मगर इन कानूनों को वापस लेने के बाद किसानों के हित में कौनसा कानून लागू हो, इसको लेकर सोसायटी ने मंथन शुरू कर दिया है। यह बात सेवानिवृत्त आईपीएस एवं स्वदेशी कानून सोसायटी अध्यक्ष दिलीप जाखड़ ने शुक्रवार को यहां व्यापार मंडल धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिनियम से लेकर आईपीसी, सीपीसी, साक्ष्य अधिनियम, विदेशी कानून, वन कानून, प्रेस व पुस्तक कानून, दिल्ली विशेष पुलिस अधिनियम आदि ऐसे कानून हैं जो अंग्रेजों के शासनकाल में ...

689 शिक्षकों के स्थाईकरण का रास्ता साफ

Image
689 शिक्षकों के स्थाईकरण का रास्ता साफ -जिला स्थापना समिति की मंजूरी मिलने के बाद शिक्षकों को स्थाई नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूर्ण हनुमानगढ़. जिले में ६८९ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थाईकरण का रास्ता अब साफ हो गया है। जिला परिषद की जिला स्थापना समिति ने इसे लेकर अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी स्थाईकरण की प्रक्रिया को पूर्ण करने में जुट गए हैं। जिला परिषद में स्थापना समिति प्रभारी विनोद गोदारा के अनुसार वर्ष २०१२-२०१३ व वर्ष २०१८ में संपन्न शिक्षक भर्ती के बाद चयनित तृतीय श्रेणी शिक्षकों को विद्यालयों में नियुक्ति देने के बाद अब उनके स्थाईकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। हाल ही में संपन्न हुई जिला स्थापना समिति की बैठक में ६८९ तृतीय श्रेणी शिक्षकों को स्थाई करने, दो एलडीसी को अनुकंपा नियुक्ति देने, पांच सहायक कर्मचारियों को पदोन्नति देने सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा वर्ष २०१८ में हुई तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मामले में शिक्षा निदेशालय की ओर से जिला परिषद हनुमानगढ़ को ९३ अभ्यर्थियों की सूची भी भेजी गई है। इसमें ९० अभ्यर्थी सेकेंड ...

बीबीएमबी की बैठक में नहीं तय हो सका प्रदेश के पूरे माह का शेयर

Image
बीबीएमबी की बैठक में नहीं तय हो सका प्रदेश के पूरे माह का शेयर -नहरों में जल संकट की स्थिति हो रही गंभीर हनुमानगढ़. नहरी पानी मामले में संकट की स्थिति दूर नहीं हो पा रही है। हालात इतने विकट होते जा रहे हैं कि अब बीबीएमबी भी किसी तरह का रिस्क लेने से गुरेज कर रहा है। स्थिति यह है कि भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की गुरुवार को वीडयो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न हुई बैठक में भी अगले माह के शेयर की स्थिति साफ नहीं हो सकी। इसमें पूरे फरवरी माह के शेयर का निर्धारण करने को लेकर हालांकि कई देर तक चर्चा जरूर हुई। लेकिन बांधों में पानी की आवक नहीं सुधरने के कारण अगले माह के पानी का फैसला इस बैठक में नहीं हो सका। संभवत: जल संकट की स्थिति के कारण इस बार किस्तों में शेयर निर्धारित किया जाएगा। काफी देर तक चली चर्चा के बाद भी बीबीएमबी चैयरमेन वर्तमान में उपलब्ध जल के हिसाब से दस फरवरी तक इंदिरागांधी नहर को तीन में एक समूह में चलाने जितना पानी देने पर ही सहमत हुए। इसके बाद फिर से नौ या दस फरवरी को बैठक बुलाकर आगे के शेयर की स्थिति स्पष्ट करने की बात चैयरमेन ने कही। बीबीएमबी की बैठक में र...

चोरों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर को बनाया निशाना, दानपात्र खोलकर ले गए नकदी

Image
चोरों ने लक्ष्मीनारायण मंदिर को बनाया निशाना - दानपात्र खोलकर ले गए नकदी हनुमानगढ़. अज्ञात चोरों ने गुरुवार अल सुबह टाउन की नई धानमंडी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने दानपात्रों से हजारों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार सुबह चोरी का पता चलते ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन जने चोरी करते नजर आए हैं। पुलिस चोरों की पहचान के प्रयासों में जुट गई है। जानकारी के अनुसार टाउन की धानमंडी स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर में रात करीब एक बजे तीन जने चोरी करने की नीयत से घुसे। चोरों ने कैंची गेट का ताला तोड़कर मंदिर परिसर में प्रवेश किया। इसके बाद अंदर लगा शीशा तोड़कर मंदिर परिसर में स्थापित भगवान लक्ष्मीनारायण, राममंदिर, हनुमान व माताजी की मूर्तियों के सामने रखे दानपात्रों के पास पहुंचे। वहां रखे सात दानपात्र उठाकर पीछे की तरफ ले गए और पांच दानपात्रों को उन पर लगे ताले तोड़कर खोला। दो दानपात्र खुल नहीं पाए। इसके बाद तीनों जनों ने पांचों दानपात्र में भरी नकदी निकाल दी। चोरों ने कागज के नोट ह...

एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण

Image
एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय पर स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए बुधवार को काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण हुई। सीएमएचओ कार्यालय में हुई काउंसलिंग में निर्धारित सीटों की तुलना में दस गुणा अभ्यर्थियों को बुलाकर उनके दस्तावेज जांचे गए। इसके बाद कट ऑफ सूची जारी की गई। एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए कुल 45 सीटें हैंं। इनमें प्रवेश की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है। इसके तहत संबंधित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों को जांचने की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा व राजेंद्र सतीपुरा की निगरानी में काउंसलिंग की प्रक्रिया पूर्ण की गई। स्वास्थ्यकर्मी आईडी दिखा लगवा सकते हैं वैक्सीन हनुमानगढ़. जो स्वास्थ्यकर्मी किसी कारण से अब तक कोविड-१९ वैक्सीन नहीं लगवा सकें हैं, वह अब अपना पहचान पत्र दिखाकर वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी की ओर से अब सामान्य वैक्सीनेशन की तरह कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाया जा रहा है। जिन स्वास्थ्यकर्...

नगर परिषद की साधारण बैठक 29 को, फरवरी में होगी बजट बैठक

Image
नगर परिषद की साधारण बैठक 29 को, फरवरी में होगी बजट बैठक खांचा भूमि, पुराने फाइलों के नामातंरण व समाजिक संस्थाओं को भूमि आवंटन पर होगी चर्चा हनुमानगढ़. नगर परिषद की साधारण बैठक 29 को होगी। बैठक दोपहर साढ़े तीन बजे से होगी। इसमें नगर परिषद की ओर से आवंटित व विक्रय किए गए भूखंडों के लगने वाली भू पट्टियां आवंटन पर विचार विमर्श किया जाएगी। वर्तमान में नगर परिषद टीम की ओर से टाउन में 15 व जंक्शन में 200 फाइलों के आवेदनों की जांच की जा रही है। इससे नगर परिषद को लाखों रुपए की आय होगी। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय से कतिपय गुमशुदा फाइलों में आवेदकों के आवेदन एवं साक्ष्यों के आधार पर नामातंरण करने पर विचार विमर्श किया जाएगा। सेक्टर 9 में नजदीक आवासीय योजना चक 3 एनडब्ल्यूएन व व्यापार संघ, धानमंडी के पास, शिव मंदिर सिनेमा के बराबर स्वीकृत आवासीय व वाणिज्यिक योजना टाउन प्लानिंग विभाग से स्वीकृत करवाई गई है। इनकी आरक्षित दर तय करने, आवंटन, विक्रय आदि पर विचार विमर्श बैठक के दौरान किया जाएगा। इसके अलावा आवंटित भूमियों के आवंटियों की ओर से प्रयोजन शर्ते पूरी नहीं करने पर आवंटन निरस्त किए जाने व प...

पिटने लगी बारियां, बीके अध्यक्षों में नाराजगी, कई नहर अध्यक्षों ने जल्द पिटी बारियों की भरपाई करने की मांग की

Image
पिटने लगी बारियां, बीके अध्यक्षों में नाराजगी -कई नहर अध्यक्षों ने ज्ञापन भेजकर जल्द पिटी बारियों की भरपाई करने की मांग की हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर में तीन दिन पहले पानी की मात्रा घटाने के कारण क्षेत्र की कई नहरें अब पिटने लगी है। लेकिन पानी की मात्रा नहीं बढऩे से सिंचाई पानी का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है। भाखड़ा जल उपयोक्ता संगठन समिति के कई बीके अध्यक्षों ने बुधवार को हनुमानगढ़ पहुंचकर पिटी बारियों की भरपाई करवाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की। इस मौके पर भाखड़ा जल उपयोक्ता संगठन समिति लीलांवाली वितरिका के चैयरमेन उश्नाक मोहम्मद जोइया, बीके ३३ के अध्यक्ष सोहन सिंह, बीके ४२ के अध्यक्ष लालजीत सिंह व बीके २६ के अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। मुख्य अभियंता के नाम प्रेषित ज्ञापन में बताया गया है कि चौबीस जनवरी को राजस्थान फीडर के टूटने के कारण एलएलडब्ल्यू, एमएमके, जेआरके आदि नहरों को बंद कर दिया गया। इस समय फसल पकाव अवस्था में है। पानी की काफी जरूरत है। जल्द सिंचाई पानी की भरपाई कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की गई है। गौरतलब है कि इंदिरागांधी नहर पंजाब भाग के आरडी ४३...

कोविड-19 ने किया जिला अस्पताल के सिस्टम को हाइटैक

Image
कोविड-19 ने किया जिला अस्पताल के सिस्टम को हाइटैक - जिला अस्पताल में 25 से अधिक वेंटिलेटर वाला आईसीयू होगा स्थापित हनुमानगढ़. जहां एक तरह कोरोना महामारी से पूरे विश्व की अर्थ व्यवस्था हिल गई। वहीं इसी कोविड-19 के कारण हमारा स्वास्थ्य विभाग हाइटैक हो गया है। टाउन स्थित महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय में केवल पांच बैड का आईसीयू था। इसे भी दानदाताओं के सहयोग से शुरू किया गया था। कोविड -19 में रोगियों के बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल को कुल 21 वेंटिलेटर मिले हैं। इनमें से 14 वेंटिलेटर केंद्र सरकार की ओर से भेजे गए और 7 वेंटिलेटर राज्य सरकार की ओर से जिला अस्पताल को मिले। इससे पूर्व जिला अस्पताल में 10 वेंटिलेटर थे, इनमें से आठ बिलकुल ठीक थे और दो खराब थे। वेंटिलेटर की संख्या अधिक होने पर अब अस्पताल प्रशासन आईसीयू की सुविधा में विस्तार करने जा रहा है। इसके लिए एमएलए कोटे से 16 लाख रुपए में मिले हैं। गत दिन पहले राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में इसका अनुमोदन भी किया जा चुका है। भविष्य में 25 से अधिक बैड का आईसीयू होने से जिले के रोगियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में नह...

डेयरी चुनाव में मौत के बाद भी चलता रहेगा मतदान

Image
डेयरी चुनाव में मौत के बाद भी चलता रहेगा मतदान -पहले चरण में 21 फरवरी को 80 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में होगा मतदान हनुमानगढ़. गंगमूल डेयरी में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में १८ जनवरी को प्रस्तावित मतदाता सूची का प्रकाशन संबंधित समितियों में कर दिया गया है। अब अंतिम मतदाता सूची तैयार कर नामांकन आदि की प्रक्रिया शुरू होगी। पहले चरण में २१ फरवरी को मतदान होना है। इसके तहत पहले चरण में ८० समितियों में चुनाव करवाने की तैयारी है। जबकि पांच चरणों में गंगमूल डेयरी की कुल ७७६ दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में चुनाव होंगे। जिले में हो रहे डेयरी चुनाव के तहत तरह दूसरे चरण का मतदान २२, तीसरे चरण का २३, चौथे चरण का मतदान २४ व पांचवें चरण का मतदान २५ फरवरी को पूर्ण होगा। श्रीगंगानगर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड हनुमानगढ़ में दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के निर्वाचन अधिकारियों को चुनाव करवाने को लेकर ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। इसमें बताया गया है कि डेयरी चुनाव में यदि किसी उम्मीदवार की मृत्यु मतदान प्रारंभ होने से पहले हो जाती है तो ...

...ताकि सुरक्षित रहे पर्यावरण और धर्म-संस्कृति

Image
मनोज कुमार गोयल हनुमानगढ़. विश्व में लगातार पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है, वन कम हो रहे हैं, पेड़ जिस गति से कम हो रहे हैं, उस अनुपात में नए पेड़ पनप नहीं रहे हैं। ऐसे में हर वर्ग चिङ्क्षतत है। हर वर्ग और संस्थाएं अपने अपने तरीके से पर्यावरण संरक्षण में जुटी हैं। इसी कड़ी में हनुमानगढ़ टाउन की श्री गोशाला समिति एवं श्री नंदी गोाशाला कल्याण भूमि समिति ने पर्यावरण संरक्षण और धर्म-संस्कृति के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयास किया है। गोशाला समिति ने गो काष्ठ प्रोजेक्ट नंदी गोशाला परिसर में लगाया है। इस प्रोजेक्ट के तहत गोबर से लकड़ी तैयार की जाएगी। ताकि लकड़ी की जरूरत के लिए पेड़ नहीं काटने पड़े। खास बात यह है कि गोबर से तैयार होने वाली लकड़ी से एक पंथ दो काज किए जाएंगे। गोबर से तैयार लकड़ी को पेड़ों की लकड़ी की जगह जलाने में इस्तेमाल करके पर्यावरण संरक्षण में सहयेाग दिया जाएगा। दूसरी तरफ गोबर से तैयार होने वाली लकड़ी से धर्म संस्कृति के अनुरूप शव के अंतिम संस्कार में इस्तेमाल किया जाएगा। प्रतिदिन बनेगी बनेगी 35 से 40 क्विंटल लकड़ी श्रीगोशाला समिति और श्री नंदी गोशाला कल्याण भूमि समिति ...

हनुमानगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में घुड़सवार के रास्ते में आने से एक जना घायल

Image
हनुमानगढ़ में गणतंत्र दिवस समारोह में घुड़सवार के रास्ते में आने से एक जना घायल - घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान तय रास्ते में आने से हुआ घायल - कोरोना थीम पर मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह हनुमानगढ़. जिले भर में 72वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान एक जना जख्मी हो गया। रिजर्व पुलिस लाइन के अश्वशाला प्रभारी मांगीलाल भारी घुड़सवारी का रोमांचक प्रदर्शन शुरू किया। मगर इस दौरान एक दर्शक घुड़सवारी के प्रदर्शन के लिए तय मार्ग में आ गया। इससे अश्व के पैरों से उसे चोट लग गई। घायल को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन व जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने निर्धारित मार्ग पर दर्शकों के आने पर नाराजगी जताई। इससे पहले मुख्य अतिथि जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने सुबह सवा नौ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिला कलक्टर ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, आरएसी, होमगार्ड आदि की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया गया...

जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान एक जना जख्मी

Image
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान एक जना जख्मी - घुड़सवारी के प्रदर्शन के दौरान तय रास्ते में आने से हुआ घायल - कोरोना थीम पर मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह - जिला स्तरीय समारोह में जिला कलक्टर जाकिर हुसैन किया ध्वजारोहण - विद्यार्थियों की जगह शिक्षकों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हनुमानगढ़. जिले भर में 72वां गणतंत्र दिवस मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ। इसमें मुख्य अतिथि जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने सुबह सवा नौ बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद जिला कलक्टर ने परेड का निरीक्षण किया। पुलिस, आरएसी, होमगार्ड आदि की टुकड़ी ने मार्च पास्ट किया। पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया गया। पुलिस लाइन के अश्वशाला प्रभारी मांगीलाल भारी घुड़सवारी का रोमांचक प्रदर्शन शुरू किया। मगर इस दौरान एक दर्शक घुड़सवारी के प्रदर्शन के लिए तय मार्ग में आ गया। इससे अश्व के पैरों से उसे चोट लगी। घायल को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मोहक प्रस्तुतियां दी गई। ...

खुफिया ढंग से सूचनाएं जुटाकर आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर एसीबी लेगी एक्शन

Image
खुफिया ढंग से सूचनाएं जुटाकर आय से अधिक सम्पत्ति जुटाने वाले अधिकारी-कर्मचारियों पर एसीबी लेगी एक्शन - परिवादियों के लम्बित कार्य नियमानुसार शीघ्र निपटाने के लिए निगरानी - हनुमानगढ़ दौरे पर आए एसीबी बीकानेर के एसपी गगनदीप सिंगला बोले हनुमानगढ़. भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद सत्यापन कर टै्रप की कार्रवाई अंजाम दे दी जाती है। मगर परिवादी का जो कार्य अटका कर उससे घूस मांगी जा रही थी, क्या वह कार्य टै्रप की कार्रवाई के बाद समय पर हो गया है। कहीं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी खुन्नस में आकर उसके कार्य को जानबूझकर टाल तो नहीं रहे हैं। इन सब बातों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पिछले कुछ समय से गहरी नजर रख रही है। ट्रैप के बाद परिवादी के कार्य के संबंध में फीडबैक लिया जा रहा है। एसीबी बीकानेर के एसपी गगनदीप सिंगला ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसीबी हनुमानगढ़ कार्यालय का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि टै्रप आदि की कार्रवाई के बाद अगर परिवादी का कार्य अटकाया जा रहा है तो एसीबी उसका जायज कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराने में सहयोग करेगी ताकि लोगों में यह भ्रम पैदा ना ह...

नशे की बीमारी से मुक्ति के लिए जागरुकता की संजीवनी जरूरी

Image
नशे की बीमारी से मुक्ति के लिए जागरुकता की संजीवनी जरूरी - हनुमानगढ़ में मैराथन व साइकिल रैली से नशा मुक्ति का संदेश - ऑपरेशन संजीवनी के तहत निकाली नशा विरोधी रैली हनुमानगढ़. जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस की ओर से प्रशासन के सहयोग से चलाए जा रहे ऑपरेशन संजीवनी के तहत रविवार को मैराथन दौड़ तथा साइकिल रैली निकाली गई। जंक्शन स्थित भगतसिंह चौक से दौड़ व रैली को रवाना किया गया जो टाउन के राजवी पैलेस के पास सम्पन्न हुई। इससे पहले भगतसिंह चौक पर पुलिसकर्मी, विभिन्न संगठनों के सदस्य तथा नागरिक एकत्र हुए। एसपी प्रीति जैन ने मैराथन व रैली को रवाना करने के लिए अपनी हरी झंडी मौके पर मौजूद बालिका को थमा दी। इसके बाद बालिका, कलक्टर जाकिर हुसैन, एसपी प्रीति जैन तथा नगर परिषद सभापति गणेशराज बंसल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। विजेताओं को राजीव पैलेस परिसर में आयोजित समापन समारोह में पुरस्कृत किया गया। एसपी प्रीति जैन ने विजेताओं को बधाई देते हुए नशे पर अंकुश लगाने को लेकर किए जा रहे पुलिस के प्रयासों में सहयोग की अपील की। साइकिल रैली में भटनेर किंग्स क्लब के ...

भद्रकाली मार्ग की नहीं बढ़ेगी चौड़ाई

Image
भद्रकाली मार्ग की नहीं बढ़ेगी चौड़ाई, एक करोड़ की लागत से होगा सड़क का निर्माण - राज्य सरकार ने आरआईडीएफ के तहत बजट का किया आवंटन हनुमानगढ़. टाउन स्थित भद्रकाली मार्ग की चौड़ाई मास्टर प्लान के अनुसार नहीं बढ़ाई जाएगी। इसकी जगह पर अमरपुरा थेड़ी तक डामर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस पर करीब एक करोड़ की लागत आएगी। इसके लिए राज्य सरकार ने आरआईडीएफ के तहत एक करोड़ के बजट का भी आवंटन कर दिया है। वर्तमान में सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से सड़क निर्माण से पूर्व कागजी कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद ऑनलाइन निविदा की कार्यवाही होगी। जानकारी के अनुसार साढ़े तीन मीटर की चौड़ाई की डामर सड़क का निर्माण विभाग की ओर से करवाया जाएगा। हालांकि अमरपुरा थेड़ी मार्ग पर गंदे पानी की नीकासी के लिए ग्राम पंचायत की ओर से नाली का निर्माण कर रख है। इसे शिफ्ट करवाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा गत दिन पूर्व पंचायत समिति की साधारण बैठक में भी सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी नाली शिफ्ट कराने की बात कही थी। एक करोड़ की स्वीकृति मिलने से साफ है कि इस बार भी बजट सत्र में भद्रकाल...

गोकाष्ठ मशीन से तैयार होगी 30 क्विंटल लकड़ी

Image
गोकाष्ठ मशीन से तैयार होगी 30 क्विंटल लकड़ी प्रत्येक वर्ष 800 क्विंटल लकड़ी की होगी बचत हनुमानगढ़. टाउन की श्री नन्दी गोशाला कल्याणभूमि समिति की ओर से कल्याण भूमि में गोकाष्ठ मशीन का उदघाटन किया गया। मशीन का उद्घाटन जिला कलक्टर जाकिर हुसैन ने किया। श्रीगोशाला समिति अध्यक्ष मनोहरलाल बसंल ने बताया कि श्री कल्याण भूमि में हर वर्ष दो हजार क्विंटल लकड़ी की जरूरत रहती है और पर्यावरण की रक्षा के लिए गोकाष्ठ का उपयोग किया जाएगा, इस गोकाष्ठ मशीन से प्रतिदिन 30 क्विंटल लकड़ी तैयार की जाएगी। इसके उपयोग से करीब 800 क्विंटल लकड़ी की बचत हर वर्ष की जाएगी । प्रथम चरण में दो गो काष्ठ मशीनें लगाई गई हैं। यह दोनों मशीनें प्रतिदिन 35 से 40 क्विंटल लकड़ी तैयार करेंगी। इन मशीनों से लगभग एक क्विंटल गोबर से 40 किलो गो काष्ठ (गोबर की लकड़ी) तैयार होगी। गोबर से तैयार लकड़ी तीन से चार दिन में सूख कर तैयार हो जाएगी। इसमें मशीनें लगा कर गो काष्ठ सूखाने के लिए शैड का निर्माण भी किया गया है। इस मौके पर विजय रौंता, राकेश बंसल, रमेश काठपाल, जिला कोषाधिकारी सुनील ढाका, उपनिदेशक कृषि दानाराम गोदारा, पशुपालन सयुक्त न...

शहीदों की याद में 35 बरस से फेरी लगा रहे दीवाने, गूंज रहा नेताजी का नारा 'दिल्ली चलो'

Image
शहीदों की याद में 35 बरस से फेरी लगा रहे दीवाने, गूंज रहा नेताजी का नारा 'दिल्ली चलो' - 23 की सुबह को 35 बरस से कर रहे बोस की याद से गुलजार - सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हनुमानगढ़ में प्रभात फेरी निकालने से लेकर प्रतिमा स्थापित करने व स्मारक निर्माण तक सफर अदरीस खान @ हनुमानगढ़. हल्के कोहरे की चादर ओढ़े जब शहर में सुबह निकलती है तो नेताजी के नारों से गलियां गूंजने लगती है। जय हिन्द, नेताजी अमर रहे जैसे जयघोष के साथ 23 जनवरी की सुबह का अंधेरा छंटता है। भटनेर नगरी के मुख्य स्थलों पर जहां आजादी के नायकों की यादों के निशान हैं, वहां फूल चढ़ाते हुए परवानों का कारवां गुजरता है। 23 जनवरी का सूरज निकलने के दौरान पिछले 35 बरस से लगातार शहर में यही नजारा पेश आता है। नागरिक सुरक्षा मंच के नेतृत्व में देशभक्तों के महानायक सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली जाती है। साढ़े तीन दशक से जय हिन्द फौज के सेनापति सुभाषचंद्र बोस के जंगे आजादी में दिए गए योगदान को याद कर देशप्रेम की रोशनी के फैलाव का संकल्प किया जाता है। साथ ही अन्याय, भ्रष्टाचार से लड़ते हुए जाति-धर्म की भावन से ऊपर ...

नगर पालिका चुनाव को लेकर 700 मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण

Image
हनुमानगढ़. नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण जंक्शन बाइपास स्थित केन्द्रीय विद्यालय में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जाकिर हुसैन ने कहा कि बिना डर के कार्मिक निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव संपन्न करवाएं। किसी भी कार्मिक को कोई दिक्कत आए तो वो उच्चाधिकारी से संपर्क कर समस्या का तुरंत निस्तारण करें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि कार्मिक बिल्कुल भी चिंता ना करें, जिला मुख्यालय पर हम सब आपकी समस्या हल करने के लिए बैठे हैं। आप तो निष्पक्ष होकर चुनाव संपन्न करवाएं। एडीएम अशोक असीजा ने बताया कि शनिवार को नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न करवाया गया। जिसमें साढ़े तीन सौ पीठासीन अधिकारी व साढ़े तीन सौ ही प्रथम मतदान अधिकारी शामिल थे। यानि कुल 700 मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। चुनाव शाखा प्रभारी हंसराज ने बताया कि अब मतदान कार्मिकों को दूसरा व अंतिम प्रशिक्षण संबंधित तहसील मुख्यालय पर मतदान के लिए रवानगी से पूर्व 27 जनवरी को दिया जाएगा। 28 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे त...

सेवानिवृत कर्मचारियों को मिले निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था

Image
हनुमानगढ़. सेवानिवृत रोडवेज कर्मचारियों की मांगों पर सुनवाई नहीं होने के विरोध में धरना जारी रहा। आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्प्लाइज एसोसिएशन सदस्यों ने जंक्शन स्थित रोडवेज डिपो पर धरना लगाए हुए हैं। यूनियन सदस्यो ने वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन के जिला अध्यक्ष देवदत्त स्वामी ने बताया कि सेवानिवृत कर्मचारी अपनी मांगों व समस्याओ के बारे में राज्य सरकार को ज्ञापन, धरने, प्रदर्शन के माध्यम से कई बार अवगत करवा चुके है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके चलते संगठन सदस्यो में सरकार के प्रति आक्रोश है। कर्मचारियों ने कहा कि संगठन सदस्यों को सेवानिवृत हुए काफी समय हो चुका है परंतु सरकार की ओर से बकाया परिलाभ आज तक नहीं दिए गए। इसके विरोध में मजबूरन हमे आंदोलन करना पड़ रहा है। इन्होंने कहा कि कुछ सदस्य तो आर्थिक रूप से परेशान होने के चलते अपना इलाज भी नहीं करवा पा रहे। इस मौके पर रामकुमार चंदेल, गुरचरण सिंह, नेकीराम, भादर राम, लक्ष्मण सिंह, कृष्ण, सुरजीत सिंह, सुखमंद्र सिंह, प्रेम सिंह, जरनैल सिंह, रमेश लोहिया, केहर सिंह मान आदि मौजूद थे। यह है मुख्य ...

नीलामी में एक करोड़ 60 लाख के दस भूखंड चढ़े सिरे

Image
नीलामी में एक करोड़ 60 लाख के दस भूखंड चढ़े सिरे - तीन दिन में 6 करोड़ 88 लाख रुपए के भूखंड बिके हनुमानगढ़. जंक्शन स्थित नगर परिषद उपकार्यालय में भूखंडों की नीलामी हुई। नीलामी में एक करोड़ साठ लाख के दस भूखंड सिरे चढ़े। जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग के सामने 15 गुणा 30 की 50 नंबर दुकान बोलीदाता राजन अरोड़ा की ओर से सर्वाधिक बोली 12 लाख 60 हजार रुपए लगाने पर छोड़ा गया। भूखंड संख्या 51 की सर्वाधिक बोली बोलीदाता दुर्गेश कुमार की ओर से 12 लाख 80 हजार रुपए लगाई गई। भूखंड संख्या 52 की सर्वाधिक 13 लाख 72 हजार रुपए लगाने पर अनिता के नाम से भूखंड छोड़ा गया। भूखंड संख्या 53 नंबर 13 लाख 61 हजार रुपए में बोलीदाता जगरुप को छोड़ा गया। सर्वाधिक बोली होने पर भूखंड संख्या 54 नंबर 12 लाख 65 हजार रुपए में बोलीदाता मंजू उपाध्याय के नाम से छोड़ा गया। इसी तरह सेक्टर आठ स्थित मिनी सचिवालय ग्रेफ के पीछे 30 गुणा 50 के आवासीय भूखंड संख्या 10 नंबर की सर्वाधिक बोली जयपाल की ओर से 15 लाख दस हजार रुपए लगाई गई। भूखंड संख्या 11 नंबर की सर्वाधिक बोली सुमित कुमार की ओर से 15 लाख 72 हजार रुपए लगाई गई। वहीं भूखंड सं...

होमगार्ड की वर्दी पहनकर मांगी लिफ्ट, कार व नकदी लूटकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Image
होमगार्ड की वर्दी पहनकर मांगी लिफ्ट, कार व नकदी लूटकर फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार - कार व नकदी लूटने का आरोपी गिरफ्तार - हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने बापर्दा पकड़ा हनुमानगढ़. होमगार्ड की वर्दी पहनकर कार चालक से लिफ्ट लेने और फिर चाकू की नोक कर पर वाहन व नकदी लूटकर फरार आरोपी को टाउन पुलिस ने शुक्रवार को बापर्दा गिरफ्तार किया। उसे जिला कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया। जल्दी ही आरोपी की शिनाख्त परेड होगी। इसके बाद उससे घटना को लेकर पूछताछ कर लूटी गई नकदी व दस्तावेजों की बरामदगी का प्रयास किया जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी ने वारदात के लिए खाकी वर्दी कहां से जुटाई थी। टाउन थाना पुलिस के अनुसार प्रोडक्शन वारंट पर राकेश सोनी उर्फ विमल (30) निवासी पक्का ***** को गिरफ्तार किया गया है। उसे तथा उसके साथी हरजिन्द्र सिंह उर्फ मंगू (27) पुत्र गुरदर्शन सिंह निवासी पक्का ***** को जंक्शन पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्जे से चोरीशुदा नौ मोटर साइकिलें जब्त की गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी राकेश सोनी ने खाकी वर्दी पहनकर टाउन थाना क्षेत्र में क...

निर्दलीयों के हाथ में रहेगी स्थानीय सरकार की कुंजी

Image
मनोज कुमार गोयल हनुमानगढ़. जिले की भादरा, नोहर, रावतसर, पीलीबंगा और संगरिया नगरपालिका चुनावों के बाद स्थानीय निकाय में बनने वाले बोर्ड में सत्ता की कुंजी निर्दलीय पार्षदों के पास रहेगी। ऐसा चुनाव परिणाम से पूर्व ही स्पष्ट हो गया है। जिले में प्रमुख रूप से कांग्रेस और भाजपा राजनीतिक दल हैं। भादरा में माकपा भी मुख्य भूमिका में है लेकिन तीनों ही दलों की उम्मीदवारों की सूची पर नजर दौड़ाई जाए तो लगता है कि तीनों दलों ने चुनाव परिणाम का पूरा 'गणितÓ निर्दलीय निर्वाचित होने वाले पार्षदों पर छोड़ दिया है। जिले की पांचों नगरपालिकाओं भादरा, नोहर, रावतसर, पीलीबंगा और संगरिया में 185 वार्ड हैं। इनमें से भाजपा ने महज 80 और कांग्रेस ने मात्र 88 स्थानों पर ही अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। भादरा में माकपा प्रभावी भूमिका है लेकिन वहां पर वह भी अपने पूरे प्रत्याशी खड़े नहीं कर पाई है। माकपा ने भादरा में 4० वार्डों में से 16 स्थानों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। कांगे्रस और भाजपा के पूरे प्रत्याशी खड़े नहीं कर पाने का ही नतीजा रहा है कि जिले की भादरा नगर पालिका में दो और रावतसर नगर पालिका में चार...