हनुमानगढ़ शहर में चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद

हनुमानगढ़ शहर में चोरों ने उड़ाई लोगों की नींद
- दो घरों व एक दुकान पर चोरों का धावा, लाखों रुपए का सामान चोरी
- नकदी-जेवरात व अन्य सामान पार
हनुमानगढ़़. टाउन क्षेत्र स्थित दो घरों व एक दुकान पर धावा बोल अज्ञात चोर नकदी व जेवरात चुरा ले गए। यह घटनाएं एक दिन के अंतराल से हुई हैं। इस संबंध में मामले दर्ज कराने को लेकर मंगलवार को टाउन थाने में परिवाद सौंपे गए। जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र रामचंद्र निवासी वार्ड 22, टाउन ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को ससुराल गया हुआ था। रात्रि को चोर घर में घुसे तथा सोने के एक जोड़ी टॉप्स, सोने का एक टिक्का, एक मंगलसूत्र, एक नोज पिन, 2 जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बच्ची की पाजेब, बच्ची के हाथ के कड़े, चांदी की चार जोड़ी बिछिया, एक बाजूबंद, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की चेन तथा 49700 रुपए की नकदी चुरा ले गए। सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देखकर उसे फोन कर घटना की जानकारी दी। मेडिसिन मार्केट, वार्ड 22 निवासी ज्वैलर्स तातोबा पुत्र बवन मराठा ने पुलिस को बताया कि उसकी सोनी मार्केट में दुकान है। रविवार को वह परिवार सहित श्रीगंगानगर गया था। सोमवार को वापस आया तो घर के ताले टूटे हुए थे। अज्ञात चोर घर से 37 हजार रुपए नकद, दो किलोग्राम चांदी की सिल्ली, 850 ग्राम की 10 जोड़ी पायल, 120 ग्राम चांदी के 10 सिक्के, 12 ग्राम वजनी 2 नग सोने की कांटे की जोड़ी, सोने की नथ, सोने की कंठी, सोने के दो कोके, चांदी की गोरचे, एक चांदी की अंगूठी, एक-एक हजार रुपए के चांदी के दो नोट, 28 ग्राम वजनी 24 कैरेट सोना, सोने की चेन लॉकेट, चांदी का चाबी छल्ला, बाइक के कागजात, साइकिल व इलेक्ट्रॉनिक कांटा चुरा ले गए।
दुकान पर धावा
टाउन के पुराना बाजार स्थित किरयाना दुकान से चोरी की घटना को लेकर वेदप्रकाश हिसारिया पुत्र सोहनलाल हिसारिया निवासी वार्ड 22 ने पुलिस को परिवाद सौंपा। इसमें बताया कि उसकी दुकान आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के पास मैसर्स आरडीएच ट्रेडर्स के नाम से है। सोमवार रात को दुकान से अज्ञात व्यक्ति 12 हजार रुपए की नकदी, चांदी का एक सिक्का तथा करीब छह हजार रुपए का सामान चुरा ले गया। मंगलवार सुबह जब दुकान खोली तो चोरी का पता चला।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/thieves-made-people-sleep-in-hanumangarh-city-7027383/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष