Posts

Showing posts from August, 2020

ब्याज के साथ अब वसूली खर्च में भी छूट, भूमि विकास बैंक से ऋण लेने वाले किसानों को राहत

Image
ब्याज के साथ अब वसूली खर्च में भी छूट, भूमि विकास बैंक से ऋण लेने वाले किसानों को राहत हनुमानगढ़. अवधिपार ऋणी किसानों की मौत होने पर सरकार स्तर पर अब उनके परिजनों को राहत प्रदान की गई है। भूमि विकास बैंक स्तर पर अब ऐसे अवधिपार ऋणी किसान जिनकी मृत्यु हो गई है, उनके वारिस की ओर से बकाया समस्त मूलधन एक मुश्त जमा करवाने पर खाता बंद करवाने की स्थिति में मृतक ऋणी परिवार को सभी तरह के ब्याज व वसूली खर्च की छूट प्रदान की गई है। सहकारी भूमि विकास बैंक से लोन लेने वाले किसानों राहत प्रदान करने के लिए सहकारिता मंत्री ने कुछ अहम निर्णय लिए हैं। इसमें हाल ही में एकमुश्त समझौता योजना २०२०-२१ स्वीकृत की गई है। इस योजना के तहत अवधिपार श्रेणी के किसानों के अवधिपार ब्याज व दंडनीय ब्याज को पचास प्रतिशत तक माफ किया गया है। बैंक सचिव प्रियंका जांगिड़ ने बताया कि इस योजना में एक जुलाई २०१९ तक अवधिपार हो चुके ऋण पात्र होंगे। संबंधित मामलों में तीस नवम्बर तक किसान इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। वहीं केंद्रीय सहकारी बैंकों से ऋण लेने को लेकर भी कई तरह के बदलाव किए गए हैं। इसमें सहकारी बैंकों के ऐसे ऋणी जो वर्...

बीबीएमबी के निर्देश पर आज पांच मुख्य अभियंता मिलकर करेंगे नहरी पानी मामले की जांच

Image
बीबीएमबी के निर्देश पर आज पांच मुख्य अभियंता मिलकर करेंगे नहरी पानी मामले की जांच -हरियाणा की हेकड़ी से हमारे किसान हलकान में हनुमानगढ़. नहरी पानी पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही। हालत यह है कि हरियाणा की तरफ से पूरा पानी लेने में राजस्थान का पसीना छूट रहा है। हक का पानी मांगने पर हरियाणा ने पिछले दिनों राजस्थान से नहरों के मेनटेंस के नाम पर 132 करोड़ रुपए की मांग कर दी। इसके विपरीत राजस्थान को निर्धारित शेयर के अनुपात में हरियाणा की तरफ से लगातार कम पानी दिया जा रहा है। अगस्त २०२० में भी राजस्थान को तय शेयर की तुलना में ३४ प्रतिशत कम पानी मिलने पर अब बीबीएमबी चैयरमेन के समक्ष सूबे के अधिकारियों ने नाराजगी जाहिर की तो अब पांच अभियंताओं की कमेटी गठित कर खानापूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है। हकीकत में तो केंद्र सरकार और बीबीएमबी को ही इस मामले में सख्ती दिखानी होगी। तभी संबंधित राज्यों को अपने हक का पानी नसीब हो सकेगा। नहीं तो जिसकी लाठी, उसकी भैंस की तर्ज पर संबंधित राज्य नहरी पानी का उपयोग करते रहेंगे और टेल के किसान पानी को तरसते रहेंगे। नीयत नहीं ठीक राजस्थान को वाया हरि...

हनुमानगढ़ में न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया, जनता क्लीनिक खुलवाने पर चर्चा

Image
हनुमानगढ़ में न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया -न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक में निर्णय हनुमानगढ़. न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक रविवार को सिविल लाइन सोसायटी के सामुदायिक भवन में हुई। सचिव कृष्णलाल चाहर ने बताया कि बैठक में संगठन के आगामी चुनाव पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि तीस सितम्बर को वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। लेकिन कोरोना संकट के चलते सर्वसम्मति से अब इस वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाने का निर्णय पारित किया गया है। बैठक के दौरान सामुदायिक भवन में रसोई घर का निर्माण करवाने पर महावीर रिणवा का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने जनता क्लीनिक खुलवाने को लेकर प्रयासरत रहने की बात कही। संस्था की नई स्मारिका का प्रकाशन करने व ताराचंद वाटिका के पास सर्किल बनाने पर चर्चा की। सिविल लाइन में सड़कों का निर्माण करवाने तथा पार्क विकसित करने पर नगरपरिषद का सभी ने आभार जताया। बैठक में संस्था अध्यक्ष बृजमोहन मूंड, दयाराम डोटासरा, संगठन मंत्री जगदीश सहारण, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश थापन, प...

मैदान में "जादुई प्रदर्शन" के कारण हॉकी के जादूगर कहलाए मेजर ध्यानचंद

Image
मैदान में "जादुई प्रदर्शन" के कारण हॉकी के जादूगर कहलाए मेजर ध्यानचंद -मेजर ध्यान चंद की जयंती पर जिला मुख्यालय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हनुमानगढ़. राजस्थान राज्य खेल क्रीड़ा परिषद के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान हॉकी व खो-खो की प्रतियोगिताएं भी हुई। इसका उदघाट्न अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार असीजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस, पूर्व पार्षद गौरव जैन ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने उत्साह से भाग लिया। सीनीयर व जूनियर वर्ग के मध्य हुए हॉकी मैच में सीनियर वर्ग विजेता रहा। खो खो के मुकाबले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस की कप्तानी में खेदासरी की टीम ने गाहडू की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर यूं ही नहीं कहा जाता। उन्हें हॉकी का जादूगर कहने के पीछे का कारण उनका मैदान पर प्रदर्शन था। इसके बलबूते उनकी कप्तानी में भारतीय ट...

हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया गया बंदी दिखा 'शराब-कबाब' का लुत्फ उठाते

Image
हाई सिक्योरिटी जेल शिफ्ट किया गया बंदी दिखा 'शराब-कबाब' का लुत्फ उठाते - जेल प्रशासन ने तस्वीरों को बताया महीनों पुराना - वायरल तस्वीरों में बंदी दिख रहे प्रतिबंधित सुविधाओं का इस्तेमाल करते हनुमानगढ़. पिछले कुछ महीनों से जिला कारागृह में बरती जा रही सख्ती के बीच सोशल मीडिया पर बंदियों की ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिनमें वे शराब, मांस वगैरह का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं। हालांकि जिला कारागृह प्रशासन ने इन तस्वीरों को महीनों पुरानी बताया है। उनकी माने तो इनको अब वायरल करने की वजह जेल प्रशासन पर दबाव बनाना है। क्योंकि नियम-कायदों की पालना को लेकर बरती जा रही सख्ती के चलते कई बंदियों को परेशानी हो रही है। अब तक वायरल तस्वीरों को लेकर संबंधित बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया गया है। वहीं तस्वीरों में जो बंदी नजर आ रहा है वह लूट के मामले में विचाराधीन है। राकेश उर्फ राका पुत्र केसराराम निवासी ऐलनाबाद को जेल में बंदियों से मारपीट के मामले के चलते 24 अगस्त को हाई सिक्योरिटी जेल, अजमेर में शिफ्ट कर दिया गया था। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में बंदी राकेश उर...

अगले माह के शेयर का हुआ निर्धारण, नहरी पानी को लेकर बीबीएमबी चैयरमेन ने संबंधित राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

Image
अगले माह के शेयर का हुआ निर्धारण, नहरी पानी को लेकर बीबीएमबी चैयरमेन ने संबंधित राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा -सितम्बर में भी इंदिरागांधी नहर को चार में दो समूह में चलाने जितना मिलेगा पानी हनुमानगढ़. राजस्थान, पंजाब व हरियाणा को सितम्बर में मिलने वाले सिंचाई पानी का निर्धारण करने को लेकर शुक्रवार को बीबीएमबी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग हुई। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की वीसी में तीनों राज्यों को अगले माह मिलने वाले नहरी पानी का शेयर निर्धारित किया गया। वीसी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने किया। उन्होंने बताया कि पौंग बांध का जल स्तर १३७० फीट पर पहुंच गया है। इसे आमतौर पर १३८० फीट तक भरा जाता है। लेकिन इस बार इसे १३९० फीट तक भरने का आग्रह किया गया है। मुख्य अभियंता मित्तल ने बताया कि सितम्बर में राजस्थान को रावी व्यास से १३५००, सतलुज वाया पंजाब १००० व सतलुज वाया हरियाणा ८५० क्यूसेक पानी मिलेगा। इससे इंदिरागांधी नहर को तीस सितम्बर तक चार में दो समूह में चलाना संभव होगा। इससे पहले बीबीएमबी के चैयरमेन...

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष

Image
हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग हनुमानगढ़. जंक्शन थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की हत्या कर शव फंदे पर टांग देने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान माया पुत्री मोहनलाल नायक के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मोर्चरी रूम में रखवाया गया है। पुलिस अधिकारी परिजनों से समझाइश कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस के अनुसार मृतका चक नौ एलएलडब्ल्यू रोड़ांवाली की रहने वाली थी। परिजनों का आरोप है कि मृतका को ढाणी से उठाकर खेत में ले जाकर उसकी हत्या की गई। आरोप है कि आरोपियों ने ढाणी नहीं छोड़कर जाने पर मृतका के पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी भी दी थी। फिलहाल जंक्शन पुलिस ने मृतका के पिता की रिपोर्ट पर बाग अली, रियाल खां, नियाज अली, मोहिनी देवी और महेंद्र के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच एससी-एसटी सेल के सीओ प्रशांत कौशिक को सौंपी गई है। मामले की निष्पक्ष जांच नहीं होने पर परिजनों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं एक अन्य मामले में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर...

हनुमानगढ़ में न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया, जनता क्लीनिक खुलवाने पर चर्चा

Image
हनुमानगढ़ में न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाया -न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक में निर्णय हनुमानगढ़. न्यू सिविल लाइन्स वेलफेयर सोसायटी की बैठक रविवार को सिविल लाइन सोसायटी के सामुदायिक भवन में हुई। सचिव कृष्णलाल चाहर ने बताया कि बैठक में संगठन के आगामी चुनाव पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि तीस सितम्बर को वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा हो रहा है। लेकिन कोरोना संकट के चलते सर्वसम्मति से अब इस वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल छह माह बढ़ाने का निर्णय पारित किया गया है। बैठक के दौरान सामुदायिक भवन में रसोई घर का निर्माण करवाने पर महावीर रिणवा का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही सभी सदस्यों ने जनता क्लीनिक खुलवाने को लेकर प्रयासरत रहने की बात कही। संस्था की नई स्मारिका का प्रकाशन करने व ताराचंद वाटिका के पास सर्किल बनाने पर चर्चा की। सिविल लाइन में सड़कों का निर्माण करवाने तथा पार्क विकसित करने पर नगरपरिषद का सभी ने आभार जताया। बैठक में संस्था अध्यक्ष बृजमोहन मूंड, दयाराम डोटासरा, संगठन मंत्री जगदीश सहारण, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश थापन, प...

मैदान में "जादुई प्रदर्शन" के कारण हॉकी के जादूगर कहलाए मेजर ध्यानचंद

Image
मैदान में "जादुई प्रदर्शन" के कारण हॉकी के जादूगर कहलाए मेजर ध्यानचंद -मेजर ध्यान चंद की जयंती पर जिला मुख्यालय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन हनुमानगढ़. राजस्थान राज्य खेल क्रीड़ा परिषद के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान हॉकी व खो-खो की प्रतियोगिताएं भी हुई। इसका उदघाट्न अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार असीजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस, पूर्व पार्षद गौरव जैन ने किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने उत्साह से भाग लिया। सीनीयर व जूनियर वर्ग के मध्य हुए हॉकी मैच में सीनियर वर्ग विजेता रहा। खो खो के मुकाबले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस की कप्तानी में खेदासरी की टीम ने गाहडू की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर यूं ही नहीं कहा जाता। उन्हें हॉकी का जादूगर कहने के पीछे का कारण उनका मैदान पर प्रदर्शन था। इसके बलबूते उनकी कप्तानी में भारतीय ट...

अगले माह के शेयर का हुआ निर्धारण, नहरी पानी को लेकर बीबीएमबी चैयरमेन ने संबंधित राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

Image
अगले माह के शेयर का हुआ निर्धारण, नहरी पानी को लेकर बीबीएमबी चैयरमेन ने संबंधित राज्यों के प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा -सितम्बर में भी इंदिरागांधी नहर को चार में दो समूह में चलाने जितना मिलेगा पानी हनुमानगढ़. राजस्थान, पंजाब व हरियाणा को सितम्बर में मिलने वाले सिंचाई पानी का निर्धारण करने को लेकर शुक्रवार को बीबीएमबी की वीडियो कान्फ्रेंसिंग हुई। भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) की वीसी में तीनों राज्यों को अगले माह मिलने वाले नहरी पानी का शेयर निर्धारित किया गया। वीसी में राजस्थान का प्रतिनिधित्व जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता विनोद मित्तल ने किया। उन्होंने बताया कि पौंग बांध का जल स्तर १३७० फीट पर पहुंच गया है। इसे आमतौर पर १३८० फीट तक भरा जाता है। लेकिन इस बार इसे १३९० फीट तक भरने का आग्रह किया गया है। मुख्य अभियंता मित्तल ने बताया कि सितम्बर में राजस्थान को रावी व्यास से १३५००, सतलुज वाया पंजाब १००० व सतलुज वाया हरियाणा ८५० क्यूसेक पानी मिलेगा। इससे इंदिरागांधी नहर को तीस सितम्बर तक चार में दो समूह में चलाना संभव होगा। इससे पहले बीबीएमबी के चैयरमेन...

अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन जने गिरफ्तार, दो फरार

Image
अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी, तीन जने गिरफ्तार, दो फरार - आरोपी ने अपनी ढाणी में बना रखी थी हथियार बनाने की फैक्ट्री - तीनों आरोपी हनुमानगढ़ टाउन व सदर थाना क्षेत्र स्थित गांवों के निवासी हनुमानगढ़. अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए चल रहे अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को शनिवार रात बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चक 35 एसएसडब्ल्यू में अवैध हथियार बनाने का लघु कारखाना पकड़ा। अवैध हथियार, कारतूस तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल सामग्री व उपकरण जब्त किए गए। मौके से पुलिस ने तीन जनों को गिरफ्तार किया। जबकि दो जने मौके से फरार होने में कामयाब हो गए। पुलिस उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। सदर थाना प्रभारी लखवीर सिंह ने बताया कि एसपी राशि डोगरा के नेतृत्व में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त व निर्माण पर लगाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत मुखबिर से सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के चक 35 एसएसडब्ल्यू रोही सहजीपुरा में अवैध हथियार बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा है। इस पर पुलिस दल ने जसकरण सिंह उर्फ जस्सा (32) पुत्र भगवानसिंह मुंदडिय़ा की चक 35 एसए...

शौचालय साफ करने को लेकर बंदियों में मारपीट

Image
शौचालय साफ करने को लेकर बंदियों में मारपीट - तीन चोटिल, पांच के खिलाफ मामला दर्ज हनुमानगढ़. शौचालय साफ करने की बात को लेकर जिला कारागृह में शुक्रवार को बंदियों में मारपीट हो गई। इसमें तीन जनों को चोटें आई। उनका जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इस संबंध में जंक्शन थाने में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। जानकारी के अनुसार शौचालय साफ करने की बात को लेकर शुक्रवार सुबह जिला कारागृह में 7-8 बंदी एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। सूचना पर जेल प्रहरियों ने उनको काबू किया। मारपीट में तीन बंदियों के सिर आदि में चोटें लगी। जेल कर्मचारी उनको लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा इलाज करवाया। मारपीट में जयपाल (32) पुत्र पृथ्वीराम जाट निवासी पक्का भादवां, मनजीत (27) पुत्र रामप्रताप जाट निवासी 3 पीपीएम सूरतगढ़ तथा नीरज (24) पुत्र गौरीशंकर जाट निवासी 18 एसपीडी, पीलीबंगा जख्मी हो गए। इस संबंध में मारपीट में घायल बंदी के पर्चा बयान पर जंक्शन पुलिस ने मामला दर्ज किया। एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में बंद विचाराधीन बंदी जयपाल पुत्र पृथ्वीराम जाट ने पुलिस को बताया कि वह जेल के वार्ड एक, बैरक...

हनुमानगढ़: केंद्र सरकार के अध्यादेशों का विरोध, बंद रही जिले की मंडियां

Image
-प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन हनुमानगढ़. हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि संबंधी अध्यादेशों का विरोध शुरू हो गया है। व्यापारी व किसान वर्ग लगातार इसके विरोध में अपनी आवाज को मुखर कर रहा है। इसी क्रम में केंद्र सरकार की ओर से कृषि जिंस बिक्री, स्टॉक सीमा व भंडारण को लेकर जारी तीन अध्यादेश के विरोध में राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को जिले की अनाज मंडियां एक दिन के लिए बंद रही। व्यापारियों ने अपना व्यापार पूर्णतया बंद रखकर तथा प्रदर्शन कर इन अध्यादेशों का विरोध किया। इसके बाद इन अध्यादेशों में संशोधन करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपे गए। जिला मुख्यालय पर जंक्शन की अनाज मंडी में व्यापारियों ने व्यापार संघ, व्यापार मंडल व फूडग्रेन व्यापार मंडल के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि कृषि जिंस बिक्री, स्टॉक सीमा व भंडारण को लेकर जारी तीन अध्यादेश से किसान, कच्चे आढ़तिया, तोला, हमाल व पल्लेदार पर विपरित प्रभाव पड...

फसली ऋण वितरण योजना में बदलाव, जीआरए कमेटी करेगी फसली ऋण की शिकायतों का निस्तारण

Image
फसली ऋण वितरण योजना में बदलाव, जीआरए कमेटी करेगी फसली ऋण की शिकायतों का निस्तारण -अब अवधिपार श्रेणी के किसानों में भी फसली ऋण मिलने की जगी उम्मीद हनुमानगढ़. फसली ऋण वितरण की प्रक्रिया में सहकारिता विभाग ने हाल ही में कई तरह के बदलाव किए हैं। इसमें अविधपार ऋणी किसानों को अब फिर से फसली ऋण मिलने की उम्मीद जगी है। विभागीय निर्देशों के मुताबिक सहकारी बैंकों के ऐसे ऋणी जो वर्तमान में अवधिपार श्रेणी में हैं तथा जिनका ऋण माफी योजना के तहत ऋण माफ नहीं हुआ है। ऐसे मामलों में मूल राशि के बराबर पुन: ऋण देने का फैसला सरकार स्तर पर लिया गया है। बैंक स्टॉफ के अनुसार संबंधित किसान की ओर से ऋण राशि जमा करवाने के बावजूद भूलवश कई किसानों को डिफाल्टर की श्रेणी में रख दिया गया। इसके बाद से इन्हें फसली ऋण वितरण में दिक्कतें आ रही थी। लेकिन अब सहकारिता विभाग ने निर्देश जारी कर बायोमैट्रिक सत्यापन से वंचित प्रकरणों का निस्तारण जीआरए के माध्यम से करवाने की बात कही है। इसके अलावा ऐसे प्रकरणों में जिनमें ऋण माफी पोर्टल पर पैक्स/लैम्पस व्यवस्थापक की ओर से त्रुटिवश अवधिपार के रूप में अपलोड कर माफी प्रदान कर द...

कलक्ट्रेट के सामने ट्रक खड़े कर जताया विरोध, अवकाश के कारण नहीं सौंप सके चाबियां

Image
कलक्ट्रेट के सामने ट्रक खड़े कर जताया विरोध, अवकाश के कारण नहीं सौंप सके चाबियां -मांगें माने जाने तक अब पड़ाव पर डटे रहने की घोषणा -हनुमानगढ़ जिला ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन का आंदोलन, ओवरलोडेड वाहनों का संचालन बंद करने की मांग हनुमानगढ़. जिले में ओवरलोडेड वाहनों का संचालन बंद करने व परिवहन विभाग के अफसरों को सबक सिखाने के लिए अब ट्रक ऑपरेटर्स सड़क पर उतर आए हैं। परिवहन विभाग के अधिकारियों की गलत नीतियों के खिलाफ हनुमानगढ़ जिला ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने आर-पार की लड़ाई लडऩे की रणनीति बनाई है। इसके तहत जिले भर के ट्रक ऑपरेटरों ने बुधवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करवाया। इस दौरान सैकड़ों ट्रक जिला कलक्ट्रेट के समक्ष खड़े कर ट्रक ऑपरेटरों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। सभी ने मांगें माने जाने तक बेमियादी धरना जारी रखने की चेतावनी दी। सभा स्थल पर ट्रक ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तय कार्यक्रम के अनुसार ट्रक ऑपरेटरों ने ट्रकों के पहिए थाम वाहनों की चाबियां जिला कलक्टर को सौंपने की घोषणा की थी। लेकिन बुधवार को सरकारी अवकाश होने के कारण अधिकारी...

विधायकों को अब विकास कार्य करवाने की छूट

Image
विधायकों को अब विकास कार्य करवाने की छूट -इससे पहले विधायक निधि से आवंटित समस्त राशि केवल चिकित्सा सुविधाओं पर खर्च करने की थी बाध्यता -अब सरकार ने सवा करोड़ रुपए अन्य प्रयोजनार्थ खर्च करने की दी अनुमति -विधायक निधि फंड में हर विधायक को प्रति वर्ष मिलते हैं सवा दो करोड़ रुपए हनुमानगढ़.अपने विधानसभा क्षेत्र में माननीय अब पहले की तरह विकास कार्य करवा सकेंगे। इससे पहले सरकार ने विधायक निधि से जारी होने वाली राशि को विकास कार्यों पर खर्च करने को लेकर दो वर्ष तक के लिए पाबंदी लगा दी थी। लेकिन अब इसमें छूट प्रदान करते हुए विधायकों को सवा दो करोड़ में से सवा करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च करने की अनुमति दे दी गई है। वहीं एक करोड़ रुपए अनिवार्य रूप से कोविड नियंत्रण के लिए खर्च करना होगा। इससे पहले विधायक निधि में मिलने वाले सवा दो करोड़ रुपए केवल चिकित्सा व्यवस्था पर खर्च करने की बाध्यता लागू कर दी गई थी। जिसके कारण गांवों में अन्य विकाय कार्य करवाने की अनुशंषा जारी नहीं हो पा रही थी। परंतु विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के ...

फसल खराबे का मुआवजा मांगने को सड़क पर उतरेंगे किसान, 26000 हैक्टेयर भूमि टिड्डी से हुई प्रभावित

Image
फसल खराबे का मुआवजा मांगने को सड़क पर उतरेंगे किसान, 26000 हैक्टेयर भूमि टिड्डी से हुई प्रभावित -आक्रोशित किसान अब अपनाएंगे आंदोलन का रास्ता हनुमानगढ़. जिले में टिड्डी दल ने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। अभी तक जिले में २६००० हेक्टैयर से अधिक भूमि टिड्डी से प्रभावित हो चुकी है। खराबे के अनुपात में मुआवजे की मांग कर रहे किसानों ने अब बात नहीं बनने पर सात अगस्त को सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सरकार की ओर से राहत पैकेज की घोषणा नहीं करने से किसान खफा हो रहे हैं। अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी हनुमानगढ़ की अगुवाई में किसानों ने सात अगस्त को सभी उपखंड कार्यालयों पर प्रदर्शन कर सरकार को जगाने की बात कही है। जिला उपाध्यक्ष मंगेश चौधरी ने बताया कि जिले में टिड्डियों से फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसमें नोहर क्षेत्र के नीमला, थिराणा, खुईयां, धानसिया, पांडूसर, जबरासर, मेघाना, दुर्जना, सुदपूरा, भोगराणा, बड़बिराना, राईयावाली, ढाणी रामसरा, भूकरका, बिरकाली, जसाना सहित 40 गांव में काफी नुकसान हुआ है। इसका आंकलन कर उन्होंने सरकार स्तर पर जल्द मुआवजा देने की मांग की है। स्थिति य...

सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी देने वाले हैड कांस्टेबल की एसपी ने सुनी समस्या

Image
सामूहिक आत्महत्या की चेतावनी देने वाले हैड कांस्टेबल की एसपी ने सुनी समस्या - परिवार सहित सामूहिक आत्महत्या की स्वीकृति मांगने का मामला - राज्यपाल को भेजा सात पेज का पत्र हनुमानगढ़. हैड कांस्टेबल के परिवार सहित सामूहिक आत्महत्या की स्वीकृति मांगने के मामले में मंगलवार को एसपी राशि डोगरा ने संबंधित पुलिसकर्मी से बात कर उसकी समस्या सुनी। हैड कांस्टेबल के आरोपों की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। इसकी जिले के बाहर के किसी अधिकारी से जांच कराने को लेकर आईजी से दिशा-निर्देश मांगे जाने की बात कही। वहीं हैड कांस्टेबल कैलाशचंद्र ने अपनी पीड़ा बताते हुए राज्यपाल से सामूहिक आत्महत्या की स्वीकृति मांगने की वजह की जानकारी दी। हालांकि एसपी से मिलने के बाद हैड कांस्टेबल ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उसकी बात को गंभीरता से नहीं सुना गया। गौरतलब है कि रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल कैलाशचंद्र ने सोमवार को राज्यपाल को सात पेज का पत्र भेजा। इसमें पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा कि उसे एएसआई की पदोन्नति परीक्षा से दुर्भावनापूर्वक वंचित किया गया। रिजर्व पुलिस लाइन...