हनुमानगढ़ के गांव रोडांवाली से 2.90 क्विंटल पोस्त व नशे की बिक्री के 2.28 लाख रुपए बरामद, आरोपी रिमांड पर
हनुमानगढ़ के गांव रोडांवाली से 2.90 क्विंटल पोस्त व नशे की बिक्री के 2.28 लाख रुपए बरामद, आरोपी रिमांड पर
- दो जने गिरफ्तार, गांव रोड़ांवाली स्थित मकान में छापा मार दबोचा
हनुमानगढ़. नशीले पदार्थांे की तस्करी पर लगाम लगाने को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जंक्शन पुलिस ने जिला स्पेशल टीम के सहयोग से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए। नशे की बिक्री के लाखों रुपए बरामद कर दो जनों को मौके से गिरफ्तार किया। गांव रोडांवाली में गुरुवार देर रात इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। मामले की जांच कर रही टाउन पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर उनका 25 मई तक रिमांड मंजूर कराया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो क्विंटल 90 किलोग्राम डोडा पोस्त, 350 ग्राम अफीम व 2 लाख 28 हजार रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी काफी समय से मादक पदार्थांे की खरीद-फरोख्त के धंधे से जुड़े हुए थे। दोनों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड मंजूर कराया गया।
जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि गुरुवार देर रात गांव रोडांवाली में दो जनों की ओर से मादक पदार्थांे का अवैध कारोबार करने की सूचना मिली। इस पर जिला स्पेशल टीम के सहयोग से कार्रवाई करते हुए गांव रोडांवाली में राजेन्द्र जाट के मकान पर छापा मारा। वहां से दो क्विंटल 90 किलोग्राम डोडा पोस्त, 350 ग्राम अफीम व 2 लाख 28 हजार रुपए की नकदी बरामद की। मादक पदार्थ व नकदी जब्त कर मौके से राजेंद्र जाट (39) पुत्र देवीलाल निवासी रोड़ांवाली व महेश उर्फ रमेश (31) पुत्र छोटूराम निवासी धोलीपाल पीएस सदर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी मादक पदार्थांे की खरीद-फरोख्त के धंधे में लम्बे समय से संलिप्त थे। पोस्त व अफीम मंगवाकर उसे आगे बेच देते थे। उनसे पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उन्होंने किससे माल मंगवाया था और आगे किसको बेचने की फिराक में थे। साथ ही यह भी पड़ताल की जा रही है कि दोनों आरोपी कब से इस धंधे में जुड़े हुए थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम के हैड कांस्टेबल शाह रसूल, कांस्टेबल सुरेन्द्र, अमित व नरेन्द्र का विशेष योगदान रहा।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/2-90-lakh-rupees-recovered-from-sale-of-2-90-quintal-poppy-and-intoxic-6858487/
Comments
Post a Comment