कोरोना योद्धाओं ने मांगा समान कार्य के लिए समान वेतन

कोरोना योद्धाओं ने मांगा समान कार्य के लिए समान वेतन
- संविदा कार्मिकों ने किया दो घंटे कार्य बहिष्कार
हनुमानगढ़. कोरोना संक्रमण संकट में संविदा पर चिकित्सा सेवा दे रहे संविदा कर्मियों ने समान कार्य समान वेतन की मांग करते हुए लगातार तीसरे दिन गुरुवार को कार्य का बहिष्कार किया। संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले अपनी मांगों के संबंध में शहरी पीएचसी टाउन के प्रभारी डॉ. दीपक पूनिया तथा सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा को मुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। इनमें बताया कि एनएचएम नर्सिंगकर्मी अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर निरंतर ज्ञापन वगैरह दे रहे हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही। अत: गत तीन दिनों से प्रतिदिन दो घंटे कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू किया है। यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। संक्रमण संकट के इस माहौल में संविदाकर्मी जान की परवाह किए बगैर ड्यूटी कर रहे हैं। मगर उनकी व उनके परिवार की कोई आर्थिक सुरक्षा को लेकर प्रावधान नहीं किए गए हैं। ज्ञापन में संविदाकर्मियों का स्थाईकरण, जब तक स्थाई नहीं किया जाए तब तक मानदेय 6952 से बढ़ाकर 26500 रुपए करने तथा कोविड-19 ड्यूटी के दौरान किसी संविदाकर्मी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की गई। ज्ञापन देने वालों में राकेश, सुनीला, अनिता, गीता, तारावंती, साक्षी, कौशल्या, निर्मला आदि संविदाकर्मी शामिल रहे।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/corona-warriors-asked-for-equal-pay-for-equal-work-in-hanumangarh-6867094/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष