हनुमानगढ़ में अधंड़ से दुकान के ऊपर लगी सोलर प्लेट उखड़ी, दो जने घायल
हनुमानगढ़ में अधंड़ से दुकान के ऊपर लगी सोलर प्लेट उखड़ी, दो जने घायल
- जंक्शन सब्जी मंडी के पास हादसा
- घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
- घायलों की हालत खतरे से बाहर
हनुमानगढ़. जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद आए तेज अंधड़ से कई जगहों पर नुकसान हुआ। हालांकि अंधड़ के साथ हल्की बरसात होने से तापमान में गिरावट आई। इससे गर्मी से राहत मिली। जानकारी के अनुसार हनुमानगढ़ जंक्शन में सब्जी मंडी के पास दुकान की दूसरी मंजिल पर लगी सोलर सिस्टम की प्लेटें अंधड़ से उखड़ गई। सोलर प्लेटें तथा फाउंडेशन की दीवार का मलबा नीचे सड़क पर आकर गिरा। सड़क पर सब्जी की कुछ रेहडिय़ा खड़ी थी। मलबे एवं सोलर प्लेट की चपेट में आने से दो सब्जी विक्रेता जख्मी हो गए। उनको आसपास के लोग तत्काल निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। वहां दोनों का प्राथमिक उपचार कर उनको भर्ती कर लिया गया। हालांकि दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं जिले में कई जगहों पर अंधड़ के साथ बरसात हुई। डबलीराठान सहित कुछ क्षेत्रों में ओले भी गिरे। पिछले कुछ दिनों से जिले में चल रही लू से बेहाल लोगों को बरसात के कारण गर्मी से आंशिक राहत मिली। हालांकि अंधड़ से कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। विद्युत आपूर्ति भी कई घंटे बाधित रही। जिला मुख्यालय पर ही तीन घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/solar-plate-on-top-of-the-shop-was-dismantled-two-people-injured-in-h-6870757/
Comments
Post a Comment