हनुमानगढ़: गिरे ओले, अंधड़ व बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, खरीफ फसलों को जीवनदान
हनुमानगढ़: गिरे ओले, अंधड़ व बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, खरीफ फसलों को जीवनदान
हनुमानगढ़. जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान मौसम के कई रंग देखने को मिले हैं। अंधड़ के साथ बरसात और फिर ओलों की बौछार ने गर्मी का असर कम कर दिया। क्षेत्र में सोमवार रात व मंगलवार अल सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। मंगलवार सुबह की शुरुआत भी मेघ गर्जना व बिजली के चमकने के साथ हुई। रुक-रुक हो रही बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया है। वहीं जिले की टिब्बी व अन्य जगहों पर ओले गिरने की सूचना भी है। बीती रात को तेज अंधड़ व बरसात आने से कई जगह बिजली पोल व पेड़ गिर गए। इससे घंटो बिजली आपूर्ति बाधित रही। जोधपुर डिस्कॉम की टीम बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटी रही। बरसात से खरीफ फसलों को जीवनदान मिल गया है। खास तौर पर नरमा-कपास की फसल को इस बरसात से खूब फायदा होगा। फसलों में सिंचाई पानी की कमी दूर होगी।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/hanumangarh-fall-hail-and-rain-brought-relief-from-heat-giving-life-6873411/
Comments
Post a Comment