2500 के करीब सैंपल लेने के जिला कलक्टर के निर्देश दरकिनार,1224 सैंपल में से 249 की रिपोर्ट पॉजिटिव


टाउन स्थित जिला अस्पताल का आइसोलेश वार्ड(फाइल फोटो)
हनुमानगढ़. जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास एक ही विकल्प है वो भी ज्यादा से ज्यादा लोगों के सैंपल लेकर पॉजिटिव रोगियों की पहचान की जा सके। ताकि ये लो अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आने से जिले में पॉजिटिव रोगियों की संख्या में कम होने लगेगी। इसके लिए जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने दो दिन पूर्व कोरोना कोर कमेटी की बैठक में प्रतिदिन २५०० के करीब कोरोना वायरस की जांच के सैंपल लेने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा रविवार के दिन सैंपल संग्रहण की संख्या ५५० के करीब होने पर नाराजगी जताई थी। जिला कलक्टर के निर्देशों के बावजूद कोरोना वायरस के सैंपल संग्रहण की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई। २५ मई को जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लेब में १२२७ सैंपल की जांच की गई। इसमें से २४९ जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि ९२९ जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। १६ जने सैंपल देने नहीं आए, ३२ जनों की जांच के लिए दोबारा सैंपल मांगे गए। एक जने की रिपोर्ट दोबारा पॉजिटिव आई है। उल्लेखनीय है कि २४ मई को जिला अस्पताल की आरटीपीसीआर लैब में १८९८ जनों की जांच के सैंपल लिए गए थे। इनमें से ३८० जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि २३ मई को ५३४ सैंपल की जांच हुई थी। इनमें से १३० जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

गत दिनों में यह थी स्थिति
२१ मई को १८०२ जनों की कोरोना वायरस की जांच की गई। इसमें से ४२३ जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। १२७५ जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। २२ मई को १२२६ सैंपल में से २७८ पॉजिटिव व ९०७ जनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं रविवार को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती नौ जनों ने दम तोड़ा। इनमें ३० साल के दो युवा भी शामिल है। इनमें से एक टाउन की गीता भवन की गली का रहने वाला बताया जा रहा है। दूसरी महिला है जो कि गांव शेरेकां की रहने वाली है। इसके अलावा ७५ वर्षीय महिला निवासी हनुमानगढ़, ४५ वर्षीय पुरूष निवासी पक्कासारणा, ६५ वर्षीय महिला निवासी हनुमानगढ़, ५६ वर्षीय निवासी टाउन नई आबादी वार्ड २३, ६५ वर्षीय पुरूष निवासी रोड़ावाली, ८३ वर्षीय निवासी हनुमानगढ़, ५० वर्षीय महिला निवासी खेरूवाला है। इन सभी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में २२ मई को ८ जनों की मौत हुई, २१ मई को ०७, २० मई को ११, १९ मई को ९, १८ मई को १० व १७ मई को भी दस जनों की मौत हुई थी।

सात में से छह महिलाओं ने तोड़ा दम
जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती सात रोगी ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। इसमें ७४ वर्षीय महिला निवासी बरमसर, ६५ वर्षीय महिला निवासी पक्का भादुआ, ४२ वर्षीय महिला निवासी हनुमानगढ़, ७३ वर्षीय महिला निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन वार्ड १९, ७६ वर्षीय महिला निवासी हनुमानगढ़ जंक्शन वार्ड ६, ५० वर्षीय पुरूष निवासी रावतसर, ५६ वर्षीय महिला निवासी संगरिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/bypassing-the-instructions-of-the-district-collector-to-collect-around-6866966/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष