जिला अस्पताल के बाहर चल रहे धरने का केमिस्ट एसोसिएशन ने किया समर्थन

हनुमानगढ़. जिला अस्पताल के बाहर चल रहे धरने के चौथे दिन केमिस्ट एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने समर्थन किया। संघर्ष समिति सदस्यों में जिला केमिस्ट एसोसिएशन के राजेश बंसल, विनोद गोदारा व अन्य
केमिस्टों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। जिला केमिस्ट एसोसिएशन जिलाध्यक्ष राजेश बंसल ने कहा कि राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल टाउन में ही रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी यह लड़ाई किसी राजनैतिक पार्टी के खिलाफ नहीं है। उनकी मांग सिर्फ मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को टाउन में रखने की है। उसी के लिए संघर्ष किया जा रहा है। सरकार से मांग है कि मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध अस्पताल को टाउन में ही रखा जाए। संघर्ष समिति के देवेन्द्र पारीक ने कहा पूर्व में प्रस्ताव बना था कि राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में ही रखा जाएगा। लेकिन अब सरकार व प्रशासन इससे मुकर रहा है। बेस अस्पताल को मेडिकल कॉलेज के साथ नवां बाइपास पर शुरू करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन संघर्ष समिति इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। चाहे कितनी ही लंबी लड़ाई लडऩी पड़े, पीछे नहीं हटेंगे। राज्य सरकार और प्रशासन को जनभावनाओं को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बेस अस्पताल को टाउन में ही रखने की मांग माननी पड़ेगी। धरनास्थल पर शहर के कई नागरिक मौजूद थे। इस मौके पर सुशील जैन महेंद्र स्वामी, जीतराम सहारण, बंटी मिढ्ढा, बलकार सिंह ढिल्लों, जितेंद्र मित्तल, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।

source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/chemist-association-supported-the-protest-going-on-outside-the-distric-7198556/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष