वर्दी में शाबाशी मिले केवल अफसर को, मगर प्रयास हमेशा सबके

वर्दी में शाबाशी मिले केवल अफसर को, मगर प्रयास हमेशा सबके
- पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस ने सायबर सैल लैब का किया उद्घाटन
हनुमानगढ़. वर्दी में शाबाशी केवल अफसर को मिलती है। मगर हर कार्य की कामयाबी के पीछे सामूहिक प्रयास होते हैं। पूरी टीम की मेहनत होती है। पुलिस महानिरीक्षक इंटेलीजेंस रूपिन्द्र सिंह ने शुक्रवार को जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में सायबर सैल लैब के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। सुसज्जित लैब का अवलोकन कर आईजी सिंह ने एसपी सहित पूरी टीम की सराहना की।
इस दौरान एसपी प्रीति जैन ने सायबर सैल में कार्यरत पुलिसकर्मियों के कामकाज तथा महत्वपूर्ण मामलों के खुलासे में उनकी प्रशंसनीय भूमिका की जानकारी दी। सायबर सैल इंचार्ज एचसी वाहे गुरु व अभय कमांड के केन्द्रप्रताप सिंह की कार्यशैली के बारे में जानकारी दी। आईजी सिंह ने सायबर सैल के पुलिसकर्मियों को निरंतर बेहतर कामकाज के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सायबर सैल के एचसी रिछपाल सिंह तथा एफसी सुभाष सिंह, हर्षवद्र्धन सिंह, मनोहरलाल, रवि सिंह, प्रमोद कुमार व कमलजीत सिंह और आईएफसी सीता मौजूद रहे। साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले एसपी कार्यालय में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
कद छोटा, कामकाज बड़ा
लैब के अवलोकन के बाद आईजी रूपिन्द्र सिंह ने सराहना करते हुए कहा कि एसपी साहिबा दिखने में जरूर छोटे हैं। मगर उनकी कार्यशैली और कामकाज बड़ा है। सायबर सैल की ऐसी सुसज्जित लैब काफी कम जगहों पर है।
अधिकारियों से चर्चा
आईजी रूपिन्द्र सिंह ने लैब के उद्घाटन के बाद एसपी कार्यालय सभागार में जिले की कानून व्यवस्था एवं अपराधों की स्थिति की समीक्षा की। पुलिस अधिकारियों को इंटेलीजेंस के लिहाज से आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसमें हनुमानगढ़ के साथ-साथ श्रीगंगानगर के भी पुलिस व इंटेलीजेंस के अधिकारी शामिल हुए।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/inspector-general-of-police-intelligence-inaugurates-cyber-cell-lab-7193515/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष