रोटरी क्लब ने करवाया जरूरतमंदों को भोजन
हनुमानगढ़. रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सैन्ट्रल की ओर से मंगलवार को जंक्शन की दुर्गा कालोनी स्थित नेकी की रसोई में जरूरतमंद व्यक्तियों को भोजन करवाया गया। रोटरी क्लब हनुमानगढ़ सैन्ट्रल के अध्यक्ष कमल जैन, सचिव बलजिन्द्र सिंह, कोषाध्यक्ष अश्वनी गर्ग सहित समस्त सदस्यों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर जरूरतमंदों को भोजन करवाया। अध्यक्ष कमल जैन ने बताया कि क्लब द्वारा समय समय पर आमजन की सेवार्थ सामाजिक कार्य किए जाते हैं। इसी श्रंृखला में फूड फॉर ऑल अभियान के तहत क्लब द्वारा जरूरमंद लोगों को भोजन करवाने के उद्देश्य से इस अभियान को चलाया गया है।
रोटरी क्लब अध्यक्ष कमल जैन ने कहा कि नेकी की रसोई आमजन को मात्र 10 रुपए के शुल्क पर स्वादिष्ट भोजन करवा रही है जो की सराहनीय है। इस मौके पर क्लब के डॉ. कपूरी लाल गर्ग, डॉ. सतीश नागपाल, सुरेंद्र सैनी, विरेंद्र कुमार गोयल, हरपाल राय गर्ग, हेमन्त गोयल आदि मौजूद रहे। नेकी की रसोई के संचालक समाजसेवी अशोक गर्ग ने आभार जताया।
नमन लाईफ केयर व लाडली संस्था ने करवाया जरूरतमंद कन्या का विवाह
भादरा. भट्टूकला की अग्रवाल धर्मशाला मे नमन लाईफ केयर संस्था ने लाडली एक सामाजिक संस्था के साथ मिलकर जरूरतमंद कन्या का विवाह करवाकर वर -वधु को आर्शीवाद दिया। लाडली संस्था अब तक करीब दो दर्जन कन्याओं की शादी में सहयोग कर चुके है। भादरा के गांव करणपुरा की लाडली बिटिया सोनम व फतेहबाद जिला के दरियापुर गांव के लड़के पक्ष के लोगों ने आपसी सहमति से अपना रिश्ता तय किया परंतु दोनों तरफ से ही आर्थिक स्थिति कुछ कमजोर थी। इसकी वजह से उन्हे इस शादी में अड़चन आ रही थी। इस बात की जानकारी भादरा की नमन लाइफ केयर संस्था के संस्थापक नसीब सिंह ने भट्टू मंढी की लाडली संस्था के सदस्यों में संस्थापक मनोज सेानी, सरजीत जांगड़ा को बताया और दोनों संस्थाओं ने इस शादी को जनसहयोग के माध्यम से धूमधाम से करने का बीड़ा उठाया। इसके तहत रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में यह शादी सम्पन हुई।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/rotary-club-7200401/
Comments
Post a Comment