बच्चों की सेहत के दृष्टिगत टोमेटो सॉस की जांच के लिए हनुमानगढ़ में चलाया विशेष अभियान

बच्चों की सेहत के दृष्टिगत टोमेटो सॉस की जांच के लिए हनुमानगढ़ में चलाया विशेष अभियान
- जिले से अब तक चार ब्रांड के टोमेटो सॉस के भरे जा चुके सैंपल
- इस साल विभिन्न पदार्थों के अब तक 40 सैंपल फेल
हनुमानगढ़. चिकित्सा विभाग की ओर से जिले में विक्रय किए जा रहे विभिन्न ब्रांड के टोमेटो सॉस की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत निरंतर प्रतिष्ठानों की जांच कर सैंपल लिए जा रहे हैं। जंक्शन स्थित एक दुकान का रविवार को चिकित्सा विभाग की टीम ने निरीक्षण कर टोमेटो सॉस का एक सैम्पल भरा। इस तरह जिले से कुल चार सैंपल लिए जा चुके हैं।
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि बच्चे खासतौर पर विभिन्न फास्ट फूड में टोमेटो सॉस का सेवन करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा दल ने विभिन्न ब्रांड के टोमेटो सॉस के सैम्पल लिए हैं। इससे पहले भी दीपावली के नजदीक रावतसर में एक संस्थान से टोमेटो सॉस का सैम्पल लिया गया था। इन सभी सैम्पल को जांच के लिए जयपुर स्थित फूड लैब में भिजवाया गया है। जिले में निरीक्षण की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। जिले में अगर कहीं पर भी मिलावटी खाद्य सामग्री का बेचान किया जाता है तो उसकी सूचना चिकित्सा विभाग के दूरभाष नम्बर 01552-261190 पर दी जा सकती है।
अब तक भरे 210 सैम्पल
सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि जिले में जनवरी से लेकर अब तक खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों से 210 सैम्पल भरे हैं। फूड लैब की रिपोर्ट के अनुसार अब तक 40 सैम्पल अमानक पाए गए हैं। इनमें से 12 के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण चल रहा है। जबकि बाकी 28 प्रकरणों में विभागीय अनुसंधान जारी है। अब तक 4 लाख 60 हजार रुपए की वसूली विभिन्न प्रकरणों में विभाग कर चुका है।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/special-campaign-launched-in-hanumangarh-to-check-tomato-sauce-in-view-7196491/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष