बिजली बिन नल में नहीं आ रहा पानी, भीषण गर्मी में कैसे बुझे प्यास

बिजली बिन नल में नहीं आ रहा पानी, भीषण गर्मी में कैसे बुझे प्यास
-कटौती के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जताया रोष

हनुमानगढ़. भाजपा नगर मंडल हनुमानगढ़ जंक्शन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सतीपुरा स्थित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। प्रदेश में बिजली कटौती और बिजली की दरों में बढ़ोतरी के विरोध में भाजपा नगरमंडल हनुमानगढ़ जंक्शन ने प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई व भाजपा नेता अमित सहू के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष बलबीर बिश्नोई ने बताया कि हनुमानगढ़ में भीषण गर्मी के दौर में अवैध बिजली कटौती करना गलत है। राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम है कि शहर में 2 घंटे बिजली की कटौती के नाम पर कई इलाकों में अघोषित बिजली कटौती भी जारी है। ग्रामीण व अन्य शहरी इलाकों में इससे भी बुरे हालात हैं। बिना बिजली के पानी नहीं आ रहा है। लोग त्राहि त्राहि कर रहे हैं। गुस्साए बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसे में अगर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से राज नहीं संभल रहा है तो उनको ये कुर्सी छोड़ देनी चाहिए। एसई को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में विद्युत कटौती से आमजन को राहत देने की मांग राज्य सरकार से की गई है। पूर्व उपसभापति नगीना बाई, जिला महामंत्री जुगल किशोर गौड़ , नगर मंडल अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव,भारत भूषण शर्मा, महामंत्री प्रदीप कड़वा, मंत्री दलजीत सैनी,जिला मीडिया प्रभारी दीपक खाती,जेपी सिद्धू,सिगाराम , स्वर्ण सिंह, सुनील अम्लानी, बंजरग भाटी आदि मौजूद रहे।


बिजली कटौती पर बिफरे ग्रामीण, तालाबंदी कर जताया रोष

हनुमानगढ़. अघोषित बिजली कटौती के विरोध में शुक्रवार को जोड़कियां के ग्रामीणों ने जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान डिस्कॉम के कर्मचारी व अधिकारी बाहर खड़े रहे। एसई की ओर से सकारात्मक आश्वासन मिलने पर ग्रामीण मानें। इसके बाद धरना समाप्त किया। उम्मेद सिंह राजावत के नेतृत्व में ग्रामवासियों ने जोड़कियां जीएसएस में तालाबंदी कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने हनुमानगढ़ एईएन कार्यालय का घेराव किया। कुछ देर के लिए तालाबंदी भी कर दी। सूचना पर डिस्कॉम के एक्सईएन व एसई भी मौके पर पहुंंचे। काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी कि अगर अघोषित बिजली कटौती पुन: की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। गुरलाल सिंह गिल, संदीप चालिया, सुभाष ,अंग्रेज सिंह, मंगल सिंह नरूका, करणी सिंह गिल, रामप्रताप गोदारा, विक्रम नैन, हर्मन सिंह ढिल्लों, राजू साहू सुरजा राम जाखड़ हेतराम बावरी, बलजीत गिल, नवजोत ढिल्लो, हेम सिंह, कुलदीप नरूका, पवन राजावत, लेखराम गोदारा,मांगू सिंह, महावीर दुप्पगा, लालाराम कुम्हार, हेतराम बावरी, कुलदीप कैंथ, लछमन गोदारा, रघुवीर गोदारा मौजूद रहे।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/water-is-not-coming-in-the-tap-without-electricity-how-to-quench-thir-7499786/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष