सतीपुरा ओवरब्रिज निर्माण की 31 दिसंबर तक अवधि बढ़ाने की तैयारी


सतीपुरा ओवरब्रिज निर्माण की 31 दिसंबर तक अवधि बढ़ाने की तैयारी
-मार्च 2020 में पूरा नहीं हुआ काम तो 31 अगस्त 2022 तक बढ़ाई थी अवधि
- पीडब्ल्यूड़ी ने कंपनी पर लगा चुकी 38 लाख रुपए का जुर्माना
हनुमानगढ़. सतीपुरा फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का काम पूरा करने के लिए विभाग 31 दिसंबर तक अवधि करने की तैयारी कर रहा है। अभी तक 60 प्रतिशत ही कार्य हो पाया है। शेष चालीस प्रतिशत कार्य अगस्त 2022 तक पूरा करना है। सूत्रों की माने तो पीडब्ल्यूडी अधिकारी ओवरब्रिज का निर्माण पूरा करने की अवधि फिर से बढ़ाने पर मंथन कर चुकी हैं। कार्य समयावधि में पूरा नहीं होने के कारण पीडब्ल्यूडी विभाग संबंधित कंपनी पर अबतक 38 लाख रुपए का जुमार्ना लगा चुका है। फिलहाल कंपनी टाउन, चूना फाटक व संगरिया मार्ग पर फाउंडेशन व पिल्लर का काम पूरा कर चुकी है। अबोहर मार्ग पर कार्य में अभी समय लगेगा और 600 एमएम पेयजल लाइन पाइप आड़े आने के कारण इसे शिफ्ट करने में भी समय लगेगा। जंक्शन स्थित सतीपुरा फाटक पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज की अवधि बढ़ाने के बावजूद पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा। इसलिए फिर से अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। दरअसल सतीपुरा ओवरब्रिज का काम 20 माह यानि कि 600 दिन में पूरा किया जाना था। निर्माण कार्य धीमी गति से होने के कारण आसपास के दुकानदार परेशान है। क्योंकि इनका सीधा असर इनके व्यापार पर पड़ रहा है। प्रोगेस रिपोर्ट सही नहीं होने के कारण सार्वजनिक निर्माण विभाग ने सबसे पहले निर्माण एजेंसी पर 20 लाख रुपए की पैनल्टी लगाकर अगस्त 2022 तक इसकी अवधि बढ़ाई। अब हाल ही में 18 लाख रुपए की पैनल्टी और लगा चुकी है। उल्लेखनीय है कि जंक्शन स्थित सतीपुरा फाटक पर 58 करोड़ का रेलवे ओवरब्रिज का निर्माणाधीन है

करीब 30 करोड़ का हो चुका है भुगतान
सतीपुरा फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 58.34 करोड़ रुपए की लागत से होना प्रस्तावित है। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करीब 30 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण 17 सितंबर 2018 को शुरू हुआ था। इसका शिलान्यास पूर्व जलसंसाधन मंत्री डॉ. रामप्रताप ने 28 सितंबर 2018 को किया था। पीडब्ल्यूडी के अनुसार ओवरब्रिज का निर्माण संगरिया मार्ग से चूना फाटक मार्ग व सतीपुरा बाइपास से अबोहर मार्ग तक होना है। ओवरब्रिज की लंबाई दोनों तरफ 800-800 मीटर के करीब होगी। ओवरब्रिज की चौड़ाई 9.5 मीटर होगी। ओवरब्रिज के नीचे साढ़े पांच मीटर चौड़ाई की सर्विस लाइन होगी। ओवरब्रिज के नीचे की सड़क पर यातायात व्यवस्था यथावत रहेगी। इसके डिजाइन को लेकर भी विवाद हो चुका है। सतीपुरा फाटक पर प्लस निशान की तरह ओवरब्रिज होगा। ओवरब्रिज पर बठिण्डा की तर्ज पर चौराहा भी होगा। हालांकि इसके डिजाइन को लेकर कई तरह के सवाल भी उठा थे और मामला कोर्ट तक पहुंचा तो इसके डिजाइन में बदलाव किए गए।

यह हो चुका कार्य
ओवरब्रिज के निर्माण में पीएचईडी की पाइपलाइन व विद्युत लाइन आड़े आ रही थी। इन समस्याओं का भी समाधान करवाया जा चुका है। पहले पीएचईडी की ओर से पाइपलाइन को शिफ्ट करने के लिए 8 लाख रुपए की डिमांड की गई थी। इस राशि का जमा करवाने के बाद पाइपलाइन शिफ्ट करने का कार्य भी हो चुका है। इसके अलावा विद्युत लाइन को भी शिफ्ट किया जा चुका है। अब अबोहर मार्ग पर फिर से 600 एमएम की पाइप लाइन आड़े आ रही थी।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/preparation-to-extend-the-period-of-construction-of-satipura-overbridg-7497693/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष