तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन मंजूर,इंदिरागांधी नहर का नया रेग्यूलेशन जारी

तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन मंजूर,इंदिरागांधी नहर का नया रेग्यूलेशन जारी
-इंदिरागांधी नहर का नया रेग्यूलेशन जारी
-२७ अक्टूबर से १२ जनवरी तक तीन में एक समूह चलेंगी नहरें

हनुमानगढ़. इंदिरागांधी नहर को 27 अक्टूबर से बारह जनवरी तक तीन में एक समूह में चलाया जाएगा। इसका रेग्यूलेशन मंजूर कर दिया गया है। जल संसाधन विभाग उत्तर संभाग हनुमानगढ़ के मुख्य अभियंता अमरजीत मेहरड़ा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घड़साना आंदोलन के बाद जो समझौता वार्ता हुआ था, इसकी पालना में नया रेग्यूलेशन जारी कर दिया गया है। बारह जनवरी के बाद बांधों में उपलब्ध पानी के आधार पर इसकी समीक्षा करके आगे का रेग्यूलेशन तैयार किया जाएगा। इस तरह तीन में एक समूह में इंदिरागांधी नहर को चलाने से अब किसान रबी फसलों की बिजाई समय पर कर सकेंगे। पूर्व में २६ अक्टूबर तक इंदिरागंाधी नहर को चार में एक समूह में चलाने का रेग्यूलेशन जारी किया गया था। इसके बाद अब नहरें तीन में एक समूह में चलेगी। पूर्व में चार में एक समूह के रेग्यूलेशन को नकारते हुए किसानों ने रबी बिजाई को देखते हुए तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन लागू करने की मांग की थी। इसे लेकर लंबा आंदोलन चला। सरकार तक बात पहुंचने पर अब किसानों की मांग पर गौर करते हुए तीन में एक समूह का रेग्यूलेशन लागू किया जाएगा। २७ अक्टूबर से बारह जनवरी तक इंदिरागांधी नहर में ७८५० क्यूसेक पानी चलाकर इसे तीन में एक समूह में चलाया जाएगा।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/regulation-of-one-group-in-three-approved-new-regulation-of-indira-ga-7136666/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष