शहर से चुराकर बाइक घर में कर रखा था संग्रह, 16 बाइक बरामद
शहर से चुराकर बाइक घर में कर रखा था संग्रह, 16 बाइक बरामद
- दो जने गिरफ्तार
- बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे
- गिरफ्तार आरोपियों का पहले से अपराधिक रिकार्ड
हनुमानगढ़. शहर से पिछले कई सप्ताह से बाइक चोरी की निरंतर वारदातों के बीच शुक्रवार को थोड़ी राहत भरी खबर आई। टाउन पुलिस ने चोर गिरोह का पर्दाफाश का उनके ठिकानों पर धावा बोल टाउन क्षेत्र सहित कई अन्य जगहों से चुराई गई 16 मोटर साइकिलें बरामद की। चोरी के आरोप में दो जनों को गिरफ्तार किया गया। उनमें से पूछताछ के बाद एक जने को जेल भिजवा दिया गया। जबकि दूसरे आरोपी का रिमांड मंजूर करवा कर उसे पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने अपने गांव गंगागढ़ सहित घर में बाइक छिपा रखी थी।
जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति जैन ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय सभागार में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि मोटर साइकिल चोरी की वारदातों को ट्रेस आउट करने के लिए निरंतर थाना प्रभारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। एएसपी जस्साराम बोस व डीएसपी प्रशान्त कौशिक के सुपरविजन में टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण के नेतृत्व में गठित टीम बाइक चोरी की वारदातों की पड़ताल में जुटी हुई थी। पुलिस टीम ने मानवीय आसूचना व तकनीकी सहायता से मोटर साइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर प्रीतमसिंह उर्फ प्रीति (25) पुत्र जंगीर सिंह निवासी श्रीनगर पीएस टाउन तथा कुलदीप सिंह उर्फ संदीप सिंह (28) पुत्र सुरेन्द्र सिंह उर्फ छिन्दा निवासी गंगागढ़ पीएस टाउन को गिरफ्तार किया। दोनों को टाउन थाने में दर्ज मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चुराई 16 मोटर साइकिल बरामद की गई है। आरोपियों से चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रेस वार्ता में सीओ प्रशांत कौशिक, जंक्शन थाना प्रभारी हनुमानाराम बिश्नोई व टाउन थाना प्रभारी दिनेश सारण मौजूद रहे।
इनकी रही मुख्य भूमिका
बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करने में मुख्य भूमिका हैड कांस्टेबल रामकुमार सोनी व नरेश कुमार तथा कांस्टेबल राकेश रमाणा की रही। पुलिस टीम में थाना प्रभारी दिनेश सारण व कांस्टेबल योगेन्द्र कुमार भी शामिल रहे। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी नशा करने के आदी बताए गए हैं।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/bike-was-stolen-from-the-city-and-kept-in-the-house-16-bikes-recovere-7148620/
Comments
Post a Comment