समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर एफसीआई ने मंडियों में तैनात किए अधिकारी

समर्थन मूल्य पर खरीद को लेकर एफसीआई ने मंडियों में तैनात किए अधिकारी
-अधिकारियों ने मंडियों का निरीक्षण कर किसानों को फसल सुखाकर लाने की दी सलाह

हनुमानगढ़. जिले में समर्थन मूल्य पर जल्द धान की सरकारी खरीद की जाएगी। इसे लेकर शुक्रवार को एफसीआई ने सभी मंडियों में खरीद अधिकारियों की नियुक्ति कर दी। इसके बाद खरीद अधिकारियों ने मंडियों में जाकर नमी आदि की जांच भी शुरू कर दी। जंक्शन मंडी में खरीद को लेकर एफसीआई ने हवा सिंह को खरीद अधिकारी लगाया है। इसी तरह टाउन मंडी के लिए हरीश कुमार को लगाया गया है। नव नियुक्त खरीद अािधकारियों ने शुक्रवार को टाउन व जंक्शन सहित अन्य मंडियों में जाकर धान की आवक आदि की जानकारी ली। इस मौके पर मंडी समिति हनुमानगढ़ के सचिव सीएल वर्मा भी मौजूद रहे। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने धान की सरकारी खरीद को लेकर जारी प्रक्रियाओं को लेकर फीडबैक लिया। वर्तमान में टाउन व जंक्शन मंडी में करीब १५००० क्विंटल धान की आवक होने की बात अधिकारी कह रहे हैं। अब सोमवार से नमी मशीन आदि लेकर अधिकारी मंडियों में जाएंगे। इसके बाद खरीद प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं। वर्तमान में फसल के गीला होने पर किसानों को इसे सुखाने की सलाह दी गई है। ताकि समर्थन मूल्य पर धान खरीद शुरू होने पर किसानों को इसका लाभ मिल सके।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/fci-posted-officers-in-mandis-for-purchase-on-support-price-7136711/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष