बोले प्रभारी मंत्री, कृषि कॉलेज का मामला राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे

बोले प्रभारी मंत्री, कृषि कॉलेज का मामला राज्य सरकार तक पहुंचाएंगे
-राजस्थान पत्रिका की ओर से राजकीय कृषि कॉलेज को लेकर चलाया जा रहा है अभियान
हनुमानगढ़. जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने जिला कलक्ट्रेट सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम और सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं समेत विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिले में रासलाना वितरिका बनने के 18 साल बाद पानी चोरी पूरी तरह से रोककर नहर के टेल तक पानी पहुंचाने में जो कामयाबी हासिल की वो ऐतिहासिक है। इसको लेकर जिला कलक्टर और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। इसमें नोहर विधायक अमित चाचाण का योगदान भी खूब रहा। उन्होने इस समस्या को जोरशोर से उठाया तो इसका रिजल्ट भी मिला। बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जिला प्रभारी मंत्री ने बताया कि जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम को लेकर अधिकतर विभागों की ए ग्रेड है। लेकिन जिसमें बी और सी ग्रेड है उन्हें ए या बी ग्रेड में लाया जाए ताकि जिले की रैंकिंग भी अच्छी हो। साथ ही जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि आगामी गर्मियों के मौसम में लोगों को पीने के पानी को लेकर किसी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने पूरे राज्य के लिए कंटेनजेंसी प्लान की मंजूरी प्रदान कर दी है। 70 दिन की नहरबंदी के दौरान जिले में किन्नू के बागों को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही कहा कि जिले में कृषि कॉलेज की मांग, संगरिया में अंडरपास की मांग को राज्य स्तर पर पहुंचाई जाएगी। उन्होने जिले में नशे से बचने के लिए परिजनों को बच्चों को अच्छे संस्कार देने, उद्योग विभाग की योजनाओं को युवाओं व किसानों तक पहुंचाने, खाद्य सुरक्षा में पात्र लोगों के नाम जोडऩे, रासलाना वितरिका पानी चोरी रोकने को लेकर थाने की स्थापना का प्रपोजल राज्य स्तर पर भिजवाने की बात कही। उन्होने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि राजस्थान भविष्य में सोलर ऊर्जा का हब बनने जा रहा है। राज्य में 1 लाख 42 हजार मेगावाट बिजली सौर उर्जा के जरिए मिलने की संभावना है। जिसमें से अगले तीन साल में राज्य सरकार 30 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन करने का प्लान है। 5 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन को लेकर एनटीपीसी और 5 हजार मेगावाट बिजली को लेकर अन्य प्राइवेट एजेंसी से एमओयू हो चुका है। राजस्थान पत्रिका जिला मुख्यालय पर राजकीय कृषि कॉलेज खोलने की मांग को लेकर अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अब प्रभारी मंत्री ने भी अपने स्तर पर इसे लेकर प्रयास करने की बात कही है।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/the-minister-in-charge-said-the-matter-of-the-agricultural-college-wi-6710165/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष