दुष्कर्म के इरादे से बालिका को उठा ले गया पुजारी

दुष्कर्म के इरादे से बालिका को उठा ले गया पुजारी
- परिजनों को देख बालिका को छोड़ भागा आरोपी
- पुजारी पर अपहरण के आरोप में मामला दर्ज
हनुमानगढ़. दुष्कर्म की नीयत से आठ वर्षीय बालिका के अपहरण के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि परिजनों को समय रहते सूचना मिलने पर वे बालिका की तलाश में लग गए। परिजनों को देख आरोपी मौके पर बालिका को छोड़ भाग गया। बालिका सकुशल परिजनों को मिल गई। इस संबंध में बालिका के पिता ने महिला थाने में आरोपी पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार टाउन क्षेत्र निवासी एक जने ने रिपोर्ट दी कि रविवार दोपहर उसकी 8 वर्षीय व 13 वर्षीय पुत्रियां गली में खेल रही थी। नजदीक ही सुंदरकांड का पाठ हो रहा था। इंदिरा कॉलोनी स्थित शिव मंदिर का पुजारी दुलीचन्द गली से गुजरा। वह दुष्कर्म करने की नीयत से वहां खेल रही आठ वर्षीय बेटी को बहलाकर उठा ले गया। इसकी जानकारी बड़ी बेटी ने घर आकर दी। परिजन बालिका को ढूंढ़ते हुए घर से काफी दूर खाली भूखंड की तरफ गए। आरोप है कि दुलीचन्द ने पकड़े जाने के भय से भूखंड में खुदे गड्ढ़े में बालिका को छोड़कर भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पुजारी दुलीचन्द के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी जांच महिला थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरुका कर रहे हैं।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/priest-lifts-the-girl-with-the-intention-of-raping-her-6708374/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष