परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कामकाज के लिए मिला सम्मान

परिवार कल्याण में उत्कृष्ट कामकाज के लिए मिला सम्मान
- हनुमानगढ़, पंचायत समिति भादरा एवं जिला अस्पताल रहे थे प्रथम स्थान पर
हनुमानगढ़. इस साल परिवार कल्याण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना एवं व्यक्तिगत पुरस्कार योजना वर्ष 2020-2021 में जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है। पिछले दिनों परिवार कल्याण कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कार देने की घोषणा की गई थी। साथ ही प्रदेश स्तरीय वर्चुअल समारोह हुआ था। उसमें नॉन-एमपीवी 19 जिलों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार हनुमानगढ़ को मिला था। इसमें जिले ने पुरस्कारों की हैट्रिक बनाई थी। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को इसी कड़ी में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसमें जिला कलक्टर नथमल डिडेल व सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने पंचायत समिति भादरा को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर 5 लाख रुपए की राशि व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। यह पुरस्कार पंचायत समिति प्रधान अनिल औलख एवं बीसीएमओ डॉ. मनजीत ढाका ने प्राप्त किया। नॉन एमपीवी जिलों में अस्पताल श्रेणी में जिला अस्पताल को प्रथम पुरस्कार मिला। पीएमओ डॉ. दीपकमित्र सैनी को प्रशस्त्रि पत्र एवं एक लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया। परिवार कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार को 10 हजार रुपए की राशि का व्यक्तिगत पुरस्कार दिया गया। समारोह में जिला परिषद सीईओ अशोक असीजा, आरसीएचओ डॉ. विक्रम सिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. मुकेश कुमार डिग्रवाल, बीसीएमओ डॉ. ज्योति धींगड़ा, एमजे डॉ. शंकरसोनी आदि उपस्थित रहे।
इसलिए मिला पुरस्कार
गौरतलब है कि इस बार विश्व जनसंख्या दिवस 'आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारीÓ थीम पर मनाया जा रहा है। जिले में इसमें बेहतर कार्य किया। प्रदेश स्तरीय वर्चुअल समारोह में जिला कलक्टर नथमल डिडेल, सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा एवं एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार ने पुरस्कार स्वरुप प्रशस्त्रि पत्र एवं 11 लाख रुपए का पुरस्कार हासिल किया था। जिले में 6552 नसबंदी ऑपरेशन, 3590 पीपीआईयूसीडी निवेशन, 26623 संस्थागत प्रसव एवं 24802 बच्चों का पूर्ण टीकाकरण किया गया था।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/received-honor-for-excellent-work-in-family-welfare-6982033/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष