- हनुमानगढ़ और नोहर के एडीएम बदले
- हनुमानगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले
- जिला परिषद के सीईओ बने असीजा
- अवि गर्ग हनुमानगढ़ के एसडीएम
- जिला कलक्टर की पत्नी भी हनुमानगढ़ में पदस्थापित
हनुमानगढ़. राज्य सरकार ने दे रात्रि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के करीब तीन सौ अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें लगभग तीन सौ अधिकारियों को इधर से उधर किया गया। जिसमें हनुमानगढ़ जिले में भी सात अधिकारियों के तबादले किए गए। तबादला सूची के अनुसार हनुमानगढ़ एवं नोहर के अतिरिक्त जिला कलक्टर बदले गए हैं। हनुमानगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रिक्त पद पर नियुक्ति हुई है। वहीं अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी का तबादला हुआ है। इसके अलावा हनुमानगढ़ एवं भादरा के उपखण्ड अधिकारी का तबादला हो गया है। इसके अलावा राजस्थान प्रशासनिक सुधार आयोग के सहायक निदेशक का भी तबादला हो गया है।
्रराज्य सरकार की ओर से जारी सूची के अनुसार हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक असीजा का स्थानान्तरण हनुमानगढ़ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद पर हुआ है। हनुमानगढ़ के अतिरिक्त जिला कलक्टर पद पर रामरतन सौंकरिया को लगाया गया है। नोहर के अतिरिक्त जिला कलक्टर गुंजन सोनी का जयपुर स्थानान्तरण हुआ है। उनके स्थान पर भागीरथ साख को नोहर का एडीएम लगाया गया है।
राजस्थान प्रशासनिक सुधार आयोग के निदेशक रिषभ जैन का तबादला श्रीगंगानगर और उनके स्थान पर जयपुर से मोनिका बलारा को हनुमानगढ़ लगाया गया है। मोनिका बलारा हनुमानगढ़ जिला कलक्टर नथमल डिडेल की धर्म पत्नी है। हनुमानगढ उपखंड अधिकारी कपिल यादव का स्थानांतरण सूरतगढ़ हुआ है। उनके स्थान पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अवि गर्ग हनुमानगढ़ के एसडीएम होंगे। भादरा के सहायक कलक्टर सत्यनारायण का तबादला बीकानेर हुआ है। भादरा के उपखण्ड अधिकारी हरि ङ्क्षसह का तबादल अन्यत्र हुआ है। उनके स्थान पर शंकुतला देवी को उपखण्ड अधिकारी लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानान्तरण की चर्चा लगभग एक पखवाड़े से चल रही थी। अशोक असीजा और अवि गर्ग का स्थानान्तरण जिला मुख्यालय पर ही हो गया है। जिला कलक्टर की धर्मपत्नी के भी हनुमानगढ़ आने की चर्चा चल रही थी।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/change-the-adm-of-hanumangarh-and-nohar-6976527/
Comments
Post a Comment