दुष्कर्म पीडि़ता महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, पीडि़ता और उसकी बेटी को पीटा

दुष्कर्म पीडि़ता महिला पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ, पीडि़ता और उसकी बेटी को पीटा
- गोगामेड़ी थाने के गांव नथवानियां की घटना
- झुलसी महिला जिला चिकित्सालय से बीकानेर रेफर
हनुमानगढ़/भादरा. गोगामेड़ी पुलिस थाने के गांव नथवानिया की मां-बेटी से मारपीट कर मां पर ज्वलनशील पदार्थ फेंकने के मामले में गुरुवार को झुलसी महिला को बीकानेर रेफर कर दिया गया। पहले बुधवार शाम को झुलसी महिला को नोहर सीएचसी ले जाया गया। वहां से हनुमानगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस संबंध में बुधवार रात गोगामेड़ी थाने में दो जनों के खिलाफ पर्चा बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया। गोगामेड़ी पुलिस ने महिला के बयान जिला चिकित्सालय में लिए।
पुलिस के अनुसार जिला चिकित्सालय में भर्ती महिला ने बताया कि उसने खेत के काश्तकार सुभाष पूनिया निवासी मुंसरी पर पूर्व में बलात्कार का मामला दर्ज करवा रखा है। आरोपी ने उसकी पुत्री से भी छेडख़ानी की। इस संबंध में भी पुलिस को शिकायत की थी। इन सबके चलते आरोपी उनसे रंजिश रखता है। पीडि़ता का आरोप है कि सुभाष पूनिया उसके पति का खेत काश्त करता है। क्योंकि उसके पति को दौरे आते हैं। इसलिए वह काश्त नहीं कर पाता। बुधवार को सुभाष पूनिया व उसके साथी विनोद भांभू निवासी जेतासरी उसके घर में आए। लाठियों से उसको व उसकी पुत्री को पीटा। उसने पुत्री को छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपी सुभाष पूनिया ने कोई ज्वलनशील पदार्थ चेहरे पर डाल दिया। जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान गली से गुजर रहे लोगों के आ जाने से दोनों आरोपी फरार हो गए। महिला के पर्चा बयान के अनुसार सुभाष पूनिया उससे पूर्व में कई बार दुष्कर्म कर चुका है। उसने पीडि़ता की पुत्री से भी छेड़छाड़ की। इस संबंध में पुलिस को शिकायत की थी। इसको लेकर वह नाराज था। घटना में दो अन्य युवकों के शामिल होने की बात भी महिला की पुत्री ने कही है।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/flammable-substance-thrown-at-the-victim-woman-in-hanumangarh-distric-6811358/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष