अन्नदाताओं ने प्रदर्शन कर मांगा हक, कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर धरतीपुत्रों ने किया प्रदर्शन
अन्नदाताओं ने प्रदर्शन कर मांगा हक, कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर धरतीपुत्रों ने किया प्रदर्शन
-हाइवे पर टोल नाका फ्री करवा कर किसान बैठे धरने पर
हनुमानगढ़. किसानों के समर्थन में लगातार कई संगठन अब सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में किसान व मजदूर संघर्ष समिति हनुमानगढ़ की ओर से शनिवार को जगह-जगह प्रदर्शन कर तीनों कृषि कानून को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान किसानों ने सड़कों पर टोल नाका फ्री करवाकर धरना भी लगाया। हनुमानगढ़ संघर्ष समिति के सिंगारा सिंह संधा, बलकारण सिंह ढिल्लो आदि की अगुवाई में हनुमानगढ़ क्षेत्र के किसान व मजदूर टोल नाका पर पहुंचे और वहां धरना लगाकर बैठ गए। इस मौके पर रविंद्र चाहर, सुरेंद्र बेनीवाल, रामविलास, प्रकाश रोझ आदि ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार कृषि से संबंधित तीनों कानून वापिस नहीं ले लेती तब तक किसान चुप नहीं बैठेगा। इसके विरोध में शनिवार को टोल नाका फ्री किया गया है। अब 14 दिसम्बर को सभी जिला जिला कलक्ट्रेट पर सुबह 10 बजे से 5 बजे तक धरना दिया जाएगा। इस मौके पर हिम्मत सिंह, टेक सिंह, मलकित सिंह, स्वीर्णदीप सिंह, सूरजा राम ,गुरमीत सिंह, गुरलाल सिंह, जसवीर सिंह भगवान सिंह आदि किसानों ने तीनों अध्यादेश को वापस लेने के संबंध में नारेबाजी की। इसी तरह खेरूवाला टोल प्लाजा को भी टो फ्री करवाया गया। किसान नेता कुलविंद्र सिंह ने बताया कि काले कानून सरकार वापिस ले। सरकार कुछ उद्योगपतियों के दबाव में किसान को बर्बाद करना बंद करे। किसान आंदोलन के समर्थन में धौलीपाल में हनुमानगढ़-अबोहर रोड पर कुलविंद्र ढिल्लो की अगुवाई में चक्काजाम किया गया। इस मौके पर प्रगट खालसा, हैपी बुट्टर, लखवीर सिंह, राजवीर माली, अंगद सिंह, राजेंद्र गोदारा,प्रेम शर्मा, आशीष बागी, ओम बिश्नोई,मखन बराड़ आदि मौजूद रहे। चक्काजाम के कारण सड़क के आसपास वाहनों की कतारें लग गई।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/the-donors-demanded-a-demonstration-and-the-landlords-demonstrated-to-6569581/
Comments
Post a Comment