पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से जुडऩे का आग्रह

पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट से जुडऩे का आग्रह

हनुमानगढ़. पुलिस सोशल मीडिया सेल को ओर प्रभावी बनाने के उदेश्य से गृह विभाग के प्रमुख शासन सचिव अभय कुमार और पुलिस महानिदेशक एम एल लाठर की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस की सोशल मीडिया सेल को और प्रभावी बनाने समेत सोशल मीडिया एकाउंट पर किसी घटना के होने या किसी फेक न्यूज के फैलने पर तुरंत उसका खंडन करने समेत कई जानकारियां दी गई। वीसी में जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा , पीआरओ सुरेश बिश्नोई, पुलिस सोशल मीडिया सेल प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रभान समेत पुलिस सोशल मीडिया सेल के देवकरण, हर्षवर्धन, धर्मेन्द्र मौजूद रहे। एसपी राशि डोगरा ने बताया कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर कई फेक न्यूज डाली जाती है। इससे लोग गुमराह हो जाते हैं। इसी प्रकार अपराधिक प्रवर्ती के लोग फेसबुक इत्यादि सोशल मीडिया अकाउंड की आईडी हैक कर लेते हैं। जिसका गलत इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस की सोशल मीडिया सेल के द्वारा ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर अपराधों पर अंकुश लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं और सोशल मीडिया सेल के द्वारा लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। एसपी डोगरा ने बताया कि हनुमानगढ़ जिला पुलिस वर्ष 2017 से सोशल मीडिया पर ऐक्टिव है। पुलिस का सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक, ट्विटर पर भी है।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/request-to-join-police-s-social-media-account-6570894/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष