मैदान में "जादुई प्रदर्शन" के कारण हॉकी के जादूगर कहलाए मेजर ध्यानचंद
मैदान में "जादुई प्रदर्शन" के कारण हॉकी के जादूगर कहलाए मेजर ध्यानचंद
-मेजर ध्यान चंद की जयंती पर जिला मुख्यालय पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन
हनुमानगढ़. राजस्थान राज्य खेल क्रीड़ा परिषद के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती शनिवार को जंक्शन स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान हॉकी व खो-खो की प्रतियोगिताएं भी हुई। इसका उदघाट्न अतिरिक्त जिला कलक्टर अशोक कुमार असीजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस, पूर्व पार्षद गौरव जैन ने किया।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाडिय़ों ने उत्साह से भाग लिया। सीनीयर व जूनियर वर्ग के मध्य हुए हॉकी मैच में सीनियर वर्ग विजेता रहा। खो खो के मुकाबले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस की कप्तानी में खेदासरी की टीम ने गाहडू की टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने मेजर ध्यानचंद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मेजर ध्यानचंद को हॉकी का जादूगर यूं ही नहीं कहा जाता।
उन्हें हॉकी का जादूगर कहने के पीछे का कारण उनका मैदान पर प्रदर्शन था। इसके बलबूते उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने हॉकी में लगातार तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक जीते। समापन समारोह में अतिथियों द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को स्मृति चिन्ह व नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संचालन में व्यवसायी शिवशंकर खडग़ावत ने सहयोगी भूमिका निभाई। साथ ही कोच नवदीप सिंह,जूडो संघ सचिव विनीत बिश्नोई, कोच जगतार सिंह, शारीरिक शिक्षक देवेंद्र पूनियां, प्रभुदयाल स्वामी, शंकर सिंह नरुका, महेंद्र मोहन सिंह,अमन, सुशील निम्मिवाल, सुनील सामरिया, महेंद्र सिहाग, अभयजीत सिंह,स्पोट्र्स बॉय ओमप्रकाश सैन व बसंत पंवार आदि का सहयोग रहा। प्रतियोगिता से पूर्व सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी स्टेडियम से शुरू होकर सिविल लाइन के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए वापिस स्टेडियम में आकर संपन्न हुई।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/major-dhyanchand-called-hockey-magician-due-to-magical-performance-i-6368889/
Comments
Post a Comment