हनुमानगढ़ में नहर किनारे मिली बाइक, दो के गिरने की आशंका, अलविदा का मैसेज भी भेजा

हनुमानगढ़ में नहर किनारे मिली बाइक, दो के गिरने की आशंका, अलविदा का मैसेज भी भेजा
-नहर के पास जिस युवक की बाइक मिली, उसने परिजनों को बाइक ले जाने व अलविदा का मैसेज भी भेजा
हनुमानगढ़़. जंक्शन थाना क्षेत्र के सादुर्ल ब्रांच नहर में दो जनों के गिरने की आशंका है। बुधवार दोपहर में नहर किनारे बाइक मिलने पर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। सूचना पर जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा, सुरेशिया चौकी प्रभारी भूप सिंह भी मौके पर पहुंचे। मौके पर मिले बाइक के थैले में मिले मोबाइल में परिजनों को अलविदा का मैसेज भेजने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस के अलावा परिजन भी दोनों की तलाश में जुटे हैं। परिजनों का कहना है कि दोनों घर पर नहीं हैं। इसलिए उनके नहर में गिरने की आशंका है। दोनों लड़का व लड़की रिश्ते में भाई-बहन बताए जा रहे हैं। जंक्शन थाना प्रभारी नरेश गेरा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर नहर में गिरे लड़का व लड़की की तलाश कर रहे हैं। हर एंगल से हम जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लड़के ने अपने किसी परिजन को ऑडियो मैसेज भी भेजा है। इसमें बाइक के नहर के किनारे होने तथा बाइक ले जाने की बात भी कही गई है। लड़का व लड़की दोनों के परिजन सुरेशिया में निवास करते हैं।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/bike-found-on-the-banks-of-canal-in-hanumangarh-fear-of-two-falling-6911742/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष