हनुमानगढ़ में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ 21 को, बाबा का करेंगे अलौकिक श्रृंगार, श्याम रथ को दी रवानगी

हनुमानगढ़ में श्री श्याम अखंड ज्योति पाठ 21 को, बाबा का करेंगे अलौकिक श्रृंगार, श्याम रथ को दी रवानगी
हनुमानगढ़. श्री बालाजी रसोई परिवार की ओर से 21 मार्च को जंक्शन के अग्रसैन भवन में श्रीश्याम अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी जोरों पर चल रही है। इस उपलक्ष्य में मंगलवार को श्री श्याम प्रचार रथ को रवाना किया गया। आयोजन समिति अध्यक्ष जगदीश राठी सहित अन्य अतिथियों ने सुबह सवा नौ बजे श्याम रथ को रवाना किया। सचिव गुरसेवक सिंह ने बताया कि श्याम रथ हर वार्ड में जाकर आयोजन की जानकारी देगा। पार्षद तरुण विजय ने बताया कि धर्म के प्रचार के लिए इस तरह के आयोजन होने जरूरी हैं। इसी क्रम में श्याम रथ को रवानगी दी गई है। सह सचिव जितेंद्र गर्ग, उपाध्यक्ष लवकेश उपवेजा, बाल कल्याण समिति सदस्य विजय सिंह चौहान, पूर्व बार संघ उपाध्यक्ष गणेश गिलहोत्रा, समाजसेवी श्याम लाल झंवर, ललित सोनी, विकास अग्रवाल, सुभाष जिंदल, मंजू राठी, सोनम राठी, चंचल राठी, समाजसेवी वंदना शर्मा, अनुज जिंदल , बस यात्रा प्रभारी नरेश सोनी, मीडिया प्रभारी नवीन बाकोलिया, मनोहर लाल गुप्ता, श्यामलाल आहुजा आदि मौजूद रहे। २१ मार्च को संदीप सुल्तानियां कोलकता वाले संगीतमय अखंड पाठ करेंगे। इस मौके पर बाबा का अलौकिक श्रृंगार किया जाएगा।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/shree-shyam-akhand-jyoti-lesson-21-in-hanumangarh-baba-will-give-supe-6749937/

Comments