हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी में नहीं लगाएंगे प्रशासक, कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चैयरमेन के पास कुर्सी रहेगी सुरक्षित
हनुमानगढ़ गंगमूल डेयरी में नहीं लगाएंगे प्रशासक, कार्यकाल पूरा होने के बाद भी चैयरमेन के पास कुर्सी रहेगी सुरक्षित
-776 दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों में चुनाव प्रस्तावित
हनुमानगढ़. गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ के चैयरमेन जसवीर सिंह सहारण का कार्यकाल 21 सितम्बर को पूरा हो गया। कार्यकाल पूर्ण होने के बाद भी वह अपने पद पर बने रहेंगे। क्योंकि उनकी जगह डेयरी में प्रशासक की नियुक्ति नहीं की जाएगी। इसे लेकर हाइकोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देशित किया है। जानकारी के अनुसार अगस्त माह में सहकारिता विभाग ने कार्यकाल पूरा होने वाली सहकारी संस्थाओं में प्रशासक लगाने को लेकर निर्देश जारी किए थे। इसके बाद इस आदेश को हाइकोर्ट में चुनौती दी गई। इसमें कोर्ट ने डेयरी चैयरमेन को राहत प्रदान करते हुए सरकार को आदेश दिया है कि वह जल्द चुनाव करवाकर नया बोर्ड गठित करवाए। साथ ही जब तक चुनाव नहीं होते तब तक डेयरी में प्रशासक की नियुक्ति नहीं करे। इस आदेश से वर्तमान संचालक मंडल अब चुनाव होने तक पूर्व की तरह कार्य करता रहेगा। डेयरी संचालन मंडल सदस्य शंकर कलवानियां ने बताया कि हाइकोर्ट ने अपने फैसले में वर्तमान संचालन मंडल को राहत प्रदान करते हुए चुनाव होने तक पद पर बने रहने के लिए कहा है। साथ ही जल्द चुनाव करवाकर नया बोर्ड गठित करने का निर्देश दिया है। नया बोर्ड गठित होने पर नए सदस्यों को अवसर मिल सकेगा। वहीं डेयरी एमडी पीके गोयल ने बताया कि हाइकोर्ट के निर्देश हमें मिल गए हैं। इसमें चुनाव होने तक डेयरी के वर्तमान संचालक मंडल को यथावत रखने की बात कही गई है। साथ ही डेयरी चैयरमेन की जगह प्रशासक को नहीं लगाने का जिक्र भी हाइकोर्ट के आदेश में है।
इतनी है पंजीकृत
गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ से श्रीगंगानगर जिले की दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियां भी जुड़ी है। इस तरह कुल १०७२ समितियां पंजीकृत हैं। इसमें इस बार ७७६ समितियों में चुनाव प्रस्तावित किए गए हैं। जबकि गत चुनाव में ५६० समितियों में चुनाव हुए थे। सहकारिता विभाग हनुमानगढ़ के उप रजिस्ट्रार अमीलाल सहारण के अनुसार डेयरी चुनाव को लेकर तैयारी चल रही है। सरकार के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाएंगे।
समितियों पर नजर
गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ से १०७२ समितियां पंजीकृत है। इसमें १५० निष्क्रय व ३५० अवशायधीन श्रेणी की है। जबकि ६३६ समितियों में चुनाव करवाने को लेकर डेयरी प्रबंधन ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भिजवाया था। लेकिन मुख्यालय के निर्देश पर अब निष्क्रय समितियों को भी शामिल कर चुनाव करवाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। मुख्यालय के निर्देश पर पात्र समितियों में चुनाव संपन्न करवाएंगे।
.....फैक्ट फाइल......
-गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ से १०७२ समितियां पंजीकृत है।
- इस समय प्रतिदिन ७५००० लीटर दूध खरीद हो रही है।
-इस बार ७७६ समितियों में चुनाव प्रस्तावित है।
- डेयरी प्रबंधन के सहयोग से १४.१९ करोड़ का साहीवाल प्रोजेक्ट चल रहा है।
source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/hanumangarh-will-not-put-administrator-in-gangmool-dairy-even-after-t-6440683/
Comments
Post a Comment