हनुमानगढ़ में अब पुजारी के भाई की भी हुई मौत, परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर लगाया धरना, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप

हनुमानगढ़ में अब पुजारी के भाई की भी हुई मौत, मचा हडकंप, पुजारी के परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर लगाया धरना, चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
हनुमानगढ़. जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती संदिग्ध रोगी की मौत व कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आने पर परिजनों ने शनिवार को फिर से रोष प्रकट कर अनिश्चितकालीन धरना दिया। इससे पूर्व भी मृतक के परिजनों ने जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सांकेतिक धरना दिया था। अब फिर से मृतक के परिजनों ने विभिन्न संगठनों के सदस्यों के साथ जिला अस्पताल के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना लगाया है। परिजनों की ओर से चिकित्सकों पर मुकदमा दर्ज किया जाए, परिवार को आर्थिक मदद व पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की जा रही है। इसके पश्चात परिजन टाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराने को लेकर पहुंचे तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। इसके बाद फिर से जिला अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए।
परिजनों ने आरोप लगाया कि सामान्य बुखार होने पर 13 सितम्बर को जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए पुजारी संदीप शर्मा (40) पुत्र पुन्नूराम शर्मा निवासी टाउन की चिकित्सकों की लापरवाही के कारण मौत हो गई। चिकित्सकों ने संदीप शर्मा को कोरोना पॉजिटिव रोगी मान रिपोर्ट आने से पहले ही कोरोना वार्ड में भर्ती कर लिया। उसकी सार-सम्भाल नहीं की। मौत से पहले संदीप शर्मा का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था जिसमें डॉक्टर को ऑक्सीजन खत्म होने की जानकारी दी लेकिन डॉक्टरों ने उसकी बात की अनदेखी की। आरोप लगाया कि इलाज न मिलने के चलते संदीप शर्मा की 14 सितम्बर को मौत हो गई। अगले दिन कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई। धरना-प्रदर्शन के दौरान टाउन थाने से सब इंस्पेक्टर संजू रानी व कैलाश मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा। इधर, जिला प्रशासन व अस्पताल प्रशासन की ओर परिजनों से वार्ता भी की गई। लेकिन सहमति नहीं हुई। इधर, शाम को पुजारी के भाई की भी मौत होने से इलाके में हड़कंप मंच गया है।

अब पुजारी के भाई भी हुई मौत
सांस में तकलीफ होने पर टाउन के राजा कोठी के पास स्थित मंदिर के पुजारी की मौत होने के बाद शनिवार शाम को उसके भाई की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके भाई को भी सांस की तकलीफ हुई थी, इसकी उम्र भी 40 वर्ष के करीब है। तबीयत खराब होने पर गत दिन पहले प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक को भी दिखाकर आया था। जानकारी के अनुसार मृतक पुजारी के चार बेटियां व एक बेटा है जबकि इसके भाई के तीन बच्चे हैं। दोनों के जाने के बाद पूरा परिवार बिखर गया है। एक के बाद एक दोनों भाईयों की सांस की तकलीफ से मौत होने से पूरे हनुमानगढ़ शहर में सनसनी फैल गई है।



source https://www.patrika.com/hanumangarh-news/now-the-priest-s-brother-also-died-in-hanumangarh-family-members-stag-6410300/

Comments

Popular posts from this blog

राजेंद्र मोर के हाथों में गंगमूल डेयरी हनुमानगढ़ की कमान

हनुमानगढ़ में लड़की की हत्या का आरोप, परिजनों में रोष